Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding in Udaipur : उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप पार्टी के सांसद (Raghav Chadha) राघव चड्डा की 24 सिंतबर 2023 को हो रही शादी (wedding) के कार्यक्रम अब शुरु हो चुके है। शादी में भाग लेने के लिए मुंबई से फिल्मी कलाकार व राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां उदयपुर पहुंच रही है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी (Taj Lake Palace) ताज लेक पैलेस में होगी। शादी के लिए ताज लेक पैलेस व (leela palace) द लीला पैलेस को खास रुप से सजाया गया है। दोनों परिवारों के मेंबर देर रात तक भंगड़े पर पंजाबी डांस पर धमाल मचा रहे है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा भी अपने परिवार के साथ शादी के लिए यहां पहुंच चुके है। प्रियंका चौपड़ा भी शादी में भाग लेने के लिए आ रही है। दिल्ली में दोनों की अरदास के साथ ही शादी के सारे कार्य शुरु किए गए है।
यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding : राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा के शादी का कार्यक्रम
23 सितंबर 2023 को 10 बजे परिणीति चोपड़ा को चूड़ा पहनाया जाएगा। दोपहर 12 से 4 बजे तक वेलकम लंच रखा गया है। सांय 7 बजे से रातभर पार्टी का आयोजन रखा गया है।
24 सिंतबर 2023 को ताज लेक पैलेस में राघव को दोपहर 1 बजे सेहरा बांधा जाएगा। इसके साथ ही 2 बजे शाही जुलूस के साथ पैलेस से बारात रवाना होकर द लीला पैलेस विवाह स्थल पर पहुेंगी। 3:30 बजे राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा वरमाला पहनांएगे। सांय 6:30 बजे विदाई होगी और रिसेप्शन रात 8:30 बजे से लीला कोटयार्ड में होगा।

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स
राघव और चोपड़ा परिवार में होगा क्रिकेट का मैच
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी के आयोजन को हर तरह से शानदार बनाने के इंतजाम किए गए है। दोनों परिवारों के बीच क्रिकेट का मैच भी होगा। जिसमें दोनों परिवारों के रिश्तेदार भी शामिल होंगे।
शादी में हाई सिक्योरिटी का खास इंतजाम
ताज लेक पैलेस और द लीला पैलेस में इस शादी के दौरान हाई सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है। सभी को आमंत्रण के साथ एक विशेष कोड दिया गया है। इसके साथ ही कैमरे पर एक खास रंग की फिल्म लगा दी जाएगी। ताकि वे इस शादी में किसी तरह का फोटो या वीडियो नही ले सके।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा का चंडीगढ़ में होगा रिसेप्शन
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा का रिसेप्शन चंडीगढ़ में 30सितंबर 2023 को होगा। इसके लिए सभी मेहमानों को आमंत्रित कर दिया गया है। इस खास आमंत्रण में लिखा है, राघव और परिणीति का रिसेप्शन 30 सितंबर 202 को चंडीगढ़ में होगा। राघव चड्डा के माता—पिता अलका और सुनील चड्उा आपको अपने बेटे राघव और परिणीति रीना और पवन चोपड़ा की बेटी के रिसेप्शन लंच के लिए 30 सितंबर 2023 को ताज चंडीगढ़ एसआईसी में आमंत्रित करते है।
शादी में ये खास मेहमान भी होंगे शामिल
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के सांसद राघव चड्डा की शादी में आप पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अनेक नेता और फिल्मी कलाकार, बिजनेसमैन सहित अन्य लोग इस शादी में शामिल होंगे।
Tags : Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding, Taj Lake Palace, ragneeti wedding, delhi, leela palace,