Friday, August 12, 2022
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Agriculture
  • Web -Stories
Advertisement
No Result
View All Result
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home Dharma-Karma

Ubb Chhat : ऊब छठ घर-परिवार की सुख समृद्धि और सौभाग्य की कामना का पर्व

Ubb Chhath : Ubb Chhat puja vidhi Vrat Katha

Dr.Anish Vyas by Dr.Anish Vyas
August 28, 2021
in Dharma-Karma
0 0
Ub Chhath 2021 , Ub chhath ki kahani, Ub Chhath ki katha, Ub chhath Pooja Vidhi, Ub chhath Poojan Samagri, Ub Chhath Vrat Katha, Ubb Chhat Moon timings,

Ubb Chhath : Ubb Chhat puja vidhi Vrat Katha

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

Ubb Chhat :  भगवान कृष्ण के बड़े भ्राता बलराम का जन्म दिवस (चंदनषष्ठी पर्व) शनिवार 28 अगस्त को ऊब छठ (Ubb Chhat) के रूप में मनाया जाएगा। सुहागिनें घर-परिवार की सुख समृद्धि और सौभाग्य की कामना के लिए सूर्यास्त बाद चंदनयुक्त जल सेवन कर व्रत का संकल्प लेंगी। संकल्प के बाद निरंतर चन्द्रोदय तक खड़े रहकर उपासना एवं पौराणिक कथाओं का श्रवण करेंगी।

Table of Contents

  • Ubb Chhat : ऊब छठ 
  • Ubb Chhat : पूजन सामग्री
  • पूजा विधि
  • Ubb Chhat : ऊब छठ व्रत कथा

Ubb Chhat : ऊब छठ 

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर – जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि शनिवार 28 अगस्त को (Ubb Chhat) ऊब छठ रवि योग में मनाई जाएगी। ऊब छठ का व्रत और पूजा विवाहित स्त्रियां पति की लंबी आयु के लिए तथा कुंआरी लड़कियां अच्छे पति कामना में करती है। भाद्र पद महीने की कृष्ण पक्ष की छठ ( षष्टी तिथि ) ऊब छठ होती है।

ऊब छठ के दिन मंदिर में भगवान की पूजा की जाती है। चाँद निकलने पर चाँद को अर्ध्य दिया जाता है। उसके बाद ही व्रत खोला जाता है। सूर्यास्त के बाद से लेकर चाँद के उदय होने तक खड़े रहते है। इसीलिए इसको ऊब छठ कहते है।

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि महिलाएं और युवतियाँ पूरे दिन उपवास रखती है। शाम को दुबारा नहाती है और नए कपड़े पहनती है। मंदिर जाती है। वहाँ भजन करती है। चन्दन घिसकर टीका लगाती है। कुछ लोग लक्ष्मी जी और और गणेश जी की पूजा करते है। कुछ अपने इष्ट की।

भगवान को कुमकुम और चन्दन से तिलक करके अक्षत अर्पित करते है। सिक्का , फूल , फल , सुपारी चढ़ाते है। दीपक , अगरबत्ती जलाते है। फिर हाथ में चन्दन लेते है। कुछ लोग चन्दन मुँह में रखते है। इसके बाद ऊब छट व्रत की कहानी सुनते है और गणेशजी की कहानी सुनते है।

इसके बाद पानी भी नहीं पीते जब तक चाँद न दिख जाये। इसके अलावा बैठते नहीं है। खड़े रहते है। चाँद दिखने पर चाँद को अर्ध्य दिया जाता है।

चाँद को जल के छींटे देकर कुमकुम , चन्दन , मोली , अक्षत चढ़ाएं। भोग अर्पित करें। जल कलश से जल चढ़ायें। एक ही जगह खड़े होकर परिक्रमा करें। अर्ध्य देने के बाद व्रत खोला जाता है। लोग व्रत खोलते समय अपने रिवाज के अनुसार नमक वाला या बिना नमक का खाना खाते है।

Ubb Chhat : पूजन सामग्री

  • कुमकुम,
  • चावल,
  • चन्दन,
  • सुपारी,
  • पान,
  • कपूर,
  • फल,
  • सिक्का,
  • सफ़ेद फूल,
  • अगरबत्ती, दीपक।

पूजा विधि

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि स्त्रियां इस दिन पूरे दिन का उपवास रखती है। शाम को दुबारा स्नान कर स्वच्छ और नए कपड़े पहनती है। कुछ लोग लक्ष्मी जी और और गणेश जी की पूजा करते है और कुछ अपने इष्ट की। चन्दन घिसकर भगवान को चन्दन से तिलक करके अक्षत अर्पित करते है।

सिक्का, फूल, फल, सुपारी चढ़ाते है। दीपक, अगरबत्ती जलाते है। फिर हाथ में चन्दन लेते है। कुछ लोग चन्दन मुँह में भी रखते है। इसके बाद ऊब छट व्रत और गणेशजी की कहानी सुनते है। मंदिर जाकर भजन करती है। इसके बाद व्रती जब तक चंद्रमा जी न दिख जाये, जल भी ग्रहण नही करती और ना ही नीचे बैठती है। ऊब छठ के व्रत का नियम है कि जब तक चांद नहीं दिखेगा तब तक महिलाओं को खड़े रहना पड़ता है।

व्रती मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा अर्चना करके परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करती हैं और खड़े रहकर पौराणिक कथाओं का श्रवण करती हैं। चंद्रोदय पर चाँद को अर्ध्य देकर पूजा-अर्चना की जाती है।

चाँद को जल के छींटे देकर कुमकुम, चन्दन, मोली, अक्षत और भोग अर्पित करते हैं। कलश से जल चढ़ायें। एक ही जगह खड़े होकर परिक्रमा करें। अर्ध्य देने के बाद व्रत का पालना करती है। लोग व्रत खोलते समय अपने मान्यता के अनुसार नमक वाला या बिना नमक का खाना खाते है।

Ubb Chhat : ऊब छठ व्रत कथा

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि (Ubb Chhat) ऊब छठ का व्रत और पूजा करते समय ऊब छठ व्रत कथा सुनते है, जिससे व्रत का पूरा फल प्राप्त हो सके। किसी गांव में एक साहूकार और इसकी पत्नी रहते थे।

साहूकार की पत्नी रजस्वला होने पर भी सभी प्रकार के काम कर लेती थी। रसोई में जाना, पानी भरना, खाना बनाना, सब जगह हाथ लगा देती थी। उनके एक पुत्र था। पुत्र की शादी के बाद साहूकार और उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई।

अगले जन्म में साहूकार एक बैल के रूप में और उसकी पत्नी कुतिया बनी। ये दोनों अपने पुत्र के यहाँ ही थे। बैल से खेतों में हल जुताया जाता था और कुतिया घर की रखवाली करती थी। श्राद्ध के दिन पुत्र ने बहुत से पकवान बनवाये। खीर भी बन रही थी।

अचानक कही से एक चील जिसके मुँह में एक मरा हुआ साँप था, उड़ती हुई वहाँ आई। वो सांप चील के मुँह से छूटकर खीर में गिर गया। कुतिया ने यह देख लिया।

उसने सोचा इस खीर को खाने से कई लोग मर सकते है। उसने खीर में मुँह अड़ा दिया ताकि उस खीर को लोग ना खाये। पुत्र की पत्नी ने कुतिया को खीर में मुँह अड़ाते हुए देखा तो गुस्से में एक मोटे डंडे से उसकी पीठ पर मारा। तेज चोट की वजह से कुतिया की पीठ की हड्डी टूट गई। उसे बहुत दर्द हो रहा था। रात को वह बैल से बात कर रही थी।

उसने कहा तुम्हारे लिए श्राद्ध हुआ तुमने पेट भर भोजन किया होगा। मुझे तो खाना भी नहीं मिला, मार पड़ी सो अलग। बैल ने कहा – मुझे भी भोजन नहीं मिला, दिन भर खेत पर ही काम करता रहा।

ये सब बातें बहु ने सुन ली और उसने अपने पति को बताया। उसने एक पंडित को बुलाकर इस घटना का जिक्र किया। पंडित में अपनी ज्योतिष विद्या से पता करके बताया की कुतिया उसकी माँ और बैल उसके पिता है।

उनको ऐसी योनि मिलने का कारण माँ द्वारा रजस्वला होने पर भी सब जगह हाथ लगाना, खाना बनाना, पानी भरना था। उसे बड़ा दुःख हुआ और माता पिता के उद्धार का उपाय पूछा। पंडित ने बताया यदि उसकी कुँवारी कन्या भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्टी यानि ऊब छठ का व्रत करे।

शाम को नहा कर पूजा करे उसके बाद बैठे नहीं। चाँद निकलने पर अर्ध्य दे। अर्ध्य देने पर जो पानी गिरे वह बैल और कुतिया को छूए तो उनका मोक्ष हो जायेगा।

जैसा पंडित ने बताया था कन्या ने (Ubb Chhat) ऊब छठ का व्रत किया, पूजा की। चाँद निकलने पर चाँद को अर्ध्य दिया। अर्ध्य का पानी जमीन पर गिरकर बहते हुए बैल और कुतिया पर गिरे ऐसी व्यवस्था की। पानी उन पर गिरने से दोनों को मोक्ष प्राप्त हुआ और उन्हें इस योनि से छुटकारा मिल गया। हे!

ऊब छठ माता, जैसे इनका किया वैसे सभी का उद्धार करना। कहानी लिखने वाले और पढ़ने वाले का भला करना। बोलो छठ माता की…. जय !!!

 

(विश्वविख्यात भविष्यवक्ता एवं कुण्डली विश्ल़ेषक पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर (राजस्थान) Ph.- 9460872809) 

 

More Article : Ub Chhath 2021 , Ub chhath ki kahani, Ub Chhath ki katha, Ub chhath Pooja Vidhi, Ub chhath Poojan Samagri, Ub Chhath Vrat Katha, Ubb Chhat Moon timings,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1

Source: Ubb Chhath : Ubb Chhat puja vidhi Vrat Katha
Tags: Ub Chhath 2021Ub chhath ki kahaniUb Chhath ki kathaUb chhath Pooja VidhiUb chhath Poojan SamagriUb Chhath Vrat KathaUbb Chhat Moon timings

Related Story

Putrada Ekadashi 2021 Pavitra Ekadashi , Shravan putrada ekadashi, putrada ekadashi 2022 date, pavitra ekadashi 2022, putrada ekadashi 2022 tithi, putrada ekadashi vrat vidhi, putrada ekadashi shubh muhurat, पुत्रदा एकादशी 2022, पुत्रदा एकादशी पूजा मुहूर्त, पुत्रदा एकादशी 2022 तिथि, Spirituality News in Hindi, Festivals News in Hindi, Festivals Hindi News, Sawan Putrada Ekadashi 2022, Putrada Ekadashi 2022, Putrada Ekadashi, Putrada Ekadashi 2022 date, Putrada Ekadashi 2022 time, Putrada Ekadashi 2022 shubh muhurat, Putrada Ekadashi 2022 vrat, पुत्रदा एकादशी, पुत्रदा एकादशी 2022, पुत्रदा एकादशी व्रत, पुत्रदा एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त, पुत्रदा एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त कब है,Sawan Putrada Ekadashi 2022, Putrada Ekadashi 2022, Putrada Ekadashi, Putrada Ekadashi 2022 date, Putrada Ekadashi 2022 time, Putrada Ekadashi 2022 shubh muhurat, Putrada Ekadashi 2022 vrat, Putrada Ekadashi Date 2022
Dharma-Karma

Putrada Ekadashi 2022 : भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना से मिलेगी सुख-समृद्धि

August 6, 2022
Raksha bandhan , Raksha bandhan 2022, Rakhi, raksha bandhan muhurat 2022, Bhadra , Bhaiya bahini temple, Raksha bandhan 2022 date, raksha bandhan shubh muhurat 2022, raksha bandhan 2022, kab hai raksha bandhan 2022, rakhi 2022, rakhi date 2022, raksha bandhan bhadra 2022, raksha bandhan 2022 date in india, raksha bandhan bhadra time 2022, rakhi bhadra time, bhadra timing on raksha bandhan 2022, रक्षाबंधन, bhadra time on rakhi 2022, bhadra on 11 august 2022, Spirituality News in Hindi, Festivals News in Hindi, Festivals Hindi News
Dharma-Karma

Raksha Bandhan 2022 : रक्षाबंधन पर इस बार रहेगा भद्रा का साया, जानिए क्या कहतें है ज्योतिष

August 5, 2022
Weekly Horoscope,Saptahik Rashifal,Horoscope,Today Horoscope,Horoscope today,Weekly Horoscope July,Rashifal in Hindi
Dharma-Karma

Weekly Horoscope 24 July-30 July 2022 : ये सप्ताह मेष, वृषभ, सिंह के साथ इन राशि वालों के लिए खास, जाने अन्य राशिफल

July 24, 2022
Horoscope,Today Horoscope, Aak ka Rashifal,Saptahik rashifal,weekly rashifal,weekly horoscope,Aaj ka Rashifal,weekly rashifal in hindi,साप्ताहिक राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई 2022,weekly horoscope 17 Junly To 23 July 2022,saptahik rashifal 17 Junly To 23 July 2022,weekly horoscope aries,weekly horoscope pisces,Saptahik Rashifal Hindi,Weekly Rashifal Hindi,Money Horoscope,साप्ताहिक राशिफल,राशिफल,आज का राशिफल,17 जुलाई से 23 जुलाई 2022 तक साप्ताहिक राशिफल,साप्ताहिक लव राशिफल,राशिफल 17 जुलाई से 23 जुलाई तक,Religion Hindi News
Dharma-Karma

Weekly Horoscope 17July-23 July 2022 : ये सप्ताह मिथुन, तुला, मकर के साथ इन राशि वालों के लिए खास, जाने अन्य राशिफल

July 22, 2022
Gurmeet Ram Rahim Singh , Dera Chief Ram Rahim, Gurmeet Ram Rahim, Guru Purnima, Dera Sirsa,
Dharma-Karma

गुरू पूर्णिमा पर संत डॉ.गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने हर घर मे तिरंगा व स्वच्छता का दिलाया संकल्प

July 14, 2022
Guru Purnima 2022 , Guru Purnima 2022 Date , Guru Purnima 2022 Muhurat , Guru Purnima 2022 Rajyog , Importance Of Guru Purnima , Vyas Puja 2022 , गुरु पूर्णिमा 2022 , गुरु पूर्णिमा 2022 मुहूर्त , गुरु पूर्णिमा का महत्व , व्यास पूजा 2022 Message on Guru Purnima, guru purnima, guru purnima quotes , Guru purnima Celebration , Guru purnima article,
Dharma-Karma

Guru Purnima 2022 : गुरु पूर्णिमा पर बन रहे 4 राजयोग, हिंदू धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा का विशेष महत्व

August 6, 2022
Load More
Next Post
planets, solar system planets, planets name, how many planets, planets in order, planets name in hindi, names of planets, list of planets , nine planets , amazing benefits, planets , Nine mantras,

आपके लिए वरदान है नौ ग्रहों के ये नौ मंत्र, जानें ये चौंका देने वाले फायदे

Latest News

  • बीकानेर के पत्रकारों का दल संसद भवन के साथ शैक्षणिक भ्रमण पर,शिक्षा मंत्री डा.बीडी.कल्ला करेंगे रवाना
  • Akasa Air : अकासा एयर की पहली विमान सेवा शुरु, मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहली फ्लाइट
  • जयपुर : एसएमएस अस्पताल से किडनैप हुआ बच्चा मिला, बेटे की चाहत ने बनाया चोर
  • Putrada Ekadashi 2022 : भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना से मिलेगी सुख-समृद्धि
  • राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण खेल महाकुंभ का आगाज 29 अगस्त से
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Agriculture
  • Web -Stories

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Hello Rajasthan | Latest Hindi News | Breaking Hindi News Live