Saturday, May 21, 2022
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Agriculture
  • Web -Stories
Advertisement
No Result
View All Result
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home Dharma-Karma

Magh Month 2022 : माघ मास का हर दिन है पवित्र, मिलता है समस्त पापों से छुटकारा

Magh Month 2022 : Know Magh Month ganga river snan

Dr.Anish Vyas by Dr.Anish Vyas
January 22, 2022
in Dharma-Karma
Magh Month 2022, Magh Month , Magh Month importance, Magh Month video, Ganga Snan, Magh Maas, Magh Purnima, religious news

Magh Month 2022 : Know Magh Month ganga river snan

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

Table of Contents

  • Magh Month : माघ मास में तीर्थ स्नान और दान से मिलता है मोक्ष
  • Magh Month Importance : माघ मास 
  • Magh Month : कल्पवास
  • Importance of Magh Month : दान का महत्व
  • Magh Month : माघ मास का महत्व
  • Magh Month Horoscope : राशि अनुसार माघ मास में शुभ काम करना चाहिए
  • मेष राशि
  • वृषभ राशि
  • मिथुन राशि
  • कर्क राशि
  • सिंह राशि
  • कन्या राशि
  • तुला राशि
  • वृश्चिक राशि
  • धनु राशि
  • मकर राशि
  • कुंभ राशि
  • मीन राशि
  • Shani Sade Sati 2022 : इन राशि वालों को नहीं मिलेगी शनि महादशा से मुक्ति, शनि से प्रभावित होगा 2022
  • तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम
  • सुंदरकांड का पाठ करने से मिलती है सफलता, जाने कैसे
  • (विश्वविख्यात भविष्यवक्ता एवं कुण्डली विश्ल़ेषक पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर (राजस्थान) Ph.- 9460872809) 

Magh Month : माघ मास में तीर्थ स्नान और दान से मिलता है मोक्ष

माघ मास 16 फरवरी तक रहेगा। मंगलवार 18 जनवरी से माघ मास शुरू हो गया। इस महीने आने वाली पूर्णिमा पर चंद्रमा मघा नक्षत्र में होता है। इसलिए इस महीने का नाम माघ पड़ा। वैसे तो हिंदू कैलेंडर में सभी महीनों का महत्व है, लेकिन माघ मास बहुत खास है।

Magh Month Importance : माघ मास 

मान्यता है कि इस महीने में तीर्थ और पवित्र नदियों के जल में डुबकी लगाने से हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं और स्वर्ग मिलता है।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि इस महीने में मौनी अमावस्या, गुप्त नवरात्रि और वसंत पचंमी जैसे पर्व मनाए जाएंगे। इस महीने तीर्थ स्नान और दान के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने की भी परंपरा है।

पद्म पुराण के मुताबिक माघ मास में किए गए दान का अक्षय फल मिलता है। यानी इसका पुण्य कभी खत्म नहीं होता। साथ ही बताया गया है कि इस महीने तीर्थ स्नान से मोक्ष मिलता है। इसलिए ये महीना पवित्र माना गया है।

राजस्थान में माघ मास के दौरान पुष्कर के साथ गलताजी में बड़ी संख्या के साथ श्रद्धालु स्नान करते हैं और जरूरतमंद लोगों को दान देते हैं। तीर्थराज पुष्कर में काफी संख्या में राजस्थान के श्रद्धालु माघ मास में स्नान करने आते हैं।

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि माघ महीने में स्नान-दान करने अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य फल मिलता है। सभी पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए देशभर से भक्त पहुंचते हैं। तीर्थ स्थान और तीर्थ दर्शन जरूर करना चाहिए। अगर किसी नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। स्नान करते समय तीर्थों का और नदियों का ध्यान करना चाहिए। स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं।

Magh Month : कल्पवास

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि कल्पवास एक महीने का समय होता है। यानी पौष पूर्णिमा से माघ मास की पूर्णिमा तक ये तपस्या की जाती है। जिसमें गंगा-यमुना संगम के किनारे एकांत में नियम-संयम से रहकर व्रत-पूजा और स्नान-दान किया जाता हैं।

साथ ही उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दौरान लोग गंगा में हर रोज आस्था की डुबकी लगाते हैं। एक दिन में तीन बार स्नान करते हैं और 24 घंटे में एक ही बार भोजन करते हैं। इसमें एक महीने तक लोग भक्ति करते हैं और साधारण जीवन जीते हैं।

कल्पवास से मिलता है पुण्य

कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि जो लोग कल्पवास में रहते हैं उन्हें पूरे महीने काम, क्रोध, मोह, माया से दूर रहने का संकल्प लेना होता है। पुराणों के मुताबिक ऐसा करने से हर तरह के पाप खत्म होते हैं। ग्रंथों में ये भी बताया है कि कल्पवास करने वाले को कई यज्ञ और ब्रह्मा की तपस्या करने के बराबर फल मिलता है।

Importance of Magh Month : दान का महत्व

भविष्यवक्ता डा. अनीष व्यास ने बताया कि पद्म और स्कंद पुराण में कहा गया है कि इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान के साथ जरूरतमंद लोगों को दान भी देना चाहिए। इन दिनों ठंड से बचने के लिए जरुरतमंद लोगों को ऊनी कपड़े और कंबल का दान देना चाहिए। साथ ही गुड़, तिल और अन्य खाने की चीजें भी दान करनी चाहिए।

आग तापने के लिए लकड़ी भी दी जा सकती है। साथ ही माघ मास में धन और अनाज का दान करने से अनंत पुण्य फल मिलता है।

Magh Month : माघ मास का महत्व

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि पद्म पुराण में माघ महीने का महत्व बताया गया है। इस पुराण में बताया गया है कि माघ में तीर्थ स्नान करने से 14 तरह के दान करने जितना पुण्य मिलता है।

पुराणों में बताया गया है कि कार्तिक मास में एक हजार बार गंगा स्नान का उतना ही महत्व है जितना माघ महीने में सौ बार स्नान करने से मिलता है। इसके साथ ही माघ महीने में उगते सूरज को जल चढ़ाने से बीमारियां दूर होने लगती है और उम्र भी बढ़ती है।

वैसे तो हिन्दी कैलंडर में आने वाले हर महीने का अपना एक अलग महत्व है लेकिन माघ मास को लेकर एक पौराणिक कथा भी जुड़ी है। पौराणिक कथा के अनुसार माघ मास में गौतमऋषि ने इन्द्रेदव का श्राप दिया था।

क्षमा याचं करने के बाद उन्हें गौतम ऋषि ने माघ मास में गंगा स्नान कर प्रायश्चित करने को कहा। तब इन्द्रदेव माघ मास में गंगा स्नान किया था, जिसके फलस्वरूप इन्द्रदेव श्राप से मुक्ति मिली थी। इसलिए इस महीनें में माघी पूर्णिमा व माघी अमावस्या के दिन का स्नान पवित्र माना जाता है।

Magh Month Horoscope : राशि अनुसार माघ मास में शुभ काम करना चाहिए

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि राशि अनुसार माघ मास में शुभ काम करना चाहिए। माघ मास में किए गए शुभ कामों से जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। राशि अनुसार किए गए शुभ कामों से कुंडली से संबंधित ग्रह दोष शांत हो सकते हैं।

मेष राशि

पानी में लाल फूल डालकर स्नान करना चाहिए। लाल मसूर दान करें।

वृषभ राशि

पानी में दूध डालकर स्नान करें। शिव जी को खीर का भोग लगाएं।

मिथुन राशि

पानी में थोड़ा सा गन्ने का रस मिलाकर स्नान करना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को हरे मूंग का दान करना चाहिए।

कर्क राशि

जल में थोड़ा सा गाय का दूध मिलाकर स्नान करना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को आटे का दान करें।

सिंह राशि

पानी में थोड़ा सा केसर मिलाएं और स्नान करें। तांबे के लोटे का और अनाज का दान करें।

कन्या राशि

पानी में शहद मिलाकर स्नान करना चाहिए। किसी मंदिर में हरे मूंग का दान करें।

तुला राशि

पानी में दूध मिलाकर स्नान करें। खीर का दान करें।

वृश्चिक राशि

पानी में थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर स्नान करना चाहिए। जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।

धनु राशि

पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्नान करें। चने की दाल का दान जरूरतमंद लोगों को करें।

मकर राशि

पानी में काले तिल मिलाकर स्नान करें। स्नान के बाद गरीबों को पूड़ी-सब्जी खिलाएं।

कुंभ राशि

पानी में काले तिल मिलाकर स्नान करें। स्नान के बाद गरीबों को पूड़ी-सब्जी खिलाएं।

मीन राशि

पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। किसी गरीब व्यक्ति को हल्दी और पीले वस्त्र का दान करें।

Shani Sade Sati 2022 : इन राशि वालों को नहीं मिलेगी शनि महादशा से मुक्ति, शनि से प्रभावित होगा 2022

तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम

सुंदरकांड का पाठ करने से मिलती है सफलता, जाने कैसे

(विश्वविख्यात भविष्यवक्ता एवं कुण्डली विश्ल़ेषक पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर (राजस्थान) Ph.- 9460872809) 

Tags : Magh Month, Horoscope,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1

Source: Magh Month 2022 : Know Magh Month ganga river snan
Tags: Ganga SnanMagh MaasMagh MonthMagh Month 2022Magh Month importanceMagh Month videoMagh Purnimareligious news

Related Story

surya rashi parivartan 2022, Zodiac Signs,Sun Transit, rashi parivartan , surya rashi parivartan 2022,Chandra Graham 2022,सूर्य का राशि परिवर्तन, सूर्य का राशि गोचर, राशिफल, Surya Gochar 2022, Sun Transit,
Dharma-Karma

Surya Rashi Parivartan 2022 : सूर्य के राशि परिवर्तन से इन राशि वालों पर पड़ेगा प्रभाव

May 12, 2022
Ganga Saptami 2022, Ganga Saptami , Ganga Saptami pujan vidhi,Ganga Saptami shubh muhurt,Ganga Saptami significance,Ganga Saptami ravi pushya yog,Ganga Saptami in ravi pushya yog,Ganga Saptami date and time,
Dharma-Karma

गंगा सप्तमी 8 मई 2022 : पुष्य नक्षत्र में मनाया जाएगा गंगा सप्तमी का पर्व

May 5, 2022
rashi parivartan in may,gochar in may,lucky zodiac sign of may,horoscope,astrology,5 lucky rashi of may,surya rashi parivartan in may,mangal rashi parivartan in may, Horoscope, Horoscope today,
Dharma-Karma

Rashi Parivartan : मई माह में इन राशि वालों को होगा लाभ, ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

May 4, 2022
Horoscope,Horoscope today,Weekly Horoscope,Horoscope weekly,
Astrology

Weekly Horoscope, 1 May to 7 May 2022 : मीन से मेष राशि तक जाने इस सप्ताह 12 राशियों का राशिफल

May 2, 2022
Horoscope,Horoscope today, Daily Horoscope, Today's prediction for all zodiac signs,  Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces,  Check out our daily horoscope for free,  Aaj Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal In Hindi 2022, आज का राशिफल, Dainik Rashifal In Hindi, दैनिक राशिफल, Rashifal Today In Hindi, 
Astrology

Horoscope Today 21 April 2022 : मीन से मेष राशि तक, जाने 12 राशियों का राशिफल

April 21, 2022
Horoscope,Horoscope today, Daily Horoscope, Today's prediction for all zodiac signs,  Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces,  Check out our daily horoscope for free,  Aaj Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal In Hindi 2022, आज का राशिफल, Dainik Rashifal In Hindi, दैनिक राशिफल, Rashifal Today In Hindi, 
Astrology

Horoscope Today 20 April 2022 : मीन से मेष राशि तक, जाने 12 राशियों का राशिफल

April 20, 2022
Load More
Next Post
yeh rishta kya kehlata hai, yeh rishta kya kehlata hai cast, yeh rishta kya kehlata hai hotstar, yeh rishta kya kehlata hai episode, yeh rishta kya kehlata hai aaj ka episode, yeh rishta kya kehlata hai written update, yeh rishta kya kehlata hai akshara, yeh rishta kya kehlata hai Star Cast,Star Plus,

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : Manjari supports Akshara and Abhimanyu 

Latest News

  • Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन
  • Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : Akshara’s surprise for Harshvardhan and Manjari upsets Abhimanyu 
  • राजस्थान : इंदिरा गांधी नहर के अंतिम छोर तक बैठे किसान को मिले पर्याप्त नहरी पानी : जल संसाधन मंत्री
  • Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : Will Akshara’s surprise turn into a disaster ?
  • Navjot Sidhu Convicted in Road Rage Case : नवजोत सिद्धू को 34 साल पुराने रोडरेज मामले में 1 साल की सजा : सुप्रीम कोर्ट
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Agriculture
  • Web -Stories

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

Hello Rajasthan | Latest Hindi News | Breaking Hindi News Live