जैसलमेर में मरु महोत्सव की धूम जारी, पूनम स्टेडियम मेंं उमड़ा जन सैलाब

Jaisalmer Desert Festival : Maru Mahotsav 2022 In Jaisalmer

desert festival jaisalmer, desert festival jaisalmer 2021, jaisalmer desert festival 2017, jaisalmer desert festival, Desert Festival In Jaisalmer Maru Mahotsav 2022, jaisalmer, jaisalmer fort, jodhpur to jaisalmer, weather in jaisalmer, jaisalmer hotels, jaisalmer resorts

Jaisalmer Desert Festival : Maru Mahotsav 2022 In Jaisalmer

Jaisalmer Desert Festival : Maru Mahotsav 2022 In Jaisalmer : जैसलमेर। विश्वविख्यात मरु महोत्सव के अन्तर्गत सोमवार रात जैसलमेर (Jaisalmer) के शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में माघी तेरस की चांदनी तले लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने जैसाण के बाशिन्दों से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से आए रसिकों को खूब आनंदित करते हुए अपूर्व सुकून का अहसास कराया।

यह भी पढ़ें :  एयर होस्टेस ने पंजाबी गाने पर जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर लोक कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने पूनम स्टेडियम में लोक लहरियों का ज्वार उमड़ा दिया। इन आयोजनों का लुत्फ उठाने हजारों की संख्या में रसिक जमे रहे और रह-रहकर करतल ध्वनियों से लोक कलाकारों को दाद देते रहे।

सांस्कृतिक निशा में स्थानीय लोक कलाकार छुंगे खां, बरणा ने मोरचंग, खड़ताल एवं चंग पर राजस्थानी लोक गीत ‘बालम जी म्हारा रिमझिम बरसो मेघ’ की शानदार प्रस्तुति से वेलेन्टाईन डे की भावनाओं को प्रतिध्वनित किया। संगीता जोधपुर का कालबेलिया नृत्य ‘काल्यो कूद पड्यो मेले में’ पर जोरदार नृत्य प्रस्तुत कर माहौल में मेला रंगों और रसों से झरने वाले आनंद की याद दिला दी।

Jaisalmer Desert Festival : Maru Mahotsav 2022 In Jaisalmer

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के विनिता एवं दल के कलाकारों ने बधाई एवं नोरता गीत-नृत्य ‘नैना बंध लागे कहियों’ प्रस्तुत कर लोक जीवन के इन्द्रधनुषी सरोकारों से परिचित कराते हुए खूब आनंदित किया।

यह भी पढ़ें : सुंदरकांड का पाठ करने से मिलती है सफलता, जाने कैसे

उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के मंदीप सिंह एवं कलाकारों के दल ने हिमाचल प्रदेश का डोगरी नृत्य प्रस्तुत करते हुए नोंक-झोंक को अपने गायन और नृत्य का पुट देते हुए रसिकों को खूब गुदगुदाया।

वल्र्ड बुक फेयर मेक्सिको, कनाड़ा में अपने नृत्य की धूम मचाने वाली मीरादेवी करदा गोगुन्दा, उदयपुर की अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त तेरहताली पार्टी ने तेरहताली नृत्य पेश कर मेवाड़ की समृद्धि सांस्कृतिक कला परम्पराओं का दिग्दर्शन कराया।

यह भी पढ़ें – राजस्थान : पानी के अंदर बना ये ‘रोमांटिक महल’

शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी

मीरा देवी के साथ डालू दास, लतीफ खां, इलियास, किरण कुमारी, पुश्बा कामद आदि ने शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। जैसलमेर की युवा कलाकार किरण भाटी ने गीत ‘एक राधा-एक मीरा’ पेश करते हुए अपनी सुमधुर आवाज की यादगार छाप छोड़ी।

गौतम परमार बाड़मेर ने चरी नृत्य, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के कलाकारों राजदीप एवं दल ने ‘सात समन्दर’ बोल पर जोश और उमंग के साथ रास गरबा और डाण्डिया नृत्य प्रस्तुत कर नवरात्रि और होली के फागुनी रंग-रसों की यादों को ताजा कर दिया।

यह भी पढ़ें : अब बॉर्डर टूरिज्म से लोंगेवाला सीमा चौकी का लुफ्त उठा सकेंगे पर्यटक

उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से शिवानी नेगी एवं अन्य लोक कलाकारों ने देव पूजा आवाहन थीम पर हिमाचल का झमकड़ा नृत्य पेश कर व्यंग्य रसों की बारिश कर भरपूर मनोरंजन किया।

Jaisalmer Desert Festival : Maru Mahotsav 2022 In Jaisalmer

जैसलमेर के कलाकार आवड़राम पोकरण का भवई एवं घुटना चकरी नृत्य और सांवण खां रामगढ़ का सूफी गायन ‘बुल्लेशाह रंगी-रंग बनाया, आदमी बनाया’ बेहद पसंद किया गया। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से प्रथमेश एवं दल के कलाकारों द्वारा लावणी एवं कोली नृत्य, मछुआरा नृत्य पेश किया गया।

यह भी पढ़ें :  आप कहीं इस तरह ट्रस्ट गेम के शिकार तो नही, इस युवती को मिला धोखा

डीग भरतपुर के जितेन्द्र ब्रजवासी एवं दल के कलाकारों ने मयूर नृत्य पेश करते हुए रसिकों के मन मयूर पर अच्छा खासा प्रभाव डालते हुए आनंदित कर दिया। रवि पंवार एवं कला दल की ओर से प्रस्तुत कोइर सिम्फनी ने लोक वाद्यों और कलाकारों की बहुआयामी कला प्रतिभाओं से रूबरू कराते हुए मनोरंजनिया रस-रंगों की बारिश कर दी। मंच संचालन विजय बल्लाणी, प्रीति भाटिया, ज्योति रंगा एवं पारस स्वामी ने किया।

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

ये रहे उपस्थित

लोक सांस्कृतिक निशा में सैन्य अधिकारीगण, नगर परिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, बीसूका समिति के उपाध्यक्ष श्री उम्मेदसिंह तंवर, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री अमीन खां, पूर्व जिलाप्रमुख श्रीमती अंजना मेघवाल, पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर, जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक श्री भंवरसिंह नाथावत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. टी. शुभमंगला, सहित जिलाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, गण्मान्य नागरिक एवं हजारों की संख्या में सैलानी तथा क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

सिंगर नेहा भसीन ने कोरोना जागरुकता पर इस दिया संदेश
By Hello Rajasthan
विराट कोहली की वो 15 बातें, जानकर हो जाएंगे हैरान
By Hello Rajasthan
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
By Hello Rajasthan
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जीवन परिचय, बागेश्वर धाम सरकार : Dhirendra Krishna Shastri Biography
By Hello Rajasthan
गायिका लता मंगेशकर : संपूर्ण जीवन परिचय | Lata Mangeshkar Biography
By Hello Rajasthan
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
By Hello Rajasthan
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: Akshara’s comment leaves Abhimanyu angry
By Hello Rajasthan
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: Akshara and Abhimanyu’s tilak ceremony
By Hello Rajasthan
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: After an argument with Abhimanyu, Akshara goes back to the Goenkas
By Hello Rajasthan
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: Abhimanyu wants Manjari to divorce Harsh
By Hello Rajasthan
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- Abhimanyu finds Manjari, accident who responsible
By Hello Rajasthan
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : अक्षरा सर्जरी के बाद क्या अब अभिमन्यु को छोड़कर चली जाएगी
By Hello Rajasthan
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : Will Manjari die ?
By Hello Rajasthan
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : Will Manjari and Abhimanyu forgive Akshara?
By Hello Rajasthan
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : Will Akshara’s surprise turn into a disaster?
By Hello Rajasthan
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : Will Akshara get a happy beginning ?
By Hello Rajasthan
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : Will Akshara and Abhimanyu’s tilak happen ? 
By Hello Rajasthan
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : Will Abhimanyu fix things with Akshara?
By Hello Rajasthan
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : While the Goenkas and Birlas prepare to leave for Jaipur
By Hello Rajasthan
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : While Akshara goes missing, an argument starts between the Goenkas and the Birlas
By Hello Rajasthan

More Search : Jaisalmer Desert Festival, Maru Mahotsav 2022 In Jaisalmer

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version