Thursday, May 22, 2025
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
Home Dharma-Karma

Shardiya Navratri 2023 : शारदीय नवरात्रि पर माता आ रही है आपके द्वार, जानें नवरात्रि का महत्व

Shardiya Navratri 2023 : Shardiya Navratri Starting From 15 October Maa Durga Will Bring Happiness Know Important Dates

Dr.Anish Vyas by Dr.Anish Vyas
October 11, 2023
in Dharma-Karma
0 0
Shardiya Navratri 2023, NavratriPuja SubhMuhurat, Navratri Puja Muhurat, Durga puja 2023,Navratri 2023,Navratri 2023 Ghatasthapana,Navratri Puja,Shardiya Navratri 2023, Shardiya Navratri 2023 tithi, Shardiya Navratri 2023 muhurat, Shardiya Navratri 2023 ghatshtapana muhurat, Shardiya Navratri 2023 colors, Navratri in october 2023, Shardiya Navratri 2023 shubh yoga, Shardiya Navratri maa durga sawari 2023,दुर्गा पूजा, दुर्गा पूजा 2023, नवरात्रि,नवरात्रि 2023, घटस्थापना 2023, धटस्थापना का सही समय, घटस्थापना 2023 सही समय, शारदीय नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि 2023,

Shardiya Navratri 2023 : Shardiya Navratri Starting From 15 October Maa Durga Will Bring Happiness Know Important Dates

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

Table of Contents

Toggle
  • Shardiya Navratri 2023 : 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि
  • Shardiya Navratri : देवी मां दुर्गा के वाहन
  • हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
  • 2023 Shardiya Navratri : यह होगा असर
  • 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि
  • शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
  • शारदीय नवरात्रि घटस्थापना तिथि
  • शारदीय नवरात्रि की तिथियां
  • शारदीय नवरात्रि महत्व

Shardiya Navratri 2023 : 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि

एक वर्ष में दो बार छह माह की अवधि के अंतराल पर नवरात्रि आती हैं। मां दुर्गा को समर्पित यह पर्व हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रत्येक वर्ष आश्विन मास में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है और पूरे नौ दिनों तक मां आदिशक्ति जगदम्बा का पूजन किया जाता है।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर – जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ अनीष व्यास ने बताया कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का आरंभ रविवार 15 अक्टूबर 2023 से हो रहा है। देवी भागवत पुराण में बताया गया है कि महालया के दिन जब पितृगण धरती से लौटते हैं तब मां दुर्गा अपने परिवार और गणों के साथ पृथ्वी पर आती हैं।

जिस दिन नवरात्र का आरंभ होता है उस दिन के हिसाब से माता हर बार अलग-अलग वाहनों से आती हैं। माता का अलग-अलग वाहनों से आना भविष्य के लिए संकेत भी होता है जिससे पता चलता है कि आने वाला साल कैसा रहेगा। इस साल माता का वाहन हाथी होगा क्योंकि नवरात्रि का आरंभ रविवार से हो रहा है।

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

इस विषय में देवी भागवत पुराण में इस प्रकार लिखा गया है कि रविवार और सोमवार को नवरात्रि आरंभ होने पर माता हाथी पर चढकर आती हैं जिससे खूब अच्छी वर्षा होती है।

ज्योतिषाचार्य डॉ अनीष व्यास ने बताया कि हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। मां दुर्गा की उपासना का पर्व साल में चार बार आता है। जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो चैत्र व शारदीय नवरात्रि होती है। शारदीय नवरात्रि अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है।

नवरात्रि की शुरुआत रविवार 15 अक्टूबर 2023 से होगी। 23 अक्टूबर 2023 को नवरात्रि समाप्त होगी। वहीं 24 अक्टूबर विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 की रात 11:24 मिनट से शुरू होगी। ये 15 अक्टूबर की दोपहर 12:32 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी।

यह भी पढ़ें :  Bhaum pradosh vrat 2021: प्रदोष बेला में भगवान शिव की पूजा-अर्चना से होगी सौभाग्य में अभिवृद्धि

ज्योतिषाचार्य डॉ अनीष व्यास ने बताया कि अश्विन माह में पड़ने वाली शारदीय नवरात्रि का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित की जाती है। साथ ही कई स्थानों पर गरबा और रामलीलाओं का आयोजन किया जाता है।

इस 9 दिन के महापर्व के पहले दिन घटस्थापना की जाती है और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा भी की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों में व्रत भी रखा जाता है। पूरे नियमों के साथ मां दुर्गा की आराधना की जाती है।

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

Shardiya Navratri : देवी मां दुर्गा के वाहन

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डॉ अनीष व्यास ने बताया कि यूं तो मां दुर्गा का वाहन सिंह को माना जाता है। लेकिन हर साल नवरात्रि के समय तिथि के अनुसार माता अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर धरती पर आती हैं। यानी माता सिंह की बजाय दूसरी सवारी पर सवार होकर भी पृथ्वी पर आती हैं। माता दुर्गा आती भी वाहन से हैं और जाती भी वाहन से हैं।

देवीभाग्वत पुराण में जिक्र किया गया है कि शशि सूर्य गजरुढा शनिभौमै तुरंगमे। गुरौशुक्रेच दोलायां बुधे नौकाप्रकीर्तिता॥ इस श्लोक में सप्ताह के सातों दिनों के अनुसार देवी के आगमन का अलग-अलग वाहन बताया गया है। अगर नवरात्रि का आरंभ सोमवार या रविवार को हो तो इसका मतलब है कि माता हाथी पर आएंगी। शनिवार और मंगलवार को माता अश्व यानी घोड़े पर सवार होकर आती हैं।

गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि का आरंभ हो रहा हो तब माता डोली पर आती हैं। बुधवार के दिन नवरात्रि पूजा आरंभ होने पर माता नाव पर आरुढ़ होकर आती हैं। नवरात्रि का विशेष नक्षत्रों और योगों के साथ आना मनुष्य जीवन पर खास प्रभाव डालता है। ठीक इसी प्रकार कलश स्थापन के दिन देवी किस वाहन पर विराजित होकर पृथ्वी लोक की तरफ आ रही हैं इसका भी मानव जीवन पर विशेष असर होता है।

यह भी पढ़ें :  Chiatra Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि में जरूर करें ये काम , इन उपायों को करने से बरसेगी मां की कृपा

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

कुण्डली विश्ल़ेषक डॉ अनीष व्यास ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन के आधार पर मां दुर्गा की सवारी के बारे में पता चलता है। नवरात्रि में माता की सवारी का विशेष महत्व होता है। माता हाथी पर सवार होकर धरती पर आ रही हैं। हाथी पर माता का आगमन इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि इस साल खूब अच्छी वर्षा होगी और खेती अच्छी होगी। देश में अन्न धन का भंडार बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

2023 Shardiya Navratri : यह होगा असर

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डॉ अनीष व्यास ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि में जब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो ये बेहद शुभ माना जाता है। हाथी पर सवार होकर मां दुर्गा अपने साथ ढेर सारी खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। मां का वाहन हाथी ज्ञान व समृद्धि का प्रतीक है। इससे देश में आर्थिक समृद्धि आयेगी। साथ ही ज्ञान की वृद्धि होगी। हाथी को शुभ का प्रतीक माना गया है। ऐसे में आने वाला यह साल बहुत ही शुभ कार्य होगा। लोगों के बिगड़े काम बनेंगे। माता रानी की पूजा अर्चना करने वाले भक्तों पर विशेष कृपा बरसेगी।

15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि

ज्योतिषाचार्य डॉ अनीष व्यास ने बताया कि शारदीय नवरात्रि का पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है, जो कि नवमी तिथि को समाप्त होंगी। इसके बाद दशहरा मनाया जाएगा। प्रतिपदा तिथि के दिन घटस्थापना की जाती है। इस दिन से 9 दिन अखंड ज्योति जलाई जाती है।

इस साल नवरात्रि रविवार 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रही है। मंगलवार 23 अक्टूबर 2023 को नवरात्रि समाप्त होगी। वहीं 24 अक्टूबर विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 की रात 11:24 मिनट से शुरू होगी। ये 15 अक्टूबर की दोपहर 12:32 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से होगी।

यह भी पढ़ें :  दीपावली पर बन रहा दुर्लभ संयोग, तुला राशि में होगें चार ग्रह, मिलेगा आर्थिक लाभ

शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना शुभ मुहूर्त

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डॉ अनीष व्यास ने बताया कि पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को यानी पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 तक है। ऐसे में कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त इस साल 48 मिनट ही रहेगा।

यह भी पढ़ें : Nimbu Mirch Totke : नींबू मिर्ची बांधने से कैसे मिलती है तरक्की या असफलता, जाने कैसे

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना तिथि

रविवार 15 अक्टूबर 2023

घटस्थापना मुहूर्त : प्रातः 06:30 मिनट से प्रातः 08: 47 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त : सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट तक

शारदीय नवरात्रि की तिथियां

15 अक्टूबर 2023 – मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि
16 अक्टूबर 2023 – मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीया तिथि
17 अक्टूबर 2023 – मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि
18 अक्टूबर 2023 – मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि
19 अक्टूबर 2023 – मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि
20 अक्टूबर 2023 – मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि
21 अक्टूबर 2023 – मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि
22 अक्टूबर 2023 – मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी
23 अक्टूबर 2023 – महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण
24 अक्टूबर 2023 – मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)

शारदीय नवरात्रि महत्व

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डॉ अनीष व्यास ने बताया कि धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि मां भगवती दुर्गा की आराधना करने का श्रेष्ठ समय होता है। इन नौ दिनों के दौरान मां के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। नवरात्रि का हर दिन मां के विशिष्ट स्वरूप को समर्पित होता है, और हर स्वरूप की अलग महिमा होती है। आदिशक्ति जगदम्बा के हर स्वरूप से अलग-अलग मनोरथ पूर्ण होते हैं। यह पर्व नारी शक्ति की आराधना का पर्व है।

Pitru Paksha 2023 : पितृपक्ष यानी श्राद्ध का हिंदू धर्म में विशेष महत्व

www.hellorajasthan.com की ख़बरें फेसबुक, ट्वीटर और सोशल मीडिया पर पाने के लिए हमें Follow करें.

(विश्वविख्यात भविष्यवक्ता एवं कुण्डली विश्ल़ेषक पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर (राजस्थान) Ph.- 9460872809) 

Tags : Shardiya Navratri 2023, NavratriPuja Subh Muhurat, Durga puja 2023, Navratri 2023, Navratri 2023 Ghatasthapana,

Source: Shardiya Navratri 2023 : Shardiya Navratri Starting From 15 October Maa Durga Will Bring Happiness Know Important Dates

Related Story

Minister of State for Information Broadcasting and Parliamentary Affairs, Dr. L. Murugan, Mahashraman, Mahashraman History,
Dharma-Karma

सूचना प्रसारण एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री डा एल मुरुगऩ ने मुनि श्री से आध्यात्मिक विषयों पर की चर्चा

May 15, 2025
MahaKumbh Ghats in Prayagraj, Hemkunt Foundation, MahaKumbh, Prayagraj
Dharma-Karma

हेमकुंट फाउंडेशन ने प्रयागराज में महाकुंभ घाटों की सफाई कर दिखाया हिंदू-सिख एकता का उदाहरण

March 5, 2025
Pandit Pradeep Mishra Live Rudrabhisek, Pandit Pradeep Mishra, Pandit Pradeep Mishra Katha, Pandit Pradeep Mishra Video, Pandit Pradeep Mishra Pujan,
Dharma-Karma

शिवरात्रि के प्रदोषकाल में पार्थिव शिवलिंग का ऐसे करें पूजन, पंडित प्रदीप मिश्रा जी के साथ लाइव पूजन

October 7, 2024
Sawan month 2024 , Sawan Somwar , when is the first Sawan Monday this year , how many Sawan Mondays this year , importance of Sawan Monday , what is Mangala Gauri fast ,सावन मास 2024 , इस साल पहला सावन सोमवार कब , इस साल कितने सावन सोमवार , सावन सोमवार का महत्व , मंगला गौरी व्रत क्या होता है
Dharma-Karma

Sawan 2024 : सावन में 5 सोमवार और 4 मंगला गौरी व्रत, 3 शुभ योग में शुरू होगा पवित्र माह

July 22, 2024
Holika Dahan, Holi 2024 Muhurat, Holi 2024, Holika Dahan Flame ,
Dharma-Karma

होलिका दहन 24 मार्च 2024 : अग्नि की दिशा देखकर पता चलेगा कैसा रहेगा संवत 2081

March 23, 2024
Holika Dahan, Holi 2024 Muhurat, Holi 2024, Holika Dahan Sarvatha Siddhi Yoga, Holi, bhadra in holi, holi news, today holiday news,
Dharma-Karma

Holi 2024 Muhurat : सर्वार्थ सिद्धि योग में होली पर होगा ​होलिका दहन, जानें मुहूर्त और महत्व

March 22, 2024
Load More

Latest News

  • प्रधानमंत्री ने बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन की दी सौगात, देशनोक रेलवे स्टेशन से दिखाई हरी झंडी
  • पीएम नरेन्द्र मोदी का दो टूक, हमारी रगो में खून नही गर्म सिंदूर बह रहा
  • पीएम ने देशनोक में करणी माता मन्दिर में किए दर्शन, देश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की
  • पीएम मोदी बीकानेर- बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन को देशनोक स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
  • बीकानेर आएंगे पीएम मोदी,इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन,देखें पूरा ट्रैफिक प्लान

Web-Stories

Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे
Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स
Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience
Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience
Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती
Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती
Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें
Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
10  Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर
Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर
Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प
Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प
Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर
Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर
RBSE 12th Arts Result 2023 :  राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
10 Best places to visit in the United States
10 Best places to visit in the United States
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure
  • Sitemap

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By HR. DMCA.com Protection Status

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By HR. DMCA.com Protection Status

Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट 10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her 10 Best places to visit in the United States