Monday, December 11, 2023
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Web -Stories
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
Hello Rajasthan
Advertisement
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
Home Dharma-Karma Astrology

Horoscope July 2023 : जुलाई माह में आपके सितारे क्या कह रहें है, आइये जाने राशिफल

Horoscope July 2023 : July 2023 Monthly Rashifal Prediction, Know abour Rashifal

Vimal jain by Vimal jain
July 15, 2023
in Astrology
0 0
Weekly Horoscope 2023, Monthly Rashifal July 2023, Rashifal 2023, Aaj ka Rashifal, Today Horoscope,  Horoscope July 2023, July 2023 Monthly rashifal Aries, Mesh rashi, Aries, July Month 2023 rashifal, July Month Rashifal 2023, Montly Rashifal 2023, July Monthly Rashifal 2023, Mesh July Monthly Rashifal 2023, New Year 2023 Prediction,  राशिफल 2023, July Monthly rashifal Aries, July Monthly rashifal Aries in hindi,

Horoscope July 2023 : July 2023 Monthly Rashifal Prediction, Know abour Rashifal

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

Horoscope July 2023 : वर्ष 2023 का जुलाई माह सभी राशि वालों के लिए खास है। यह राशिफल भारतीय ज्योतिष विज्ञान की गोचर पद्धति के आधार पर है। राशिफल अपनेे जन्मराशि से देखना चाहिए। जिन्हें अपनी जन्मराशि की जानकारी न हो उन्हें अपने प्रचलित नाम के प्रथम अक्षर के अनुसार अपनी राशि जाननी चाहिए। प्रत्येक राशि के सामने नाम का प्रथम अक्षर दिया गया है। यह राशिफल संकेतात्मक है, निश्चयात्मक नहीं। आप पर वही फल घटित होंगे, जो आपसे संबंधित होंगे। प्रस्तुत राशिफल को अपनी जन्म कुण्डली के ग्रहों को ध्यान में रखते हुए जानना चाहिए। इस पर जानकारी दे रहें है वाराणसी के हस्तरेखा विशेषज्ञ,रत्न परामर्शदाता फलित अंक ज्योतिषी एवं वास्तुविद् विमल जैन।

Table of Contents

  • Horoscope July 2023 : जुलाई माह 2023 राशिफल 
  • मेष—चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
  • वृषभ-ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
  • मिथुन—का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा
  • कर्क-ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
  • सिंह—मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
  • कन्या—टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो
  • तुला-रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
  • वृश्चिक—तो, ना, नी, नू, ने, नो, या यी, यू
  • धनु—ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, ढ़े
  • मकर—भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
  • कुंभ-गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
  • मीन-दी, दू, थ, झ, भ, दे, दो, चा, ची
  • Related posts:

Horoscope July 2023 : जुलाई माह 2023 राशिफल 

मेष—चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

1 व 2 जुलाई के दिन 1/18 बजेे तक ग्रह स्थिति असंतोषजनक। स्वास्थ्य में शिथिलता। कार्यों में अड़चनें। आपसी सम्बन्धों में कटुता। 8 के दिन 2/58 बजे तक व्यापारिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त। स्वास्थ्य में सुधार। यश मान प्रतिष्ठा में वृद्धि। दर्शनीय स्थलों की यात्रा। उपहार या सम्मान का लाभ। पदोन्नति विषयक मसला हल। पठन-पाठन में रुचि।

10 की रात्रि 6/59 बजे तक नव समस्यायें प्रभावी। किसी से धोखे की आशंका। स्पष्टवादिता घातक। धर्म में अरुचि।

17 की रात्रि 10/32 बजे तक परिस्थितियाँ भाग्य के पक्ष में। पारिवारिक सौहार्द। राजनैतिक कृत्यों में अभिरुचि। बकाए धन की प्राप्ति होगी। अधिकारी वर्ग से राहत। आमोद प्रमोद के साधन सुलभ।

20 के दिन 10/55 बजे तक कार्य व्यवसाय में बाधा उत्पन्न। लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध। आत्मविश्वास में कमी का एहसास। विरोधियों का वर्चस्व। अभिलाषा की पूर्ति में बाधा। यात्रा से परेशानी।

27 की रात्रि 7/29 बजे तक योजना का शुभारम्भ। बुद्धि विवेक से कार्य सिद्धि। व्यक्तित्व का विकास। राजकीय पक्ष से सहयोग। प्रगति का सुयोग। शारीरिक सुख की प्राप्ति। मनोविनोद के सुअवसर। दर्शनीय स्थलों की यात्रा। भोग-विलास की ओर रुचि।

29 की रात्रि 11/35 बजेे तक समय निराशाजनक। धनाभाव से कार्यों में अड़चनें। योजना अधूरी। मन अशान्त। लाभ में कमी। संभावित यात्रा निष्फल।

शेष 31 जुलाई तक योजना साकार। आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में सफलता का मार्ग प्रशस्त। दाम्पत्य जीवन सुखद। विवादास्पद मसला हल। दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग। धार्मिक गतिविधियों की ओर अभिरुचि।

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

भाग्योदय टिप्स

– बन्दरों को गुड़ व चना खिलाएँ।

-सत्कर्म ही सर्वोच्च धर्म है।

-स्नान करने के पश्चात तौलिये को इस प्रकार रखें कि उस पर किसी की नजर न पड़े।

वृषभ-ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

1 व 2 जुलाई के दिन 1/18 बजे तक महत्वपूर्ण उपलब्धि। जीवन साथी से सहयोग। बकाये रकम की प्राप्ति। नवसंपर्क उपयोगी। 4 के दिन 1/44 बजे तक कठिनाइयाँ। शारीरिक मानसिक कष्ट। पठन-पाठन में अरुचि। पारिवारिक मतभेद उजागर। स्वास्थ्य में व्यतिक्रम। आय की तुलना में व्यय की अधिकता।

10 की रात्रि 6/59 बजे तक सुसमाचार मिलने से आत्मिक शांति। नौकरी में पदोन्नति। शुभ भावनाओं का उदय। कला सौन्दर्य के प्रति आकर्षित। विचारित कार्यों में सफलता। लाभ का मार्ग प्रशस्त। 12 तक आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में निराशा। धन के लेन-देन में जोखिम से नुकसान। वाद-विवाद भी संभव। व्यय की अधिकता। यात्रा से निराशा।

13 से 20 के दिन 10/55 बजे तक समय आशाजनक। पठन-पाठन में रुचि। धनागम का सुयोग। यात्रा संतोषजनक। परिस्थितियाँ सुधार पर। परिश्रम के अनुरूप सफलता। संतान पक्ष से उत्कर्ष। परोपकार की भावना जागृत। संत समागम भी।

22 की रात्रि 11/42 बजे तक ग्रहस्थिति विपरीत। आर्थिक हानि संभव। जीवन साथी से कष्टï। शत्रु सक्रिय। मानसिक तनाव। 29 की रात्रि 11/35 बजे तक भाग्य पक्ष में। वैवाहिक जीवन सुखद। लाभ का सुअवसर। सुख के निमित्त व्यय। आत्मीयजनों में अनुकूलता। बकाये धन की प्राप्ति। वरिष्ठजनों की सलाह मान्य। भौतिक सुख साधन उपलब्ध।

शेष 31 जुलाई तक कार्य अधूरे। व्यावसायिक क्षेत्र में हानि की आशंका। परिवार में मतभेद उजागर। शत्रु प्रभावी। फिजूल खर्ची से परेशान। अकेलेपन की अनुभूति।

भाग्योदय टिप्स

– मंगलवार एवं शनिवार को हनुमान जी को चमेली का तेल व ​सिंदूर तथा प्रसाद चढ़ावें।

-घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगायें।

-घर में काँटों के गुलदस्ते नहीं रखने चाहिए।

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

मिथुन—का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा

1 से 4 जुलाई के दिन 1/44 बजे तक सफलता का मार्ग प्रशस्त। स्वास्थ्य बेहतर। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण। शंका कुशंंका प्रभावी। बढ़ते खर्च से परेशान। वाहन से चोट-चपेट संभव।

12 तक ग्रहयोग अनुकूल। परिवार में आपसी गलतफहमी दूर। पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास सार्थक। आर्थिक उलझनें कम। मानसिक शांति। परोपकार की भावना जागृत। दाम्पत्य जीवन में मधुरता। अभिलाषा की पूर्ति। उन्नति का अवसर प्राप्त।

13 से 15 के दिन 11/23 बजे तक परेशानी। भाग्योदय में विलम्ब। आर्थिक व्यावसायिक हानि। सुख सुविधा का अभाव। वाहन से कष्ट।

22 की रात्रि 11/42 बजे तक अधूरी योजना पूर्णता की ओर। नूतन-पुरातन मित्रों का सहयोग। आरोग्य सुख की प्राप्ति। इच्छित कार्यों में अनुकूलता। लाभ का मार्ग प्रशस्त। व्यवसाय में प्रगति। वाद-विवाद की निवृत्ति। व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति। पठन-पाठन में रुचि। व्यक्तित्व को बनाये रखने के लिए व्यय। श्रेष्ठजनों से अपेक्षित सहयोग। मान सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि।

25 के दिन 11/13 बजे तक समय प्रतिकूल। बने बनाये कार्यों में अड़चनें। आरोग्य सुख में कमी। आपसी सम्बन्धों से मन मुटाव। विवाद की आशंका। लाभ का मार्ग अवरुद्ध। यात्रा निष्फल।

शेष 31 जुलाई तक योजना साकार। समस्या सुलझने की ओर। मित्रों परिजनों के माध्यम से अभिलाषा की पूर्ति। सामाजिक गतिविधियों की ओर रुझान। राजकीय पक्ष से सहयोग। जनकल्याण की भावना जागृत। शुभ भावनाओं का उदय।

भाग्योदय टिप्स

– अपने क्रोध पर पूरा नियन्त्रण रखें।

-एक सूखा नारियल शनिवार को नदी के जल में प्रवाहित करें।

-धोने के कपड़े वायव्य कोण में रखने चाहिए।

यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

कर्क-ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

1 से 6 जुलाई के दिन 1/39 बजे तक सफलता का सुयोग। शुभ भावनाओं का उदय। आनन्द की अनुभूति। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति। सत्संग से मानसिक राहत। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता। वरिष्ठजनों की सलाह मान्य। इच्छित पद की प्राप्ति।

8 के दिन 2/58 बजे तक संकल्प विकल्प की स्थिति। मित्रों से मनमुटाव। स्वजनों से तनाव। घरेलू सुख के साधन में कमी। वाहन से कष्ट। सम्भावित यात्रा निष्फल।

15 के दिन 11/23 बजे तक मनोवांछित सफलता। आर्थिक स्थिति में सुधार। दाम्पत्य जीवन सुखद। व्यक्तित्व का विकास। आत्मसंयम से कार्यसिद्धि। विवादास्पद मसला सुलझने की ओर। शुभ भावनाओं का उदय। धर्म के प्रति आस्था।

17 की रात्रि 10/32 बजे तक ग्रहयोग प्रतिकूल। समस्याओं की अधिकता से मन दुविधा में। शारीरिक सुख में कमी। आत्मीयजनों से अनबन। विश्वासघात की आशंका।

25 के दिन 11/13 बजे तक नवसम्पर्क लाभदायी। पुराने विवाद का समापन। मनोरंजन की ओर अभिरुचि। आर्थिक स्थिति में सुधार। जीवन साथी से सामंजस्य। महत्वपूर्ण उपलब्धि। वरिष्ठजनों की सलाह मान्य। धर्म के प्रति आस्था। आपसी सम्बन्ध मधुर। मान-सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि।

27 की रात्रि 7/29 बजे तक दिनचर्या अव्यवस्थित। कार्यों में बाधा। असमंजस की स्थिति। वाहन से चोट-चपेट-दुर्घटना की आशंका। जोखिम से नुकसान।

शेष 31 जुलाई तक नवयोजना की शुरुआत। स्वास्थ्य सुधार पर। सामाजिक क्रियाकलापों की ओर रुझान। नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल।

भाग्योदय टिप्स

– माता-पिता की सेवा करें एवं बड़ों का आदर-सत्कार करें।

-दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए।

-बंदरों को गुड़ व चना खिलाया करें।

Sawan 2023 : श्रावण मास में वस्तु-विशेष से बने शिवलिंग की पूजा सँवारेगी आपकी किस्मत

सिंह—मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

1 व 2 जुलाई के दिन 1/18 बजे तक इच्छित योजना की पूर्ति में उलझनें। परिजनों से आत्मिक कष्ट। सुख शांति का अभाव। जोखिम से धनहानि। मित्रों से मनमुटाव।

8 के दिन 2/58 बजे तक सफलता का सुयोग। शुभ भावनाओं का उदय। आनन्द की अनुभूति। वरिष्ठजनों की सलाह मान्य। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता। बौद्धिक क्षमता का विकास। यात्रा सकुशल।

10 की रात्रि 6/59 बजे तक आत्मबल में कमी का एहसास। सोचे हुए कार्य अधूरे। क्रोध की अधिकता से मन अशांत। आय की तुलना में व्यय की अधिकता। एकाग्रता का अभाव।

17 की रात्रि 10/32 बजे तक भाग्योन्नति के नवीन आयाम। व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल। आपसी संबंधों मेंं मधुरता। मान-सम्मान में वृद्धि। परिस्थितियों में क्रमिक सुधार। व्यावसायिक क्षेत्र में विस्तार।

20 के दिन 10/55 बजे तक समय निराशाजनक। मित्र व परिजन से झूठे आश्वासन। आपसी संबंधों मेंं वैमनस्यता। मनोबल में कमी। निष्प्रयोजन व्यय। प्रेम सम्बन्धों में कटुता।

27 की रात्रि 7/29 बजे तक प्रगति का मार्ग प्रशस्त। आत्मीयजनों से आशानुकूल सहयोग। आपसी सलाह से कामयाबी। शत्रु हानि पहुँचाने में असफल। पठन-पाठन में रुचि। दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग उपस्थित।

29 की रात्रि 11/35 बजे तक दिनचर्या अव्यवस्थित। आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में निराशा। योजना अधूरी। आरोप-प्रत्यारोप से कष्ट। किसी मुद्दे को लेकर परेशान।

शेष 31 जुलाई तक धन संचय की ओर रुझान। प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क। पर्वतीय स्थलों की यात्रा से मन में प्रसन्नता। संत-समागम से खुशी।

भाग्योदय टिप्स

– अतिथियों का स्थान या कक्ष उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर रहना चाहिए।

-गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें।

-ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान करें।

Indian Wedding Food Menu : शादी का खाना बनाएं यादगार , देखें पूरी लिस्ट करें डाउनलोड

कन्या—टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो

1 व 2 जुलाई के दिन 1/18 बजे तक व्यावसायिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त। नवसम्पर्क का सुअवसर। गलतफहमियां दूर।

4 के दिन 1/44 बजे तक समय व्यवधानकारक। कार्य व्यवसाय में निराशा। पारस्परिक सम्बन्धों में तनाव। वाहन से कष्ट। प्रगति में बाधा। पारिवारिक सदस्यों से गलतफहमी। अकल्पित घटनाओं से चिन्ता।

10 की रात्रि 6/59 बजे तक परिस्थितियों में सुधार। दर्शनीय स्थलों की यात्रा से खुशी। व्यापार में धन निवेश। आरोग्य सुख की प्राप्ति। नवयोजना दृष्टिगत।

12 तक सोचे हुए कार्य अधूरे। आर्थिक-कार्यक्षमता में कमी। यात्रा में परेशानी। स्वजनों से तनाव। प्रियजनों से मतभेद। किसी से धोखे की आशंका।

13 से 20 के दिन 10/55 बजे तक कार्य सुगमता से बनने की ओर। आत्मिक शांति की अनुभूति। जीवन साथी से अनुकूलता। शुभ भावनाओं का उदय। कार्य व्यवसाय अर्थपक्ष में सफलता। आरोग्य सुख की प्राप्ति। दर्शनीय स्थलों की यात्रा से खुशी।

22 की रात्रि 11/42 बजे तक आर्थिक व्यवसायिक पक्ष में हानि की सम्भावना। विचारों में उग्रता। वाहन से चोट-चपेट दुर्घटना की आशंका। प्रगति में बाधा। प्रेम सम्बन्धों में कटुता।

29 की रात्रि 11/35 बजे तक परिश्रम के अनुरूप सफलता का सुयोग। किसी नवीन योजना का श्रीगणेश। दाम्पत्य जीवन में मधुरता। किसी उत्सव में सम्मिलित होने के अवसर। राजनैतिक लाभ लेने हेतु प्रयत्नशील। यात्रा का प्रसंग।

शेष 31 जुलाई तक दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता। विरोधियों का वर्चस्व। बनी बनाई योजना अधूरी। जरा सी लापरवाही से हानि की आशंका।

भाग्योदय टिप्स

– परोपकार करते रहने पर आपको मानसिक शांति मिलेगी।

-खराब, टूटी हुई या बन्द घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए।

-चूल्हे को खिडक़ी के नीचे नहीं रखना चाहिए।

तुला-रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

1 से 4 जुलाई के दिन 1/44 बजे तक अनुकूलता। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता। इच्छित पद की प्राप्ति। आय के नवीन स्रोत। यात्रा सकुशल। मान सम्मान परक कृत्य सम्पन्न।

6 के दिन 1/39 बजे तक आर्थिक लेन-देन में जोखिम से नुकसान। आरोग्य सुख में कमी। एकाग्रता का अभाव। वैवाहिक जीवन असंतोषजनक।

12 तक परिस्थितियाँ पक्ष में। कार्यों में विशेष परिश्रम से सफलता। स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार। विविध पक्षों में सफलता। भौतिक सुख के साधन सुलभ। पारिवारिक सौहार्द। व्यक्तित्व का विकास। उल्लास का वातावरण। संत समागम भी।

13 से 15 के दिन 11/23 बजे तक समय प्रतिकूल। आत्मबल में कमी। सोचे हुए कार्य अधूरे। घरेलू सुख में दिक्कतें। व्यय की अधिकता। एकाग्रता का अभाव।

22 की रात्रि 11/42 बजे तक ग्रहयोग भाग्य के पक्ष में। महत्वपूर्ण सफलता का सुअवसर। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्पर्क का सुपरिणाम। आपसी संबंधों में मधुरता। मेल-मिलाप में रुचि। धनागम का सुयोग।

25 के दिन 11/13 बजे तक संकल्प सिद्धि में उलझनें। व्यापारिक पक्ष के प्रति चिंतित। उन्नति में प्रतिकूलता। कार्यों में गतिरोध। पठन-पाठन में अरुचि। व्यय की अधिकता। मित्रों से तनाव। विश्वासघात की आशंका।

शेष 31 जुलाई तक परिश्रम के अनुरूप सफलता। धन-सम्पत्ति विषयक मसला हल। स्वयं का निर्णय लाभकारी। कुछेक मसले हल। वैवाहिक जीवन प्रगतिशील। आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त। सुसंदेश की प्राप्ति। यात्रा संतोषजनक। स्वयं की प्रतिभा का सदुपयोग। मनोविनोद के अवसर।

तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम

भाग्योदय टिप्स

– किसी के बहकावे में आकर अपना निर्णय न बदलें।

-पक्षियों को खरीद कर उन्हें पिजड़े से मुक्त करावें।

-शयनकक्ष में जूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए।

वृश्चिक—तो, ना, नी, नू, ने, नो, या यी, यू

1 से 6 जुलाई के दिन 1/39 बजे तक समय संतोषजनक। शुभ भावनाओं का उदय। आर्थिक पक्ष बेहतर। भाग्योन्नति के नवीन आयाम। जनकल्याण की भावना। आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ। शुभ भावनाओं का उदय।

8 के दिन 2/58 बजे तक कार्यों में बाधा। कठिनाइयों से अशांति। व्यय की अधिकता। एकाग्रता भंग। आलस्य की अधिकता। अकारण भ्रमण से अपव्यय की स्थिति।

15 के दिन 11/23 बजे तक ग्रहस्थिति अनुकूल। आत्मसंयम से कार्य सिद्धि। सोचे हुए कार्य की रूपरेखा तैयार। स्वविवेक का निर्णय लाभकारी। किसी नवीन योजना का श्रीगणेश। गलतफहमियाँ दूर। धनागम का सुयोग। परिस्थितियों में सुधार। यात्रा सकुशल।

17 की रात्रि 10/32 बजे तक योजना अधूरी। बने बनाये कार्यों में बाधा उत्पन्न। भौतिक सुख सुविधा का अभाव। क्रोध की अधिकता। आपसी मतभेद उजागर।

25 के दिन 11/13 बजे तक विविध पक्षों में प्रगति। मौजमस्ती के निमित्त व्यय। व्यक्तिगत परेशानी कम। स्वास्थ्य मेें सुधार। दाम्पत्य जीवन अनुकूल। वैवाहिक अड़चनें समाप्त। परोपकार की भावना जागृत। रचनात्मक क्रियाकलापों में अभिरुचि।

27 की रात्रि 7/29 बजे तक कार्यों में अड़चनें। धन का अभाव। अकल्पित घटनाओं से चिन्ता। बात-बात पर क्रोध। आलस्य की अधिकता। प्रियजनों से मतभेद। वाहन से भय।

शेष 31 जुलाई तक लाभार्जन का मार्ग प्रशस्त। आपसी गलतफहमियाँ दूर। मनोविनोद के सुअवसर। विरोधी परास्त। पुरुषार्थ के प्रति रुचि। यात्रा का प्रसंग। कुछेक समस्यायें सुलझने की ओर। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता। धनागम का सुयोग।

भाग्योदय टिप्स

– सोते समय अपना सिर उत्तर या पूर्व दिशा में रखें।

-परिवार की बातों की अनदेखी न करें।

-कमरे में लाल रंग का नाइट बल्ब दक्षिण दिशा में लगावें।

धनु—ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, ढ़े

1 व 2 जुलाई के दिन 1/18 बजे तक संकल्प विकल्प की स्थिति। लेन-देन में जोखिम से नुकसान। स्पष्टïवादिता घातक। भौतिक सुख में कमी। वाहन से भय।

8 के दिन 2/58 बजे तक नवीन योजना का श्रीगणेश। भाग्योन्नति के नवीन आयाम। आहार विहार में नवीनता। निजी जिन्दगी में महत्वपूर्ण उपलब्धि। पठन-पाठन में अभिरुचि। बकाये धन की प्राप्ति। जीवन साथी का सहयोग।

10 की रात्रि 6/59 बजे तक सोचे हुए कार्यों में विलम्ब। बात-बात पर क्रोध। सन्तान पक्ष से कष्ट। एकाग्रता का अभाव। अकेलेपन की अनुभूति।

17 की रात्रि 10/32 बजे तक दिनचर्या व्यवस्थित। व्यवसायिक उन्नति। व्यापार में धन-निवेश। कार्य-सिद्धि हेतु किये जा रहे प्रयास सार्थक। नवसंपर्क का सुपरिणाम। लाभ का मार्ग प्रशस्त। घरेलू वातावरण सुखद।

20 के दिन 10/55 बजे तक समय असंतोषजनक। कार्यों में परेशानी। लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध। व्यापार में निराशा की स्थिति। कठिनाइयों से मन दुखी।

27 की रात्रि 7/29 बजे तक मनोवांछित सफलता का सुअवसर। उच्चाधिकारियों से सम्पर्क। व्यक्तिगत कार्यक्षमता का विकास। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि। परोपकार की भावना जागृत। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता का मार्ग प्रशस्त। संत समागम भी।

29 की रात्रि 11/35 बजे तक व्यावसायिक प्रगति में अड़चनें। घरेलू सुख में दिक्कतें। कर्ज की अधिकता से परेशान। भाग्योन्नति का मार्ग अवरुद्ध। स्पष्टवादिता घातक। विचारों में उग्रता।

शेष 31 जुलाई तक आशायें फलीभूत। परिश्रम के अनुरूप सफलता का मार्ग प्रशस्त। धार्मिक यात्रा से प्रसन्नता। स्वास्थ्य में सुधार।

भाग्योदय टिप्स

-शयनकक्ष में शृंगार-मेज उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए।

-घर में जूता प्रवेश द्वार के दाहिने तरफ उतारें।

-तिजोरी दीवार में नहीं होना चाहिए।

मकर—भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

1 व 2 जुलाई के दिन 1/18 बजे तक साहसिक प्रयास प्रगति पर। परिस्थितियों में क्रमिक सुधार। शत्रु परास्त। शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति।

4 के दिन 1/44 बजे तक ग्रहस्थिति विपरीत। मनोबल में कमी की अनुभूति। स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित। आपसी मनमुटाव। एकाग्रता का अभाव। अपयश की संभावना।

10 की रात्रि 6/59 बजे तक भाग्योन्नति के नवीन आयाम। शिक्षा के क्षेत्र में नवीन उपलब्धि। इच्छित पद की प्राप्ति। जनकल्याण की ओर रुझान। आपसी सम्बन्धों में मधुरता। संत समागम भी।

12 तक अभिलाषा की पूर्ति में बाधा। कर्ज की अदायगी समय पर न होने से निराशा। वाद-विवाद भी संभव।

13 से 20 के दिन 10/55 बजे तक ग्रहयोग अनुकूल। पराक्रम से कार्य सिद्धि। जनसम्पर्क का लाभ। भविष्य के लिए नवीन योजना। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि। भौतिक सुख-सुविधा के साधन उपलब्ध। धनागम का मार्ग प्रशस्त। संत समागम भी। यात्रा सुखद।

22 की रात्रि 11/42 बजे तक विचारित कार्यों में बाधा। नवीन समस्यायें उपस्थित। स्वास्थ्य प्रभावी। एकाग्रता का अभाव। पारिवारिक मतभेद। आध्यात्म में अरुचि। व्यय की अधिकता।

29 की रात्रि 11/35 बजे तक जनकल्याण की भावना जागृत। कठिनाइयों का निवारण। उपहार या सम्मान का लाभ। राजकीय पक्ष से सहयोग। प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क। दाम्पत्य जीवन में मधुरता। रचनात्मक क्रियाकलापों में अभिरुचि। परोपकार की भावना जागृत।

शेष 31 जुलाई तक आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में प्रतिकूलता। आरोप प्रत्यारोप का सामना। यात्रा निराशाजनक। लाभ के मार्ग में बाधा।

भाग्योदय टिप्स

– मन्दिर में काले रंग का कम्बल दान करें।

-साधु, सन्त, फकीरों से तर्क-कुतर्क न करें।

-शृंगार प्रसाधन का सामान सजाकर रखना शुभ रहता है।

कुंभ-गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

1 से 4 जुलाई के दिन 1/44 बजे तक विविध पक्षों में सफलता। धार्मिक यात्रा लाभ में सहायक। हर्षोल्लास का वातावरण। शुभ समाचार की प्राप्ति से खुशी। नवसम्पर्क का सुयोग।

6 के दिन 1/39 बजे तक कार्य सिद्धि का प्रयास निष्फल। यात्रा में हानि। असमंजस की स्थिति। शत्रु प्रभावी। आत्मबल में कमी। वाहन से चोट-चपेट संभव। 12 तक नवयोजना साकार। शारीरिक मानसिक कष्ट में कमी। जनसम्पर्क का लाभ। वाद-विवाद का समापन पक्ष में। जनकल्याण की भावना जागृत। ज्ञान-विज्ञान में अभिरुचि। नवसम्पर्क का सुयोग। स्वास्थ्य सुधार पर। दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग।

13 से 15 के दिन 11/23 बजे तक अभिलाषा की पूर्ति में व्यवधान। व्यवसाय में प्रतिकूलता। दाम्पत्य जीवन में कटुता। विचारों में उग्रता। प्रेम सम्बन्धों में तनाव। संभावित यात्रा निष्फल।

22 की रात्रि 11/42 बजे तक ग्रहयोग भाग्य के अनुकूल। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता। कार्य सिद्धि का प्रयास सार्थक। प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क। आरोग्य सुख। संतान पक्ष से उत्कर्ष। व्यापार में धन निवेश। स्वास्थ्य सुधार पर। मनोरंजन की ओर प्रवृत्ति। धनागम का मार्ग प्रशस्त। यश-मान प्रतिष्ठापरक कृत्य सम्पन्न।

25 के दिन 11/13 बजे तक उलझनें प्रभावी। आर्थिक पक्ष में असंतोष। यात्रा निराशाजनक। मेल-मिलाप में अरुचि। संतान पक्ष से चिंतित। बढ़ते हुए खर्च से परेशान। वाहन से भय।

शेष 31 जुलाई तक बहुप्रतीक्षित कार्य बनने की ओर। विशेष प्रयास के बाद सफलता। परिवार में मांगलिक आयोजन संपादित। आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ। जीवनसाथी से मधुरता।

भाग्योदय टिप्स

-दरवाजे पर बाहर की ओर सूर्य का चित्र लगावें।

-शनिवार के दिन भिखारियों को भोजन करावें।

-शयन कक्ष में अपना पलंग द्वार के सम्मुख नहीं रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें – राजस्थान : पानी के अंदर बना ये ‘रोमांटिक महल’

मीन-दी, दू, थ, झ, भ, दे, दो, चा, ची

1 से 6 जुलाई के दिन 1/39 बजे तक कार्य-सिद्धि हेतु किये जा रहे प्रयास सफल।नवीन योजना का श्रीगणेश। आकस्मिक लाभ का सुअवसर। भौतिक सुख सुविधा के निमित्त व्यय। यात्रा का प्रसंग।

8 के दिन 2/58 बजे तक कार्यों में गतिरोध। आलस्य की अधिकता। दाम्पत्य जीवन में मतभेद। सहयोगियों से निराशा। धार्मिक कृत्यों की ओर अरुचि।

15 के दिन 11/23 बजे तक आपसी संबंधों में मधुरता। लाभ हेतु नवयोजना पर कार्यक्रम। स्वजनों व प्रियजनों के सहयोग से विचार विमर्श। आकस्मिक लाभ का सुयोग। शुभ भावनाओं का उदय। जनकल्याण की भावना जागृत। धर्म अध्यात्म में रुचि। भाग्योन्नति के नवीन आयाम। आत्मीयजनों से सहयोग। संत समागम भी।

17 की रात्रि 10/32 बजे तक कार्यों में अड़चनें। आरोग्य सुख मेें कमी। मित्रों से गलतफहमी। राजकीय पक्ष से परेशानी। आलस्य की अधिकता। जोखिम से हानि।

25 के दिन 11/13 बजे तक अनुकूलता। घरेलू समस्या सुलझने की ओर। नव सम्पर्क का सुयोग। श्रेष्ठजनों का सम्पर्क। दाम्पत्य जीवन में मधुरता। नवीन समाचार की प्राप्ति। आमोद-प्रमोद में रुचि। मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न। नवस्थलों की यात्रा।

27 की रात्रि 7/29 बजे तक दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता। सफलता में व्यतिक्रम। पारिवारिक समस्याओं से चिन्तित। आपसी संबंधों मेंं तालमेल का अभाव। सुख शांति का अभाव।

शेष 31 जुलाई तक कार्य-व्यवसाय अर्थ-पक्ष में सफलता। धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था जाग्रत। आरोग्य सुख की प्राप्ति। राजनैतिक कृत्यों में रुचि। मौज-मस्ती के निमित्त व्यय की अधिकता।

भाग्योदय टिप्स

-अमावस्या तिथि के दिन ब्राह्मण को भोजन करावें।

-बैठक के कमरे के मध्य झरोखा नहीं होना चाहिए।

-घर में बिजली का मीटर दक्षिण पूरब में होना चाहिए।

Tags : Weekly Horoscope 2023, Monthly Rashifal July 2023, Rashifal 2023, Aaj ka Rashifal, Today Horoscope,

यह भी पढ़ें : सुंदरकांड का पाठ करने से मिलती है सफलता, जाने कैसे

www.hellorajasthan.com की ख़बरें फेसबुक, ट्वीटर और सोशल मीडिया पर पाने के लिए हमें Follow करें.

(हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न -परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिसी एंव वास्तुविद् , एस.2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी) 

Related posts:

  1. Weekly Horoscope 3-9 July 2023 : मेष, धनु के साथ इन राशि वालों के चमकेंगे सितारे, जाने अन्य राशिफल
  2. Weekly Horoscope 16-22 July 2023 : मेष से मीन तक इन राशि वालों की किस्मत का चमकेगा सितारा, जाने साप्ताहिक राशिफल
  3. साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जुलाई 2023 : यह सप्ताह कर्क, तुला राशि के साथ इन राशियों के लिए भी होगा शुभ

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1

Source: Horoscope July 2023 : July 2023 Monthly Rashifal Prediction, Know abour Rashifal

Related Story

weekly horoscope, 4 december to 10 december, December 2023 weekly rashifal, December weekly horoscope, December 2023 weekly rashifal, weekly horoscope 2023, weekly horoscope 2023, saptahik rashifal, zodiac, astrology, horoscope, weekly rashifal,December 2023 rashifal,
Astrology

Weekly Rashifal : 4 से 10 दिसंबर 2023 सप्ताह में इन राशि वालों को मिलेगी कामयाबी, जाने आपका राशिफल

November 30, 2023
Weekly Horoscope 1-7 October 2023,Weekly Horoscope,Aaj ka Rashifal,Today Rashifal,Weekly Horoscope 2023,Rashifal 2023,Today Horoscope,Weekly Rashifal September 2023,Weekly Horoscope 2023,Rashifal hindi news,Religion news in hindi,साप्ताहिक राशिफल 2023,साप्ताहिक राशिफल,राशिफल,धर्म समाचार, #horoscope,#rashifal,weekly horoscope,Saptahik Rashifal, zodiac sign, astrology, weekly October horoscope ,Aries, Tauras, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Mesh, Vrishabh, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Horoscope, rashifal, rashifal, weekly horoscope, rashifal 2023, September weekly 2023 horoscope, hindi rashifal, astrology, september weekly rashifal 2023, economic saptahik rashifal,साप्ताहिक राशिफल,25 सितंबर- 01 अक्टूबर 2023,मेष,
Astrology

Weekly Horoscope 1-7 October 2023 : मेष से मीन तक जाने सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

November 1, 2023
Weekly Horoscope 25 September to 1 October 2023, Weekly Horoscope , Aaj ka Rashifal, Today Rashifal, Weekly Horoscope 2023,Rashifal 2023,Aaj ka Rashifal,Today Horoscope,Weekly Rashifal September 2023, Weekly Horoscope 18th to 24th September 2023, Rashifal hindi news, Religion news in hindi, साप्ताहिक राशिफल 18 सितंबर से 24 सितंबर 2023, साप्ताहिक राशिफल, राशिफल, धर्म समाचार, Rashifal Hindi News
Astrology

Weekly Horoscope 25 September to 1 October 2023 : इस सप्ताह क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जाने साप्ताहिक राशिफल

September 18, 2023
Weekly Horoscope 18-24 September 2023, Weekly Horoscope , Aaj ka Rashifal, Today Rashifal, Weekly Horoscope 2023,Rashifal 2023,Aaj ka Rashifal,Today Horoscope,Weekly Rashifal September 2023, Weekly Horoscope 18th to 24th September 2023, Rashifal hindi news, Religion news in hindi, साप्ताहिक राशिफल 18 सितंबर से 24 सितंबर 2023, साप्ताहिक राशिफल, राशिफल, धर्म समाचार, Rashifal Hindi News
Astrology

Weekly Horoscope 18-24 September 2023 : मेष से मीन तक इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, जाने अन्य राशियों का राशिफल

September 18, 2023
Weekly Horoscope 3-9 September 2023 , Weekly Horoscope 2023, Monthly Rashifal July 2023, Rashifal 2023, Aaj ka Rashifal, Today Horoscope,
Astrology

Weekly Horoscope 3-9 September 2023 : मेष से मीन तक इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, जाने साप्ताहिक राशिफल

September 18, 2023
Monthly Horoscope, August Rashifal 2023,Monthly Prediction,Horoscope 2023, Horoscope for August 2023,HoroscopeAugust, rashifal Aries,Mesh rashi,Aries, Mesh August Weekly Rashifal 2023, New Year 2023 Prediction August Monthly rashifal Aries, astrology in hindi,dainik rahifal 2023, Tomorrow Horoscope in Hindi, Kal Ka Rashifal, Horoscope Tomorrow,
Astrology

अगस्त 2023 राशिफल : कन्या, तुला, मकर और कर्क राशि वाले न करें ये काम, जाने सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

August 5, 2023
Load More

Latest News

  • Sukhdev Singh Gogamedi : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों शूटर चंडीगढ़ से गिरफ्तार, पुलिस ने किए अह्म खुलासे
  • राष्ट्र को विकसित बनाने में हर भारतवासी की भागीदारी की जाएगी सुनिश्चित- मेघवाल
  • जयपुर में इंटरनेशनल इंटरकॉलेजिएट यूथ फेस्ट “अभ्युदय : द यूथ राइजेज” का आगाज
  • बीजेपी ने राजस्थान, छतीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लिए पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान
  • अमेज़ॅन मिनी टीवी के कैंपस बीट्स के कलाकार गुलाबी शहर-जयपुर के दौरे पर

Web Stories

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
By Hello Rajasthan
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
By Hello Rajasthan
10  Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
By Hello Rajasthan
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
By Hello Rajasthan
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure
  • Sitemap

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Web -Stories
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट 10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs