Weekly Horoscope July 2023 : साप्ताहिक राशिफल 3 से 8 जुलाई 2023
Weekly Horoscope July 2023 : जुलाई माह 2023 में आपके सितारे किस करवट आपको लेकर जाने वाले है, इस पर विस्तार से साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) बता रहें है ज्योर्तिविद् विमल जैन ।
मेष-(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सप्ताह में 3 से 8 जुलाई 2023के दिन 2ः58 बजे तक आशाएँ फलीभूत होंगी। नवयोजना की शुरुआत हेतु स्वजनों से विचार-विमर्श होगा। आपकी सलाह से कामयाबी मिलेगी। आकस्मिक लाभ का सुयोग मिलेगा। कर्ज की निवृत्ति का प्रयास सार्थक होगा। व्यक्तिगत परेशानी का समाधान होगा। आपसी सौहार्द बना रहेगा। धनागम का सुअवसर प्राप्त होगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्रसंग उपस्थित होगा। आत्मिक शांति मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे। समझदारी से लिया गया निर्णय हितकर रहेगा।
विशेष प्रयास सार्थक होगा। मन प्रसन्न रहेगा। शुभ कृत्य सम्पन्न होगा। यात्रा सफल होगी। शेष 9 जुलाई तक समय विपरीत रहेगा। सामयिक कार्यों में गतिरोध रहेगा। आरोग्य सुख में व्यतिक्रम रहेगा। वाद-विवाद से अड़चनें रहेगी। गलतफहमी के शिकार होंगे। वाहन से भय रहेगा। यात्रा निराशाजनक रहेगी।
भाग्योदय टिप्स
-मंगलवार के दिन व्रत रखें तथा मंगल ग्रह से संबंधित लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
-गैस का चूल्हा प्लेटफार्म के आग्नेय कोण के दोनों तरफ से कुछ जगह छोडकर रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन
वृषभ-(ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सप्ताह में 3 से 4 जुलाई के दिन 1ः44 बजे तक कठिनाइयाँ रहेगी। घरेलू वातावरण अशांतिमय रहेगा। धन हानि की आशंका रहेगी। पठन-पाठन में अरुचि रहेगी। प्रतियोगिता में असफलता मिलेगी। अकेलेपन की अनुभूति होगी। यात्रा में परेशानी होगी। शेष 9 जुलाई तक नवयोजना दृष्टिगत होगी। विशेष परिश्रम से सफलता मिलेगी। कार्य-व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा।
विशिष्ठजनों की सलाह समय पर काम आयेगी। आय के नवीन स्रोत उपस्थित होंगे। सुसमाचार से प्रसन्नता होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। मनोरंजन की ओर प्रकृति रहेगी। सुख साधन के निमित्त अधिक व्यय होगा। प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क बनेेगा। व्यक्तित्व का विकास होगा। आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ होंगे। पारिवारिक उत्तरदायित्व हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। सामाजिक कृत्यों में रुझान रहेगा।
भाग्योदय टिप्स
-माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना विधि-विधानपूर्वक करें।
-प्रत्येक शुक्रवार के दिन गरीबों को सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।
-दक्षिण पूर्व में निर्मित कमरे महिलाओं तथा कन्याओं के लिए शुभ माने जाते हैं।
मिथुन-(का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा)
सप्ताह में 3 से 4 जुलाई के दिन 1ः44 बजे तक योजना को मूर्त रूप दे सकेंगे। कार्य सिद्धि हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। समस्याओं का समाधान होगा। राजकीय पक्ष से लाभान्वित होंगे। गलतफहमियाँ दूर होने को होगी। तदनन्तर 6 के दिन 1ः39 बजे तक कठिनाइयाँ प्रभावी रहेगी। किसी कार्यों में बाधा उत्पन्न होगा। कर्ज के दौरान गुजरना पड़ेगा। बात-बात पर क्रोध आयेगा। दाम्पत्य जीवन में अशांति का माहौल बना रहेगा। मनोरंजन की ओर अरुचि रहेगी। शेष 9 जुलाई तक समय शुभ रहेगा।
कार्य-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पुरातन मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सुयश की प्राप्ति होगी। धन-सम्पत्ति का मसला हल होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का सुयोग बनेगा। बकाए धन की प्राप्ति से हर्ष होगा। नवीन रूपरेखा तैयार होगी। व्यवसाय की ओर अभिरुचि रहेगी। आत्मीयजनों से ताल-मेल बना रहेगा।
भाग्योदय टिप्स
-बुधवार के दिन व्रत रखें। बुध ग्रह से संबंधित हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।
-पूजा घर पर मंदिर के समान कलश या गुम्बज, गो-मुख, ध्वजा, विजय स्तम्भ या सुरंग न हो।
तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम
कर्क-(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सप्ताह में 3 से 6 जुलाई के दिन 1ः39 बजे तक परिस्थितियों में क्रमिक सुधार होगा। विचाराधीन योजना को मूर्त रूप में परिणित कर सकेंगे। आरोग्य सुख में वृद्धि होगी। व्यापार की दिशा में प्रयास होगा। आध्यात्मिक कृत्यों की ओर रुझान रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी। आहार-विहार में नवीनता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तत्पश्चात् 8 के दिन 2ः58 बजेे तक समय व्यवधान कारक रहेगा।
प्रियजनों से तकरार की भावना रहेगी। विचारित कार्य अपूर्ण रहेंगे। दूसरों की सलाह अमान्य साबित होगी। बढ़ते हुए खर्च से परेशान होंगे। किसी से विश्वासघात की आशंका रहेगी। कष्ट होगा। शेष 9 जुलाई तक समस्याओं का समाधान होगा। किसी आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी सलाह सदा दूसरों के काम आयेगी। धार्मिक यात्रा का मन बनेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्योदय टिप्स
-श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना करे और श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन प्रसन्न रहेगा।
-विद्यार्थियों को श्री सरस्वती स्रोत का पाठ नियमित करना चाहिये।
सिंह-(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सप्ताह में 3 से 8 जुलाई के दिन 2ः58 बजे तक परिस्थितियाँ साथ देगी। जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। विचारित कार्यों में प्रगति का सिलसिला रहेगा। स्वविवेक से लिया गया निर्णय लाभदायक होगा। राजनैतिक क्रिया-कलापों की ओर अभिरुचि रहेगी। संभावित यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त होगा। इच्छित योजना का शुभारम्भ होगा। साहसिक प्रयास सार्थक होगा। परिवार में आपसी सदभाव बनी रहेगी।
भौतिक सुख शांति के निमित्त अधिक खर्च करने पड़ेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता कम होगी। नवीन रूपरेखा तैयार होगी। धन की प्राप्ति हेतु नवयोजना बनेेगी। कर्ज की निवृत्ति का प्रयास सार्थक होगा। शेष 9 जुलाई तक समय विपरीत रहेगा। वैचारिक अस्थिरता से हानि की आशंका बनी रहेगी। जीवन साथी से असहयोग रहेगा। परिवार में अशुभ घटना घटित होने की संभावना रहेगी। धन हानि की आशंका रहेगी।
भाग्योदय टिप्स
-रविवार के दिन व्रत रखें। सूर्य ग्रह से संबंधित लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
-घर की सीढ़ी का द्वार पूर्व या दक्षिण दिशा में रखना शुभ फलदायक है।
यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता
कन्या-(टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो)
सप्ताह में 3 से 4 जुलाई के दिन 1ः44 बजे तक समय प्रतिकूल रहेगा। व्यावसायिक हानि रहेगी। पारस्परिक संबंधों में कटुता रहेगी। अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। सुख-सुविधा का अभाव रहेगा। किसी से वाद-विवाद की आशंका बनी रहेगी। शेष 9 जुलाई तक साहसिक प्रयास होगा। व्यवसाय में धन-निवेश होगा। अधूरे कार्यों की पूति होगी। पुरातन समस्याएँ सुलझने को होंगी। विशिष्ट जनों से सम्पर्क का सुयोग बनेगा।
आरोग्य सुख में वृद्धि होगी। धन सम्पत्ति विषयक मसला हल होगा। आवागमन में अनुकूलता रहेगी। बुद्धि का विकास होगा। नवसमाचार से प्रसन्नता होगी। सद्िवचारों से मानसिक राहत मिलेगी। आनन्द की अनुभूति होगी। परिवार में आपसी सौहार्द रहेगा। आमोद-प्रमोद के साधन उपलब्ध होंगे। भौतिक सुख के निमित्त अधिक व्यय करना पड़ेगा।
भाग्योदय टिप्स
-श्री अष्ट विनायक का दर्शन-पूजन करें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा व गुड़ खिलावें।
-पूजा घर पर मंदिर के समान कलश या गुम्बज, गो-मुख, ध्वजा, विजय स्तम्भ न हो।
तुला-(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सप्ताह में 3 से 4 जुलाई के दिन 1ः44 बजे तक कार्यों में सफलता मिलेगी। इच्छित योजना साकार होने को होगी। सामाजिक क्रिया-कलापों की ओर रुझान रहेगा। विवादास्पद मसला सुलझने को होगा। ज्ञान-विज्ञान की ओर रूचि रहेगी। प्रियजनों के माध्यम से नवीन योजना का शुभारम्भ होगा। तदुपरान्त 6 के दिन 1ः39 बजे तक कार्यों में अड़चनें उपस्थित होगी। परिस्थितियाँ साथ नहीं देगी। मित्र या स्वजन आश्वासन देकर पीछे हट जायेंगे।
दाम्पत्य जीवन में कटुता उपस्थित होगी। यात्रा निराशाजनक रहेगी। शेष 9 जुलाई तक समय संतोषजनक रहेगा। आत्मबल में वृद्धि होगी। अनुकूल घटना घटित होगी। आत्मीयजनों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता होगी। नवसम्पर्क लाभदायी सिद्ध होगा। जनकल्याण की भावना जागृत होगी। भौतिक सुख-साधन उपलब्ध होंगे। यात्रा सफल होगी।
भाग्योदय टिप्स
-शुक्रवार के दिन श्री माँ लक्ष्मी का दर्शन-पूजन करें। शुक्रग्रह से सम्बन्धित सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी करें।
-भोजन करने से पहले गोग्रास निकालकर उसे गाय और कौओं को खिलाएँ।
वृश्चिक-(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या यी, यू)
सप्ताह में 3 से 6 जुलाई के दिन 1ः39 बजे तक समय भाग्य के पक्ष में रहेगा। जिम्मेदारियों को निभाने में अधिक खर्च होगा। भौतिक सुख के साधन सुलभ होंगे। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। यश-मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। सामाजिक कृत्यों की ओर रुझान रहेगा। सुसमाचार की प्राप्ति होगी। घरेलू वातावरण सुखद रहेगा। तदनन्तर 8 के दिन 2ः58 बजे तक समस्याओं से चिंतित रहेंगे।
विद्याध्यन में परिणाम के बावजूद अपेक्षित सफलता मिलेगी। परिवार में अनावश्यक व्यय होगा। जीवन साथी से मनमुटाव रहेगा। मानसिक तनाव बना रहेगा। व्यर्थ भ्रमण से अपव्यय होगा। शेष 9 जुलाई तक पारिवारिक कठिनाइयों का निराकरण होगा। धनागम का सुयोग बनेगा। राजकीय पक्ष से उलझनें समाप्त होगी। शत्रु हानि पहुँचाने में असफल रहेंगे।
भाग्योदय टिप्स
-शनिवार के दिन महामृत्युञ्जय का जाप करें। हर शनिवार को गुड़ मिश्रित दूध को वट वृक्ष को चढ़ायें।
-घर के उत्तर-पूर्व एवं ईशान दिशा की ओर कूड़ा-कचरा एवं गंदी वस्तुएँ न रखें।
यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स
धनु-(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, ढ़े)
सप्ताह में 3 से 8 जुलाई के दिन 2ः58 बजे तक बहुप्रतीक्षित सफलता मिलेगी। विनियोजित धन का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त होगा। नवीन योजना की शुरुआत हेतु मित्रों से विचार-विमर्श होगा। विवादास्पद मसला सुलझने को होगा। पठन-पाठन में अभिरुचि रहेगी।
प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी उत्सव में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त होगा। व्यक्तिगत समस्या का समापन होगा। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होगा। धन लाभ का सुयोग बनेगा। निजी जिन्दगी में महत्वपूर्ण घटना घटित होगी। मनोविनोद के अवसर सुलभ होंगे। किसी धार्मिक स्थलों की यात्रा से खुशी होगी। शेष 9 जुलाई तक समय अशुभ रहेगा। व्यापार में निराशा के दौरान गुजरना पड़ेगा। सोचे हुए कार्य अधूरे रह जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में कटुता उपस्थित होगी। एकाग्रता का अभाव रहेगा।
भाग्योदय टिप्स
-वृहस्पति देव की पूजा करें, वृहस्पतिवार का व्रत यश-मान में वृद्धि करेगा। गरीबों की सेवा व सहायता करें।
-अतिथियों का स्थान या कक्ष उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर रहना चाहिए।
मकर-(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सप्ताह में 3 से 4 जुलाई के दिन 1ः44 बजे तक समय व्यवधान कारक रहेगा। आर्थिक पक्ष से असंतोष रहेगा। दूसरों की सलाह अमान्य साबित होगी। न चाहने के बाद भी विशेष प्रयास व्यर्थ होगा। निजी इच्छा की पूर्ति में अड़चनें उपस्थित होगी। दूसरों के गलतफहमी के शिकार होंगे। शेष 9 जुलाई तक समय शुभ रहेगा। भाग्य उन्नति में सहायक रहेगा। आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। श्रेष्ठजनों के सम्पर्क से कुछेक समस्याओं का समापन होगा।
सुसमाचार से परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। शारीरिक सुख की प्राप्ति होगी। प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय पक्ष से उलझनें कम होगी। दर्शनीय स्थलों की यात्रा होगी। मानसिक राहत मिलेगी। शत्रु हानि पहुँचाने में असफल होंगे। आत्मिक शांति की अनुभूति होगी। भोग-विलासिता की ओर रुझान रहेगा।
भाग्योदय टिप्स
-शनिवार के दिन शनिग्रह की विधि-विधानपूर्वक शान्ति करावें। शनिवार के दिन आटे की गोली बनाकर मछली को खिलावें।
-अण्डा, मांस, शराब का सेवन कर शुभ कार्य न करें।
कुंभ-(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सप्ताह में 3 से 4 जुलाई के दिन 1ः44 बजे तक विविध पक्षों मेें सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण मनोनुकूल रहेगा। आपसी संबंधों में अत्यधिक प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कार्यसिद्धि का प्रयास होगा। पठन-पाठन में रुचि जागृत होगी। तत्पश्चात् 6 के दिन 1ः39 बजे तक परिस्थितियाँ साथ नहीं देगी। कुछ नवीन समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। धन हानि की आशंका रहेगी।
शत्रु सक्रिय होंगे। पदोन्नति में व्यवधान उपस्थित होगा। दूसरों की भूल से स्वयं की प्रतिभा कुंठित होगी। विचारों में उग्रता रहेगी। शेष 9 जुलाई तक निराशा आशा में परिवर्तित होगी। आर्थिक पक्ष में लाभ का सुअवसर मिलेगा। वाद-विवाद का हल पक्ष में होगा। धार्मिक-आध्यात्मिक कृत्यों की ओर रुचि बढ़ेगी। सुख-सुविधा के साधन सुलभ होंगे। बुद्धि का विकास होगा। गलतफहमियाँ दूर होने को होगी। संभावित यात्रा सफल होगी।
भाग्योदय टिप्स
-श्रीहनुमानजी का दर्शन-पूजन करें। हर शनिवार को गुड़ मिश्रित दूध वट वृक्ष में डालें।
-घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए। अंधेरे वाले घर में सोना नहीं चाहिए।
सुंदरकांड का पाठ करने से मिलती है सफलता, जाने कैसे
मीन-(दी, दू, थ, झ, भ, दे, दो, चा, ची)
सप्ताह में 3 से 6 जुलाई के दिन 1ः39 बजे तक कुछेक कार्य बनने को होंगे। स्वास्थ्य सुधार पर होगा। परिस्थितियाँ क्रमिक रूप से सुधरेगी। आपसीजन समय पर काम आयेंगे। नौकरी या प्रोन्नति मसला सुलझने को होगा। जटिल समस्याओं का संतोषजनक समाधान होगा। पर्वतीय स्थलों की यात्रा का मन बनेगा।
तदुपरान्त 8 के दिन 2ः58 बजे तक निराशा का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक पक्ष से कष्ट होगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदाक होगा। आवागमन में प्रतिकूलता रहेगी। आपके व्यवहार से दूसरों को कष्ट होगा। यात्रा असंतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावी होगा। मित्रों से मनमुटाव होगा। शेष 9 जुलाई तक समय अनुकूल रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। शारीरिक-पारिवारिक सुख मिलेगा। प्रियजनों के माध्यम से विवादास्पद मसला सुलझने को होगा। सुसमाचार से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्योदय टिप्स
-शनिवार के दिन श्री हनुमानजी की पूजा-अर्चना करें और श्री हनुमान चालीसा का पाठ नित्य करें।
-स्नान किये हुए तौलिये को इस प्रकार रखें कि उस पर किसी की नजर न पड़े।
यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स
(विश्वविख्यात भविष्यवक्ता एवं कुण्डली विश्ल़ेषक पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर (राजस्थान) Ph.- 9460872809)
Tags : Horoscope July 2023, July 2023 Weekly rashifal, Rashifal, Today Horoscope,
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1