-श्रेयांस बैद
लूणकरनसर। राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील ने कहा कि बदलते परिवेश में आज सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने और सबको शिक्षा मिले इस पर काम करने की जरुरत है। इसी से ही हम सब मिलकर सामाजिक कुरीतियों सहित अन्य बुराईयों पर रोक लगा सकेंगे।
राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील यहां शिव भवन जाट धर्मार्थ संस्थान के तत्वाधान में तेजा भवन लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर समाज मे उत्कर्ष कार्य करने वालो को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व रात्रि में गौ सेवार्थ जन हितार्थ सुंदर कांड समिति द्वारा भव्य सुंदर कांड का वाचन किया गया ।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वरेंद्र बेनीवाल, पूर्व विधायक मनीराम सियाग, नोखा विधायक सुशीला डूडी, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सीवंर,
मोटाराम चौधरी सहित संस्थान के समस्त कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के अध्यक्ष मोटाराम चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
![Teja Bhawan, Shiv Bhawan Jaat Dharmarth Sansthan , Lunkaransar News, Teja Bhawan News, Teja Bhawan Lunkarnsar,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-25-at-3.09.15-PM-1140x570.webp)
तेजा भवन लोकार्पण समारोह Lunkarnsar Bikaner#Bikaner #Tejabhawan #Rajasthan pic.twitter.com/STzxDafala
— Hello Rajasthan (@hellorajasthan1) January 25, 2024
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1