बीकानेर। गौ रक्षा संकल्प राष्ट्रीय पदयात्रा के चौथे संस्करण के तहत आज बीकानेर से वृंदावन तक की पदयात्रा आरंभ हुई। बीकानेर के महावीर सिंह राजपुरोहित वृंदावन तक की पैदल यात्रा पर आज रवाना हुए। लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद महाराज ने हरी झंडी दिखाकर महावीर सिंह को पैदल यात्रा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर समारोह के विशिष्ट अतिथि उप महापौर राजेंद्र पवार, भाजपा के महामंत्री मोहन सुराणा, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य, साइबर थाने के उपाधीक्षक मानाराम गर्ग ने भी महावीर को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
इस अवसर पर सीआई गोविंद व्यास, प्रोग्रामर शिवकुमार शर्मा, पार्षद अनूप गहलोत , बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष भवानी जोशी, गोपीनाथ मंदिर विकास समिति के सचिव राजकुमार जोशी, महावीर सिंह, आर्यन जोशी ‘माइकल’, बाबू सिंह राजपुरोहित समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
पैदल यात्रा में आर्यन जोशी ‘ माइकल ‘ दुपहिया वाहन पर सहयोगी के रूप में उनके साथ चलेंगे। वे बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, सीकर,थानागाजी, डीग, गोवर्धन होते हुए वृंदावन पहुंचेंगे। इस दौरान वे 550 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे।
स्वामी विमर्शानंद महाराज ने कहा कि गो हत्या बंद करने और गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की सोच बहुत अच्छी है। गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार को भी ध्यान देना चाहिए।
अब तक पैदल यात्रा
अब तक महावीर सिंह राजपुरोहित 1750 किलोमीटर पैदल यात्रा कर चुके है। वृंदावन तक यात्रा के साथ ही 22500किमी की पैदल यात्रा पूरी हो जाएगी। उनका 10,000 किमी तक पैदल यात्रा करने का लक्ष्य है। वर्ष 2019 में बीकानेर से अम्बाजी, गुजरात (500 किमी), वर्ष 2021 :- जालौर -धूमड़ा माताजी ( 450 किमी), वर्ष 2022 :- बीकानेर से उज्जैन महाकाल (750 किमी), वर्ष 2024 :- बीकानेर से वृंदावन (550 किमी) की यात्रा हो चुकी है।
जगह-जगह स्वागत
पद यात्री महावीर सिंह राजपुरोहित का जगह-जगह स्वागत किया गया। डूंगर कॉलेज के सामने, उदासर फांटा, हल्दीराम प्याऊ के सामने स्वागत किया। हल्दी राम प्याऊ पर श्रीनाथ जी पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पदयात्री राजपुरोहित का महेंद्र सिंह बीदावत, स्कूल संचालक महावीर सिंह राजपुरोहित, श्रवण कुमार सैनी, अंजू प्रजापत, हेमंत कुमार, दुर्गा देवी और प्रवीण भाटी समेत अनेक लोगों ने स्वागत किया।