कटरा में भूस्खलन के चलते वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

Vaishno Devi Battery Car Route Closed due yo Landslides in Katra

Vaishno Devi Yatra, Vaishno Devi Temple, Vaishno Devi Kaise Jayenge, Vaishno Devi Yatra 2023, Vaishno Devi Video, Vaishno Devi Weather, jammu-general,Jammu Kashmir News, Battery Car Route Stopped, Landslide in Vaishno Devi, Normal journey Continues,Jammu and Kashmir ,

Vaishno Devi Battery Car Route Closed due yo Landslides in Katra

जम्मू। जम्मू —कश्मीर (Jammu Kashmir) के रियासी जिले के कटरा शहर (Katra) में भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने के कारण (Vaishno Devi) श्री माता वैष्णो देवी के नए मार्ग पर यात्रा शुक्रवार को स्थगित कर दी गई। इससे माता के दरबार जाने वाले भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं पारंपरिक मार्ग से माता के भक्तों की यात्रा जारी है। इसकी पुष्टि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने की है।

श्राइन बोर्ड की और से जारी सूचना के अ​नुसार “हिमकोटि में नए ट्रैक पर तड़के भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण नया ट्रैक बंद हो गया है और यात्रा रोक दी गई है लेकिन पारंपरिक मार्ग पर यात्रा सुचारू रूप से जारी है।”

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

बैटरी कार सेवा भी निलंबित

उन्होंने बताया कि बैटरी कार सेवा भी निलंबित कर दी गई है और कर्मचारी ट्रैक को साफ करने के काम पर लगे हुए हैं।प्रतिदिन लगभग 20 हजार से 25 हजार तीर्थयात्री गुफा मंदिर में आते हैं।
इस साल के पहले छह महीनों में 50 लाख से अधिक भक्तों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए।

यह भी पढ़ें : Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार ही खरीदें नया घर या फ्लैट

Tags : Vaishno Devi Yatra, Vaishno Devi Temple, Jammu Kashmir

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version