UGC NET Result LIVE : नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट 2021 का रिजल्ट (UGC NET Result) शनिवार को घोषित कर दिया है। इसको आप आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in पर देख सकतें है।
इसके लिए आपको सबसे पहले अपना रोल नंबर और जन्म दिनांक को दर्ज कर लाॅगिन करना होगा। इसके बाद आपका रिजल्ट सामने देख सकेंगे। इसको आप डाउनलोड कर ले। इस बार यूजीसी नेट परीक्षा में करीब 12 लाख परीक्षार्थी बैठे थे।
UGC NET Exam: यूजीसी नेट तीन चरणों में हुई थी संपन्न
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट 2021 तीन चरणों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 81 विषय थे। देशभर के 239 शहरों में 837 परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन किया गया था।
पहले चरण की परीक्षा 20 नवंबर 2021 से 5 दिसंबर 2021
दूसरे चरण की परीक्षा 24 से 27 दिसंबर 2021
तीसरा चरण 4 व 5 जनवरी 2022 को आयेाजित की गई थी।
UGC NET Result Validity : तीन साल तक है वैध
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट 2021 का परीक्षा परिणाम आपके लिए केवल तीन साल तक मान्य है। जबकि अस्सिटेंट प्रोफेसर के लिए चयनित हुए है तो आपके लिए यह रिजल्ट की मान्यता आजीवन रहेगी।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट (How To Check UGC NET Result 2021 )
UGC NET Result 2021 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट 2021 का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया है।
इसको आप आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in पर देख सकतें है।
इन वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को इस तरह से चेक करें।
स्टेप 1. सबसे पहले https://ugcnet.nta.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर UGC NET Result 2021 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और अन्य जानकारियां दर्ज करें।
स्टेप 4. अब आप इसे सबमिट करें।
स्टेप 5.अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हेागा।
स्टेप 5.अब आप इसे डाउनलोड करे और इसका प्रिंट आउट निकाल (Download and Printout) लें।
More Result Search : UGC NET Result, UGC NET Result 2022, Neet Result, NTA NET results,UGC NET results,
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1