मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) के अभिनेता (Anupam Kher) अनुपम खेर ( Oh My God 2 ) ओह माय गॉड 2 देखने के बाद कहा कि फिल्म में कुछ भी कॉन्ट्रोवर्शियल नहीं है। यह एक शानदार फिल्म है। यह एक खूबसूरत फिल्म है, जिसमें एक अद्भुत सामाजिक संदेश है और यह आश्चर्यजनक रूप से मनोरंजक है।
अनुपम खेर ने अपनी मां के साथ ‘ओह माय गॉड 2’ देखी। फिल्म देखने के बाद अनुपम खेर ने कहा कि ओह माय गॉड 2 बेहद पसंद आयी है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी का काम बेहतरीन है, अक्षय कुमार शानदार हैं और पवन मल्होत्रा भी अच्छे हैं।फिल्म का ट्रीटमेंट बहुत अच्छा है। फिल्म का निर्देशन करने वाले अमित राय ने अच्छा काम किया है। यहां तक कि मेरी मां को भी फिल्म पसंद आई।
-
गदर 2 के सन्नी देओल को बैंक ऑफ बड़ौदा ने भेजा 56 करोड़ का नोटिस, नही चुकाने पर सन्नी विला होगा नीलाम
Oh My God 2 : ओह माय गॉड 2 आज के युवाओं और माता-पिता के लिए
अनुपम खेर ने कहा, मुझे लगता है कि यह फिल्म आज के युवाओं और माता-पिता के लिए है। छोटे और बड़े शहर के लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है। यह फिल्म यौन शिक्षा पर आधारित है और इसे सहजता और मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यह जागरूकता जैसा लगता है।
उन्होने कहा कि, मुझे लगता है कि जो दर्शक सिनेमाघरों में आ रहे हैं, वे सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि जागरूकता के लिए भी आ रहे हैं। ‘ओएमजी 2’ के लिए वर्ड ऑफ माउथ बहुत मजबूत है और मैं बहुत खुश हूं कि मैंने यह फिल्म थिएटर में देखी।
ये भी पढ़ें : बागेश्वर महाराज ने कहा, युवतियां प्रेम के चक्कर में पड़कर दिग्भ्रमित ना हों
Tags : Oh My God 2, Oh My God 2 Movie, Akshay Kumar Oh My God 2, Anupam Kher,
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1