Rangoli on Diwali : दिवाली पर घर पर बनाएं ये आसान रंगोली डिजाइन (Rangoli Design) भारत ही नही दुनियांभर में रंगोली डिजाइन का अलग ही महत्व है। रंगोली (Rangoli) को कोलम या मुग्गु भी कहा जाता है। यह भारत की एक लोककला है।
रंगोली डिजाइन (Design Rangoli) को खासतौर पर शुभ कार्यों के दौरान ही बनाया जाता है। रंगोली की मदद से हमारे घर आंगन की सुंदरता भी निखरकर सामने आती है और पर्व की भव्यता को भी बढ़ा देती है।
प्राचीन समय से ही रंगो की रंगोली (Rangoli) बनाई जाती रही है। इसका जिक्र हमारे इतिहास में मिलता है।

Rangoli : रंगोली से मिलती सकारात्मक ऊर्जा
भारतीय रीति रिवाज के अनुसार दिवाली, होली, रक्षा बंधन, विवाह समारोह, ओणम, पोंगल, दशहरा, नवरात्रा, लोहड़ी, मकर सक्रांति सहित अन्य खुशी के मौकों पर रंगोली से घर या अन्य स्थान को सजाया जाता है। इसी से ही सभी कार्य सकारात्मक तरीके से संपन्न होने की ऊर्जा मिलती है। घर के बरामदे या आंगन के साथ प्रवेश द्वार पर हम रंगोली को सजा सकते है।
अमेजन इंडिया पर आज का शानदार ऑफर देखें , घर बैठे सामान मंगवाए : Click Here
Rangoli : रंगोली के बदलते रंग
वर्तमान समय में आधुनिकता की चकाचौंध में आज रंगोली के मायने थोड़े बदल से गए है। अब रंगोली को सजाने वाले रंग और डिजाइन बदल से गए है। अब हर कोई अपने घर की रंगोली को नया रंग और डिजाइन देने की होड़ में लगा हुआ है। इसलिए अब इसके मायने भी बदलने लगे है। रंगोली में आजकल प्राकृतिक रंगोली से भी अपने घर को निखार सकते है।
Rangoli Colours : रंगोली के रंग
हमारे समाज में भी बदलती दुनियां का असर बहुत तेजी से बदलता है। आज हम अपनी पारंपिरक चीजो को भूलकर बाजार की चीजों पर हमारी निर्भरता बढ़ती ही जा रही है।
सूजी व चावल के आटे को अलग-अलग रंगों में डालकर कई तरह के रंग बना सकते ह। इसके साथ हम हल्दी, मसूर की दाल के साथ बेसन का उपयोग कर भी रंग बनाकर रंग रंगीली रंगोली बना सकते है।
Rangoli : दिवाली पर रंगोली के बदलते रंग, जाने कैसे

जिसमें रंगीन चावल, सूखा आटा, गीला आटा, सिंदूर, रोली, हल्दी, गीला चावल, रंगीन रेत या फूल पंखुड़ियां इत्यादि को भी काम में लेकर रंगोली बना सकते है। रंगोली को द्वारा की देहरी, आंगन के केंद्र, और उत्सव के लिए निश्चित स्थान के बीच या उसके चारों और बनाया जाता है। इसमें फूलों, लकड़ी या किसी अन्य वस्तु के बुरादे या चावल इत्यादि अन्न से भी बना सकते है।
इसके साथ ही आजकल अमेजन व बाजार में भी रंगोली बनाने के लिए अलग से रंग बाजार में मिलते है। जिनको खरीदकर आप अपने परिवार की पंसद के अनुसार रंगोली बना सकते है।
रंगोली बनाने के बाद आपको इसके चारों और दीपक, इलेक्ट्रिक लड़िया या फिर मोमबती से रोशनी कर नया रंग दे सकते है। यह सब आपकी इच्छा पर निर्भर करता है।

Rangoli Types : देशभर में कई तरह की होती है
रंगोली उत्सव में उल्लास के रंग भरने के काम करती है रंगाली। रंगोली एक तरह की अलंकरण कला है, जिसका भारत अलग अलग राज्यों के अनुसार नाम है।
राज्यवार रंगोली
राजस्थान में मांडना राजस्थान का मांडना जो मंडन शब्द से बना है। इसका सीधा अर्थ है साज – सज्जा। मांडने की रंगोली को विभिन्न पर्व, उत्सव व खुशी के मौके पर भी बनाया जाता है।
बिहार -अरिपन
पश्चिम बंगाल -अल्पना
महाराष्ट्र -रंगोली
कर्नाटक-रंगवल्ली
तमिलनाडु – कोल्ल्म
उत्तराखंड -ऐपण, कुमाऊ -लिखथाप या थापा

अमेजन इंडिया पर आज का शानदार ऑफर देखें , घर बैठे सामान मंगवाए : Click Here
कुमाऊ -लिखथाप या थापा में अनेक प्रकार के आलेखन प्रतीकों, कलात्मक डिजाइनों, बेलबूटों का प्रयोग किया जाता है। लिखथाप में समाज के अलग – अलग वर्गों द्वारा चिन्हों और कला के माध्यम से प्रयोग किया जाता है।
वहीं आमतौर पर दक्षिण भारतीय रंगोली ज्यामितीय आकारों पर आधारित होती है, जबकि उत्तर भारत की शुभ चिन्हों पर होती है।
आंध्रपदेश -मुग्गू या मुग्गुलु
हिमाचल प्रदेश -अदूपना
केरल – कोलम

इन सभी रंगोलियो में अनेक विभिन्नताएं भी है। महाराष्ट्र में लोग अपने घरों के दरवाजे पर सुबह के समय रंगोली इसलिए बनाते है, ताकि घर में कोई बुरी ताकत प्रवेश न कर सके। इसके साथ अन्य राज्यों में भी रंगोली का अपना अलग अंदाज है।
अब आपको इस दिवाली पर नई रंगों भरी रंगोली बनानी है, इसके लिए आप अपने घर की रसोई में रखे सामान से ही रंगोली बनानी है।
Diwali Rangoli : दीपावली पर रंगोली बनाना क्यों होता है शुभ, जाने इसका महत्व



https://www.instagram.com/p/CVR9NoJIR2d/?utm_source=ig_web_copy_link

More Article : Diwali Rangoli 2021, Rangoli, rangoli design, rangoli designs, simple rangoli design, Rangoli Diwali 2021, Rangoli 2021 Design, Rangoli Colours, latest Rangoli Designs for Diwali 2021, easy rangoli design for home, diwali beautiful rangoli decoration,Diwali-Deepavali,Festival,Hindu Festival,दिवाली,त्योहार,हिंदू त्योहार, Rangoli For Diwali, Dipawali Rangoli, Dipawali Rangoli Design, Rangoli for Diwali 2021, Beautiful Rangoli for Diwali, Diya Rangoli, Happy Diwali Wishes in Hindi, Rangoli ke design, Diwali Rangoli with Spoon, Diwali Rangoli Designs, diwali rangoli with spoon, Diwali Rangoli Designs 2021, Rangoli Images, New Diwali Rangoli, Unique Diwali Rangoli Designs, diwali rangoli with spoon, beautiful designs of rangoli for diwali, Importance of Diwali Rangoli,Diwali Rangoli Importance ,