Saturday, June 3, 2023
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Web -Stories
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
Hello Rajasthan | Latest Hindi News | Breaking Hindi News Live
Advertisement
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hello Rajasthan | Latest Hindi News | Breaking Hindi News Live
No Result
View All Result
Home Dharma-Karma

Sharad Purnima 2022 : शरद पूर्णिमा पर चाँद की चाँदनी से होगी अमृत वर्षा

Sharad Purnima 2022 : Lakshmi Puja on Sharad Purnima

Team Hello Rajasthan by Team Hello Rajasthan
October 10, 2022
in Dharma-Karma
0 0
sharad purnima , sharad purnima 2022,Sharad Purnima, kojagari purnima , sharad purnima 2022 date, Sharad Purnima 2022 Lakshmi Puja, Sharad Purnima 2022 Tithi, Sharad Purnima 2022 Vrat, Sharad Purnima 2022 Auspicious Muhurta, Sharad Purnima 2022 Worship Method, शरद पूर्णिमा 2022, शरद पूर्णिमा 2022, लक्ष्मी पूजा,

Sharad Purnima 2022: Lakshmi Puja on Sharad Purnima

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

-ज्योर्तिविद् विमल जैन

भारतीय संस्कृति के सनातन धर्म में आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को (Sharad Purnima ) शरद पूर्णिमा का प्रमुख पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2022) के पर्व को कौमुदी उत्सव, कुमार उत्सव, शरदोत्सव, रास पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा एवं कमला पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस पूर्णिमा में अनोखी चमत्कारी शक्ति निहित है।

ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि ज्योतिष गणना के अनुसार सम्पूर्ण वर्ष में आश्विन शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन ही चन्द्रमा षोडश कलाओं से युक्त होता है। षोडश कलायुक्त चन्द्रमा से निकली किरणें समस्त रोग व शोक हरनेवाली बतलाई गई है। इस दिन चन्द्रमा पृथ्वी के सर्वाधिक निकट रहता है। इस रात्रि को दिखाई देने वाला चन्द्रमा अपेक्षाकृत अधिक बड़ा दिखलाई पड़ता है।

ऐसी मान्यता है कि भू-लोक पर शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मीजी घर-घर विचरण करती हैं, जो व्यक्ति रात्रि में जागृत रहता है उसपर लक्ष्मीजी अपनी विशेष कृपा-वर्षा करती हैं।

विमल जैन के अनुसार आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 8 अक्टूबर, शनिवार को अर्द्धरात्रि के पश्चात् 3 बजकर 43 मिनट पर लग रही है, जो कि 9 अक्टूबर, रविवार को अर्द्धरात्रि के पश्चात् 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र 8 अक्टूबर, शनिवार को सायं 5 बजकर 08 मिनट से 9 अक्टूबर, रविवार को सायं 4 बजकर 21 मिनट तक रहेगा, तत्पश्चात् रेवती नक्षत्र प्रारम्भ हो जाएगा। पूर्णिमा तिथि का मान 9 अक्टूबर, रविवार को होने के फलस्वरूप स्नान-दान-व्रत एवं धार्मिक अनुष्ठान इसी दिन सम्पन्न होंगे।

Table of Contents

  • Sharad Purnima 2022 : श्रीलक्ष्मीजी के आठ स्वरूप
  • Sharad Purnima 2022 Puja : पूजा का विधान
  • Sharad Purnima 2022 : श्रीगणेश जी, श्रीलक्ष्मीजी व श्रीविष्णुजी का विधि
  • Sharad Purnima Laxmi ji Puja : श्रीलक्ष्मीजी को क्या करें अर्पित
  • Sharad Purnima : कौन से पाठ से मिलेगी समृद्धि
  • Sharad Purnima : चन्द्रकिरणों से मिलेगा आरोग्य लाभ
  • Sharad Purnima : कार्तिक मास में होता है दीपदान
  • Sharad Purnima 2022 :  शरद पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण ने रचाया था महा रास
  • यह भी पढ़े

Sharad Purnima 2022 : श्रीलक्ष्मीजी के आठ स्वरूप

धनलक्ष्मी,
धान्यलक्ष्मी,
राजलक्ष्मी,
वैभवलक्ष्मी,
ऐश्वर्यलक्ष्मी,
सन्तानलक्ष्मी,
कमलालक्ष्मी एवं विजयलक्ष्मी।

श्रीलक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना आदि निशा बेला में की जाती है। इस बार 9 अक्टूबर, रविवार को रात्रि में लक्ष्मीजी की विधि-विधानपूर्वक पूजा का आयोजन किया जाएगा। कार्तिक स्नान के यम, व्रत व नियम तथा दीपदान 10 अक्टूबर, सोमवार से प्रारम्भ हो जाएंगे।

Sharad Purnima 2022 Puja : पूजा का विधान

ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि प्रातरूकाल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर समस्त दैनिक कृत्यों से निवृत्त होकर स्वच्छ व धारण कर अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा के पश्चात् शरद पूर्णिमा के व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

Sharad Purnima 2022 : श्रीगणेश जी, श्रीलक्ष्मीजी व श्रीविष्णुजी का विधि

विधानपूर्वक पूजन-अर्चन करना चाहिए। आज के दिन भगवान श्रीशिवजी के सुपुत्र श्रीकार्तिकेय जी की भी पूजा-अर्चना करने का विधान है।

Sharad Purnima Laxmi ji Puja : श्रीलक्ष्मीजी को क्या करें अर्पित

श्रीलक्ष्मी जी का मनोरम शृंगार किया जाता है तथा वस्त्र, पुष्प, धूप-दीप, गन्ध, अक्षत, ताम्बूल, सुपारी, मेवा, ऋतुफल एवं विविध प्रकार के मिष्ठान्नादि अर्पित किए जाते हैं। गौ दूध से बनी खीर जिसमें दूध, चावल, मिश्री, मेवा, शुद्ध देशी घी मिश्रित हो, उसका नैवेद्य भी लगाया जाता है।

रात्रि व्यापिनी शरद पूर्णिमा तिथि पर भगवती श्रीलक्ष्मीजी की आराधना करने से मनोभिलाषित कामनाएँ पूर्ण होती हैं। लक्ष्मीजी के समक्ष शुद्ध देशी घी का अखण्ड दीपक प्रज्वलित करें तथा लक्ष्मीजी की महिमा में सम्बन्धित पाठ भी करें।

Sharad Purnima : कौन से पाठ से मिलेगी समृद्धि

श्रीसूक्त, श्रीकनकधारास्तोत्र, श्रीलक्ष्मीस्तुति, श्रीलक्ष्मी चालीसा का पाठ करना एवं श्रीलक्ष्मीजी का प्रिय मन्त्र ‘ú श्रीं नमरू’ जप करना अत्यन्त फलदायी माना गया है।

Sharad Purnima : चन्द्रकिरणों से मिलेगा आरोग्य लाभ

ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि आरोग्य-लाभ के लिए शरद पूर्णिमा के चन्द्रकिरणों में औषधीय गुण विद्यमान रहते हैं।
शरद पूर्णिमा की रात्रि में गौ-दुग्ध एवं चावल, मिश्री, पंचमेवा, शुद्ध देशी घी से बनी खीर को चाँदनी की रोशनी में अति महीन श्वेत व स्वच्छ वस्त्र से ढँककर रखी जाती है, जिससे खीर पर चन्द्रमा के प्रकाश की किरणें पड़ती रहे। इस खीर को भक्तिभाव से प्रसाद के तौर पर भक्तों में वितरण करके स्वयं भी ग्रहण करते हैं, जिससे स्वास्थ्य लाभ होता है तथा जीवन में सुख-सौभाग्य की अभिवृद्धि होती है।

Sharad Purnima : कार्तिक मास में होता है दीपदान

शरद पूर्णिमा की रात्रि से कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि तक आकाश दीप जलाकर दीपदान करने की महिमा है। दीपदान करने से घर के समस्त दुःख-तकलीफ दूर होता है तथा सुख-समृद्धि का आगमन होता है। आकाशदीप प्रज्वलित करने से अकालमृत्यु का भय समाप्त होता है।

Sharad Purnima 2022 :  शरद पूर्णिमा पर भगवान श्रीकृष्ण ने रचाया था महा रास

पौराणिक मान्यता के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण ने आश्विन शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन यमुना तट पर मुरली वादन करके असंख्य गोपियों के संग महारास रचाया था। जिसके फलस्वरूप वैष्णवजन इस दिन व्रत उपवास रखते हुए इस उत्सव को मनाते हैं।

इस दिन वैष्णवजन खुशियों के साथ हर्ष, उमंग, उल्लास के संग रात्रि जागरण भी करते हैं। इस पूर्णिमा को ‘कोजागरी पूर्णिमा’’ भी कहा जाता है।

Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम

(हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न -परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिसी एंव वास्तुविद् , एस.2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी) 

Tags : sharad purnima , sharad purnima 2022,

यह भी पढ़े

sharad purnima , sharad purnima 2021,Sharad Purnima, kojagari purnima , sharad purnima 2021 date, Sharad Purnima 2021 Lakshmi Puja, Sharad Purnima 2021 Tithi, Sharad Purnima 2021 Vrat, Sharad Purnima 2021 Auspicious Muhurta, Sharad Purnima 2021 Worship Method, शरद पूर्णिमा 2021, शरद पूर्णिमा 2021 लक्ष्मी पूजा,Sharad Purnima 2021 : शरद पूर्णिमा पर आर्थिक समृद्धि के लिए करें लक्ष्मी पूजा Makar Sankranti,Makar Sankranti 2023,Rajasthan, Rajasthan News, Hindi News, Rajasthan News in Hindi,मकर संक्रांति 2023, राजस्थान, राजस्थान समाचार, हिंदी समाचार, राजस्थान समाचार हिंदी में, मकर संक्रांति, Makar Sankranti 2023 Muhurat, Lohri 2023, Makar Sankranti 2023 , Makar Sankranti 2023 Date , Makar Sankranti 2023 Muhurat , Makar Sankranti 2023 Snan Time , Makar Sankranti 2023 Daan Timing , makar sankranti 2023 date and time , makar sankranti 2023 kab hai , makar sankranti 2023 mantra , makar sankranti 2023 Surya Mantra , surya beej mantra,Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति के पुण्य काल से मिलेगा विशेष लाभ

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1

Source: Sharad Purnima 2022: Lakshmi Puja on Sharad Purnima

Related Story

Sankashti Chaturthi 2023, Sankashti Chaturthi 2023 Puja, krishnapingala sankashti chaturthi 2023 , krishnapingala sankashti chaturthi 2023 date , ashadha sankashti chaturthi 2023 date , june sankashti chaturthi 2023 , june sankashti chaturthi 2023 date , sankashti chaturthi 2023 , sankashti chaturthi 2023 puja muhurat , sankashti chaturthi 2023 moon rising time , sankashti chaturthi 2023 arghya time , sankashti chaturthi importance,
Dharma-Karma

Sankashti Chaturthi 2023 : संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी पर श्रीगणेश जी के दर्शन-पूजन एवं व्रत से मिलेगी सुख समृद्वि

June 2, 2023
June 2023 Monthly rashifal Aries, June 2023 Monthly rashifal Aries, Mesh rashi, Aries, June Month 2023 rashifal, June Month Rashifal 2023, Montly Rashifal 2023, June Monthly Rashifal 2023, Mesh June Monthly Rashifal 2023, New Year 2023 Prediction, जून राशिफल 2023, June Monthly rashifal Aries, June Monthly rashifal Aries in hindi,
Astrology

Horoscope June 2023 : जून 2023 माह में मेष तुला, राशि के साथ इन राशि वालों को भी मिलेगा लाभ, जाने अन्य राशिफल

May 25, 2023
Surya rashi parivartan,Rashi parivartan, Surya Gochar 2023,Venus Transit 2023, Surya rashi parivartan 2023 Date And Time, Surya Rashi Parivartan 2023, Surya Rashi Parivartan 2023 Date, Rashi Parivartan Effects On Zodiac Signs,Surya Rashi Parivartan 2023 Prabhav, राशि परिवर्तन 2023, Religion Hindi News
Dharma-Karma

सूर्य का राशि परिवर्तन : कर्क, सिंह, धनु एवं मीन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

May 22, 2023
Varad Chaturthi 2023,Vinatak Chaturthi,Varad Chaturthi,Ganesh chaturthi 2023,Ganesh chaturthi Varad Vinayak Chaturthi Kab Hai,
Dharma-Karma

Varad Chaturthi 2023 : वरद् वैनायकी (अंगारकी) श्रीगणेश की पूजा-अर्चना से मिलेगी सुख-समृद्धि

May 21, 2023
Shani jyanti 2023 , Shani jayanti 2023 shani dev , shani jayanti 2023 date , Shani jyanti 2023, shani jayanti vrat 2023 , shani jayanti 2023 kab hai , shani jayanti , shani jayanti vrat 2023 mantra, Shani Jyanti worship,
Dharma-Karma

Shani Jyanti 2023 : शनि जयंती पर करें शनिदेव की पूजा और इन मंत्रों का जाप करने से मिलेगी सुख समृद्वि

May 21, 2023
Nautapa 2023 , Nautapa , What is Nautapa , Nautapa 2023 dates , Nautapa 2023 date and time , Nautapa start and end date , Nautapa 2023 start and end date , Nautapa kya hai , Scientific reasons of Nautapa , Nautapa kab hai
Dharma-Karma

Nautapa 2023 : सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश से 25 मई को नौतपा होंगे शुरु, जाने इसका ज्योतिष महत्व

May 18, 2023
Load More

Latest News

  • Coromandel Express Accident : ओडिशा में ट्रेन हादसे के बाद इन ट्रेनों का बदला रुट और कुछ हुई रद्द, देखें लिस्ट
  • ओडिशा में मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, 50 यात्रियों की मौत, 370 से ज्यादा घायल
  • Sankashti Chaturthi 2023 : संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी पर श्रीगणेश जी के दर्शन-पूजन एवं व्रत से मिलेगी सुख समृद्वि
  • RBSE 10th Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, विद्यार्थी ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
  • राजस्थान में 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

Web Stories

RBSE 12th Arts Result 2023 :  राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
By Hello Rajasthan
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
By Hello Rajasthan
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
By Hello Rajasthan
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
By Hello Rajasthan
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure
  • Sitemap

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Web -Stories
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Hello Rajasthan | Latest Hindi News | Breaking Hindi News Live
RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her