Saturday, May 21, 2022
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Agriculture
  • Web -Stories
Advertisement
No Result
View All Result
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home Dharma-Karma

Navratri Kanya Pujan : नवरात्रि में कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति

Navratri Kanya Pujan Know more Chaitra Navratri

Dr.Anish Vyas by Dr.Anish Vyas
April 9, 2022
in Dharma-Karma
Chaitra Navratri 2022 Ashtami date,ashtami tithi april 2022,maha ashtami shubh muhurat 2022,kanya pujan shubh muhurat 2022,navratri ashtami 2022 kab hai,ashtami kis din hai 2022,navratri ashtami kab hai april 2022, Chaitra navratri 2022,navratri,Navratra 2022,when is chaitra navratri 2022,chaitra navratri april 2022,when will chaitra navratri start in april,when will chaitra navratri last,chaitra navratri 2022 auspicious time,नवरात्रि में मां दुर्गा की सवारी,maa durga vahan

Chaitra Navratri Know more Navratri Kanya Pujan

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

Navratri Kanya Pujan Know more Chaitra Navratri : नवरात्र (Navratri) के अंतिम दिन कन्या पूजन (Kanya Pujan) का विशेष महत्व होता है। व्रत रखने वाले भक्त कन्याओं को भोजन कराने के बाद ही अपना व्रत खोलते हैं। कन्याओं को देवी मां का स्वरूप माना जाता है।

मान्यता है कि इस दिन कन्याओं को भोजन कराने से घर में सुख, शांति एवं सम्पन्नता आती है। कन्या भोज के दौरान नौ कन्याओं का होना आवश्यक होता है। इस बीच यदि कन्याएं 10 वर्ष से कम आयु की हो तो जातक को कभी धन की कमी नही होती और उसका जीवन उन्नतशील रहता है।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि नवरात्रि में कन्या पूजन का बहुत महत्व है।

आमतौर पर नवमी को कन्याओं का पूजन करके उन्हें भोजन कराया जाता है। लेकिन कुछ श्रद्धालु अष्टमी को भी कन्या पूजन करते हैं। शनिवार को रात में 1.30 बजे तक अष्टमी रहेगी। इसके बाद नवमी शुरू हो जाएगी।

विद्वानों का कहना है कि दुर्गाष्टमी पर रात में होने वाली महापूजा 12 बजे से पहले शुरू कर देनी चाहिए। इसके बाद पूर्णाहुति नवमी तिथि भी की जा सकती है।

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन कन्या भोजन का विधान ग्रंथों में बताया गया है। इसके पीछे भी शास्त्रों में वर्णित तथ्य यही हैं कि 2 से 10 साल तक उम्र की नौ कन्याओं को भोजन कराने से हर तरह के दोष खत्म होते हैं।

कन्याओं को भोजन करवाने से पहले देवी को नैवेद्य लगाएं और भेंट करने वाली चीजें भी पहले देवी को चढ़ाएं। इसके बाद कन्या भोज और पूजन करें। कन्या भोजन न करवा पाएं तो भोजन बनाने का कच्चा सामान जैसे चावल, आटा, सब्जी और फल कन्या के घर जाकर उन्हें भेंट कर सकते हैं।

Table of Contents

  • Navratri Kanya Pujan : कन्या और देवी के शस्त्रों की पूजा
  • Navratri : हर आयु की कन्या का होता है अलग महत्व
  • Kanya Pujan on Navratri : कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति
  • विवाह में देरी
  • धन संबंधी समस्या
  • शत्रु बाधा और काम में रुकावटें
  • पारिवारिक क्लेश
  • बेरोजगारी
  • सभी समस्याओं का निवारण
  • Importance of Kanya Pujan : पुराणों में है कन्या भोज का महत्व
  • Navratri Kanya Pujan Subh Muhurat : शुभ मुहूर्त
  • कन्या पूजन मुहूर्त
  • How to Navratri Kanya Pujan : इस तरह करें पूजन
  • Chaitra Navratri 2022 : चैत्र नवरात्रि में घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
  • तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम
  • Shani Sade Sati 2022 : इन राशि वालों को नहीं मिलेगी शनि महादशा से मुक्ति, शनि से प्रभावित होगा 2022

Navratri Kanya Pujan : कन्या और देवी के शस्त्रों की पूजा

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि अष्टमी को विविध प्रकार से मां शक्ति की पूजा करें। इस दिन देवी के शस्त्रों की पूजा करनी चाहिए। इस तिथि पर विविध प्रकार से पूजा करनी चाहिए और विशेष आहुतियों के साथ देवी की प्रसन्नता के लिए हवन करवाना चाहिए। इसके साथ ही 9 कन्याओं को देवी का स्वरूप मानते हुए भोजन करवाना चाहिए। दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा को विशेष प्रसाद चढ़ाना चाहिए।

पूजा के बाद रात्रि को जागरण करते हुए भजन, कीर्तन, नृत्यादि उत्सव मनाना चाहिए।

Navratri : हर आयु की कन्या का होता है अलग महत्व

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि 2 साल की कन्या को कौमारी कहा जाता है। इनकी पूजा से दुख और दरिद्रता खत्म होती है।

3 साल की कन्या त्रिमूर्ति मानी जाती है। त्रिमूर्ति के पूजन से धन-धान्य का आगमन और परिवार का कल्याण होता है।

4 साल की कन्या कल्याणी मानी जाती है। इनकी पूजा से सुख-समृद्धि मिलती है।

5 साल की कन्या रोहिणी माना गया है। इनकी पूजन से रोग-मुक्ति मिलती है।

6 साल की कन्या कालिका होती है। इनकी पूजा से विद्या और राजयोग की प्राप्ति होती है।

7 साल की कन्या को चंडिका माना जाता है। इनकी पूजा से ऐश्वर्य मिलता है।

8 साल की कन्या शांभवी होती है। इनकी पूजा से लोकप्रियता प्राप्त होती है।

9 साल की कन्या दुर्गा को दुर्गा कहा गया है। इनकी पूजा से शत्रु विजय और असाध्य कार्य सिद्ध होते हैं।

10 साल की कन्या सुभद्रा होती है। सुभद्रा के पूजन से मनोरथ पूर्ण होते हैं और सुख मिलता है।

Kanya Pujan on Navratri : कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति

विवाह में देरी

यदि शादी में देरी हो रही है तो पांच साल की कन्या को खाना खिलाकर। श्रृंगार का सामान भेंट करें।

धन संबंधी समस्या

पैसों की कमी से परेशान हैं तो चार साल की कन्या को खीर खिलाएं। इसके बाद पीले कपड़े और दक्षिणा दें।

शत्रु बाधा और काम में रुकावटें

नौ साल की तीन कन्याओं को भोजन सामग्री और कपड़ें दें।

पारिवारिक क्लेश

तीन और दस साल की कन्याओं को मिठाई दें।

बेरोजगारी

छह साल की कन्या को छाता और कपड़ें भेंट करें।

सभी समस्याओं का निवारण

पांच से 10 साल की कन्याओं को भोजन सामग्री देकर दूध, पानी या फलों का रस भेंट करें। सौन्दर्य सामग्री भी दें।

Importance of Kanya Pujan : पुराणों में है कन्या भोज का महत्व

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि पौराणिक धर्म ग्रंथों एवं पुराणों के अनुसार नवरात्री के अंतिम दिन कौमारी पूजन आवश्यक होता है। क्योंकि कन्या पूजन के बिना भक्त के नवरात्र व्रत अधूरे माने जाते हैं। कन्या पूजन के लिए सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि को उपयुक्त माना जाता है। कन्या भोज के लिए दस वर्ष तक की कन्याएं उपयुक्त होती हैं।

Navratri Kanya Pujan Subh Muhurat : शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि शुक्ल पक्ष अष्टमी 08 अप्रैल को रात 11:05 मिनट से शुरू होगी, जो कि 10 अप्रैल को सुबह 01:24 मिनट पर समाप्त होगी। अभिजीत मुहूर्त 09 अप्रैल को दोपहर 12:03 मिनट से 12:53 मिनट तक रहेगा। अमृत काल 09 अप्रैल को सुबह 01:50 मिनट से 03:37 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:39 मिनट से सुबह 05:27 मिनट तक रहेगा।

कन्या पूजन मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि को दिन का शुभ मुहूर्त 11:58 मिनट से 12:48 मिनट तक है। इस समय कन्या पूजन किया जा सकता है।

How to Navratri Kanya Pujan : इस तरह करें पूजन

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि कन्या पूजन के दिन घर आईं कन्याओं का सच्चे मन से स्वागत करना चाहिए। इससे देवी मां प्रसन्न होती हैं।

इसके बाद स्वच्छ जल से उनके पैरों को धोना चाहिए। इससे भक्त के पापों का नाश होता है। इसके बाद सभी नौ कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे भक्त की तरक्की होती है। पैर धोने के बाद कन्याओं को साफ आसन पर बैठाना चाहिए। अब सारी कन्याओं के माथे पर कुमकुम का टीका लगाना चाहिए और कलावा बांधना चाहिए।

कन्याओं को भोजन कराने से पहले अन्य का पहला हिस्सा देवी मां को भेंट करें, फिर सारी कन्याओं को भोजन परोसे। वैसे तो मां दुर्गा को हलवा, चना और पूरी का भोग लगाया जाता है। लेकिन अगर आपका सामाथ्र्य नहीं है तो आप अपनी इच्छानुसार कन्याओं को भोजन कराएं।

भोजन समाप्त होने पर कन्याओं को अपने सामथ्र्य अनुसार दक्षिणा अवश्य दें। क्योंकि दक्षिणा के बिना दान अधूरा रहता है। यदि आप चाहते हैं तो कन्याओं को अन्य कोई भेंट भी दे सकते हैं।

अंत में कन्याओं के जाते समय पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें और देवी मां को ध्यान करते हुए कन्या भोज के समय हुई कोई भूल की क्षमा मांगें। ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं।

Chaitra Navratri 2022 : चैत्र नवरात्रि में घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम

Shani Sade Sati 2022 : इन राशि वालों को नहीं मिलेगी शनि महादशा से मुक्ति, शनि से प्रभावित होगा 2022

More Tags : Navratri Kanya Pujan ,Chaitra Navratri,  Navratri , Navratra, Chaitra Navratri 2022 Ashtami date,

(विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक, विधाधर नगर, जयपुर (राजस्थान) Ph.- 9460872809)

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1

Source: Navratri Kanya Pujan Know more Chaitra Navratri
Tags: ashtami kis din hai 2022ashtami tithi april 2022chaitra navratri 2022Chaitra Navratri 2022 Ashtami datechaitra navratri 2022 auspicious timechaitra navratri april 2022kanya pujan shubh muhurat 2022maa durga vahanmaha ashtami shubh muhurat 2022NavratraNavratra 2022Navratrinavratri ashtami 2022 kab hainavratri ashtami kab hai april 2022when is chaitra navratri 2022when will chaitra navratri lastwhen will chaitra navratri start in aprilनवरात्रि में मां दुर्गा की सवारी

Related Story

surya rashi parivartan 2022, Zodiac Signs,Sun Transit, rashi parivartan , surya rashi parivartan 2022,Chandra Graham 2022,सूर्य का राशि परिवर्तन, सूर्य का राशि गोचर, राशिफल, Surya Gochar 2022, Sun Transit,
Dharma-Karma

Surya Rashi Parivartan 2022 : सूर्य के राशि परिवर्तन से इन राशि वालों पर पड़ेगा प्रभाव

May 12, 2022
Ganga Saptami 2022, Ganga Saptami , Ganga Saptami pujan vidhi,Ganga Saptami shubh muhurt,Ganga Saptami significance,Ganga Saptami ravi pushya yog,Ganga Saptami in ravi pushya yog,Ganga Saptami date and time,
Dharma-Karma

गंगा सप्तमी 8 मई 2022 : पुष्य नक्षत्र में मनाया जाएगा गंगा सप्तमी का पर्व

May 5, 2022
rashi parivartan in may,gochar in may,lucky zodiac sign of may,horoscope,astrology,5 lucky rashi of may,surya rashi parivartan in may,mangal rashi parivartan in may, Horoscope, Horoscope today,
Dharma-Karma

Rashi Parivartan : मई माह में इन राशि वालों को होगा लाभ, ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

May 4, 2022
Horoscope,Horoscope today,Weekly Horoscope,Horoscope weekly,
Astrology

Weekly Horoscope, 1 May to 7 May 2022 : मीन से मेष राशि तक जाने इस सप्ताह 12 राशियों का राशिफल

May 2, 2022
Horoscope,Horoscope today, Daily Horoscope, Today's prediction for all zodiac signs,  Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces,  Check out our daily horoscope for free,  Aaj Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal In Hindi 2022, आज का राशिफल, Dainik Rashifal In Hindi, दैनिक राशिफल, Rashifal Today In Hindi, 
Astrology

Horoscope Today 21 April 2022 : मीन से मेष राशि तक, जाने 12 राशियों का राशिफल

April 21, 2022
Horoscope,Horoscope today, Daily Horoscope, Today's prediction for all zodiac signs,  Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Sagittarius, Capricorn, Aquarius, Pisces,  Check out our daily horoscope for free,  Aaj Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal In Hindi 2022, आज का राशिफल, Dainik Rashifal In Hindi, दैनिक राशिफल, Rashifal Today In Hindi, 
Astrology

Horoscope Today 20 April 2022 : मीन से मेष राशि तक, जाने 12 राशियों का राशिफल

April 20, 2022
Load More
Next Post
Ashok Gehlot , Rajasthan CM, Rajasthan , CM, BJP winning, election, polarizing, BJP,

देश में हिंसा और तनाव का माहौल : गहलोत

Latest News

  • Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन
  • Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : Akshara’s surprise for Harshvardhan and Manjari upsets Abhimanyu 
  • राजस्थान : इंदिरा गांधी नहर के अंतिम छोर तक बैठे किसान को मिले पर्याप्त नहरी पानी : जल संसाधन मंत्री
  • Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : Will Akshara’s surprise turn into a disaster ?
  • Navjot Sidhu Convicted in Road Rage Case : नवजोत सिद्धू को 34 साल पुराने रोडरेज मामले में 1 साल की सजा : सुप्रीम कोर्ट
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Agriculture
  • Web -Stories

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

Hello Rajasthan | Latest Hindi News | Breaking Hindi News Live