Dhanteras 2021 : मां लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी का पूजन
धनतेरस (Dhanteras ) का त्योहार दीपावली (Diwali) की शुरूआत माना जाता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी का पूजन किया जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस का दिन खरीदारी (Shopping on Dhanteras) करने के लिए साल भर में सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन झाडू, बर्तन, गहना, सोना-चांदी (Gold Silver) आदि खरीदने का रिवाज है।
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर – जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि नाम के अनुरूप (Dhanteras ) धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से दीपावली के पांच दिन के उत्सव की शुरूआत मानी जाती है। इस साल धनतेरस का त्योहार मंगलवार 02 नवंबर को मनया जाएगा।
Dhanteras 2021 Pujan Muhurat : पूजन का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि हिंदी पंचांग के अनुसार धनतेरस का त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसके दो दिन बाद कार्तिक अमावस्या के दिन दीपावली का पर्व मनाया जाता है।
इस साल त्रयोदशी तिथि 02 नवंबर को सुबह 11:31 मिनट से शुरू होकर 03 नवंबर को सुबह 09 :02 मिनट तक रहेगी।
इस साल धनतेरस का पूजन 02 नवंबर को किया जाएगा।
इस दिन पूजन का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल शाम 05:35 से 08:14 तक तथा वृषभ काल शाम 06:18 से 08:14 तक रहेगा।
धनतेरस के दिन यमराज के निमित्त प्रदोष काल में जलाया जाना चाहिए।
Dhanteras 2021 : Shopping Subh Muhurat : खरीदारी का शुभ मुहूर्त
विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि धनतेरस के दिन को हिंदू धर्म में खरीदारी करने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है।
मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। धनतेरस के दिन बर्तन, सोना-चांदी, आभूषण, झाडू और खड़ा धनिया खरीदना शुभ माना जाता है।
इस साल धनतेरस के दिन खरीदारी करने के शुभ मुहुर्त ये हैं
अभिजीत मुहूर्त– सुबह 11:42 से 12:26 तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:05 से 05:29 तक
प्रदोष काल- शाम 05:35 से 08:14 तक
वृषभ काल– शाम 06:18 से 08:14: तक
निशिता मुहूर्त- रात्रि 11:16 से 12:07 तक
Diwali 2021 : धनतेरस पर बरसेगा धन, लक्ष्मी जी होंगी मेहरबान, जाने कैसे
दीपावली पर बन रहा दुर्लभ संयोग, तुला राशि में होगें चार ग्रह, मिलेगा आर्थिक लाभ
More Article : Dhanteras 2021,Diwali 2021, Diwali, dhanteras shopping muhurat, Dhanteras 2021 Tips,dhanteras 2021,Dhanteras, Buy these things on the day of Dhanteras,Silver Metal,Idols of Laxmi-Ganesh, dhanteras shopping timming 2021, shoppinh timing 2021, diwali shopping timing 2021,धनतेरस के दिन इन चीजों की करें खरीदें, धनतेरस 2021, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, चांदी की धातु, धनतेरस पर करें शॉपिंग, इस दिन करें शॉपिंग 2021, धनतेरस शॉपिंग समय ,