Weekly Rashifal : नव वर्ष 2024 पर आपका राशिफल कैसा रहेगा, 1 जनवरी से 7 जनवरी 2024 तक बेहद खास रहने वाला है यह सप्ताह। साप्ताहिक राशिफल पर हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न -परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिसी एंव वास्तुविद् विमल जैन बतातें है कि किन राशि वालों को होगा लाभ और किसकों मिलेगी व्यापार में तरक्की। आईये जाने साप्ताहिक राशिफल
मेष-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
सप्ताह में 1 से 7 जनवरी के दिन 4/02 बजे तक सिद्धि का प्रयास सार्थक होगा। मनोबल में वृद्धि होगा। सामाजिक गतिविधियों की ओर अभिरुचि रहेगी। आपसी संबंधों में अत्यधिक प्रगाढ़ता रहेगी। सुख के जरूरी साधन सुलभ होंगे। नवसम्पर्क का सुअवसर प्राप्त होगा। किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर बनेगा। जनकल्याण की भावना जागृत होगी। मनमुटाव समाप्त होगा। वरिष्ठजनों की सलाह समय पर काम देगी। कठिनाइयों के निराकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। समस्याएँ कुछ कम होगी। धार्मिक कृत्यों से मानसिक राहत मिलेगी। कार्य-व्यवसाय में विशेष ध्यान रखें। प्रसन्नता होगी। शेष समय प्रतिकूलता की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य में व्यवधान रहेगा। लाभ में न्यूनता रहेगी। विशेष प्रयास असफल होंगे। वैचारिक स्थिरिता का अभाव रहेगा। आपसी संबंधों में तनाव रहेगा। अध्यात्म के प्रति अरुचि रहेगी। मन अशांत रहेगा।
भाग्योदय टिप्स
- प्रत्येक मंगलवार के दिन श्रीदुर्गा चालीसा का पाठ करें।
- मंगलवार का व्रत सुखद रहेगा।
- अन्धों को मिष्ठान्न सहित भोजन करावें।
वृषभ-ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
सप्ताह में 1 से 2 जनवरी की सायं 6/29 बजे तक दिनमान प्रतिकूल रहेगा। संकल्प-विकल्प से सफलता में संदेह रहेगा। धन का अभाव रहेगा। प्रतिष्ठा मेंं कमी महसूस होगी। दाम्पत्य जीवन असंतोषजनक रहेगा। एकाग्रता का अभाव रहेगा। कष्ट होगा। शेष 7 जनवरी तक कठिनाइयों मेंं कमी आयगी। लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। परिस्थितियों में क्रमिक सुधार होगा। आर्थिक-व्यावसायिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी। रचनात्मक गतिविधियों में वृद्धि होगी। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होगी। इच्छा शक्ति जागृत होगी। सुख के साधन सुलभ होंगे। आपके हितैषी समय पर साथ देंगे। परोपकार की ओर अभिरुचि रहेगी। धन-सम्पत्ति विषयक मसला हल होगा। अपने स्तर को बनाये रखने के लिए अधिक व्यय करना पड़ेगा। कुछेक कार्यों में मनोवांछित सफलता मिलेगी। किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। यात्रा सकुशल होगी।
भाग्योदय टिप्स
- प्रत्येक शुक्रवार के दिन श्री महालक्ष्मी जी का पूजन करें तथा बड़ों का आशीर्वाद लें।
- घर में खिडक़ी दरवाजें हमेशा खुलते रहने चाहिये।
Shani Dev ke Upay : शनिवार के दिन ये 5 काम मत करना, वरना लग जाएगी शनि की साढ़ेसाती
मिथुन-का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा
सप्ताह में 1 से 2 जनवरी की सायं 6/29 बजे तक ग्रहयोग अनुकूल रहेगा। विचाराधीन योजना मूर्त रूप में परिणित कर सकेंगे। वरिष्ठजनों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। कामयाबी हासिल होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। अध्यात्म के प्रति आस्था रहेगी। तत्पश्चात 4 तक दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। साझेदारी के व्यापार में हानि की आशंका रहेगी। कठिनाइयों से मन दु:खी रहेगा। दूसरों के गलतफहमी के शिकार होंगे। राजनैतिक कृत्यों में बाधा उत्पन्न होगी। भय रहेगा। 5 से 7 जनवरी तक समय भाग्य के पक्ष में रहेगा। जटिल समस्याओं का समाधान पक्ष में होने को होगा नव उत्तरदायित्व को निभाने में प्रयत्नशील रहेंगे। किसी के माध्यम से पुराने विवाद का समापन होगा। सामाजिक गतिविधियों की ओर अभिरुचि रहेगी। शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। व्यक्तित्व का विकास होगा। जनकल्याण की ओर रुझान रहेगा। स्वास्थ्य सुधार पर होगा।
भाग्योदय टिप्स
- प्रत्येक बुधवार के दिन श्रीगणेश जी का दर्शन-पूजन कर लाभान्वित होना चाहिए।
- सामाजिक, धार्मिक दायित्व भी समय-समय पर निभाते रहें।
कर्क-ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
सप्ताह में 1 से 4 जनवरी तक कार्यों मेंं सफलता का सुअवसर मिलेगा। बुद्धि चातुर्य से कुछेक मसला सुलझेगा। किसी के माध्यम से नवीन उपलब्धि हासिल होगी। विरोधी परास्त होंगे। धार्मिक-आध्यात्मिक कृत्यों की ओर अभिरुचि रहेगी। सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि लेंगे। मानसिक राहत मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सुख-सुविधा के जरूरी साधन सुलभ होंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। 5 से 7 के दिन 4/02 बजे तक समय प्रतिकूल रहेगा। आरोग्य सुख में कमी रहेगी। आपसी संबंधों मेंंतनाव रहेगा। किसी से विवाद की आशंका बनी रहेगी। मन व्यथित रहेगा। दुर्जनों से कष्ट होगा। व्यर्थ के भागदौड़ में समय नष्ट होगा। शेष समय श्रेष्ठजनों के सम्पर्क का सुपरिणाम प्राप्त होगा। दर्शनीय स्थलों की यात्रा का मन बनेगा। अधीनस्थ सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। पूँजी का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त होगा।
भाग्योदय टिप्स
- प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- हर शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर सिंदूर चढ़ायें साथ ही दर्शन भी करें।
- शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन नाग देवता को आज़ाद करावें।
सिंह-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सप्ताह में 1 से 7 जनवरी के दिन 4/02 बजे तक अनुकूलता मिलेगी। मित्रों-परिजनों से विचार-विमर्श होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में नवपरिवर्तन होगा। प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क होगा। सुपरिणाम मिलेगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास सफल होगा। मंगल आयोजन सम्पन्न होगा। पारस्परिक संबंधों में मधुरता की स्थिति बनी रहेगी। राजकीय पक्ष से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। धन संचय की ओर अभिरुचि रहेगी। भौतिक सुख के निमित्त अधिक व्यय करना पड़ेगा। धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था रहेगी। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। यश-मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शेष समय अशुभ रहेगा। योजना पूर्ति में अड़चनें उपस्थित होगी। मित्रों के गतिविधियों से कष्ट होगा। अशांति का वातावरण बना रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर साबित होगा। क्रोध की अधिकता बनी रहेगी। अकेलेपन की अनुभूति होगी।
भाग्योदय टिप्स
- प्रत्येक रविवार के दिन सूर्यनारायण की पूजा-अर्चना करने के पश्चात् जल अर्पण करें। ह्
- सबके प्रति अपने मन में उदारता की भावना रखें।
कन्या- टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो
सप्ताह में 1 से 2 जनवरी की सायं 6/29 बजे तक निराशा रहेगी। कार्यों में कठिनाइयाँ प्रभावी रहेगी। विशेष परिश्रम के बावजूद आंशिक सफलता में संदेह रहेगा। धनागम में व्यवधान की स्थिति रहेगी। सुख के साधन में कमी महसूस होगी। वाहन से दुर्घटना भी संभव है। शेष 7 जनवरी तक समय बेहतर रहेगा। पराक्रम से कार्य-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। समस्या-विशेष समाधान मेंं स्वयं का निर्णय हितकर रहेगा। अधिकारियों से सम्पर्क का सुपरिणाम मिलेगा। इच्छित घटना-घटित होगी। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता की स्थिति बनी रहेगी। किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर मिलेगा। कर्ज अदायगी का प्रयास होगा। यश-मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु हानि पहुँचाने की कोशिश में विफल रहेंगे। नौकरी में स्थानान्तरण विषयक मसला हल होगा। वैमनस्यता से कमी आयेगी। यात्रा संतोषजनक रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्योदय टिप्स
- प्रत्येक बुधवार के दिन गणेश जी का दर्शन-पूजन करें।
- मोदक का भोग लगावें।
- गाय को हरा चारा खिलायें।
- नवग्रह की शान्ति करायें।
यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स
तुला-रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
सप्ताह में 1 से 2 जनवरी की सायं 6/29 बजे तक सफलता का सुयोग बनेगा। स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार होगा। आकस्मिक लाभ का सिलसिला बनेगा। पारस्परिक संबंधों में उपस्थित व्यवधान समाप्त होगा। भोग-विलासिता की ओर रुझान रहेगा। तदुपरान्त 4 तक उन्नति में व्यवधान रहेगा। नवकार्यों मेंं बाधा रहेगी। घरेलू वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। परेशानियों के कारण स्वयं की प्रतिभा कुंठित होगी। आपसी ताल-मेल का अभाव रहेगा। दुर्जनों से कष्ट होगा। 5 से 7 जनवरी तक समय शुभ रहेगा। नवयोजना का शुरुआत संभव है। सद्विचारों का उदय होगा। वैवाहिक जीवन संतोषजनक रहेगा। आत्मिक शांति की अनुभूति होगी। मनो-विनोद के अवसर प्राप्त होंगे। बकाए रकम की प्राप्ति का सुयोग बनेगा। कुछेक मसला सुलझने की ओर होंगे। कर्ज की अदायगी समय पर हो जायेगी। मनोरंजन की ओर रुझान रहेगा। स्थानान्तरण विषयक मसला हल होगा।
भाग्योदय टिप्स
- श्रीमहालक्ष्मी का दर्शन-पूजन करें।
- सफेद माला-फूल व प्रसाद चढ़ायें।
- अनाथालय में कुछ न कुछ दान अवश्य देवें।
वृश्चिक—तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
सप्ताह में 1 से 4 जनवरी तक मनोरथ पूर्ण होंगे। मित्रों-परिजनों से विचार-विनिमय होगा। धन संपत्ति विषयक मसला सुलझेगा। आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति चिंता कुछ कम होगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए नवयोजना बनेगी। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होगी। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। वरिष्ठजनों की सलाह मान्य होगी। शुभकृत्य सम्पन्न होगा। वाहन से खुशी होगी। 5 से 7 के दिन 4/02 बजे तक प्रगति मेंं व्यतिक्रम रहेगा। कार्यों में निराशा की स्थिति रहेगी। शत्रु हानि पहुँचाने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक उलझनें रहेगी। पठन-पाठन में अरुचि रहेगी। धार्मिक यात्रा निष्फल होगी। विवाद भी संभव है। शेष समय संतोषजनक रहेगा। निजी जिन्दगी में सुख के आवश्यक साधन सुलभ होंगे। शत्रु निष्क्रिय होंगे। आय के नवीन स्रोत उपलब्ध होंगे।
भाग्योदय टिप्स
- श्री हनुमानजी की पूजा-अर्चना करें।
- शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी मिठी रोटी खिलावें।
- ईमानदारी से धन कमाने की प्रवृत्ति रखें।
धनु- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, ढ़े
सप्ताह में 1 से 7 जनवरी के दिन 4/02 बजे तक अनुकूलता की स्थिति रहेगी। किसी नवीन योजना का श्रीगणेश होगा। जीवन-साथी से सामंजस्य बना रहेगा। सद्भावना का उदय होगा। नवसम्पर्क से कुछेक मसला सुलझने को होंगे। विनियोजित धन का प्रतिफल मिलेगा। आपसी संबंधों में अत्यधिक मधुरता रहेगी। शत्रु हानि पहुँचाने में नाकामयाब रहेंगे। आपके सहयोगी समय पर काम देंगे। मनोभिलाषित योजना सार्थक होगी। धनागम का मार्ग प्रशस्त होगा। दूसरों के आश्वासन से राहत मिलेगी। नवसम्पर्क का सुयोग लाभदायी रहेगा। हर्ष भी होगा। संभावित यात्रा संतोषजनक रहेगी। शेष समय प्रतिकूल रहेगा। प्रियजनों एवं मित्रों से मनमुटाव रहेगा। नवउत्तरदायित्व को निभाने में मुश्किलें आयेंगी। किसी नये समस्या का सामना करना पड़ेगा। आय में न्यूनता रहेगी। अशांति का माहौल रहेगा। मान-सम्मान में कमी रहेगी।
भाग्योदय टिप्स
- श्रीविष्णु भगवान की पूजा-अर्चना करें तथा श्री सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें।
- प्रसाद का वितरण करें।
- अपने पास पीले रंग का रूमाल हमेशा रखें।
मकर-भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी)
सप्ताह में 1 से 2 जनवरी की सायं 6/29 बजे तक समय व्यवधानकारक रहेगा। दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता रहेगी। व्यक्ति-विशेष से विश्वासघात की आशंका रहेगी। राजकीय पक्ष से कष्ट होगा। जोखिम से नुकसान होगा। व्यर्थ भ्रमण से समय नष्ट होगा। शेष 7 जनवरी तक समय भाग्य के अनुरूप रहेगा। शारीरिक-मानसिक कष्ट मेंं कमी महसूस होगी। किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर मिलेगा। ज्ञान-विज्ञान की ओर अभिरुचि रहेगी। समस्या विशेष के समाधान में स्वयं का निर्णय लाभप्रद सिद्ध होगा। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नवसम्पर्क का सुयोग बने। इच्छाशक्ति जागृत होगी। आशा के अनुकूल घटना घटित होगी। सुसमाचार प्राप्ति से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। विवाद के समापन में मित्र सहायक होंगे। स्वयं की प्रतिभा का सदुपयोग कर सकेंगे। सिद्धि हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। यात्रा सुखद होगी।
भाग्योदय टिप्स
- शनिवार के दिन श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें।
- श्री हनुमान चालीसा, श्री हनुमानाष्टक का पाठ करें।
- परस्पर सहयोग से बहुत कुछ संभव है।
कुम्भ-गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
सप्ताह में 1 से 2 जनवरी की सायं 6/29 बजे तक विविध पक्षों में सफलता मिलेगी। योजना साकार होने की ओर होगी। स्वविवेक से लिया गया निर्णय लाभप्रद होगा। जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा। आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ होंगे। तदनन्तर 4 तक कार्यों में निराशा हाथ लगेगी। दूसरों के गलतफहमी के शिकार होंगे। व्यवहार मेंं जरा सी लापरवाही हानिकारक सिद्ध होगी। आपसी संबंधों में मेल-मिलाप में अरुचि रहेगी। चोट-चपेट दुर्घटना भी संभव है। 5 से 7 जनवरी तक प्रगति में सहायक रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता की स्थिति बनी रहेगी। विरोधी परास्त होंगे। अध्यावसाय की ओर रुझान रहेगा। नवसमाचार मिलने को होंगे। हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग उपस्थित होगा। संत समागम होगा।
भाग्योदय टिप्स
- हनुमान जी का दर्शन नित्य करें। शनिवार को आटे की गोली बनाकर मछली को खिलावें।
- शनिवार के दिन गरीबो व असहायों को भोजन करावें।
मीन- दी, दू, थ, झ, भ, दे, दो, चा, ची
सप्ताह में 1 से 4 जनवरी तक योजना साकार होने को होगी। विनियोजित धन का प्रतिफल आशानुकूल मिलेगा। आत्मसंयम से सिद्धि का प्रयास सार्थक होगा। दूसरों के आश्वासनों से राहत मिलेगी। सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। राजनीतिक लाभ लेने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। कुछेक समस्याओं का संतोषजनक समाधान होगा। मौज-मस्ती के निमित्त अधिक व्यय करना पड़ेगा। तनाव में कमी रहेगी। यश मिलेगा। 5 से 7 के दिन 4/02 बजे तक आशा अधूरी रहेगी। भाग्योदय का मार्ग अवरुद्ध रहेगा। समस्याओं के दौर में समय व्यतीत होगा। किसी अप्रिय घटना से मन अशांत रहेगा। निरर्थक व्यय होगा। सुख के साधन में कमी रहेगी। शेष समय परिस्थितियाँ सुधार पर होगी। घरेलू वातावरण सुखद रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। मित्रों-परिजनों से विचार-विमर्श होगा।
भाग्योदय टिप्स
- शनिवार के दिन महामृत्युञ्जय का जाप करें।
- हर शनिवार को गुड़ मिश्रित दूध को वट वृक्ष को चढ़ायें।
- सर्व प्रथम श्री गणेश की आराधना के पश्चात कोई कार्य शुरु करें।
(हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न -परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिसी एंव वास्तुविद् , एस.2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी)
यह भी पढ़ें : सुंदरकांड का पाठ करने से मिलती है सफलता, जाने कैसे
Tags : weekly horoscope, 1 january to 7 january, horoscope, january 2024 weekly rashifal, january weekly horoscope, january weekly rashifal, Saptahik Rashifal
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1