साल 2023 के आखिरी माह के प्रथम सप्ताह में आपका राशिफल कैसा रहेगा और सभी को कुछ ना कुछ तो उम्मीद होती है या फिर खास होने वाला है। हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न -परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिसी एंव वास्तुविद् , एस.2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी के ज्योतिषविद् विमल जैन से आइये जाने कि यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है।
Weekly Rashifal : साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 दिसंबर 2023
मेष-(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
सप्ताह में 4 से 10 दिसम्बर 2023 तक समय आशाजनक रहेगा। स्वास्थ्य सुधार पर होगा। समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा। आर्थिक लाभ होगा। नवयोजना पर मित्रों से विचार-विनिमय होगा। खुशी होगी। सुपरिचितों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। विवादास्पद मसला मित्रों-परिजनों के माध्यम से सुलझेगा। विरोधी पराभूत होंगे। व्यापार के विस्तार हेतु किये जा रहे प्रयास सार्थक होंगे।
आत्मीयजनों से मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों की ओर रुचि बढ़ेगी। परिस्थितियों में विशेष प्रयास से कुछ सुधार होगा। धार्मिक-अध्यात्मिक कृत्यों की ओर रुझान रहेगा। प्रतियोगिता का सुपरिणाम प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों की सलाह मान्य होगी। आय के नवीन स्रोत सामने आयेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त होगा। वाहन से खुशी होगी।
भाग्योदय टिप्स
- भगवती माँ दुर्गा का दर्शन-पूजन करें।
- मंगलवार के दिन श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ घर पर करावें तथा नजदीक के मन्दिर में लाल वस्तुओं का दान करें।
- घर में खाली डिब्बे नहीं रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Hotstar : ऐसे करें हॉटस्टार डाउनलोड कैसे करें, How to download Hotstar app
वृषभ-(ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सप्ताह में 4 से 6 दिसम्बर के दिन 10/22 बजे तक समय विपरीत रहेगा। प्रगति में व्यवधान उपस्थित होगा। मानसिक तनाव रहेगा। आदर-सम्मान में कमी का अहसास होगा। कर्ज से परेशान रहेंगे। मित्रों-प्रियजनों-स्वजनों से अनबन की आशंका बनी रहेगी। धर्म के प्रति अरुचि रहेगी। धन-सम्पत्ति विषयक मसला उलझने को होगा। किसी अप्रिय घटना से मन में परेशानी बढ़ेगी। यात्रा निरर्थक होगा।
शेष 10 दिसम्बर तक समय संतोषजनक रहेगा। विचाराधीन योजना को मूर्त रूप दे सकेंगे। शुभ-भावनाओं का उदय होगा। आत्मिक शांति मिलेगी। आर्थिक-व्यावसायिक प्रगति होगी। पारस्परिक संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। व्यक्तित्व का विकास होगा।
मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न होंगे। सुसंदेश की प्राप्ति होगी। परोपकार की भावना जागृत होगी। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। अकल्पित धन की प्राप्ति होगी। भविष्य के लिए योजना बनेगी।
भाग्योदय टिप्स
- शुक्रवार के दिन श्री महालक्ष्मीजी का पूजन करें।
- शुक्र ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें।
- पूजा कक्ष में शंख भी रखना चाहिए।
मिथुन-(का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा)
सप्ताह में 4 से 6 दिसम्बर के दिन 10/22 बजे तक समय बेहतर रहेगा। भाग्योदय के नवीन आयाम सुलभ होंगे। साहसिक प्रयास प्रगति पर होगा। किसी योजना की शुरुआत हेतु मित्रों से विचार-विमर्श होगा। मनोविनोद के अवसर सुलभ होंगे। बकाए धन की प्राप्ति होगी।
शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक कृत्यों में रुचि रहेगी। संभावित यात्रा सुखद होगा। तदोपरान्त 8 की रात्रि 9/54 बजे तक निराशा की स्थिति रहेगी। कार्यों के प्रति असन्तोष रहेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पारस्परिक संबंधों में प्रतिकूलता रहेगी। अकेलेपन की अनुभूति होगी।
इच्छा के विपरीत घटनाएँ घटित होगी। शेष 10 दिसम्बर तक सफलता मिलेगी। लाभ का सिलसिला रहेगा। शारीरिक सुख मिलेगा। बुद्धि चातुर्य से तनाव कुछ कम होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। भोग-विलासिता की ओर रुझान रहेगा।
भाग्योदय टिप्स
- श्रीगणेशजी का दर्शन-पूजन करें।
- श्रीगणेश सहस्रनाम का पाठ प्रतिदिन करें।
- बुधवार के दिन हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।
- स्नान किये हुए तौलिये को इस प्रकार रखें कि उस पर किसी की नजर न पड़े।
Shani Dev ke Upay : शनिवार के दिन ये 5 काम मत करना, वरना लग जाएगी शनि की साढ़ेसाती
कर्क-(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सप्ताह में 4 से 8 दिसम्बर की रात्रि 9/54 बजे तक समय अनुकूल रहेगा। कठिनाइयों में कमी आयेगी। आशाएँ फलीभूत होगी। चिरवांछित कार्य बनने को होंगे। आपसी सौहार्द बढ़ेगा। समस्या विशेष के समाधान में स्वयं का निर्णय लाभप्रद होगा। प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क होगा। सुख के जरूरी साधन उपलब्ध होंगे। राजनीतिक कृत्यों की ओर अभिरुचि रहेगी। धनोपार्जन की ओर रुझान रहेगा।
स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम उपस्थित होगा। राजकीय पक्ष से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। धर्म के प्रति आस्था रहेगी। शेष 10 दिसम्बर तक अभीष्ट कार्यों में परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य में व्यतिक्रम रहेगा। विशेष परिश्रम के बावजूद आंशिक सफलता मिलेगी। मित्रों से किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा। आर्थिक लेन-देन में जोखिम से हानि होगी। विरोधी प्रभावी रहेंगे। अनावश्यक भ्रमण से अपव्यय होगा।
भाग्योदय टिप्स
- श्रीहनुमान जी का दर्शन-पूजन नित्य करें।
- शनिवार के दिन गरीबों को भोजन करावें तथा काला तिल व गुड़ दान देवें।
- शृंगार प्रसाधन का सामान सजाकर रखना शुभ है।
सिंह-(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सप्ताह में 4 से 10 दिसम्बर तक ग्रहयोग सुखद रहेगा। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। मित्रों के माध्यम से कठिनाइयाँ समापन पर होगी। अधूरे कार्यों की पूर्ति का प्रयास होगा। व्यापार में धन निवेश होगा। आर्थिक प्रगति का सिलसिला बनेगा। कुछेक समस्याएँ पक्ष में हल होने को होगी। मानसिक कष्ट में कमी आयेगी।
योजना की शुरुआत हेतु मित्रों-परिजनों से विचार-विमर्श होगा। सत्संग से आत्मिक शांति मिलेगी। आवागमन में अनुकूलता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। किसी उत्सव में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त होगा। मौज-मस्ती के निमित्त व्यय होगा। शत्रु परास्त होंगे।
स्वयं की प्रतिभा का सदुपयोग कर पायेंगे। दिये गये आश्वासनों का पालन हो जायेगा। इच्छित पद की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी उत्सव में सम्मिलित होने का सुयोग बनेगा। विशिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा होगी।
भाग्योदय टिप्स
- भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करें।
- नियमित रूप से जल अर्पण भी करते रहें।
- खाना बनाते समय दरवाजे की तरफ पीठ नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स
कन्या-(टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो)
सप्ताह में 4 से 6 दिसम्बर के दिन 10/22 बजे तक दिनमान प्रतिकूल रहेगा। किसी नवीन समस्या का उत्पन्न होना संभव है। नव उत्तरदायित्व की पूर्ति में मुश्किलें उपस्थित होगी। कर्ज से परेशान रहेंगे। दुर्जनों से कष्ट होगा। धन सम्पत्ति के पक्ष में जोखिम से हानि होगी। स्वास्थ्य विपरीत रहेगा। यात्रा में निराशा रहेगी। आय की तुलना में व्यय अधिक होगा। शेष 10 दिसम्बर तक समय अनुकूल रहेगा।
बुद्धि-चातुर्य से कार्य सिद्धि होगी। आत्मबल में वृद्धि होगी। पुराने विवाद के समापन होने से प्रसन्नता होगी। आपके हितैषी आपका सहयोग करेंगे। समय पर निजी जरूरतें पूरी हो जायेगी। प्रतिकूल परिस्थितियों पर विजय पायेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करना पड़ेगा। मित्रों से आपसी ताल-मेल बना रहेगा। धन संचय की ओर प्रवृत्ति होगी। शांति होगी।
भाग्योदय टिप्स
- बुधवार के दिन श्रीगणेशजी का दर्शन-पूजन करें, प्रसाद का भोग लगावें।
- बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलायें।
- देवी कक्ष में देवी-देवता की प्रतिमा खड़ी नहीं होनी चाहिए।
तुला-(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सप्ताह में 4 से 6 दिसम्बर के दिन 10/22 बजे तक सफलता का सुयोग बनेगा। पुरुषार्थ के प्रति रुचि रहेगी। धाॢमक स्थलों की यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी। संकट दूर होगा। शारीरिक सुख मिलेगा। स्वविवेक से लिया गया निर्णय लाभकारी होगा। पठन-पाठन के प्रति रुचि रहेगी। घरेलू वातावरण हर्षोल्लासमय रहेगा। पदोन्नति या स्थानान्तरण विषयक मसला सुलझेगा।
तत्पश्चात 8 की रात्रि 9/54 बजे तक ग्रहस्थिति प्रतिकूल रहेगा। लाभ का मार्ग अवरुद्ध रहेगा। बात-बात पर क्रोध आयेगा। आत्मीयजनों से वैमनस्यता रहेगी। लापरवाही से धन की हानि होगी। शेष 10 दिसम्बर तक परिस्थितियों में क्रमिक सुधार होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। सत्संग से आत्मिक शांति मिलेगी। व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। कर्ज की निवृत्ति होगी।
भाग्योदय टिप्स
- श्रीमहालक्ष्मी गौरी का दर्शन-पूजन करें।
- शुक्रवार का व्रत रखें तथा शुक्रग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें।
- गृहस्थ जीवन में सुख-शान्ति के लिए शुद्ध घी का दीपक जलावें।
वृश्चिक—(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सप्ताह मे 4 से 8 दिसम्बर की रात्रि 9/54 बजे तक समस्याएँ सुलझेगी। व्यावसायिक वातावरण मनोनुकूल रहेगा। विशिष्ठïजनों से सम्पर्क का सुपरिणाम प्राप्त होगा। परिवार में शुभकृत्य सम्पन्न होंगे। वाद-विवाद का समापन पक्ष में होगा। सुसमाचार की प्राप्ति होगी। आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ होंगे। व्यवसाय में विस्तार एवं नवपरिवर्तन की दिशा में प्रयत्नशील रहेंगे। जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी। जनकल्याण की ओर अभिरुचि रहेगी। परिवार में आपसी सद्भाव बना रहेगा।
शेष 10 दिसम्बर तक कार्यों के प्रति उदासीनता रहेगी। अभीष्ट सिद्धि का प्रयास निष्फल होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। राजकीय पक्ष से कष्ट होगा। विश्वासघात की आशंका रहेगी। व्यापारिक वातावरण विपरीत रहेगा। वैवाहिक अड़चनें रहेगी। प्रियजनों से मतभेद रहेगा। लेन-देन में जोखिम से हानि की सम्भावना रहेगी।
भाग्योदय टिप्स
- शनिवार के दिन श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें।
- श्री हनुमान चालीसा, श्री हनुमानाष्टक का पाठ करें।
- घर में टी.वी., कूलर, हीटर, लैम्प आदि वस्तुएँ दक्षिण-पूर्व दिशा में रहनी चाहिए।
धनु-(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, ढ़े)
सप्ताह में 4 से 10 दिसम्बर तक ग्रहस्थिति संतोषजनक रहेगा। परिश्रम के अनुरूप परिणाम प्राप्त होगा। विपरीत परिस्थितियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास सार्थक होगा। शुभ-भावनाओं का उदय होगा। सामाजिक कृत्यों से यश-मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
आत्मिक शांति की अनुभूति होगी। किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त होगा। दूसरों के सलाह से कामयाबी हासिल होगी। राहत मिलेगा। शत्रु सक्रिय होने के प्रयास में असफल रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। परोपकार की भावना जागृत होगी। दर्शनीय स्थलों की यात्रा का मन बनेगा। भौतिक सुख के साधन सुलभ होंगे। मित्रों से गलतफहमियाँ दूर होगी। मनोरंजन की ओर रुझान रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। पूरातन विवाद का समापन होने से परिवार में उल्लास का माहौल रहेगा।
भाग्योदय टिप्स
- गुरुवार के दिन श्रीविष्णु भगवान की पूजा कर पीले रंग की वस्त्र में चने की दाल, हल्दी की गाँठें मन्दिर में चढ़ावें।
- फर्नीचर गोलाकार, त्रिकोणाकार, अण्डाकार आकृति में नहीं रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें : सुंदरकांड का पाठ करने से मिलती है सफलता, जाने कैसे
मकर-(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सप्ताह में 4 से 6 दिसम्बर के दिन 10/22 बजे तक समय निराशाजनक रहेगा। भाग्योन्नति में बाधा रहेगी। व्यवसाय में विस्तार हेतु चिंतित रहेंगे। स्वजनों से मनमुटाव रहेगा। राजकीय परेशानी होगी। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर होगा। यात्रा में अड़चनें उपस्थित होंगी। इच्छा की पूर्ति में बाधा उत्पन्न होगी।
शेष 10 दिसम्बर तक अभिलाषा की पूर्ति हो सकेगी। विविध पक्षों में अनुकूलता मिलेगी। सामाजिक-राजनैतिक कृत्यों की ओर रुझान रहेगा। आर्थिक-व्यावसायिक पक्ष में प्रगति होगी। विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त होगा। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। विरोधियों का वर्चस्व कम होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। उन्नति का सुअवसर मिलेगा। दूसरों की सलाह समय पर काम आयेगी। किसी शुभ कार्य में सम्मिलित होंगे।
भाग्योदय टिप्स
- शनिवार का व्रत भाग्य उन्नति मेंं सहायक रहेगा।
- नीली एवं काली वस्तुओं का दान करें।
- घर या कमरों में कैक्टस के पौधे या कटीली झाडिय़ाँ या काँटों के गुलदस्ते जो कि गमलों में साज-सज्जा के लिए सजाते हैं, उनसे बचना चाहिए।
कुंभ-(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सप्ताह में 4 से 6 दिसम्बर के दिन 10/22 बजे तक समय आशा के अनुकूल गुजरेगा। साहसिक प्रयास प्रगति पर होगा। आर्थिक पक्ष उन्नति की ओर अग्रसर रहेगा। अपने स्तर को बनाये रखने के लिए अधिक खर्च करने पड़ेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सुख-शांति का माहौल रहेगा। परिवार में आपसी सद्भाव रहेगा। तदनन्तर 8 की रात्रि 9/54 बजे तक समय प्रतिकूल रहेगा। स्वास्थ्य में व्यतिक्रम रहेगा। महत्वपूर्ण उपलब्धि में विलम्ब होगा।
परिवार के सदस्यों से गलतफहमी होगी। सुख के साधन में कमी आयेगी। व्यर्थ भ्रमण से अपव्यय होगा। शेष 10 दिसम्बर तक कार्य सिद्धि का प्रयास सार्थक होगा। वाद-विवाद समापन पर होगा। समय लाभदायक रहेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। मेल-मिलाप में अभिरुचि रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
भाग्योदय टिप्स
- श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करें।
- शनिवार के दिन सायंकाल पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलावें।
- घर के आगे या पीछे शमशान या कब्रिस्तान नहीं होना चाहिए।
मीन-(दी, दू, थ, झ, भ, दे, दो, चा, ची)
सप्ताह में 4 से 8 दिसम्बर की रात्रि 9/54 बजे तक कार्य-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सिद्धि का प्रयास सार्थक होगा। नौकरी में पदोन्नति या स्थानान्तरण विषयक मसला हल होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन सम्पादित होंगे। श्रेष्ठजनों से सम्पर्क का सुपरिणाम प्राप्त होगा।
धन संचय की ओर प्रवृत्ति रहेगी। नवसमाचार से प्रसन्नता होगी। आपसी संबंधों में तालमेल बना रहेगा। रचनात्मक क्रिया-कलापों की ओर रुचि होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। निजी जिन्दगी में सुख के साधन सुलभ होंगे। अध्यवसाय की ओर रुझान रहेगा।
शेष 10 दिसम्बर तक समय असंतोषजनक रहेगा। आरोप-प्रत्यारोप का सामना करना पड़ेगा। स्वयं की प्रतिभा का सदुपयोग करने से वंचित रह जायेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। समस्याओं से मन अशान्त रहेगा। किसी को लेकर तनाव रहेगा। स्वास्थ्य विपरीत रहेगा। स्थान-परिवर्तन की दिशा में बाधा उत्पन्न होगी।
भाग्योदय टिप्स
- घर में नवग्रह शांति करावें।
- शनिवार के दिन सरसों का तेल दान करें तथा गरीबों को खिचड़ी बाँटें।
- खण्डित प्रतिमा अपने भवन में नहीं रखना चाहिए।
(हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न -परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिसी एंव वास्तुविद् , एस.2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी)
www.hellorajasthan.com की ख़बरें फेसबुक, ट्वीटर और सोशल मीडिया पर पाने के लिए हमें Follow करें.
तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम
Tags : weekly horoscope, 4 december to 10 december, December 2023 weekly rashifal, December weekly horoscope, December 2023 weekly rashifal, rashifal, Aaj ka Rashifal,
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1