Horoscope June 2023 : जून 2023 माह राशिफल
यह राशिफल ( Horoscope June 2023) भारतीय ज्योतिष विज्ञान की गोचर पद्धति के आधार पर है। राशिफल (Rashifal) अपनेे जन्मराशि से देखना चाहिए। जिन्हें अपनी जन्मराशि की जानकारी न हो उन्हें अपने प्रचलित नाम के प्रथम अक्षर के अनुसार अपनी राशि जाननी चाहिए। प्रत्येक राशि के सामने नाम का प्रथम अक्षर दिया गया है। यह राशिफल संकेतात्मक है, निश्चयात्मक नहीं। आप पर वही फल घटित होंगे, जो आपसे संबंधित होंगे। प्रस्तुत राशिफल को अपनी जन्म कुण्डली के ग्रहों को ध्यान में रखते हुए जानना चाहिए।
यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता
मेष : चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
1 व 2 जून को घरेलू समस्या सुलझने की ओर। परिवार में मांगलिक कृत्य सम्पन्न। परोपकार की भावना जागृत। 3 व 4 को संकल्प विकल्प की स्थिति। धनाभाव से कार्यों में रुकावट। अकल्पित घटना घटित। बात-बात पर क्रोध। अनावश्यक भ्रमण से व्यय। 5 से 11 के दिन 8/47 बजेे तक कार्य बनने की ओर। पारस्परिक सम्बन्धों में उपस्थित बाधा समाप्त।
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता का सुयोग। विशिष्ठजनों से संपर्क का सुपरिणाम। सुसमाचार की प्राप्ति से हर्ष। 13 के दिन 1/33 बजे तक समय भाग्य के विपरीत। व्यक्ति विशेष से विश्वासघात की आशंका। यात्रा निष्फल। धर्म के प्रति अरुचि। 20 के दिन 3/58 बजे तक योजना साकार। व्यावसायिक पक्ष में अनुकूलता।
बकाये रकम की प्राप्ति। ज्ञान-विज्ञान की ओर रुझान। ग्रहयोग बेहतर। नवयोजना का शुभारम्भ। भौतिक सुख के साधन सुलभ। जटिल समस्याओं का निवारण। दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग। 22 तक दिनचर्या अव्यवस्थित। योजना अधूरी। आरोग्य सुख में कमी। आर्थिक हानि की आशंका। स्वास्थ्य पर कुप्रभाव। धार्मिक क्रिया-कलापों की ओर अरुचि। 23 से 30 के दिन 10/20 बजे तक आशायें फलीभूत। वाद विवाद का निर्णय पक्ष में। सुख के जरूरी साधन सुलभ। सद्विचारों का उदय। दाम्पत्य जीवन में मधुरता। प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क। इच्छा शक्ति जागृत। राजनैतिक कृत्यों में अभिरुचि। आपसी संबंधों में मधुरता। शेष समय में सोचे हुए कार्य अधूरे। अशांति का वातावरण। आत्मबल में कमी। कर्ज की अधिकता से मन अशांत। पठन-पाठन में अरुचि।
भाग्योदय टिप्स
- हर परिस्थितियों में खुश रहने की आदत डालें।
- शयनकक्ष में जूठे बर्तन नहीं रखना चाहिए।
- कोर्ट केस की फाइल अग्निकोण में नहीं रखनी चाहिए।
वृषभ-ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
1 से 4 जून तक समय शुभ। मान-सम्मान में वृद्धि। परिश्रम के अनुरूप सफलता। उपहार या सम्मान का लाभ। आत्मिक शांति की अनुभूति। दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग। 5 व 6 को दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता। मानसिक कष्ट की अनुभूति। दाम्पत्य जीवन में कटुता। शुभ फलों में कमी। उत्तरदायित्व की पूर्ति में बाधा। 7 से 13 के दिन 1/33 बजे तक आत्मसंयम से संकल्प सिद्धि। धन संचय की ओर रुझान। मेल मिलाप में रुचि। मनोविनोद के सुअवसर। विविध पक्षों में अनुकूलता। धन-संचय की ओर प्रवृत्ति। यात्रा से लाभ।
मनोकामना पूरी होने की ओर। 15 की रात्रि 8/24 बजे तक आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में विफलता। लाभ में कमी। बढ़ते खर्च से परेशान। लाभ के मार्ग में बाधा। जोखिम से नुकसान। 22 तक आशायें फलीभूत। विचाराधीन योजना कार्यरूप में परिणीत। पत्नी का स्वास्थ्य बेहतर। आय के नवीन स्रोत। पराक्रम में वृद्धि। आनन्द की अनुभूति। जीवन साथी का सहयोग। 23 से 25 की सायं 4/52 बजे तक कार्यों में गतिरोध। शंका कुशंका प्रभावी। लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध। घरेलू सुख में परेशानी। आरोग्य सुख में कमी। लेन-देन में जोखिम से नुकसान। धन का अभाव। शेष 30 जून तक विवादास्पद मसला हल। राजकीय पक्ष से सहयोग। यात्रा से सन्तोषजनक सुधार। यश की कीर्ति का लाभ। धनागम का मार्ग प्रशस्त। आय के नवीन स्रोत। कुछेक समस्यायें पक्ष में सुलझने की ओर। आपसी सम्बन्धों में मधुरता। जटिल समस्या का संतोषजनक समाधान।
भाग्योदय टिप्स
- धर्म का कार्य करने से पिछे न हटें।
- घर में पवित्र नदियों के जल को ईशानकोंण में रखें।
- कोर्ट केस की फाइल अग्निकोण में नहीं रखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन
मिथुन – का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा
1 से 6 जून तक आर्थिक उन्नति का प्रयास। सदविचारों से आत्मिक शांति। प्रतिष्ठा में वृद्धि। संतान पक्ष का उत्कर्ष। मनोबल से कार्य सिद्धि। जीवन साथी का सहयोग। स्वास्थ्य में सुधार। आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ। संत समागम भी। 7 से 9 के दिन 6/02 बजे तक परिस्थितियाँ विपरीत। बने बनाये कार्यों में अड़चनें। प्रतिष्ठा पर आघात। परिवार में आपसी कलह। क्रोध की अधिकता। 15 की रात्रि 8/24 बजे तक भाग्योन्नति के नवीन आयाम। अधूरे कार्य पूर्णता की ओर।
स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार। आरोग्य सुख की प्राप्ति। वैवाहिक जीवन में मधुरता। वाद-विवाद का समापन। यात्रा का प्रसंग। 18 के दिन 5/13 बजे तक व्यावसायिक पक्ष में निराशा। प्रगति में अड़चनें। सुख शांति का अभाव। धन के अभाव से कार्य अधूरे। विश्वासघात की आशंका। 25 की सायं 4/52 बजे तक नवीन योजना के प्रति रुचि जागृति। जिम्मेदारियों को निभाने हेतु प्रयत्नशील। वैवाहिक जीवन सुखमय। परिजनों से अपेक्षित सहयोग। परोपकार की भावना जागृत। धर्म अध्यात्म के प्रति आस्था। सुख सुविधा के जरूरी साधन सुलभ।
यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त। 27 तक कठिनाइयाँ प्रभावी। विचारित कार्यों में विलम्ब। आर्थिक व्यावसायिक पक्ष से निराशा। अकेलेपन की अनुभूति। किसी मुद्दे पर तनाव। 28 से 30 जून तक नवयोजना की शुरुआत। व्यक्तिगत समस्या का संतोषजनक समाधान। मान-सम्मान में वृद्धि। वरिष्ठजनों की सलाह संतोषजनक। विवादास्पद मसला हल। शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति।
भाग्योदय टिप्स
- श्री हनुमान जी के मन्दिर में विधिवत शृंगार करायें।
- शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें।
- बैठक में डायनिंग टेबल पश्चिम दिशा में रखनी चाहिए।
कर्क-ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
1 व 2 जून को ग्रहयोग विपरीत। प्रतियोगिता में निराशा। धनागम में बाधा। आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति। बात-बात पर क्रोध। 9 के दिन 6/02 बजे तक नवयोजना का शुभारम्भ। विवादास्पद मसला हल। जीवन साथी से सामंजस्य। परिवार में मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न। धार्मिक क्रिया-कलापों की ओर रुचि जागृत। संत समागम भी। 11 के दिन 8/47 बजे तक कार्य सिद्धि का प्रयास निष्फल। यात्रा निराशाजनक। किसी मुद्दे को लेकर तनाव।
स्वजनों से मनमुटाव। कार्य व्यवसाय में असंतोष। प्रियजनों से अनबन। भाग्योदय का मार्ग अवरुद्ध। 18 के दिन 5/13 बजे तक परिश्रम के अनुरूप परिणाम प्राप्त। ज्ञान-विज्ञान की ओर अभिरुचि। धार्मिक यात्रा से आशा का संचार। दाम्पत्य जीवन में मधुरता। किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि। परोपकार की भावना जागृत। व्यक्तित्व का विकास। यात्रा सकुशल। 20 के दिन 3/58 बजे तक सोचे हुए कार्य अधूरे। जोखिम से नुकसान। स्वजनों से तनाव। धन लाभ में कमी। 27 तक ग्रहस्थिति पक्ष में।
आनन्द की अनुभूति। विरोधियों का वर्चस्व कम। सुख सुविधा के निमित्त व्यय। विवाद समापन की ओर। कुछेक समस्यायें सुलझने की ओर। जनकल्याण की भावना जागृत। 28 से 30 जून के दिन 10/20 बजे तक उलझनें प्रभावी। यात्रा निराशाजनक। आलस्य की अधिकता। व्यक्ति विशेष से विश्वासघात की आशंका। आपसी मतभेद से तनाव। शेष समय में अभीष्ट सिद्धि हेतु किये जा रहे प्रयास सार्थक। नवसम्पर्क से कुछेक मसले हल। यात्रा सार्थक। बकाये धन की प्राप्ति।
भाग्योदय टिप्स
शिव जी की आराधना करें। सबके प्रति अपने मन में उदारता की भावना रखें। देव कक्ष में देवी-देवता की तस्वीर या मूर्ति सम्पूर्ण एवं शुद्ध होनी चाहिए।
सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
1 व 2 जून को समय अनुकूल। अधूरे कार्य पूर्णता की ओर। बकाये धन की प्राप्ति। मनोबल में वृद्धि। संतान पक्ष से उत्कर्ष। 3 व 4 को कार्यों से निराशा। मनोरथ अधूरे। वैवाहिक जीवन में कटुता। प्रगति में अवरोध। लाभ में कमी। बढ़ते खर्च से परेशान। आत्मविश्वास में कमी। 5 से 11 के दिन 8/47 बजे तक भाग्य पक्ष में। आकस्मिक लाभ का मार्ग प्रशस्त। राजनैतिक गतिविधियों में रुचि। स्वजनों प्रियजनों से विचार विमर्श।
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि। सत्संग से आत्मिक शांति। यात्रा सकुशल। 13 के दिन 1/33 बजे तक प्रगति में बाधा। आकांक्षित सिद्धि में व्यतिक्रम। सफलता में अड़चनें। प्रियजनों से मतभेद। स्वास्थ्य में शिथिलता। वाहन से भय। 20 के दिन 3/58 बजे तक समय भाग्य के पक्ष में। निराशा का समापन। बुद्धि चातुर्य से कुछेक मसले हल। कार्य सिद्धि का प्रयास। धर्म अध्यात्म की ओर रुचि। आकस्मिक लाभ का मार्ग प्रशस्त। संभावित यात्रा सफल। 22 तक आशा अधूरी। लाभ में कमी। अपेक्षित सहयोग का अभाव। शत्रु सक्रिय।
मानसिक तनाव। पारिवारिक कलह। आपसी सम्बन्धों में कटुता। आपसी सम्बन्धों में कटुता। बढ़ते खर्च से तनाव। 29 से 30 जून के दिन 10/20 बजे तक कार्य व्यवसाय में प्रगति का सुअवसर। विवादास्पद मसला सुलझने की ओर। जीवन साथी से सहयोग। धन संचय की ओर प्रवृत्ति। यात्रा सकुशल। शेष समय में निराशा की स्थिति। भौतिक सुख में कमी। भाग्योदय में बाधा। स्वजनों से तनाव। विरोधियों से कष्ट। व्यापारिक पक्ष के प्रति चिन्तित।
भाग्योदय टिप्स
- सहनशीलता से शांति मिलती है।
- असहाय व गरीब जरूरतमंदों की सेवा करें।
- बेडरूम की दिवारों पर हल्के रंग जैसे हरा, गुलाबी, हल्का क्रीम करवाना चाहिए।
यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स
कन्या -टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो
1 से 4 जून तक परिश्रम के अनुरूप सफलता। सुसंदेश मिलने से परिवार में हर्षाेल्लास का वातावरण। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता। धर्म-आध्यात्म में आस्था जागृत। संत समागम भी। यात्रा संतोषजनक। 5 व 6 को लाभ में कमी। दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता। सुख सुविधा का अभाव। उन्नति में बाधा। विरोधियों से कष्ट। 7 से 13 के दिन 1/33 बजेे तक कार्य-सिद्धि का प्रयास सार्थक। आर्थिक लाभ हेतु प्रयत्नशील। पुराने विवाद का समापन। सामाजिक गतिविधियों में रुचि। कठिनाइयों का निराकरण। शुभ समाचार की प्राप्ति से खुशी। भोग विलासिता की ओर रुझान। सदविचारों का उदय। यात्रा संभव। 15 की रात्रि 8/24 बजे तक ग्रहस्थिति विपरीत। कार्यों में असंतोष। लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध। शत्रु सक्रिय। दाम्पत्य जीवन में कटुता। अपयश की आशंका।
22 तक नवीन योजन का श्रीगणेश। कार्य सिद्धि का प्रयास सार्थक। स्वास्थ्य में सुधार। शारीरिक सुख की प्राप्ति। मनोविनोद के अवसर। नौकरी में पदोन्नति। धार्मिक स्थलों की यात्रा। 23 से 25 की सायं 4/52 बजे तक कार्यों में निराशा। प्रियजनों से उलझनें। योजना अधूरी। धनागम में बाधा। पारिवारिक मतभेद उजागर। वाहन से चोट-चपेट दुर्घटना संभव। शेष 30 जून तक विविध पक्षों में अनुकूलता। स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर। स्वास्थ्य में सुधार। संतान पक्ष से उत्कर्ष। आत्मीयजनों से अपेक्षित सहयोग। सामाजिक-राजनीतिक क्रियाकलापों में अभिरुचि। निजी जिन्दगी में सुख के जरूरी साधन सुलभ। मित्रों से आपसी तालमेल। वैवाहिक जीवन मनोनुकूल।
भाग्योदय टिप्स
- खराब, टूटी हुई या बंद घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए।
- घर में तुलसीजी का पौधा अवश्य लगावें एवं पूजा भी करें।
- घर से सफेद मिठाई खाकर निकलें सफलता मिलेगी।
तुला-रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
1 से 6 जून तक विविध पक्षों में अनुकूलता। आर्थिक लाभ का सुअवसर। वैवाहिक जीवन में मधुरता। घरेलू वातावरण उल्लासमय। विवाद का समापन पक्ष में। आवागमन में सफलता। व्यापार में धन निवेश। 7 से 9 के दिन 6/02 बजे तक ग्रहस्थिति विपरीत। व्यावसायिक पक्ष से निराशा। प्रियजनों से तनाव। प्रतिष्ठा पर आघात। आपसी तालमेल में तनाव का वातावरण। आरोग्य सुख में कमी। धर्म के प्रति अरुचि। 15 की रात्रि 8/24 बजे तक कार्य क्षमता में वृद्धि। पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास सार्थक। मौजमस्ती के निमित्त व्यय। परोपकार की भावना जागृत।
धनागम का सुअवसर। स्वजनों परिजनों से विचार विमर्श। 18 के दिन 5/13 बजे तक आशा अधूरी। घरेलू समस्याओं से मानसिक तनाव। स्वास्थ्य में शिथिलता। अकेलेपन की अनुभूति। संभावित यात्रा निष्फल। 25 की सायं 4/52 बजे तक कार्य व्यवसाय में सफलता। नवीन योजना के प्रति रूचि। दाम्पत्य जीवन में मधुरता। सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग। बकाये रकम की प्राप्ति। भोग विलासिता की ओर रुझान। जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि। यात्रा संतोषजनक। 27 तक कार्यों में असफलता। किसी से वाद-विवाद के कारण तनाव। अभिलाषा की पूर्ति में बाधा। मानसिक कष्ट। एकाग्रता का अभाव। 28 से 30 जून तक अभिलाषा की पूर्ति। कार्यों में सिद्धि का प्रयास सार्थक। समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त। पारिवारिक उत्तरदायित्व को निभाने हेतु प्रयत्नशील। किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि। परोपकार की भावना जागृत।
भाग्योदय टिप्स
परिवार में सुख-शांति के लिए अखण्ड रामायण का पाठ करावें।
रविवार के दिन रोटी व गुड़ गाय खिलावें।
भगवान सूर्य को जल अर्पित करें।
वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या यी, यू
1 व 2 जून को प्रतिकूलता। कार्य व्यवसाय में बाधा उत्पन्न। वाद-विवाद से तनाव भी। प्रेम सम्बन्धों में कटुता। पुरुषार्थ के प्रति अरुचि। यात्रा से तनाव। 9 के दिन 6/02 बजे तक कार्य व्यवसाय में सफलता। कार्य-सिद्धि का प्रयास सार्थक। विवाद का समापन। परिवार में मंगलकृत्य सम्पन्न। आत्मीयजनों से सम्पर्क। लाभ का मार्ग प्रशस्त। संभावित यात्रा सकुशल। विविध पक्षों में सफलता। मन प्रसन्न। 11 के दिन 8/47 बजे तक उलझनें प्रभावी। मित्रों से असहयोग। पूँजी का प्रतिफल निराशाजनक। स्वास्थ्य को लेकर चिंता। प्रगति का मार्ग अवरुद्ध। 18 के दिन 5/13 बजे तक दिनमान बेहतर। विचारित योजना साकार। धर्म अध्यात्म में आस्था। व्यक्तित्व का विकास।
स्वास्थ्य के प्रति चिंता कुछ कम। परोपकार की भावना जागृत। लाभ का सुयोग। धार्मिक यात्रा लाभ में सहायक। 20 के दिन 3/58 बजे तक समय असंतोषजनक। आलस्य की अधिकता। दाम्पत्य जीवन में मतभेद। व्यर्थ की उलझनें प्रभावी। अकेलेपन की अनुभूति। 27 तक विविध पक्षों में अनुकूलता। अभीष्ट सिद्धि का प्रयास सार्थक। व्यक्तिगत परेशानी कम। स्वास्थ्य बेहतर। आपसी सम्बन्ध मधुर। वैवाहिक अड़चनें समाप्त। सामाजिक गतिविधियों की ओर रुझान। 28 से 30 जून के दिन 10/20 बजे तक निराशा। व्यापार मेें कठिनाइयाँ। आरोग्य सुख मेें कमी। प्रियजनों से मतभेद। अपयश मिलनेे की आशंका। मित्रों से गलतफहमी। व्यर्थ की भागदौड़ में समय नष्ट। शेष समय में योजना साकार होने की ओर। कार्य में प्रगति। किसी योजना की पूर्ति हेतु विचार विमर्श। परेशानियों में कमी।
भाग्योदय टिप्स
- हरे व काले रंग के वस्त्रों का प्रयोग बिल्कुल न करें।
- प्रतिदिन शुद्ध देशी घी का दीपक अवश्य जलाएँ।
- पलंग के पीछे ठोस दीवार होना चाहिए।
धनु-ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, ढ़े
1 व 2 जून को विविध पक्षों में प्रगति। मनोवांछित सफलता का सुयोग। व्यक्तिगत परेशानी में कमी। मौजमस्ती के निमित्त व्यय। 3 व 4 को प्रतिकूलता। प्रगति में अड़चनें। कार्य-सिद्धि का प्रयास निष्फल। किसी बात को लेकर तनाव। क्रोध की अधिकता। वाहन से भय। 5 से 11 के दिन 8/47 बजे तक समय बेहतर। भौतिक सुख सुविधा के साधन सुलभ। सुसमाचार की प्राप्ति से हर्षाेल्लास। उच्चाधिकारियों से सम्पर्क। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता। ज्ञान-विज्ञान की ओर रुझान। यात्रा से हर्ष। योजना का शुभारम्भ। 13 के दिन 1/33 बजे तक व्यापारिक नुकसान।
समस्याओं की अधिकता से मन अशांत। आय में कमी। शत्रु सक्रिय। शारीरिक सुख में कमी। क्रोध की अधिकता। मनोबल में कमी। मेल-मिलाप में अरुचि। 20 के दिन 3/58 बजे तक नवसम्पर्क लाभदायी। कठिनाइयों का निराकरण। विवादास्पद मसला हल। आपसी तालमेल से कार्य सिद्धि। नवसंपर्क का सुयोग। इच्छानुकूल घटना घटित। पुराने विवाद का समापन पक्ष में। यश-मान प्रतिष्ठा में वृद्धि। 22 तक पदोन्नति में बाधा उत्पन्न। क्रोध की अधिकता। ग्रहयोग निराशाजनक। दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता। अकल्पित घटनाओं के कारण मन अशान्त। 23 से 30 जून के दिन 10/20 बजे तक व्यक्तित्व का विकास। विशिष्टजनों का संपर्क। राजकीय पक्ष से वांछित सहयोग। स्वयं की प्रतिभा का सदुपयोग। चित्त प्रफुल्लित। स्वास्थ्य में सुधार। जीवन साथी से विचार-विमर्श। राजकीय पक्ष से लाभ। धनागम का सुयोग। शेष समय में आकस्मिक घटनाओं से चिन्ता। राजकीय पक्ष से उलझनें। वाहन से भय।
भाग्योदय टिप्स
- पशु-पक्षियों को उनके अनुरूप आहार खिलावें।
- पर्वतीय एवं प्राकृतिक स्थलों की यात्रा का नियम बनावें।
- खण्डित प्रतिमा नहीं रखना चाहिए।
मकर- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
1 से 4 जून तक समय शुभ। संभावित यात्रा संतोषजनक। किसी योजना की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील। पारिवारिक कठिनाइयों में कमी। समस्याओं में कुछ कमी। धर्म अध्यात्म के प्रति आस्था जागृत। आहार विहार में नवीनता। जीवन साथी से सामंजस्य। 5 व 6 को दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता। वैवाहिक स्थिरता का अभाव। वैवाहिक जीवन में कटुता। अध्ययन में बाधा। स्पष्टवादिता घातक। आवागमन में प्रतिकूलता। 7 से 13 के दिन 1/33 बजे तक प्रगति का मार्ग प्रशस्त। शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति। स्वास्थ्य बेहतर।
धार्मिक आयोजन सम्पन्न। धन संचय की ओर प्रवृत्ति। परिवार में सुख शांति का वातावरण। समाज में मान प्रतिष्ठा। राजकीय पक्ष से लाभान्वित। 15 की रात्रि 8/24 बजे तक अभिलाषा की पूर्ति में विलम्ब। संकल्प विकल्प से मन दुविधामय। विचारों में उग्रता। स्वास्थ्य में शिथिलता। अकेलेपन की अनुभूति। 22 तक रचनात्मक कृत्यों की ओर अभिरुचि। बकाये रकम की प्राप्ति। दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग। परोपकार की भावना जागृत। धार्मिक आयोजन सम्पादित। जनकल्याण की ओर अभिरुचि। संत समागम भी। 23 से 25 की सायं 4/52 बजे तक आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में समस्या की स्थिति। बात-बात पर क्रोध। संतान पक्ष से कष्ट। दुर्घटना भी संभव। शेष 30 जून तक बुद्धि चातुर्य से कुछेक कार्य बनने की ओर। व्यापार में विस्तार की योजना फलीभूत। आर्थिक व्यावसायिक प्रगति। शत्रु पराभूत। नवसम्पर्क लाभदायक। दाम्पत्य जीवन में मधुरता। लाभ का मार्ग प्रशस्त। सद्विचारों से मन प्रसन्न। यश मान प्रतिष्ठापरक कृत्य सम्पन्न।
भाग्योदय टिप्स
देवी-देवताओं की पोशाक हर पर्वों पर बदलते रहना चाहिए।
श्री गोपाल सहस्रनाम का पाठ करें।
पूजाघर में धन-सम्पत्ति छिपाकर नहीं रखना चाहिए।
कुंभ-गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
1 से 6 जून तक मनोकामना पूर्ण। कार्य-सिद्धि का प्रयास सार्थक। आय के नवीन स्रोत। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि। जीवन साथी से सहयोग। धन सम्पत्ति विषयक मसला हल। आत्मबल में वृद्धि। शुभ भावनाओं का उदय। 7 से 9 के दिन 6/02 बजे तक समय निराशाजनक। योजना अधूरी। व्यावसायिक पक्ष से निराशा। प्रेम सम्बन्धों में कटुता। वाहन से भय। 15 की रात्रि 8/24 बजे तक अनुकूलता। आर्थिक स्थिति में सुधार। स्वजनों का व्यवहार आशानुकूल। नवीन योजना के प्रति रुचि जागृत।
आत्मबल में वृद्धि। यात्रा संतोषजनक। 18 के दिन 5/13 बजे तक व्यक्ति विशेष से विश्वासघात की आशंका। प्रेम सम्बन्धों में कटुता। आय में न्यूनता। आलस्य की अधिकता। सामाजिक कृत्यों की ओर अरुचि। आय की तुलना में व्यय की अधिकता। 25 की सायं 4/52 बजे तक ग्रहयोग शुभ। महत्वपूर्ण सफलता। कठिनाइयों का निराकरण। नव उत्तरदायित्व का निर्वाह। जनकल्याण की भावना जागृत। पठन-पाठन में रुचि। परिवार में मांगलिक कृत्य सम्पन्न। धन संचय की ओर प्रवृत्ति। प्रगति का सुयोग।
आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ। भौतिक सुख के निमित्त व्यय। व्यक्तित्व का विकास। 27 तक समय प्रतिकूल। दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता। अध्ययन में व्यतिक्रम। पारिवारिक मतभेद उजागर। सामाजिक पक्ष से कष्ट। कर्ज की अधिकता से परेशानी। विरोधियों से प्रतिष्ठा पर आघात। 28 से 30 जून तक योजना साकार। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता का सुअवसर। जनकल्याण की भावना जागृत। आय के नवीन स्रोत। परोपकार की भावना जागृत। संत समागम भी।
भाग्योदय टिप्स
- प्रतिदिन दुर्गाजी का दर्शन पूजन करें।
- गुड़ मिश्रित काले तिल का लड्ड्ढू शनिवार के दिन गरीबों को बाँटें।
- घर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए।
- अंधेरे वाले घर में सोना नहीं चाहिए।
मीन-दी, दू, थ, झ, भ, दे, दो, चा, ची
1 व 2 जून को कठिनाइयाँ प्रभावी। बने बनाये कार्यों में बाधा उत्पन्न। निराशा की स्थिति। योजना अधूरी। लाभ का मार्ग अवरुद्ध। सजगता जरूरी। 9 के दिन 6/02 बजे तक अभीष्ट सिद्धि का प्रयास सार्थक। कार्यों में प्रगति का मार्ग प्रशस्त। जनकल्याण की भावना जागृत। पठन-पाठन में रुचि। व्यक्तित्व का विकास। ज्ञान-विज्ञान की ओर अभिरुचि। दर्शनीय स्थलों की यात्रा से खुशी। 11 के दिन 8/47 बजे तक अभिलाषा की पूर्ति में विलम्ब। निजी प्रतिभा का सदुपयोग करने से वंचित। कर्ज की अधिकता से परेशानी।
यात्रा से हानि। 18 के दिन 5/13 बजे तक नवीन योजना का श्रीगणेश। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल। परिस्थितियों में सुधार। किसी योजना का कार्यारम्भ। विवादास्पद मसला सुलझने की ओर। जीवन साथी का सहयोग। परोपकार की भावना जागृत। 20 के दिन 3/58 बजे तक प्रगति का प्रयास निष्फल। आर्थिक हानि की आशंका। वाहन से कष्ट। मित्रों से मनमुटाव। स्पष्टवादिता घातक। एकाग्रता में कमी। 27 तक विविध पक्षों में प्रगति। व्यक्तिगत परेशानी में कमी।
किसी के माध्यम से बकाये धन की प्राप्ति। मौजमस्ती के निमित्त व्यय। स्वास्थ्य सुधार पर। मनोवांछित सफलता का सुयोग। बौद्धिक क्षमता का विकास। 28 से 30 जून के दिन 10/20 बजे तक व्यावसायिक प्रगति में बाधा। आपसी मतभेद उजागर। शारीरिक मानसिक कष्ट। एकाग्रता में कमी। दूसरों की भूल से स्वयं को हानि। मानसिक तनाव। शेष समय धन सम्पत्ति विषयक मसला सुलझने से मन प्रसन्न। यात्रा सार्थक। शुभ भावनाओं से आत्मिक शांति।
भाग्योदय टिप्स
- देवी जी के मन्दिर में अड़हुल के फूल की माला चढ़ायें।
- इच्छाएँ जितनी कम होंगी उतने ही अधिक सुखी रहेंगे।
- मुख्यद्वार की स्थापना शुभ-मुहूर्त में करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : सुंदरकांड का पाठ करने से मिलती है सफलता, जाने कैसे
Tags : June 2023 Monthly rashifal , Monthly rashifal, Horoscope,
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1