Nagar Nigam Election result 2020 : कोटा नगर निगम में कांग्रेस भाजपा में कांटे की टक्कर

कोटा। शहर में नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Election result 2020)के परिणाम के साथ ही कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। अधिकतर वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे है। अभी तक 14 प्रत्याशी जीत दर्ज करा चुके है।

उत्तर और दक्षिण नगर निगम में वोटों की गिनती सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है। कोटा उत्तर नगर निगम की काउंटिंग कॉमर्स कॉलेज और दक्षिण निगम की जेडीबी कॉलेज में चल रही है। रिजल्ट दोपहर के बाद आने शुरू हो जाएंगे। मेयर पद के लिए 4 और 5 नवंबर को नामांकन भरा जाएगा।

कोटा उत्तर में 70 वार्डों में 225 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। वहीं, कोटा दक्षिण के 80 वार्डों में 289 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। कुल मिलाकर 150 वार्ड पार्षद चुने जाएंगे।

राजस्थान में 6 नगर निगमों के परिणाम से कांग्रेस भाजपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी

भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की सेंधमारी

कोटा के दक्षिण को भाजपा का गढ़ माना जाता है। इस निगम के क्षेत्र में 80 वार्ड है, इसमें से 56 वार्ड कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के हैं, जहां परिसीमन से आज तक कांग्रेस का विधायक नहीं चुना गया। इसी तरह 16 वार्ड लाडपुरा विधानसभा के आते हैं, जहां से चौथी बार बीजेपी के विधायक हैं। रामगंजमंडी विधानसभा के 8 वार्ड आते हैं, यहां भी तीसरी बार से बीजेपी के ही विधायक हैं।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version