जोधपुर : गैस सिलेंडर में विस्फोट, 4 जिंदा जले, 16 घायल

Jodhpur : Cylinder Explosion in Kirti Nagar four Killed, 16 Injured in Gas

Cylinder Explosion, Jodhpur, Jodhpur Gas Cylinder Explosion, Kirti Nagar Jodhpur, Jodhpur Gas News, Jodhpur Latest News, Jodhpur Hindi News,

Jodhpur : Cylinder Explosion in Kirti Nagar four Killed, 16 Injured in Gas

जोधपुर। शहर के कीर्तिनगर क्षेत्र (Kirti Nagar) में गैस सिलेंडर म अवैध तरीके से (Cylinder Explosion) रिफिलिंग के दौरान विस्फोट होने से 4 जने जिंदा जल गए और 16 जने गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हे महात्मा गांधी अस्पताल (Mahatma Gandhi Hospital) भेजा गया।

इस हादसे की सूचना पर पुलिस व फायरमैन, सिविल डिफेंस, नगर निगम व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव का काम शुरु किया। इस हादसे पर (Ashok Gehlot) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अनेक नेताओं ने दुःख प्रकट किया है।

एसीपी (मंडोर) राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि दोपहर 2 बजे कीर्तिनगर क्षेत्र में भोमाराम के मकान में गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसमें तीन बच्चों व एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में 16 जने गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की तबीयत ज्यादा गंभीर है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में विक्की 15, नीकू 12, कोमल 13 व सुरेश कुमार 45 की जलने से मौत हो गई।

जोधपुर हादसे में घायल

जोधपुर के कीर्तिनगर में गैस हादसे में 16 जने गंभीर रुप से झुलस गए। निरमा, सूरज, नक्ष, अनराज, हरीराम, शोभा, पारसराम, दिव्यांशु, सरोज, नितेश, कंचन, राजवीर, खुशी, अशेाक, भोमाराम सहित अन्य झुलस गए। जिनमें से आधा दर्जन की हालात चिंताजनक बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुःख 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विट कर कहा कि ‘‘जोधपुर में मगरा पूंजला एरिया के कीर्ति नगर में गैस सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने की जानकारी बेहद दुखद है। स्थानीय प्रशासन से पूरी घटना की जानकारी ली है एवं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।’’

केंद्रीय मंत्री ने जताया दुःख

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जोधपुर के कीर्तिनगर में गैस सिलेंडरों के फटने से हुआ हादसा अत्यंत दर्दनाक हैए जिसके दायरे में आनेवाले परिवारों के प्रति हृदय से संवेदना है।

मृतकों को शांति और उनके परिजनों को संबल मिले। घायलों के शीघ्र और श्रेष्ठ उपचार हेतु प्रशासन से मेरी वार्ता हुई है।

यह अत्यंत गंभीर दुर्घटना है। कारणों की उचित पड़ताल पर मेरी नजर रहेगी ताकि भविष्य में इसके दोहराव से बचा जा सके।

Tags : Cylinder Explosion, Jodhpur, Kirti Nagar,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version