Saturday, May 21, 2022
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Agriculture
  • Web -Stories
Advertisement
No Result
View All Result
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home News Rajasthan Jaipur

तेरापंथ धर्मसंघ की विशिष्ट विभूति थीं साध्वीप्रमुखा कनकप्रभा: आचार्य महाश्रमण

Sadhvipramukha Kanakaprabha was the distinctive personality of Terapanth Dharmasangh: Acharya Mahashraman

Team Hello Rajasthan by Team Hello Rajasthan
March 20, 2022
in Jaipur
Sadhvipramukha, personality, Terapanth Dharmasangh, Acharya Mahashraman

Sadhvipramukha Kanakaprabha was the distinctive personality of Terapanth Dharmasangh: Acharya Mahashraman

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

नई दिल्ली। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ की विशिष्ट विभूति, शासनमाता, असाधारण साध्वीप्रमुखा साध्वी कनकप्रभाजी की स्मृति सभा का आयोजन अध्यात्म साधना केन्द्र के वर्धमान समवसरण में रविवार को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में हुआ। शासनमाता की स्मृति सभा में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया तथा दिल्ली विधानसभाध्यक्ष श्री रामविलास गोयल सहित अनेकानेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति के अलावा सम्पूर्ण तेरापंथ धर्मसंघ उपस्थित था।

Sadhvipramukha, personality, Terapanth Dharmasangh, Acharya Mahashraman
Sadhvipramukha Kanakaprabha was the distinctive personality of Terapanth Dharmasangh: Acharya Mahashraman

अध्यात्म साधना केन्द्र परिसर का भव्य वर्धमान समवसरण परिसर आज कार्यक्रम के प्रारम्भ होने से पूर्व ही जनाकीर्ण हो गया था। सम्पूर्ण तेरापंथ धर्मसंघ आज कई राजनैतिक गणमान्यों की भी उपस्थिति थी। संतवृंद, साध्वीवृंद, समणीवृंद तथा मुमुक्षु बहनों की मौजूदगी आज की विशिष्टता को दर्शा रहा था। निर्धारित समय पर अहिंसा यात्रा प्रणेता, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी मंचासीन हुए और महामंत्रोच्चार किया। इसके साथ ही शासनमाता की स्मृति सभा का शुभारम्भ हो गया। अनेकानेक साधु-साध्वियों ने अपनी श्रद्धासिक्त भावांजलि अर्पित की। मुख्यनियोजिका साध्वी विश्रुतविभाजी, साध्वीवर्या साध्वी संबुद्धयशाजी व मुख्यमुनि मुनि महावीरकुमारजी ने भी अपनी श्रद्धासिक्त श्रद्धांजलि समर्पित की।

आचार्यश्री ने उपस्थित विशाल जनमेदिनी को पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि आदमी जन्म लेता है, जीवन व्यतीत करता है और मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। जिस प्रकार कुश के अग्र भाग पर लटकती ओस की बूंद कब टपक जाती है, उसी प्रकार प्राणियों का जीवन है, जो न जाने कब समाप्त हो जाता है। किसी का लम्बा जीवनकाल हो सकता है तो किसी का छोटा। जन्म लेने वाला एक दिन मृत्यु को अवश्य प्राप्त होता है। जन्म और मृत्यु दो किनारे हैं तो जीवन उन तटो के बीच प्रवाहित होता है। जीवन में निर्मलता और गतिमत्ता बनी रहे, आदमी को ऐसा प्रयास करना चाहिए और उसके लिए आदमी को सतत जागरूक रहते हुए समय मात्र भी प्रमाद में नहीं जाना चाहिए।

Sadhvipramukha, personality, Terapanth Dharmasangh, Acharya Mahashraman
Sadhvipramukha Kanakaprabha was the distinctive personality of Terapanth Dharmasangh: Acharya Mahashraman

तेरापंथ धर्मसंघ की विशिष्ट विभूति की स्मृति सभा का आयोजन हो रहा है। आज से लगभग 81 वर्ष पूर्व लाडनूं के सूरजमल बैद परिवार में जन्म लेने वाली शासनमाता साध्वीप्रमुखाजी की दीक्षा केलवा में हुई। उन्हें दीक्षा के बाद लगभग ग्यारह वर्षों तक सामान्य साध्वियों की भांति गुरुकुलवास में रहने का अवसर प्राप्त हुआ। परम पूज्य आचार्य तुलसी ने गंगाशहर में उन्हें साध्वीप्रमुखा का पद प्रदान किया। उन्होंने पचास वर्षों तक साध्वीप्रमुखा के रूप में धर्मसंघ को अपनी विशिष्ट सेवाएं दीं। इसी वर्ष लाडनूं में उनके साध्वीप्रमुखा काल के 50 वर्षों की सम्पन्नता पर लाडनूं अमृत महोत्सव मनाया गया। वे तेरापंथ धर्मसंघ में विशिष्ट थीं, जिन्होंने तीन आचार्यों के साथ धर्मसंघ का कार्य किया। इसलिए मैंने उन्हें गुवाहाटी में असाधारण साध्वीप्रमुखा कहा था। तेरापंथ धर्मसंघ की पहली साध्वीप्रमुखा थीं जो शासनमाता बनी। वे विदुषी और कवयित्री साध्वी थीं। उनका संस्कृत का ज्ञान विशिष्ट था। जब मेरी दीक्षा हुई तो वे गुरुदेव के पास ही थीं। उन्होंने अब तक 500 से अधिक साध्वियों का केशलोच किया। काफी लम्बी यात्रा भी की। गुरुदेव तुलसी ने उन्हें पट्ट प्रदान किया। 17 मार्च को वे कालधर्म को प्राप्त हो गईं। वे एक विशिष्ट विभूति थीं। 62 वर्षों तक साध्वी के रूप में साधना कर 81 वर्ष में वे पधार गईं।

आचार्यश्री ने अपने वक्तव्य के उपरान्त एक विशिष्ट बात करते हुए कहा कि आज उनकी स्मृति में चार लोगस्स के साथ-साथ नवकार मंत्र का भी प्रयोग करें तथा प्रायः जो ध्यान बैठ कर किया जाता है वह आज खड़े-खड़े किया जाएगा। ऐसा कहते हुए आचार्यश्री जैसे ही पट्ट से नीचे खड़े हुए संपूर्ण चतुर्विध धर्मसंघ भी अपने स्थान पर खड़ा हो गया और चार लोगस्स सहित नवकार मंत्र का ध्यान कर शासनमाता साध्वीप्रमुखाजी के प्रति अपनी आध्यात्मिक श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरान्त आचार्यश्री ने अपने द्वारा रचित गीत का भी संगान किया। आचार्यश्री ने कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा मिलती रहे।

इस अवसर विशिष्ट रूप में से उपस्थित दिल्ली के उपमुख्यमंत्री श्री मनीष सिसौदिया ने कहा दिव्य आत्मा शासनमाता साध्वीप्रमुखाजी के लिए मैं आज यही प्रार्थना करूंगा कि उन्हें उत्तम गति और भगवान के श्रीचरणों में स्थान मिले। भगवान ने उन्हें विशेष सोच के साथ ही जन्म दिया था, जिसे वे सार्थक बना गईं और लोगों को नवीन पथ दिखा गईं। मैं शासनमाता के चरणों में पुनः विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष श्री रामविलास गोयल ने कहा कि मैं परम सौभाग्यशाली हूं जो मुझे शासनमाता साध्वीप्रमुखाजी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैंने उनकी ओर देखा तो मुझे लगा मैं उनके दिव्य तेज को सहन नहीं कर पा रहा हूं। वे गंगा, जमुना, सरस्वती की तरह निर्मल थीं। आचार्य तुलसी ने उनकी आंतरिक निर्मलता को देखते हुए ही उन्हें साध्वीप्रमुखा पद प्रदान किया था। लम्बे समय तक धर्मसंघ में अपनी सेवा और उस दौरान तीन-तीन गुरुओं का सान्निध्य प्राप्त करने अपने आप में विलक्षण बात है। आपके वंदन की मुद्रा समस्त लोगों के दिलों को स्पर्श कर गई। आचार्यश्री! आज मैं आपके समक्ष उनकी आत्मा के प्रति मंगलकामना करता हूं कि उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो।

कार्यक्रम में संतवृंद, साध्वीवृंद, समणीवृंद व मुमुक्षुवृंद ने सामूहिक रूप से पृथक्-पृथक् गीत का संगान किया। अहिंसा यात्रा समारोह समिति के अध्यक्ष महेन्द्र नाहटा, के.एल. जैन पटावरी, दिल्ली सभा के अध्यक्ष जोधराज बैद, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष मनसुखलाल सेठिया आदि ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1

Source: Sadhvipramukha Kanakaprabha was the distinctive personality of Terapanth Dharmasangh: Acharya Mahashraman
Tags: Acharya MahashramanpersonalitySadhvipramukhaTerapanth Dharmasangh

Related Story

Organic, organic farming, organic fruits, organic agriculture, organic product, organic plants in Rajasthan, organic farming in India, Rajasthan organic update, Rajasthan organic policy, Rajasthan Governor,
Jaipur

राजस्थान को जैविक प्रदेश बनाने के लिए राज्यपाल को दिया ज्ञापन

May 18, 2022
Laungewala Battle, Colonel Dharam Vir , Laungewala Battle hero Colonel Dharam Vir, Laungewala, Indian Army, 
Jaipur

Laungewala Battle hero Colonel Dharam Vir passes away 

May 17, 2022
Jaipur Medical Association , Doctors Photo exhibitions, Vanakriti Foundation, Photo exhibitions in jaipur, Medical Association , Through the Doctors lens, jawahar kala kendra jaipur, Jaipur News, Latest News Jaipur Today,
Jaipur

राजस्थान : थ्रू द डॉक्टर्स् लेंस फोटो प्रदर्शनी में डा.पवन सिंघल सहित 16 जनों को मिले पुस्कार

May 15, 2022
Cultural Heritage Walk , Heritage Walk , Jaipur ABCD Walking Fest, Cultural, Heritage, Walk , Jaipur News, Latest News Jaipur Today,
Jaipur

जयपुर एबीसीडी वॉकिंग फेस्ट कल्चरल हेरिटेज वॉक

May 15, 2022
IRCTC,Indian Railways, Ajmer To Rajender nagar terminal ,Train Info, Sealdah - Ajmer SF Express , Kanpur Central , Jaipur to Kanpur train, Jaipur to Patna Train, Patna to Jaipur train, Kanpur to Jaipur train,
Jaipur

यूपी और बिहार जाने वाली इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव, यंहा देखे सूची

May 10, 2022
power crisis, power crisis in Rajasthan,power cut detail in Rajasthan,Jaipur Power cut,coal stock,thermal power plants Jaipur Vidyut Vitran Nigam, Power crisis in Rajasthan, Power Cut, Bhanwar Singh Bhati , Rajasthan Power details, Government of Rajasthan, Power cut, Jaipur Power Cut Today, Jaipur Power Cut Today Time,
Jaipur

Power Crisis in Rajasthan : राजस्थान में गहराया बिजली संकट, जयपुर में आज बिजली कटौती का समय

May 1, 2022
Load More
Next Post
Horoscope, Horoscope today, Weekly Horoscope, Horoscope weekly, Aaj Ka Rashifal,  Aaj Ka Rashifal In Hindi 2022, आज का राशिफल, Dainik Rashifal In Hindi, दैनिक राशिफल, Rashifal Today In Hindi

Weekly Horoscope, 20 to 26 March 2022 : मीन से मेष राशि तक, जाने 12 राशियों का राशिफल

Latest News

  • Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन
  • Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : Akshara’s surprise for Harshvardhan and Manjari upsets Abhimanyu 
  • राजस्थान : इंदिरा गांधी नहर के अंतिम छोर तक बैठे किसान को मिले पर्याप्त नहरी पानी : जल संसाधन मंत्री
  • Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : Will Akshara’s surprise turn into a disaster ?
  • Navjot Sidhu Convicted in Road Rage Case : नवजोत सिद्धू को 34 साल पुराने रोडरेज मामले में 1 साल की सजा : सुप्रीम कोर्ट
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Agriculture
  • Web -Stories

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

Hello Rajasthan | Latest Hindi News | Breaking Hindi News Live