Sunday, July 6, 2025
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
Home News Rajasthan Jaipur

Nahi Sahega Rajasthan : राजस्थान सरकार ने तुष्टिकरण की सारी सीमाएं कर दी पार-सीपी जोशी

Nahi Sahega Rajasthan : Rajasthan government has crossed all limits of appeasement - CP Joshi

Team Hello Rajasthan by Team Hello Rajasthan
August 1, 2023
in Jaipur
0 0
Nahi Sahega Rajasthan , PM Modi, Narendra Modi, Farmers in Jaipur Protest, Tractor,BJP Nahi Sahega Rajasthan Protest, Protest in Jaipur Rajasthan, Rajasthan Protest, नही सहेगा राजस्थान Protest in Jaipur , Bhagirath Choudhary, Rajasthan government, Jaipur News, Latest News Jaipur Today, CP Joshi , BJP RAJASTHAN,

Nahi Sahega Rajasthan : Rajasthan government has crossed all limits of appeasement - CP Joshi

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

Nahi Sahega Rajasthan : जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ अभियान के तहत (Jaipur Protest) जयपुर महाघेराव में प्रदेश की अराजक, भ्रष्ट, महिला, किसान और युवा विरोधी गहलोत सरकार को घेरने प्रदेश के कौने-कौने से लाखों की संख्या में आक्रोशित जनता जयपुर पहुंची। इस दौरान हाथों में स्लोगन लिखे हुए तख्तियां और बैनर थे जिन पर बहन-बेटियों का अपमान, कर्ज से मरता किसान, अपराध बेलगाम, पेपर लीक से युवा परेशान अब नहीं सहेगा राजस्थान लिखा था। भारत माता की जय के नारों के साथ बाईक रैली, ट्रैक्टर रैली और बसों से लाखों की संख्या में लोग प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर सभास्थल पर पहुंचे। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

Nahi Sahega Rajasthan , PM Modi, Narendra Modi, Farmers in Jaipur Protest, Tractor,BJP Nahi Sahega Rajasthan Protest, Protest in Jaipur Rajasthan, Rajasthan Protest, नही सहेगा राजस्थान Protest in Jaipur , Bhagirath Choudhary, Rajasthan government, Jaipur News, Latest News Jaipur Today, CP Joshi , BJP RAJASTHAN,
Nahi Sahega Rajasthan : Rajasthan government has crossed all limits of appeasement – CP Joshi

भाजपा का राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित दिग्गज नेताओं ने दी गिरफ्तारी

Table of Contents

Toggle
  • भाजपा का सचिवालय की और कूच
  • प्रदेशभर से जनविरोधी गहलोत सरकार को उखाड फेंकने का संकल्प : राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह
  • लाल डायरी सरकार को ललकारने के लिए आक्रोशित : नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड
  • मुख्यमंत्री के पैर में एक कील क्या लगी, पट्टा बांधकर सो गए : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
  • प्रदेश के भीतर अपराध और महिला उत्पीडन के मामलों में बेतहाशा बढोतरी हुई : भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर
  • राजस्थान दुष्कर्म और महिला उत्पीडन के मामलों में सबसे आगे : प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर
  • महाघेराव के दौरान विशाल जनसभा में ये लोग रहे उपस्थित

भाजपा का सचिवालय की और कूच

उसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में बडी संख्या में आक्रोशित जनता ने सचिवालय की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का उपयोग किया। लेकिन कार्यकर्ताओं के जूनून के सामने पुलिस बैरिकेटिंग और वाटर कैनन की बौछारें भी कम पड गई। प्रदर्शन के दौरान लगभग एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता घायल भी हुए। जिन्हे शहर के विभिन्न अस्पतालों में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके अलावा भाजपा के बडे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी।

सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है दम कितना, इस मुगलिया सलतनत में है।

Nahi Sahega Rajasthan , PM Modi, Narendra Modi, Farmers in Jaipur Protest, Tractor,BJP Nahi Sahega Rajasthan Protest, Protest in Jaipur Rajasthan, Rajasthan Protest, नही सहेगा राजस्थान Protest in Jaipur , Bhagirath Choudhary, Rajasthan government, Jaipur News, Latest News Jaipur Today, CP Joshi , BJP RAJASTHAN,
Nahi Sahega Rajasthan : Rajasthan government has crossed all limits of appeasement – CP Joshi

उन्होंने कहा जनता जनार्दन अपने वोट की ताकत से किसी को फर्श से अर्श तक पहुंचाती है तो सत्ता में आने के बाद जनता से धोखा करने वाली सरकार को वोट की पेटी में बंद करके हमेशा हमेशा के लिए ताला लगाने की ताकत भी है इस जनता जनार्दन में है। सामने उमड़ा जन सैलाब बता रहा है इस तुष्टिकरण करने वाली, युवाओं को धोखा देने वाली, पेपर लीक करने वाली, किसानों के साथ वादाखिलाफी करने वाली, नारी की सुरक्षा करने वाली, पेट्रोल डीजल बिजली पर महंगाई को समाप्त ना कर सकने वाली महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार की विदाई तय है।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान में 39 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 2 संभागीय आयुक्त और 6 जिला कलक्टर बदले, देखें पूरी लिस्ट

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस का एक ही मतलब लूट की दुकान, झूठ का बाजार

Nahi Sahega Rajasthan , PM Modi, Narendra Modi, Farmers in Jaipur Protest, Tractor,BJP Nahi Sahega Rajasthan Protest, Protest in Jaipur Rajasthan, Rajasthan Protest, नही सहेगा राजस्थान Protest in Jaipur , Bhagirath Choudhary, Rajasthan government, Jaipur News, Latest News Jaipur Today, CP Joshi , BJP RAJASTHAN,
Nahi Sahega Rajasthan : Rajasthan government has crossed all limits of appeasement – CP Joshi

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा राजस्थान में एक ऐसी सरकार है जिसने तुष्टिकरण की सारी सीमाएं पार कर दी भीलवाडा की घटना, एक बच्ची की बॉटल में पेशाब डाल दिया जाता है लेकिन सरकार चुप रहती है, पति के सामने पत्नी के साथ दुष्कर्म होता है लेकिन सरकार चुप रहती है, भगवा पताका पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है, प्रभु श्रीराम का नारा लगाने वालों पर एफआईआर लॉज हो जाती है। मोहर्रम पर डीजे बजता है जुलूस निकाला जाता है और हिन्दू त्योंहारों पर प्रतिबंध लगाया जाता है।

भारतीय जनता पार्टी के संघर्षशील कार्यकर्ताओं नें साढे चार सालों में इस नाकारा और निकम्मी सरकार के खिलाफ अनेक बार आंदोलन करके इस गूंगी और बहरी सरकार को जगाने का काम किया है।

Nahi Sahega Rajasthan , PM Modi, Narendra Modi, Farmers in Jaipur Protest, Tractor,BJP Nahi Sahega Rajasthan Protest, Protest in Jaipur Rajasthan, Rajasthan Protest, नही सहेगा राजस्थान Protest in Jaipur , Bhagirath Choudhary, Rajasthan government, Jaipur News, Latest News Jaipur Today, CP Joshi , BJP RAJASTHAN,
Nahi Sahega Rajasthan : Rajasthan government has crossed all limits of appeasement – CP Joshi

उन्होने लाल डायरी पर मुख्यमंत्री की चुप्पी पर सवाल करते हुए कहा सरकार पर 50 टका भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, कांग्रेस के एक फोरच्यूनर में बैठने जितने लोग ही जीत पाऐंगे का तंज कसा, हम अपने घोषणा पत्र पर अमल नहीं कर पाए, किसानों का कर्ज माफ नहीं कर पाए, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दे पाए, पेपर लीक पर सरकार फेल हो गई इस तमाम घटनाक्रम के बाद भी आपने उस मंत्री को पद से नहीं हटाया। लेकिन लाल डायरी में ऐसा क्या है, कि इसका नाम आते ही आपने उस मंत्री को पद से हटा दिया। आखिर लाल डायरी का सच क्या है, इसका जवाब जनता मांग रही है।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने 9 अगस्त को राहुल गांधी के मानगढ धाम आने पर बोलते हुए कहा उस जनजाति क्षेत्र में आजादी के बाद पहली बार अगर किसी ने शौचालय बनाया है, आवास बनाया है, उज्जवला का कनेक्शन दिया है, जनधन का खाता खोला है, रेलवे लाईन पहुंचाई है, इाईवे बनाया है, सडक बनाई है, हर व्यक्ति का बीमा कराया है तो नरेन्द्र मोदी जी ने किया है, आजादी के बाद पहली बार जनजाति मंत्रालय भाजपा की सरकार ने बनाया है।

यह भी पढ़ें :  राजस्थान : जैसलमेर के नोख में स्थापित होगा 925 मेगावाट का सौर ऊर्जा पार्क

ये भी पढ़ें : बागेश्वर महाराज ने कहा, युवतियां प्रेम के चक्कर में पड़कर दिग्भ्रमित ना हों

प्रदेशभर से जनविरोधी गहलोत सरकार को उखाड फेंकने का संकल्प : राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह

प्रदेश प्रभारी एंव भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने कहा कि प्रदेशभर से जनविरोधी गहलोत सरकार को उखाड फेंकने का संकल्प लेकर सचिवालय का महाघेराव करने जनता आज जयपुर पहुंची है। आज का महाघेराव अपने आप में ऐतिहासिक है। प्रदेश में अपराध बेलगाम है पडौस के राज्यों से अपराधी राजस्थान में घुसकर फिरौती, फायरिंग और सुपारी किलिंग को अंजाम दे रहे हैं।

Nahi Sahega Rajasthan , PM Modi, Narendra Modi, Farmers in Jaipur Protest, Tractor,BJP Nahi Sahega Rajasthan Protest, Protest in Jaipur Rajasthan, Rajasthan Protest, नही सहेगा राजस्थान Protest in Jaipur , Bhagirath Choudhary, Rajasthan government, Jaipur News, Latest News Jaipur Today, CP Joshi , BJP RAJASTHAN,
Nahi Sahega Rajasthan : Rajasthan government has crossed all limits of appeasement – CP Joshi

उन्होने कहा प्रतिदिन 18 दुष्कर्म की घटनाएं, बीती 28 जुलाई को महज 24 घंटे में अपराध और महिला उत्पीडन की 21 घटनाएं बताती है कि प्रदेश के हालात किस कदर बिगडे हुए हैं। संत विजयदास का आत्मदाह हो या लाल डायरी ये सभी कांग्रेस को हमेशा के लिए सत्ता से उखाड फेंकेगी। प्रशासन की ओर से जगह-जगह बसों को रोका जा रहा है, लेकिन जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश है।

लाल डायरी सरकार को ललकारने के लिए आक्रोशित : नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने कहा कि लाल डायरी सरकार को ललकारने के लिए आक्रोशित जनता बडी संख्या में सचिवालय घेराव के लिए जयपुर पहुंची है। सरकार को चेताते हुए कहा कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। मीरा और पदमिनी की धरती अब दुष्कर्म नहीं सहेगी, मर्दों का प्रदेश कहने वाले बेशर्म नेताओं को नहीं सहेगी।

उन्होने कहा कि लाल डायरी से घबराई सरकार को पता है कि उनके सामने उनके ही मंत्री ने आरोप लगाए हैं कि इस डायरी में पांच हजार करोड के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा है। सरकार के राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त गोपाल केसावत 18 लाख की रिश्वत लेते पकडे जाते हैं। भीलवाडा में एक बेटी के बैग में रखी पानी की बोतल में पेशाब मिलाया जाता है। तुष्टिकरण की हदें पार करने वाली गहलोत सरकार के ताबूत में जनता आखिरी कील ठोकने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें :  विकसित भारत का अमृत काल,सेवा सुशासन व गरीब कल्याण की ऐतिहासिक प्रगति के 11 साल : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
Nahi Sahega Rajasthan , PM Modi, Narendra Modi, Farmers in Jaipur Protest, Tractor,BJP Nahi Sahega Rajasthan Protest, Protest in Jaipur Rajasthan, Rajasthan Protest, नही सहेगा राजस्थान Protest in Jaipur , Bhagirath Choudhary, Rajasthan government, Jaipur News, Latest News Jaipur Today, CP Joshi , BJP RAJASTHAN,
Nahi Sahega Rajasthan : Rajasthan government has crossed all limits of appeasement – CP Joshi

मुख्यमंत्री के पैर में एक कील क्या लगी, पट्टा बांधकर सो गए : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के पैर में एक कील क्या लगी, पट्टा बांधकर सो गए। धोखा देकर सत्ता में आई इस सरकार को अब राजस्थान नहीं सहेगा। कहा कि काल के कपाल पर लिखा हम मिटाएंगे, भ्रष्टाचारियों से राज्य को मुक्ति दिलाएंगे। आज की इस महाघेराव सभा से आप सभी संकल्प लेकर अपने अपने क्षेत्र में जाएंगे और चुनावों की तैयारी में जुटेंगे।

Nahi Sahega Rajasthan , PM Modi, Narendra Modi, Farmers in Jaipur Protest, Tractor,BJP Nahi Sahega Rajasthan Protest, Protest in Jaipur Rajasthan, Rajasthan Protest, नही सहेगा राजस्थान Protest in Jaipur , Bhagirath Choudhary, Rajasthan government, Jaipur News, Latest News Jaipur Today, CP Joshi , BJP RAJASTHAN,
Nahi Sahega Rajasthan : Rajasthan government has crossed all limits of appeasement – CP Joshi

प्रदेश के भीतर अपराध और महिला उत्पीडन के मामलों में बेतहाशा बढोतरी हुई : भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर

भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के भीतर अपराध और महिला उत्पीडन के मामलों में बेतहाशा बढोतरी हुई है। गहलोत सरकार दलित और महिला विरोधी सरकार है। सरकार के मंत्री और विधायक सरकार पर खुले रूप में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते आए हैं।

राजस्थान दुष्कर्म और महिला उत्पीडन के मामलों में सबसे आगे : प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर

प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान दुष्कर्म और महिला उत्पीडन के मामलों में सबसे आगे है। बहन-बेटिया घर में ही सुरक्षित नहीं है। बीकानेर के खाजूवाला की घटना हो या हिंडौन के नादौती की घटना इस तरह की घटनाएं रोज प्रदेश में घट रही हैं। जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती उसको सत्ता मे ंरहने का कोई हक नहीं है।

Nahi Sahega Rajasthan , PM Modi, Narendra Modi, Farmers in Jaipur Protest, Tractor,BJP Nahi Sahega Rajasthan Protest, Protest in Jaipur Rajasthan, Rajasthan Protest, नही सहेगा राजस्थान Protest in Jaipur , Bhagirath Choudhary, Rajasthan government, Jaipur News, Latest News Jaipur Today, CP Joshi , BJP RAJASTHAN,
Nahi Sahega Rajasthan : Rajasthan government has crossed all limits of appeasement – CP Joshi

महाघेराव के दौरान विशाल जनसभा में ये लोग रहे उपस्थित

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा  के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां, राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद मनोज राजौरिया, सुमेधानन्द सरस्वती, रामचरण बोहरा, रंजीता कोली, सांसद कनकमल कटारा, सुखबीर जौनापुरिया, विधायक वासुदेव देवनानी, अर्जुनलाल मीणा, सांसद राजेन्द्र गहलोत, सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर जौनपुरिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, अरूण चतुर्वेदी, जवाहर सिह बेड़म, प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, विधायक वासुदेव देवनानी, कोली, विधायक अनिता भदेल, दिप्ती माहेश्वरी, शोभा चौहान, चंद्रकांता मेघवाल, कल्पना देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र गोठवाल, प्रभूलाल सैनी, बाबा बालक नाथ, सीआर चौधरी, श्रवण सिंह बगड़ी, संतोष अहलावत, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद मेवाती, जिला प्रमुख रमा चौपडा, महापौर सौम्या गुर्जर सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

Tags : Nahi Sahega Rajasthan , PM Modi,  नही सहेगा राजस्थान Protest in Jaipur , CP Joshi, BJP RAJASTHAN,

Source: Nahi Sahega Rajasthan : Rajasthan government has crossed all limits of appeasement - CP Joshi

Related Story

Govardhan Parikrama, Guru Purnima fair, Guru Purnima fair in Mathura, Govardhan Parikrama, Guru Purnima, Indian Railway,
Jaipur

गोवर्धन परिक्रमा मेला एवं मथुरा में गुरू पुर्णिमा मेले पर ट्रेनों में डिब्बो की अस्थाई बढोतरी

July 3, 2025
Indian Railway, Thiruvananthapuram division , technical work,
Jaipur

तिरूवनंतपुरम मण्डल पर तकनीकी कार्य के चलते ये ट्रेने होंगी प्रभावित 

July 3, 2025
Indian Railway, Weekly Special train, Special train, Ajmer station , Bandra Terminus
Jaipur

बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय सुपरफास्ट ट्रेन का अजमेर स्टेशन पर संचालन समय में संशोधन

July 2, 2025
Rajasthan health services, Bhajanlal Sharma , CM Bhajanlal Sharma, Rajasthan CM Bhajanlal Sharma, Rajasthan Health System, Health System,
Jaipur

देशभर में मिसाल बन रही राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाएं : सीएम भजनलाल शर्मा

July 2, 2025
Public Relations Services Organization Prasar, Public Relations Services, Prasar, Dr Hari Shankar Acharya, executive committee , Dr Hari Shankar Acharya President Prasar, Prasar President Dr Hari Shankar Acharya, Prasar President Dr Hari Shankar Acharya Bikaner, Prasar President Dr Hari Shankar Acharya Rajasthan ,
Jaipur

जनसम्पर्क सेवाओं के संगठन ‘प्रसार’ के अध्यक्ष डॉ.हरि शंकर आचार्य सहित नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

June 28, 2025
Indian Railway, Train, Special Trains, Railway, Irctc
Jaipur

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इन 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में किया विस्तार

June 27, 2025
Load More

Latest News

  • गोवर्धन परिक्रमा मेला एवं मथुरा में गुरू पुर्णिमा मेले पर ट्रेनों में डिब्बो की अस्थाई बढोतरी
  • बीकानेर : खाजूवाला में 30 साल पुरानी सड़क पर डामरीकरण रुका, बीच सड़क में लगा दिए पोल
  • तिरूवनंतपुरम मण्डल पर तकनीकी कार्य के चलते ये ट्रेने होंगी प्रभावित 
  • अयोध्या से रामेश्वरम तक होगी रामायण यात्रा, भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों को देखने का मिलेगा मौका
  • बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय सुपरफास्ट ट्रेन का अजमेर स्टेशन पर संचालन समय में संशोधन

Web-Stories

Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे
Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स
Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience
Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience
Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती
Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती
Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें
Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
10  Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर
Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर
Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प
Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प
Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर
Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर
RBSE 12th Arts Result 2023 :  राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
10 Best places to visit in the United States
10 Best places to visit in the United States
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure
  • Sitemap

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By HR. DMCA.com Protection Status

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By HR. DMCA.com Protection Status

Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट 10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her 10 Best places to visit in the United States