Abhyudaya 2021 : जयपुर। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, (Jaipuria Institute of Management ) जयपुर में दो दिवसीय 15वें नेशनल वार्षिक उत्सव” अभयुदय 2021: द यूथ राइज़” (Abhyudaya 2021) का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन की शुरुआत मुख्य अतिथि बॉलीवुड और लोक गायिका सीमा मिश्रा ने की।
![Abhyudaya 2021 , jaipuria institute of management, jaipuria institute of management jaipur, MBA Institute in Rajasthan, Best MBA College, Street play by Girls, Street Play, MBA Girls, Rajasthan, Education, Best MBA Institute in Rajasthan,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2021/12/WhatsApp-Image-2021-12-17-at-5.11.31-PM.jpeg)
दिन की शुरुआत हिंदी डिबेट, एड एमएडी, और बिजनेस प्लान, लैन गेमिंग, और आगाज (स्ट्रीट प्ले) इवेंट से हुई। इसमें जेईसीआरसी कॉलेज, महारानी कॉलेज, आनंद कॉलेज, जेवियर्स कॉलेज और आईसीजी कॉलेज के छात्रों ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जैसे विषयों पर विभिन्न कार्य किए।
मीडिया विपक्ष, प्लास्टिक का उपयोग, पशु संरक्षण का संदेश दिया। इस इवेंट में आईसीजी कॉलेज ने जीत हासिल की और उपविजेता यूनिवर्सिटी महारानी कॉलेज रही।
![Abhyudaya 2021 , jaipuria institute of management, jaipuria institute of management jaipur, MBA Institute in Rajasthan, Best MBA College, Street play by Girls, Street Play, MBA Girls, Rajasthan, Education, Best MBA Institute in Rajasthan,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2021/12/WhatsApp-Image-2021-12-17-at-5.11.32-PM.jpeg)
इस आयोजन के लिए जूरी महमूद अली थे। स्वागत भाषण डॉ. दानेश्वर शर्मा, डीन- स्टूडेंट अफेयर्स ने दिया।
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1