जयपुर। राज्यपाल (Rajasthan Governor) कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) से ( Home Minister) केंद्रीय गृह मंत्री ( Amit Shah) अमित शाह ने शनिवार सायं को यहां राजभवन (Rajbhawan) में मुलाकात की।
श्री शाह ने राज्यपाल श्री मिश्र से कोई एक घण्टे तक संविधान, देश में सीमावर्ती क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा आदि पर विस्तार से चर्चा की।
राज्यपाल श्री मिश्र ने इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह को राजभवन परिसर में बन रहे संविधान पार्क और संविधान जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।
श्री शाह ने राजभवन में संविधान पार्क को देशभर में अभिनव पहल बताते हुए संविधान जागरूकता के लिए राज्यपाल श्री मिश्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि संविधान सर्वोच्च विधान है, इसके प्रति समर्पण भाव जरूरी है। उन्होंने नई पीढ़ी में संविधान के उद्देश्य और मूल कर्तव्यों की जागरूकता के लिए बनाए जा रहे विश्वविद्यालयों के संविधान पार्क की राज्यपाल की पहल को अनूठा बताते हुए कहा कि यह अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा देने वाला कार्य है।
Tags : Home Minister Amit Shah, Amit Shah, Governor Kalraj Mishra,
-
Chaturmas 2022 : 117 दिनों तक रहेगा चातुर्मास, धार्मिक अनुष्ठान हो सकेंगे पर विवाह समेत मांगलिक कार्य नही हो सकेंगे
-
Weekly Horoscope 11 July-17 July 2022 : इस सप्ताह इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1