जयपुर। प्रदेश में महिला अत्याचारों के विरूद्ध भाजपा के ”हल्ला बोल” प्रदर्शन (Rajasthan BJP protest Halla Bol)को लेकर प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ दुष्कर्म, गैंग रेप एवं दलितों पर बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के आह्वान पर पार्टी के सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी जिलों में कांग्रेस की सोई हुई गहलोत सरकार को जगाने के लिए मजबूती के साथ ”हल्ला बोल” प्रदर्शन कर कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपे।
प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि जयपुर संभाग में राजधानी जयपुर में डाॅ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में प्रमुख पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन्स फाटक पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के सभी जिलों में करीब 15 हजार कार्यकर्ताओं ने बहन-बेटियों की सुरक्षा एवं न्याय दिलाने के लिए कांगे्रस की गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, दीया कुमारी, सुशील कटारा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी, माधोराम चैधरी, हेमराज मीणा, चन्द्रकांता मेघवाल, प्रसन्न मेहता, प्रदेश मंत्री वंदना कुमावत, विजेन्द्र पूनियां, श्रवण सिंह बगड़ी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पीपी चैधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. मजीद मलिक कमाण्डो, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों इत्यादि ने भी सभी जिलों में ”हल्ला बोल” प्रदर्शन कर कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपे।
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1