Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 : बीकानेर में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 25 से

Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Begins in Bikaner

Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 News, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Update, Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Program, Maithili Thakur, Gulabo, Arjun Ram Meghwal,

Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 Begins in Bikaner

Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023 : बीकानेर। बीकानेर (Bikaner) में राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव (Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023) 25 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक आयोजित होगा। इसकी जानकारी केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने वर्चुअल प्रेस वार्ता में दी। इस महोत्सव में मैथिली ठाकुर, मालिनी अवस्थी, गुलाबो सहित कई बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

14वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 25 फरवरी से 5 मार्च तक

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि 14वां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 25 फरवरी से 5 मार्च तक बीकानेर में आयोजित होगा। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों के एक हजार कलाकार भाग लेंगे।

शोभा यात्रा से होगी शुरुआत

उन्होंने बताया कि महोत्सव की शुरुआत शोभा यात्रा के साथ होगी। यह शोभा यात्रा जूनागढ़ के आगे से सायं 4 बजे शुरू होगी तथा सायं 6 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम पहुंचेगी। यहां क्राफ्ट मेला आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान आमजन का प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस दौरान स्थानीय कलाकारों को भी मंच उपलब्ध करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्समिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू करेंगी महोत्सव का उद्घाटन

उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू नाल एयरपोर्ट से श्रीकरणी माता मंदिर भी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन लोक संस्कृति और परम्पराओं से जुड़े कार्यक्रम होंगे। महोत्सव का समापन 5 मार्च को संस्कृति के रंग, होली के संग कार्यक्रम के साथ होगा।

उन्होने बताया कि 5 मार्च को होली के अवसर पर विशेष कार्यक्रम संस्कृति के रंग, होली के संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महात्सव में स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। वहीं सुबह सुर्योदय के साथ ही भजन का आयोजन कर इस कार्यक्रम को खास बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : SBI Mudra Loan : एसबीआई बैंक दे रहा 10 लाख रुपये का मुद्रा लोन, ऐसे करें आवेदन

Tags : Rashtriya Sanskriti Mahotsav 2023,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version