Tuesday, May 30, 2023
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Web -Stories
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
Hello Rajasthan | Latest Hindi News | Breaking Hindi News Live
Advertisement
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hello Rajasthan | Latest Hindi News | Breaking Hindi News Live
No Result
View All Result
Home News Rajasthan Bikaner

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति ने महिला लेखन, बाल साहित्य सृजन, इतर साहित्यिक लेखन पुरस्कार और सामाजिक सरोकार सम्मान के लिए की प्रविष्टियां आमंत्रित

Rashtrabhasha Hindi Prachar Samiti invited entries for Women Writing, Children's Literature Creation, Other Literary Writing Award and Social Concern Award

Team Hello Rajasthan by Team Hello Rajasthan
May 18, 2023
in Bikaner
0 0
Women Writing, Children's Literature Creation, Literary Writing Award, Social Concern Award, Rashtrabhasha Hindi Prachar Samiti, Rashtrabhasha Hindi Prachar Samiti Sri Dungargarh,

Rashtrabhasha Hindi Prachar Samiti invited entries for Women Writing, Children's Literature Creation, Other Literary Writing Award and Social Concern Award

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

Table of Contents

  • राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति ने मांगे आवेदन-प्रस्ताव , 30 जून तक स्वीकार होेंगी प्रविष्टियां 
  • इस वर्ष दो नए पुरस्कार
  • यह भी पढ़े

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति ने मांगे आवेदन-प्रस्ताव , 30 जून तक स्वीकार होेंगी प्रविष्टियां 

बीकानेर। मौलिक महिला लेखन, बाल साहित्य सृजन, इतर साहित्यिक लेखन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो को प्रोत्साहित करने के लिए (Rashtrabhasha Hindi Prachar Samiti Sri Dungargarh) राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ द्वारा पुरस्कार व सम्मान के लिए प्रविष्टियां-प्रस्ताव आमंत्रित किए गये हैं।

संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि आधी दुनिया के रूप में ख्यात महिला वर्ग में साहित्य के प्रोत्साहन, बच्चों के समग्र विकास के लिए बाल साहित्य लेखन, इतर साहित्यिक लेखन और गरीब, बेसहारा, जरूरतमंद तबके के कल्याण हेतु सामाजिक सरोंकारों को समर्पित व्यक्तित्व की समाज सेवा को मान देने हेतु शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार, श्याम सुंन्दर नागला स्मृति बाल साहित्य सृजन पुरस्कार, साहित्य के इतर विषयों से जुड़े सुरेश कंचन ओझा लेखन पुरस्कार और रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान के लिए प्रस्ताव-प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।

कोषाध्यक्ष रामचन्द्र राठी ने कहा कि उक्त सभी पुरस्कार-सम्मान ग्यारह-ग्यारह हजार रूपये के होंगे और 14 सितम्बर, 2023 को संस्था के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोज्य समारोह में प्रदान किए जायेंगे ।

संस्था मंत्री व पुरस्कार समिति संयोजक रवि पुरोहित ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि महिला लेखन, बाल साहित्य सृजन एवं इतर साहित्यिक लेखन पुरस्कार हिन्दी भाषा की विगत सात वर्षो में प्रकाशित मौलिक कृति पर दिया जायेगा। पुरस्कार के लिए आवेदक की आवेदित पुस्तक या प्रस्तावक द्वारा प्रस्तावित मौलिक लेखन की किसी भी विधा की पुस्तक पुरस्कार वर्ष से 7 वर्ष पूर्व तक की कालावधि में प्रकाशित होनी चाहिए । इस वर्ष 2023 के पुरस्कार हेतु वर्ष 2016 से 2022 तक के प्रकाशन ही विचारार्थ स्वीकार्य होंगे । पुरस्कार हेतु आवेदित या प्रस्तावित कृति साहित्य की किसी भी विधा में हो सकती है परन्तु विश्वविद्यालय की डिग्री या अन्य परियोजनाओं के तहत किए गए कार्य या शोध इस हेतु मान्य नहीं होंगे ।

यह भी पढ़ें : Personal Loan : जल्दी करें 5 मिनट में ये बैंक दे रहा 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन

सम्पादित कृतियां, विवरणिकाएं, स्मृति या अभिनन्दन-ग्रंथ, रचना समग्र, स्मारिकाएं आदि पुरस्कार की मौलिक लेखन की परिभाषा में शामिल नहीं होंगी। सुरेश कंचन ओझा लेखन पुरस्कार में शिक्षा, पत्रकारिता, चिकित्सा, विधि, मोटीवेशन, कृषि आदि समस्त विषयों (साहित्यिक विधाओं के इतर) की हिन्दी में रचित पुस्तकें विचारार्थ स्वीकार्य होगी। श्री रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान हेतु आवेदक या प्रस्तावक को प्रस्तावित व्यक्ति के विगत 10 वर्षो के सामाजिक अवदान का विवरण, पुष्टिकारक साक्ष्य सहित संलग्न करना होगा। इस सम्मान में राजनीतिक सेवाओं, पदीय दायित्वों की सेवाओं और वैतनिक रूप में अर्पित की गई सेवाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।

इस पते पर भेजे आवेदन-प्रस्ताव

पुरस्कार हेतु विहित अवधि में प्रकाशित पुस्तक की एक प्रति मय संक्षिप्त परिचय एवं फोटो तथा समाज सेवा सम्मान हेतु परिचय, फोटो, सामाजिक अवदान का विवरण, पुष्टिकारक साक्ष्य सहित प्रविष्टि 30 जून 2023 तक मंत्री, राष्ट्रभाषा प्रचारसमिति श्रीडूंगरगढ संस्कृति भवन, एन.एच.11 जयपुर रोड, श्रीडूंगरगढ (बीकानेर) राज0 331803 के पते पर निःशुल्क पहुंच जानी चाहिए । प्राप्त पुस्तकें वापस नहीं लौटाई जावेगी और सम्मान-पुरस्कार हेतु गठित समिति का निर्णय अन्तिम होगा ।

संस्था द्वारा ये पुरस्कार व सम्मान प्रतिवर्ष अर्पित किये जाने वाले श्री मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान, डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी साहित्य सृजन पुरस्कार एवं पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार के अतिरिक्त होंगे। अंतिम रूप से चयनित कोे सम्मान-पुरस्कार स्वरूप ग्यारह हजार रूपये नगद राशि, सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न, शॉल आदि भी यथा संस्था निर्णय अर्पित किए जायेंगे । पुरस्कार-सम्मान निर्णय की घोषणा अगस्त माह में की जावेगी ।

इस वर्ष दो नए पुरस्कार

संगठन मंत्री महावीर सारस्वत ने बताया कि संस्था ने पूर्व से प्रति वर्ष दिए जाने वाले 5 पुरस्कार व सम्मान के अलावा इस वर्ष से दो नए पुरस्कार श्री श्याम सुंन्दर नागला स्मृति बाल साहित्य सृजन पुरस्कार एवं सुरेश कंचन ओझा लेखन पुरस्कार प्रारम्भ किये हैं। ये दोनों ही पुरस्कार ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए के होंगे और संस्था के वार्षिकोत्सव 14 सितम्बर को अर्पित किये जायेंगे।

बीकानेर में हर महीने का आखिरी दिन होगा ‘नो टोबैको डे’

Tags :  Rashtrabhasha Hindi Prachar Samiti, Rashtrabhasha Hindi Prachar Samiti Sri Dungargarh,

यह भी पढ़े

500x300 393767 24 rajh rajender 6बीकानेर में कौशल्या के सपनों को दी महापौर ने उड़ान 500x300 388850 1बीकानेर जिले में लम्बे अंतराल के बाद खुली स्कूलें, संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1

Source: Rashtrabhasha Hindi Prachar Samiti invited entries for Women Writing, Children's Literature Creation, Other Literary Writing Award and Social Concern Award

Related Story

religious tourism, Deshnok, Bikaner, eco tourism, Karni Mata Temple, Deshnokh Karni mata temple,
Bikaner

बीकानेर जिले का देशनोक धार्मिक पर्यटन के साथ इकोट्यूरिज्म सेंटर के रूप में होगा विकसित

May 25, 2023
Bikaner Veterinary University, Para Veterinary Education, Veterinary Education, Directorate of Para Veterinary Education, Best Para Veterinary Education, Best Veterinary Education, Bikaner Veterinary University, Directorate of Para Veterinary Education, Para Veterinary Education,
Bikaner

बीकानेर वेटरनरी विश्वविद्यालय करेगा पैरा वेटरनरी शिक्षा निदेशालय की स्थापना

May 24, 2023
Amritsar Jamnagar Expressway, expressway,expressway latest news,national highway,nitin gadkari, Amritsar Jamnagar Expressway Update, Nitin Gadkari , Tourism, Industrial development,
Bikaner

अमृतसर – जामनगर एक्सप्रेस वे पर्यटन और औधोगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण : नितिन गडकरी

May 24, 2023
Nitin Gadkari, Ministry of Road Transport and Highways,National Highways, Road Transport Ministry, Amritsar-(Jamnagar Expressway, Norangdesar Toll Plaza, Jamnagar Expressway, Nitin Gadkari Bikaner Visit, Nitin GadkariHanumangarh Visit, 
Bikaner

बीकानेर संभाग के दौरे पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी

May 22, 2023
Rajasthan Veterinary And Animal Sciences University, Rajasthan Veterinary and Animal Sciences Bikaner, University,Veterinary University,RAJUVAS, Vice-Chancellor Prof. Satish K. Garg, Veterinary University, National Education Policy2020, Foundation Day of Veterinary University,
Bikaner

राष्ट्रीय शिक्षा नीति.2020 के तहत शैक्षणिक विकास के बहुत से द्वार खुले -कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग

May 18, 2023
Bikaner District Collector, smart TV, Government School classroom, Government School, Best Smart TV, 4 BGM school Bikaner, Bikaner News, Bikaner Latest News,
Bikaner

बीकानेर जिला कलक्टर की पहल पर चार बीजीएम स्कूल के सभी कक्षा-कक्षों में होंगे स्मार्ट टीवी

May 17, 2023
Load More

Latest News

  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस : महीने भर तंबाकू के खर्च में कर सकतें है प्रतिदिन पौष्टिक भोजन
  • राजस्थान में 142 आरपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
  • Rajasthan Weather Alert : राजस्थान के जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में तेज आंधी बारिश के साथ येलो अलर्ट
  • Ajmer 92 : अजमेर सेक्स स्कैंडल पर बनी फिल्म ‘अजमेर-92’ का पोस्टर जारी, जुलाई में होगी रिलीज
  • फोन से बैंक अकाउंट में पैसे कैसे भेजे 2023 : जाने आसान तरीके और सुरक्षा के टिप्स

Web Stories

RBSE 12th Arts Result 2023 :  राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
By Hello Rajasthan
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
By Hello Rajasthan
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
By Hello Rajasthan
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
By Hello Rajasthan
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure
  • Sitemap

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Web -Stories
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Hello Rajasthan | Latest Hindi News | Breaking Hindi News Live
RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her