@दलीप नोखवाल,
खाजूवाला (बीकानेर)। बीकानेर जिले(Bikaner District) के खाजूवाला क्षेत्र में (BSF) सीमा सुरक्षा बल की ओर से (Fit India Freedom Movement) फिट इंडिया फ्रीडम कार्यक्रम (Fit India Freedom) के तहत दौड़ का आयोजन किया गया। सीमा सुरक्षा बल की 114वी बटालियन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जवानों ने दस किमी दौड़ लगाई।
![YouTube video](https://i.ytimg.com/vi/my81sZ0am2s/hqdefault.jpg)
इस दौरान 114वी बटालियन के कंमाडेड हेमंत कुमार यादव ने बताया कि सीमा पर तैनात जवानों को फिट रखने के लिए बीएसएफ द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज जवानों द्वारा दस किमी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें बीएसएफ केम्प मुख्यालय से बीकानेर सङक मार्ग पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारीयों व जवानों ने दौङ लगाई ओर फीट इंडिया का संदेश दिया तथा महिला कांस्टेबल पपिया रॉय कांस्टेबल संगीता व सहायक उपनिरीक्षक श्रीकुमार को केश रिवॉर्ड दिया गया।
डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा 2 साल के अंदर खत्म हो सकती है कोविड-19 महामारी
बाहिनी के कमांडेंट यादव ने कहा की फिट इंडिया कार्यक्रम अंतर्गत जवानों को अधिक से अधिक शारीरिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है ताकि वे अपने स्वास्थ को बेहतर बना सके और एक स्वस्थ देश का निर्माण कर सके। राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके रोजमर्रा के जीवन में शारीरिक गतिविधि और खेल को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि वे उन्नति कर सके।
सभी नागरिकों से स्वस्थ रहने की प्रतिज्ञा करने की बात कही। बराबर शारीरिक गतिविधियाँ करते रहने से शरीर स्वस्थ रहता है जो लोग शारीरिक गतिविधियाँ नही चुनते हैं। इस वजह से उनका शरीर अस्वस्थ होता है और उन्हें मोटापा, डायबिटीज जैसी घातक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। यह पहल जवानों को अधिक महत्त्व दे रही है।
फिट इंडिया मूवमेंट से देश के युवाओं के साथ साथ सभी आयु वर्गों के लोगों को खाने की आदतें बदलने और अधिक शारीरिक कार्य करने के लिए उत्साहित होना चाहिए ताकि वे स्वस्थ रह सके और अपने देश को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सके।
www.hellorajasthan.com की ख़बरें फेसबुक, ट्वीटर और सोशल मीडिया पर पाने के लिए हमें Follow करें.