केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के प्रयास लाए रंग, बीकानेर से नागौर राष्ट्रीय राजमार्ग 62 के कार्य को मिली स्वीकृति

बीकानेर। केन्द्रीय भारी उद्योग एवं लोक उद्यम तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) के प्रयासों से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा (Bikaner to Nagaur) बीकानेर से नागौर राष्ट्रीय राजमार्ग 62 को निर्माण स्वीकृति प्रदान की गई। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी(Nitin Gadkari) को बीकानेर से नागौर राष्ट्रीय राजमार्ग के नव निर्माण कार्य को मंजूरी देने के लिए धन्यवाद दिया।

न्द्रीय भारी उद्योग एवं लोक उद्यम तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि बीकानेर-नागौर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -62 क्षेत्रवासियों के लिए अति महत्वपूर्ण परिवहन मार्ग है। इसके बीच में आने वाले प्रमुख कस्बों और ब्लाॅक के लोगों की लम्बे समय से इस परिवहन मार्ग पर बायपास और रेल्वे आॅवर ब्रिज बनाने की मांग थी। जिसके लिए मेरे द्वारा प्रयास किया जा रहा था और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह जी से समय-समय पर मिलते भी रहे। बीकानेर को 370.36 करोड़ की लागत से बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का भूमि पूजन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और बीकानेर से सांसद और केन्द्रीय संसदीय कार्य और भारी उद्योग एवं लोक उद्यम राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी द्वारा वर्चुअल रूप से 24 दिसम्बर को प्रस्तावित है। यह प्रोजेक्ट 24 महीनों की अवधि में पूर्ण होगा और लगभग अगस्त 2022 तक जनता को समर्पित किया जाएगा।

प्रस्तावित कार्य में बीकानेर से नागौर तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-62 में 74.90 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण होगा। इस कार्य में 3 बायपास भी निकाले जा रहे हैं जिनमें नोखा बायपास श्री बालाजी बायपास और नागौर बायपास बनेगा, जिनकी कुल लम्बाई 29.88 किलोमीटर होगी। इस सम्पूर्ण कार्य में जल निकासी एवं सड़क सदृद्धीकरण हेतु 52 पुलिया भी बनाये जाएंगे। जल निकासी हेतु 17.104 किलोमीटर का सीमेन्ट ड्रेन तंत्र भी विकसित होगा। नागौर और नोखा बायपास पर दो-दो कैरिज-वे भी बनेगा। बीकानेर से नागौर के मार्ग पर पलाना, देषनोक, चरकडा एवं अलाय में 4 रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण भी स्वीकृत हुए हैं। साथ ही 12.9 किलोमीटर लम्बी सर्विस रोड भी बनायी जायेगी।

आवागमन को सुचारू गति देने हेतु 7 मेजर इंटरसेक्सन एवं 60 माइनर इंटरसेक्सन बनाये जाएंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों के लिए 2 विशेष स्थान बनाए जाएंगे। नागोर-बीकानेर के मध्य आने वाले मुख्य स्थानों पर 42 बस स्टाॅपेज bus lay byes & shelter भी बनाएं जाएंगे।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version