बीकानेर में ऊंट उत्सव 7 जनवरी से, धोरों पर नाचेंगे ऊंट और होंगी प्रतियोगिताएं

Camel Festival in Bikaner from 7 January 2022

Camel Festival, bikaner camel festival, camel festival in rajasthan, camel trading festival, Camel Festival in Bikaner, Camel Fain in Bikaner, Camel Fain in Rajasthan, Camel Fair, Fair in India, Fair in Rajasthan, Camel Festival Date,

Camel Festival in Bikaner from 7 January 2022

Camel Festival : बीकानेर। बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव (Camel Festival Bikaner) इस बार 7 से 9 जनवरी 2022 तक आयोजित होगा। इस दौरान पहले दिन पुराने शहर से लेकर सूरसागर तक हैरिटेज वॉक (Heritage Walk) निकलेगी। दूसरे दिन के कार्यक्रम डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होंगे।

वहीं एक दिन की सभी गतिविधियां रायसर के धोरों में आयोजित होंगी। इस दौरान (Bird Festival) बर्ड फेस्टिवल तथा अमृता हाट का आयोजन होगा। प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साज-सज्जा की जाएगी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को ऊंट उत्सव (Camel Festival) की तैयारी बैठक में यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : Hotstar : ऐसे करें हॉटस्टार डाउनलोड कैसे करें, How to download Hotstar app

उन्होंने कहा कि बीकानेर की कला, संस्कृति, खानपान और (Tourism in Bikaner) पर्यटन विकास की संभावनाओं के मद्देनजर महोत्सव को वृहद् स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में देशी और विदेशी मेहमान भागीदारी निभाएं, इसके प्रयास होंगे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान : पानी के अंदर बना ये ‘रोमांटिक महल’

उन्होंने कहा कि यह उत्सव (Camel Festival 2022) 7 से 9 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसके तीन दिनों के कार्यक्रमों के प्रस्ताव गुरुवार तक उपलब्ध करवाने के निर्देश पर्यटन विभाग (Tourism Department) के अधिकारियों को दिए।

Camel Festival in Bikaner from 7 January 2022

मेहता ने कहा कि महोत्सव के पहले दिन हैरिटेज वॉक होगी। यह पुराने शहर से होकर सूरसागर पहुंचेगी। जहां सांस्कृतिक संध्या के साथ पहले दिन के कार्यक्रमों का समापन होगा। वहीं दूसरे दिन के कार्यक्रम डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होंगे।

यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

बीकानेर में ग्रामीण पर्यटन (Rural Tourism) की संभावनों को देखते हुए इस बार एक दिन के सभी कार्यक्रम रायसर के धोरों में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ऊंट नृत्य (Camel Dance)एवं अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। इन कार्यक्रमों को शीघ्र ही अंतिम रुप दे दिया जाएगा।

Camel Festival in Bikaner from 7 January 2022

जिला कलक्टर ने कहा कि (Camel Fair) महोत्सव आयोजन से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इसे सफल बनाने में जुट जाएं। महोत्सव के दौरान बीकानेर के खानपान और व्यंजन से जुड़ा कार्यक्रम भी होगा।

वहीं इस दौरान कला क्षेत्र से जुड़ी सेलिब्रिटी को आमंत्रित करने के प्रयास होंगे। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए अमृता हाट का आयोजन भी इस दौरान करने पर चर्चा की गई। साथ ही बर्ड फेस्टिवल की रूपरेखा निर्धारण पर भी बातचीत हुई।

यह भी पढ़ें : UPI Full Form : यूपीआई ने आसान बनाई बैंकिग की राह, जाने कैसे

पर्यटन विभाग (Tourism Department) के उपनिदेशक भानू प्रताप ढाका ने महोत्सव के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में बताया तथा अब तक की गई तैयारी की जानकारी दी।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया, जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, पर्यटन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, सहायक पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : सुंदरकांड का पाठ करने से मिलती है सफलता, जाने कैसे

Tags : International Camel Festival, Tourism,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version