@दलीप नोखवाल
Panna Pramukh campaign : खाजूवाला। भारतीय जनता पार्टी मंडल खाजूवाला सीमांत बूथ अल्दीन की बूथ समिति की बैठक ली और पन्ना प्रमुख की नियुक्तियां, नत्थू सिंह राजवी की अध्यक्षता में की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह ने कहा की भाजपा प्रदेशव्यापी पन्ना प्रमुख अभियान के तहत सीमांत बूथ संख्या 14 पर पन्ना प्रमुख नियुक्ति के अभियान का शुभारम्भ किया गया है। आज सशक्त मंडल का आधार सशक्त बूथ है और सशक्त बूथ का आधार पन्ना प्रमुख है।
मंडल उपाध्यक्ष ओम पारीक ने कहा की जीत का मूल मंत्र पन्ना प्रमुख है इसलिए इसे गंभीरता से लेवें अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल ने कहा की बूथ जीते तो चुनाव जीते, चुनाव जीतने में पन्ना प्रमुख की महत्वपूर्ण भूमिका है। पार्टी ने इसका प्रयोग कर हाल में ही चार राज्यों में एतिहासिक जीत दर्ज की है।
जिसमें शक्ति केन्द्र सयोंजक मुमताज बहीया व अल्दीन बूथ अध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा अल्दीन बूथ के ओम नाई, हनुमान सिंह खण्डवा, छेलू सिंह चन्द्रावत, सुरेश बिश्नोई , इकबाल खान , खलील खान , हंसराज, रामकुमार नाई, उदाराम कूकणा, गिरधारी लाल, जगदीश मेघवाल , हीरा राम नायक आदि पन्ना प्रमुख की नियुक्ति की गई।
ये रहे उपस्थित
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ओम पारीक खाजूवाला उपसरपंच शिशपाल राजपुरोहित ,नत्थू सिंह राजवी हनुमान सिंह शेखावत ,ओम नाई, गोपाल आचार्य, रतिराम बिश्नोई, मांगीलाल मेघवाल, मुमताज बहिया, सुभाष कस्वा, दलीप सिंह शेखावत, किशोर सिंह राठौड़, महावीर बिश्नोई, साहबराम नाथ, कृष्ण नाथ, अर्जुन सुथार, मुरलीधर नाई, सुरेश बिश्नोई, राजीव बिश्नोई, रामेश्वर पंचार, आदि उपस्थित रहे।
https://www.facebook.com/hellorajasthan/videos/718421979337785
एयर होस्टेस ने पंजाबी गाने पर जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
रेलवे स्टेशन पर ‘सात समुंदर पार’ गाने पर युवती ने किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ वीडियो
BJP, Kjajuwala News, Khajuwala, Panna Pramukh, BJP in Rajasthan, Khajuwala BJP, Panna Pramukh campaign,