केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस रेल हादसे पर जताया दुःख

Bikaner Guwahati Express Train Accident Minister Arjun Ram Meghwal React

Train accident, train accident today, bikaner express, bikaner guwahati express, train accident in west bengal today, bikaner to guwahati train, rail accident today, guwahati train accident, rail accident, bikaner express train number, today train accident, west bengal train accident, ashwini vaishnav, mamata banerjee, pm narendra modi, ashok gehlot, leaders, political leaders reaction, India News in Hindi, Latest India News Updates Bikaner-Guwahati Express Train accident, bikaner,guwahati,Train Accident, west bengal,bikaner guwahati express,bikaner guwahati express derailed,bikaner guwahati express train accident,west bengal train accident, 15633 Up Bikaner-New Jalpaigudi Express, Bikaner-New Jalpaigudi Express, Train Accident Helpline Number, bikaner guwahati express Help line Number, Railway Accident News, Bikaner Guwahati Express Derailed, PM Modi,

Bikaner Guwahati Express Train Accident Minister Arjun Ram Meghwal React

Bikaner-Guwahati Express Train accident : बीकानेर। केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने (Bikaner Guwahati Express Train) बीकानेर-गुवाहाटी एक्सपे्स गाड़ी संख्या 15633 के पटरी से उतरने के हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री ने रेलवे अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली।

उन्होने बताया कि हादसा करीब शाम को 5 बजे अलीपुरद्वार रेल मंडल के मैनागुड़ी के पास हुआ जो कूच बिहार और सिलीगुड़ी के मध्य स्थित है।

केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों एवं घायलों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

बीकानेर-गुवाहाटी ट्रेन, (Bikaner-Guwahati Express) राजस्थान बीकानेर से प्रारंभ होकर नोखा, नागौर, मेड़ता रोड़, डिगाना जक्ंसन कुचामन सिटी, जयपुर और भरतपुर होते हुए आगे बढ़ती है।

श्रीमेघवाल ने रेलवे बोर्ड में मेम्बर टैªफिकए.के. मोहन्ती, डीआरएम, बीकानेर राजीव श्रीवास्तव, डीआरएम अलीपुरद्वार दिलीप कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करके घटना की जानकारी प्राप्त की एवं राहत और बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया।

मेघवाल ने घटना के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ भी वार्ता की।

मिली जानकारी के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं चेयरमेन रेलवे बोर्ड वी.के. त्रिपाठी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं।

केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का स्थानीय स्वंय सेवी संस्थाओं व अन्य लोगों के साथ संपर्क

इसके साथ ही मेघवाल ने मारवाड़ी युवा मंच राज्य अध्यक्ष अजय चेतानी के साथ भी बात करकेे घटना में घायल यात्रियों की मदद के निर्देश दिए।

श्री चेतानी ने केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया कि मारवाड़ी युवां मंच के कार्यकर्ता जलपाईगुडी, जयगांव, कूचबिहार, अलीपुरद्वार व अन्य स्थानों में घटना स्थल पंहुच रहे है और पूर्ण सहायता कर रहे हैं।

चेतानी ने मेघवाल को हर मदद मुहैया कराने के लिए आश्वस्त किया। केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि वो संपूर्ण स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं एवं लगातार रेलवे अधिकारियों के संपर्क में है।

More News : Bikaner Guwahati Express Train Accident , Bikaner Guwahati Express Train , Minister Arjun Ram Meghwal

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version