बीकानेर। मुख्यमंत्री (CM) अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि ‘‘ केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए देश में हिंसा और तनाव का माहौल है। इसकी शुरुआत करौली (Karauli) से (BJP) भारतीय जनता पार्टी ने कर दी है। अभी भाजपा धु्वीकरण करके चुनाव जीत रही है और जनता को इनके मंसूबो को गंभीरता से लेना चाहिए। मुख्मयंत्री अशेाक गहलोत शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
![Ashok Gehlot , Rajasthan CM, Rajasthan , CM, BJP winning, election, polarizing, BJP,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2022/04/Copy-of-Copy-of-Copy-of-Copy-of-Copy-of-Copy-of-Copy-of-Copy-of-Untitled-Design-1140x641.jpg)
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ‘‘केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान ‘‘पीएम मोदी ने अजमेर की रैली में ईस्टर्न कैनाल पर एक शब्द नही कहा, यदि कहा है तो वे राजनीति से सन्यास लें लेंगे ’’ पर कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर, कहा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत झूठ बोल रहे है।
जिस केंद्रीय मंत्री को इतना ज्ञान नही है, उसे इतना बड़ा पद दे दिया। मैने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर कर दी। जिसमें प्रधानमंत्री के बयान के अंश शेयर किए गए है। ’’
अब वे मंत्री राजनीति छोड़ेंगे या नही, यह मैने उन पर छोड़ दिया।
ईस्टर्न कैनाल को राष्ट्रीय परियोजनाओं में शामिल किया जाना चाहिए। इससे राजस्थान के 13 जिलों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर दौरे के दौरान इसे राष्ट्रीय परियोजना में शामिल करने को वादा किया था।
![Ashok Gehlot , Rajasthan CM, Rajasthan , CM, BJP winning, election, polarizing, BJP,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2022/04/FP5kzIkaUAYBOZo.jpg)
गहलोत ने कहा कि राजनीति में रगड़ाई होना जरुरी है, जब मैं एनएसयूआई में था तब मेरी खूब रगड़ाई हुई। इससे ही व्यक्तित्व में निखार आता है।
उन्होने कहा कि प्रदेश के पाली, बाड़मेर इत्यादि लिफट परियोजनोंा पर 15 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। प्रदेश में 37 हजार करोड़ रुपये की रिफाइनरी प्रोजेक्ट को रोक दिया, अब इस योजना को पूरा करने में 75 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार राजस्थान का बजट पेश किया गया, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब इस ऐतिहासिक बजट का प्रदेश में आम जनता की और से जगह -जगह स्वागत किया गया। इस बजट से आमजन को रहत मिली है।
![Ashok Gehlot , Rajasthan CM, Rajasthan , CM, BJP winning, election, polarizing, BJP,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2022/04/FP5kzIlaQAEZFdn.jpg)
इससे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीकानेर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री डा.बी.डी.कल्ला, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा , मंत्री गोविंद राम मेघवाल, मंत्री भंवर सिंह भाटी ने स्वागत किया।
एनएसयूआई के 52 वें राज्य स्तरीय सम्मेलन में शिक्षा मंत्री डा.बी.डी.कल्ला, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा , मंत्री गोविंद राम मेघवाल, मंत्री भंवर सिंह भाटी, डूंगर राम गेदर, महेंद्र गहलोत, रामेश्वर डूडी, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष अभिष्ेाक चैधरी इत्यादि नेता इस सम्मेलन में भाग ले रहें है।
![YouTube video](https://i.ytimg.com/vi/CT4Zi932uMA/hqdefault.jpg)
धर्म, जाति के नाम पर हो रही धुव्रीकरण की राजनीति: मुख्यमंत्री
![YouTube video](https://i.ytimg.com/vi/lBga7GH2lDI/hqdefault.jpg)
Tags : Ashok Gehlot , Rajasthan CM, Rajasthan ,
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1