बीकानेर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का विप्र फाउंडेशन द्वारा अर्जनसर में स्वागत

Bikaner: BJP State President Satish Poonia welcomed by Vipra Foundation in Arjansar

BJP State President, Satish Poonia, Bikaner, Vipra Foundation , BJP, Arjansar Latest News, Bikaner Latest News, BJP Rajasthan News,

Bikaner: BJP State President Satish Poonia welcomed by Vipra Foundation in Arjansar

बीकानेर। प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा (Jan Aakrosh Yatra) के सिलसिले में दौरे पर यहां आए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) का विप्र फाउंडेशन (Vipra Foundation) बीकानेर देहात की ओर से अभिनंदन किया गया।

जीआर मोटर्स पर हुआ सम्मान

बीकानेर से पीलीबंगा (Bikaner to Pilibangan) जाते समय जी आर मोटर्स (GR Motors) पर आयोजित कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष शिवरतन शर्मा के साथ विप्र समाज के प्रमुख लोगों ने विफा का दुपट्टा पहनाया तथा शॉल उढ़ा कर सत्कार किया।

Bikaner: BJP State President Satish Poonia welcomed by Vipra Foundation in Arjansar

इस मौके पर विप्र समाज के मोजीज रामचंद्र पुरोहित, हरी देहर, पूर्व उप सरपंच, मनीराम ओझा, रामकुमार लाटा, मदनलाल मोट, हनुमान जस्सू, लक्ष्मी नारायण ओझा, रमेश राजेरा, लालचंद पारीक, विकास बनानी, शंकरलाल ओझा, जयप्रकाश, बृजलाल ओझा, भवानी मोट, बजरंग मोट आदि उपस्थित रहे। विफा की ओर से बीकानेर महापौर प्रतिनिधि गुमानसिंह जी राजपुरोहित तथा भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक जी सैनी का भी दुपट्टे के साथ स्वागत कर मंगलकामनाएं की गई।

विफा अध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष के यहां पहुंचने पर अपने स्वागत उद्भोदन में प्रदेश में सुख शांति की कामना चाहते हुए मकर संक्रान्ति पर्व की शुभकामनाएं दी। विप्र समाज ने व्यस्त समय में से अमूल्य समय देने पर सतीश पूनिया का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

क्षेत्र के भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, गुमानसिंह राजपुरोहित, छेलूसिंह शेखावत का भाजपा दुपट्टे पहना कर स्वागत किया गया।

Bikaner: BJP State President Satish Poonia welcomed by Vipra Foundation in Arjansar

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधान सभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवम् संगठन के संबंध में भी प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा कर मन की बात कही।

इस मौके पर पंचायत समिति के पूर्व सदस्य राजेश सिहाग, आईटी सैल के गणेश रांकावत, युवा प्रहलाद रांकावत, सहकारी समिति अध्यक्ष कालूराम धायल, उपाध्यक्ष रामप्रताप मेघवाल, मदन सिंह भाटी, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व उप प्रधान शिवरतन शर्मा, किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामकुमार लाटा, पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष मदन मोट, किसान संघ के विक्रम सिंह राठौड़ आदि स्वागत सत्कार में उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश मंत्री अशोक सैनी के प्रतिष्ठान जी आर मोटर्स में चाय व अल्पाहार पर कार्यकर्ताओं के साथ अलाव तापकर हथाई भी की। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों से बाचतीत कर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

Tags : BJP, Bikaner, Jan Aakrosh Yatra

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version