भीखाराम चांदमल समूह के निदेशक मदन लाल अग्रवाल का निधन

Rajasthan News, Bhikharam Chand Mal Bhujia Group , Bhikharam Chand Mal Bhujia, Director Madan Lal Agrawal, passed away, Bikaneri Bhujia,

बीकानेर। विश्व प्रसिद्व भीखाराम चांदमल समूह (Bhikharam Chand Mal Bhujia Group) के निदेशक मदन लाल अग्रवाल (Madan Lal Agrawal) का आज ह्रदय गति (Heart Attack) रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से उधोग जगत में शोक की लहर छा गई है।

भीखाराम चांदमल समूह (Bhikharam Chand Mal Bhujia Group) के पीआरओ ज्ञान गोस्वामी के अनुसार समूह के निदेशक मदन लाल अग्रवाल के निधन से व्यापार जगत में शोक की लहर छा गई।

बीछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कंसल एवं सचिव गौरव माथुर ने गहरा दुख प्रकट करते हुए अग्रवाल के निधन को बीकानेर इंडस्ट्री जगत में अपूर्णीय क्षति बताया।

वही बीछवाल उद्योग संघ (Bichhwal udyog sangh) के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर माथुर (Uma Shankar Mathur) ने अग्रवाल के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मदनलाल अग्रवाल का इस तरह से अचानक चले जाना बेहद दुःखद हैं। मदन अग्रवाल बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। बीकानेर उद्योग जगत में उनकी कमी सदैव खलेगी।

जिला उद्योग संघ (Bikaner jila udyog sangh) के अध्यक्ष डी. पी. पचीसिया ने अग्रवाल के निघन को बीकानेर उद्योग के लिए कभी ना भर पाने वाली क्षति बताया।

उन्होंने कहा कि मदनलाल अग्रवाल बहुत ही मृर्दभाषी एवं भक्तिभाव वाले व्यक्ति थे। ऐसे सरल स्वभाव वाले व्यक्तित्व का इस तरह से अचानक चले जाना बहुत ही दुखद हैं।

More News : Rajasthan News, Bhikharam Chand Mal Bhujia Group , Bhikharam Chand Mal Bhujia, Director Madan Lal Agrawal, passed away, Bikaneri Bhujia,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version