नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के फाइनल रिजल्ट में (Ishita Kishore) इशिता किशोर ने पहला स्थान प्राप्त कर देश का (UPSC 2022 Topper) नाम रोशन किया है। लगातार आठ घंटे की कड़ी मेहनत से मिली सफलता पर इशिता व परिवार बेहद प्रसन्न है। अपने तीसरे प्रयास में सारे रिकार्ड तोड़ते हुए यूपीएससी में पहला रैंक हासिल कर इशिता ने बता दिया कि लडकिया किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। उनकी इस सफलता पर यूपी के मुख्यमंत्री सहित तमाम् राजनेताओं, परिजनों, साहित्यकार व अन्य ने बधाई दी है।

मूल रुप से बिहार के पटना की रहने वाली इशिता किशोर के पिता भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर थे। बाल्यकाल में ही इशिता के पिता का देहांत हो गया था। उसके बाद मां ने ही आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। अभी नोएडा में रह रही इशिका बताती है कि प्रारंभिक शिक्षा एयरफोर्स बाल भारती स्कूल में शिक्षा ग्रहण की।
UPSC Result 2022 : UPSC 2022 Topper Ishita Kishore : कुछ ऐसा रहा शिक्षा का सफर
अभी इशिता (Ishita Kishore) ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार सोसायटी (Jalvayu Vihar, Greater Noida) में रह रही है। नई दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक स्तर की पढ़ाई की और फिर कारर्पोरेट जगत में दो साल की नौकरी करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का निश्चय किया। दो बार प्रयास किए लेकिन दोनों बार ही प्रीलिम्स पास नही कर पाई। लेकिन हिम्मत नही हारी और लतागार मेहनत का दौर जारी रहा।

इशिता बताती है कि इस बार पूरा विश्वास था, लेकिन नंबर वन पर आना यह मेरे लिए आश्चर्य करने वाला है। लेकिन एक बार मां से मेरी रैंक गेस करने को कहा तो उन्होने नंबर वन का कहा। मां की कही बात आज सच हो गई।
कड़ी मेहनत से ही सफलता के द्वार खुलेंगे
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 की टॉपर (UPSC Topper 2022) इशित किशोर ने कहा कि कभी असफल होने पर निराश ना हो और अपने आगे बढ़ने के प्रयास को हमेशा जारी रखना चाहिए। इसी से ही आपको सफलता मिलती है।
यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर ने दिए सफलता के टिप्स, कैसे करें तैयारी देखें वीडियो
UPSC Topper 2022 : यूपीएससी टॉपर को मिल रही बधाईयां
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 की टॉपर को देशभर से बधाई मिल रही है। सोशल मीडिया हो या नोएडा में उनकी सोसायटी सब जगह पर बधाईयों का सिलसिला जारी है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि “UPSC की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा-2022 में सफल सभी अभ्यर्थियों को बहुत-बहुत बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘Nation First’ की भावना, अटूट कर्तव्यनिष्ठा व पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देंगे। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!”
UPSC Result 2022 : यूपीएससी रिजल्ट में देश की बेटियों ने लहराया परचम, देखें टॉपर्स की लिस्ट
Tags : UPSC 2022, UPSC 2022 Topper, Ishita Kishore,
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1