राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने की लोकसभाध्यक्ष, उप राष्ट्रपति और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से भेंट

Bhajan Lal Sharma Meets President Murmu, defence minister, Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari,

Bhajan Lal Sharma Meets President Murmu, defence minister, Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari,

Bhajan Lal Sharma Meets President Murmu, defence minister, Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari,

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी रहे उपस्थित

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी औरप्रेमचंद बैरवा भी साथ थे।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला से उनके अकबर रोड स्थित राजकीय निवास पर जाकर उन्हें गुलदस्ते भेंट किए।

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Meets President, Vice President and defence minister

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट

लोकसभाध्यक्ष से मुलाकात के उपरांत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मोती लाल नेहरू मार्ग स्थित उनके राजकीय निवास पर मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ते भेंट किए।

Bhajan Lal Sharma Meets President Murmu, defence minister, Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari,

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को शाॅल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। श्री गडकरी ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को साड़ी भेंट कर उनका सम्मान किया।

अमेजन इंडिया पर आज का शानदार ऑफर देखें , घर बैठे सामान मंगवाए : Click Here

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट

इसके उपरांत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड से मिलने उनके सरकारी आवास पर गए और उन्हें गुलदस्ते भेंट किए।

Bhajan Lal Sharma Meets President Murmu, defence minister, Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari,
Bhajan Lal Sharma Meets President Murmu, defence minister, Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari,

इन शिष्टाचार मुलाकातों में लोकसभाध्यक्ष, उप राष्ट्रपति एवं केन्द्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री और दोनो उप मुख्यमंत्री अपना पदभार संभालने के बाद प्रथम बार कल दिल्ली आने के उपरांत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की थी।

यह भी पढ़ें-VegaMovies : वेगा मूवीज से डाउनलोड करें हिंदी, तमिल सहित अन्य मूवी एचडी प्रिंट फ्री

Tags : Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version