दुनियाभर में टॉप पर पीएम मोदी : अमेरिका, इटली सहित 13 देश के नेताओं को पीछे छोड़ा

PM, Modi, Narendra Modi, PM Modi,Morning Consult,approval ratings, US President Joe Biden, Germany's Merkel, Morning Survey,

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका, इटली और जर्मनी सहित 13 देशों को पीछे छोड़ भारत के (PM) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narenda Modi) पहले स्थान पर बने हुए है।

अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट (American data intelligence firm) के सर्वे में ग्लोबल लीडर्स (Global Leaders Ranking) की रैंकिंग में पीएम मोदी (PM Modi) को 100 में 66 प्रतिशत नंबर मिले है।

इसका सीधा मतलब है कि 66 प्रतिशत लोग पीएम मोदी (Modi PM) को पसंद करते है। कोरोना महामारी (CoronaVirus) के बीच भी पीएम मोदी (PM Narendra Modi)  की लोकप्रियता का ग्राफ कायम है।

PM Modi सहित 13 देश के नेताओं को किया शामिल

इस सर्वे में भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी सहित 13 देश के नेताओं को शामिल किया गया था।

हालांकि, सर्वे में बताया गया है कि पिछले एक साल में (Modi) मोदी की लोकप्रियता में 20 प्रतिशत गिरावट आई है, इसके बावजूद भी जून की शुरुआत तक 66 प्रतिशत लोग (PM) पीएम मोदी को पसंद करते हैं।

सर्वे में भारत के 2,126 लोगों को शामिल

सर्वे में भारत के 2,126 लोगों को शामिल किया गया। सर्वे में सिर्फ 3 देश के नेताओं की रेटिंग 60 के ऊपर है। सर्वे में मोदी के बाद इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी का नंबर है। उनकी रेटिंग 65 प्रतिशत है। इसके बाद तीसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर हैं। इनकी रेटिंग 63 प्रतिशत है।

मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस अमेरिका, भारत, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, जर्मनी, इटली, जापान, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्पेन और ब्रिटेन के नेताओं की अप्रूवल रेटिंग ट्रैक करता है और हर सप्ताह नए डेटा के साथ अपना पेज अपडेट करता है।

सर्वे में रैंकिंग ?

1. (PM) नरेंद्र मोदी (Modi)  : 66%
2.मारियो ड्राघी (इटली) : 65%
3. लोपेज ओब्राडोर (मेक्सिको) : 63%
4. स्कॉट मॉरिसन (ऑस्ट्रेलिया) : 54%
5. एंजेला मर्केल (जर्मनी) : 53%
6. जो बाइडेन (अमेरिका): 53%
7. जस्टिन ट्रूडो (कनाडा): 48%
8. बोरिस जॉनसन (ब्रिटेन): 44%
9. मून जे-इन (दक्षिण कोरिया): 37%
10. पेड्रो सांचेज (स्पेन): 36%
11. जायर बोल्सोनारो (ब्राजील): 35%
12. इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस): 35%
13. योशीहिदे सुगा (जापान): 29%

PM Modi राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद हुआ सुधार

अमेरिकी एजेंसी के अनुसार 7 जून को (PM) पीएम नरेंद्र मोदी (Modi) के राष्ट्र के नाम संबोधन को रैंकिंग सुधरने का एक जरिया माना है। इसमें उन्होंने कई घोषणाएं की थीं।

राष्ट्र को संबोधित करते हुए (PM) मोदी (Modi) ने 18 साल से ज्यादा के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगवाने की घोषणा की थी।

उन्होंने राज्य सरकारों को 75 प्रतिशत वैक्सीन की आपूर्ति करने की भी बात कही थी। मोदी (Modi) ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 80 करोड़ गरीबों को नवंबर तक मुफ्त राशन देने का वादा किया था।

ये है सर्वे का आधार

1. कंपनी (American data intelligence firm) का दावा है कि उनकी पहुंच 100 मिलियन (10 करोड़) लोगों के डेटा तक है। इससे उन्हें रिसर्च करने में आसानी मिलती है।
2. 100 से ज्यादा देश में अब तक कंपनी 15 मिलियन (1.5 करोड़) लोगों का इंटरव्यू कर चुकी है।
3. रिसर्च के लिए कंपनी मशीन लर्निंग एल्गोरिदम (ML) और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) टूल का उपयोग भी करती है।

More News : PM, Modi, Narendra Modi, PM Modi,Morning Consult,approval ratings, US President Joe Biden, Germany’s Merkel,  Morning Survey, American data intelligence firm,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version