Wednesday, June 25, 2025
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
Home News India

पीएम मोदी ने उदयपुर -जयपुर सहित 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

PM Modi Flag off Nine Vande Bharat Express train for 11 State

Team Hello Rajasthan by Team Hello Rajasthan
September 24, 2023
in India
0 0
PM Modi Vande Bharat Train, Vande Bharat Express train, bihar Vande Bharat train, Vande Bharat train timing, Vande Bharat train ticket price, PM Modi , PM Narendra Modi,

PM Modi Flag off Nine Vande Bharat Express train for 11 State

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को उदयपुर -जयपुर सहित 9 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दी। ये सभी ट्रेने 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने का काम करेगी। पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से इन ट्रेनो को हरी झंडी दिखाई।

Table of Contents

Toggle
  • वंदे भारत ट्रेनों से पर्यटन और आर्थिक विकास में आई तेजी
  • वंदे भारत ट्रेन से इन राज्यों को होगा लाभ
  • इन रुटों पर चलेंगी वंदे भारत ट्रेने
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते समय प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

वंदे भारत ट्रेनों से पर्यटन और आर्थिक विकास में आई तेजी

पीएम मोदी ने कहा कि 1 करोड़ 11 लाख से अधिक यात्री अभी तक वंदे भारत ट्रेन में सफर कर चुके है। अभी देश में 25 ट्रेने चल रही थी, अब नौ ट्रेन आज से चल पड़ी है। यह ट्रेन उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गई है, जो कम समय में दूरी तय करना चाहते है।

PM Modi Vande Bharat Train, Vande Bharat Express train, bihar Vande Bharat train, Vande Bharat train timing, Vande Bharat train ticket price, PM Modi , PM Narendra Modi,
PM Modi Flag off Nine Vande Bharat Express train for 11 State

अब उदयपुर से जयपुर के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस, जाने पूरा रुट चार्ट और किराया

उन्होने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों ने पर्यटन और आर्थिक विकास में तेजी लाई है। पर्यटकों की संख्या से रोजगार के नए अवसर, व्यापार में भी बढ़ोतरी हो रही है। आज हर भारतवासी अपने नए भारत की उपलब्धियों से गौरवांवित है। चंद्रयान 5 की सफलता ने आमजन की उम्मीदों को आसमान पर पहुंचा दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 9 सालों में रेलवे सिस्टम में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए है। देशभर में रेलवे स्टेशनों की पुरानी व्यवस्था को बदलकर आज की और भविष्य की जरुरतों के अनुसार नवनिर्माण किया जा रहा है।

वंदे भारत ट्रेन से इन राज्यों को होगा लाभ

वंदे भारत ट्रेनों से बिहार, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रपदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल,ओडिशा,झारखंड,गुजरात की जनता को फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Post Office Scheme : पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम 5 साल में दे रही 14 लाख रुपये, जाने कैसे

इन रुटों पर चलेंगी वंदे भारत ट्रेने

राजस्थान-गुजरात
उदयपुर-जयपुर,वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस
गुजरात
तेलंगाना -कर्नाटक
हैदराबाद-बेंगलुरु, वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस
पटना-हावड़ा, वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस
राउरकेला-भुवनेश्वर, वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस
जामनगर-अहमदाबाद, वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस
रांची-हावड़ा,झारखंड और ​पश्चिम बंगाल, वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस
तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई, वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस
विजयवाड़ा-रेनिगुंटा-चेन्नई, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु, वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस
कासरगोड-तिरुवनंतपुरम, वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें : UPI Full Form : यूपीआई ने आसान बनाई बैंकिग की राह, जाने कैसे

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते समय प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

नमस्‍कार!

इस कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न राज्यों के राज्यपाल श्री, अलग-अलग राज्यों में मौजूद मुख्यमंत्री साथी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सदस्य, राज्यों के मंत्री, सांसदगण, विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि, और मेरे परिवारजनों,

देश में आधुनिक कनेक्टिविटी के विस्तार का ये अभूतपूर्व अवसर है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की ये स्पीड और स्केल 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से बिल्कुल match कर रही है। और यही तो आज का भारत चाहता है। यही तो नए भारत के युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं, प्रोफेशनल्स, कारोबारियों, नौकरी-पेशा से जुड़े लोगों की Aspirations हैं। आज एक साथ 9 वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत होना भी इसी का उदाहरण है।

आज एक साथ राजस्थान, गुजरात, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका और केरला के लोगों को वंदेभारत एक्सप्रेस की सुविधा मिली है। आज जिन ट्रेनों को शुरू किया गया है, वे पहले की तुलना में ज्यादा आधुनिक और आरामदायक हैं। ये वंदेभारत ट्रेनें नए भारत के नए जोश, नए उत्साह और नई उमंग का प्रतीक हैं। मुझे इस बात की भी खुशी है कि वंदेभारत का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इससे अब तक एक करोड़ 11 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं, और ये संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें :  पीएम मोदी ने राष्ट्रीय अधिवेशन में गिनाई दस साल की उपलब्धियां

साथियों,

देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को अब तक 25 वंदेभारत ट्रेनों की सुविधा मिल रही थी। अब इसमें 9 और वंदे भारत एक्सप्रेस जुड़ जाएंगी। वो दिन दूर नहीं, जब वंदेभारत देश के हर हिस्से को कनेक्ट करेगी। मुझे खुशी है कि वंदेभारत एक्सप्रेस अपने उद्देश्य को बखूबी पूरा कर रही है। ये ट्रेन उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गई है जो सफर का समय कम से कम रखना चाहते हैं।

ये ट्रेन उन लोगों की बहुत बड़ी जरूरत बन गई है, जो दूसरे शहर में कुछ घंटों का काम खत्म करके उसी दिन लौट आना चाहते हैं। वंदेभारत ट्रेनों ने पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी ला दी है। जिन जगहों तक वंदेभारत एक्सप्रेस की सुविधा पहुंच रही है, वहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने का मतलब है वहां कारोबारियों, दुकानदारों की आय में बढ़ोतरी हो रही है। इससे वहां रोजगार के नए अवसर भी तैयार हो रहे हैं।

मेरे परिवारजनों,

भारत में आज जो उत्साह और आत्मविश्वास का वातावरण बना है, वैसा पिछले कई दशकों में नहीं बना था। आज हर भारतवासी अपने नए भारत की उपलब्धियों से गौरवान्वित है। चंद्रयान-3 की सफलता ने सामान्य मानवी की उम्मीदों को आसमान पर पहुंचा दिया है। आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग ने हौसला दिया है कि अगर इरादा मजबूत हो तो कठिन से कठिन लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है। जी-20 समिट की कामयाबी ने ये विश्वास दिया है कि भारत के पास डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी और डाइवर्सिटी की कितनी अद्भुत ताकत है।

आज भारत के कूटनीतिक कौशल की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। हमारे women-led development के विजन को दुनिया ने सराहा है। अपने इस विजन पर आगे बढ़ते हुए सरकार ने संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पेश किया था। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के आने के बाद हर सेक्टर में महिलाओं के योगदान और उनकी बढ़ती भूमिका की चर्चा हो रही है। आज कई रेलवे स्टेशनों का संचालन भी पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। मैं ऐसे प्रयासों के लिए रेलवे की सराहना करता हूं, देश की सभी महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए फिर से बधाई देता हूं।

साथियों,

आत्मविश्वास से भरे इस माहौल के बीच, अमृतकाल का भारत, अपनी वर्तमान और भविष्य की जरूरतों पर एक साथ काम कर रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर की प्लानिंग से लेकर एग्जीक्यूशन तक में हर स्टेकहोल्डर में तालमेल रहे, इसके लिए पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान बनाया गया है। देश में ट्रांसपोर्टेशन का खर्च कम हो, हमारे एक्सपोर्ट्स की लागत कम से कम हो, इसके लिए नई लॉजिस्टिक्स पॉलिसी लागू की गई है।

देश में ट्रांसपोर्ट का एक माध्यम, दूसरे को सपोर्ट करे, इसके लिए मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है। इन सारे प्रयासों का बड़ा लक्ष्य यही है कि भारत के नागरिक के लिए Ease of Travel बढ़े, उसका कीमती समय बचे। ये वंदेभारत ट्रेनें इसी भावना का एक प्रतिबिंब हैं।

यह भी पढ़ें :  लद्दाख में सेना का वाहन खाई में गिरा, 9 जवान शहीद

साथियों,

भारतीय रेलवे, देश के गरीब और मिडिल क्लास की सबसे भरोसेमंद सहयात्री है। हमारे यहां एक दिन में जितने लोग ट्रेन में सफर करते हैं, उतनी तो कई देशों की आबादी भी नहीं है। ये दुर्भाग्य रहा कि पहले भारतीय रेलवे को आधुनिक बनाने पर उतना ध्यान दिया ही नहीं गया। लेकिन अब हमारी सरकार, भारतीय रेलवे के कायाकल्प में जुटी है। सरकार ने रेल बजट में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की है।

2014 में रेलवे का जितना बजट था, इस साल उससे 8 गुना ज्यादा बजट दिया गया है। रेल लाइनों का दोहरीकरण हो, बिजलीकरण हो, नई ट्रेनों को चलाना हो, नए रूट्स का निर्माण हो, इन सभी पर तेजी से काम हो रहा है।

साथियों,

भारतीय रेल में यात्रियों के लिए अगर ट्रेन, चलता फिरता घर होती है तो हमारे रेलवे स्टेशन भी उनके अस्थाई घर जैसे ही होते हैं। आप और हम जानते हैं कि हमारे यहां हजारों रेलवे स्टेशंस ऐसे हैं जो गुलामी के काल के हैं, जिनमें आजादी के 75 साल बाद भी बहुत बदलाव नहीं आया था। विकसित होते भारत को अब अपने रेलवे स्टेशनों को भी आधुनिक बनाना ही होगा।

इसी सोच के साथ पहली बार भारत में रेलवे स्टेशनों के विकास और आधुनिकीकरण का अभियान शुरू किया गया है। आज देश में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रिकॉर्ड संख्या में फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट्स और एस्केलेटर्स का निर्माण हो रहा है। कुछ दिनों पहले ही देश के 500 से ज्यादा बड़े स्टेशनों के रिडेवलपमेंट का काम शुरू किया गया है। अमृतकाल में बने ये नए स्टेशन अमृत भारत स्टेशन कहलाए जाएंगे। ये स्टेशन आने वाले दिनों में, नए भारत की पहचान बनेंगे।

मेरे परिवारजनों,

रेलवे स्टेशन कोई भी हो, उसका एक स्थापना दिवस जरूर होता है, जन्मदिवस जरूर होता है। मुझे इस बात की खुशी है कि अब रेलवे ने रेलवे स्टेशनों का जन्मोत्सव यानी स्थापना दिवस मनाना शुरू किया है। हाल ही में तमिलनाडु के कोयंबटूर, मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, पुणे समेत कई स्टेशनों के स्थापना दिवस को सेलिब्रेट किया गया।

कोयंबटूर के रेलवे स्टेशन ने तो यात्रियों की सेवा के 150 वर्ष पूरे किए हैं। ऐसी उपलब्धियों पर वहां के लोगों को गर्व होना स्वाभाविक है। अब रेलवे स्टेशनों का जन्मदिवस मनाने की इस परंपरा का और विस्तार किया जाएगा, इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा।

मेरे परिवारजनों,

अमृतकाल में देश ने, एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन को संकल्प से सिद्धि का माध्यम बनाया है। 2047 के जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, 2047 विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए हर राज्य का, हर राज्य के लोगों का विकास भी उतना ही जरूरी है। पहले की सरकारों में जब कैबिनेट का गठन होता था, तब इस बात की सबसे ज्यादा चर्चा होती थी कि रेल मंत्रालय किसको मिलेगा।

माना जाता था कि रेल मंत्री जिस राज्य से होगा, उसी राज्य में ज्यादा ट्रेनें चलेंगी। और उसमें भी होता ये था कि नई ट्रेनों की घोषणाएं तो कर दी जाती थीं लेकिन पटरी पर बहुत कम ही उतरती थीं। इस स्वार्थ भरी सोच ने रेलवे का ही नहीं, देश का बहुत बड़ा नुकसान किया। देश के लोगों का नुकसान किया। अब देश किसी राज्य को पीछे रखने का जोखिम नहीं ले सकता। हमें सबका साथ सबका विकास के विजन को लेकर आगे बढ़ते रहना होगा।

यह भी पढ़ें :  लद्दाख में राहुल गांधी की बाईक राइड पर केंद्र सरकार के मंत्रियों ने कहा धन्यवाद, जाने क्यों

मेरे परिवारजनों,

आज मैं रेलवे के अपने परिश्रमी कर्मचारियों से भी एक बात कहूंगा। जब कोई दूसरे शहर या दूर किसी जगह से यात्रा करके आता है, तो उससे सबसे पहले यही पूछा जाता है कि सफर कैसा रहा। वो व्यक्ति सिर्फ अपने सफर का अनुभव ही नहीं बताता, वो घर से निकलने से लेकर मंजिल तक पहुंचने की पूरी बात करता है।

वो बताता है कि रेलवे स्टेशन कितने बदल गए हैं, वो बताता है कि ट्रेनों का परिचालन कितना व्यवस्थित हो गया है। उसके अनुभवों में टीटी का व्यवहार, उसके हाथ में कागज की जगह टैबलेट, सुरक्षा के इंतजाम, खाने की क्वालिटी सब प्रकार की बातें होती हैं। इसलिए आपको, रेलवे के हर कर्मचारी को, Ease of Travel के लिए, यात्रियों को अच्छा अनुभव देने के लिए, लगातार संवेदनशील रहना होता है। और आजकल ये बातें जब सुनने को मिलती हैं इतना अच्छा हुआ, इतना अच्छा हुआ, इतना अच्छा हुआ तो मन को एक खुशी मिलती हैं। और इसलिए मैं ऐसे जो प्रतिबद्ध कर्मचारी हैं, उनकी भी जी-जान से बधाई करता हूँ।

मेरे परिवारजनों,

भारतीय रेलवे ने स्वच्छता को लेकर जो नए प्रतिमान गढ़े हैं, उसे भी हर देशवासी ने नोटिस किया है। पहले की अपेक्षा अब हमारे स्टेशंस, हमारी ट्रेनें कहीं ज्यादा साफ रहने लगी हैं। आप जानते हैं गांधी जयंती दूर नहीं है। स्वच्छता के प्रति गांधी जी का जो आग्रह था, वो भी हम जानते हैं। स्वच्छता के लिए किया गया हर प्रयास, गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी भावना के साथ अब से कुछ दिन बाद, एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे, स्वच्छता पर एक बहुत बड़ा आयोजन होने जा रहा है।

 देश के कोने-कोने में हो रहा है और देशवासियों के नेतृत्व में हो रहा है। मेरा आपसे आग्रह है, बहुत आग्रह है, आप भी स्वच्छता के इस अभियान से जरूर जुड़ें। 1 तारीख, 10 बजे का समय और अभी से पक्का कर लीजिए। गांधी जयंती पर हर देशवासी को खादी और स्वदेशी उत्पादों की खरीद का मंत्र भी दोहराना चाहिए। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है, 31 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। एक प्रकार से पूरा महीना हम प्रयत्नपूर्वक खादी खरीदें, हैंडलूम खरीदें, हैंडीक्राफ्ट खरीदें। हमें लोकल के लिए ज्यादा से ज्यादा वोकल होना है।

साथियों,

मुझे विश्वास है कि भारतीय रेल और समाज में हर स्तर पर हो रहा बदलाव विकसित भारत की ओर एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मैं एक बार फिर नई वंदेभारत ट्रेनों के लिए देश के लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

बहुत-बहुत धन्यवाद।

Nine Vande Bharat Express trains being launched today will significantly improve connectivity as well as boost tourism across India. https://t.co/btK05Zm2zC

— Narendra Modi (@narendramodi) September 24, 2023

Tags : PM Modi Vande Bharat Train, Vande Bharat Express train, PM Modi , PM Narendra Modi,

Source: PM Modi Flag off Nine Vande Bharat Express train for 11 State

Related Story

BSNL Vi plan change policy , Jio, Airtel, Vi, BSNL users, switch mobile plans, Prepaid to postpaid 30 days,Best Mobile Plans,
India

Jio, Airtel, Vi, BSNL के यूजर्स अब हर माह बदल सकेंगे मोबाइल प्लान

June 22, 2025
Kedarnath Helicopter Crash, Helicopter Crash, Rudraprayag Helicopter Crash, Crash in Kedarnath , Kedarnath Helicopter Service, Kedarnath Helicopter Service, Kedarnath Helicopter Uttrakhand Helicopter Crash,
India

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत, हादसे की होगी जांच

June 15, 2025
NEET Result 2025 Topper, NEET UG Results 2025, NEET UG,NEET UG 2025,hanumangarh,Rajasthan,NEET UG Result,NEET UG 2025,NEET UG 2025 Result,NEET UG 2025 Result Date,NEET UG 2025 Final Answer Key,NEET UG 2025 Scorecard,NEET UG Toppers,NEET UG 2025 Topper,NEET UG 2025 Toppers,Mahesh kumar topperनीट यूजी,नीट यूजी रिजल्ट,नीट यूजी रिजल्ट 2025,नीट यूजी 2025,नीट यूजी 2025 रिजल्ट,नीट यूजी 2025 रिजल्ट डेट,नीट यूजी 2025 रिजल्ट कब आएगा,नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर-की,नीट यूजी 2025 स्कोरकार्ड,नीट यूजी टॉपर्स,नीट यूजी 2025 टॉपर,नीट यूजी 2025 टॉपर्स,
India

NEET UG Results 2025 : नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी, राजस्थान के महेश ने किया टॉप, एमपी के उत्कर्ष की सेकंड रैंक

June 14, 2025
Raja Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi murder, Sonam Raghuvanshi, Meghala, Sonam Raghuvanshi Family, Sonam Raghuvanshi Love Story, Sonam Raghuvanshi Case, Sonam Raghuvanshi Marriage, Honeymoon, Sonam Raghuvanshi Brother Govind,
India

सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा, सोनम दोषी पाई जाती है तो उसे मिले फांसी की सजा

June 11, 2025
Decode with Sudhir Chaudhary, Sudhir Chaudhary, Sudhir Chaudhary Decode, Decode Time, Decode Video, Sudhir Chaudhary Update,
India

डीडी न्यूज़ पर ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ ने मचाया धमाल, बना दर्शकों की पहली पसंद

June 10, 2025
Shyam Maru, Shyam Maru Bikaner, JAR Rajasthan, Shyam Maru JAR, Shyam Maru Jar Rajasthan, Bhavani Joshi, Bhavani Joshi Bikaner,
India

राजस्थान में जार के पुनर्गठन के लिए तदर्थ समिति गठित, बीकानेर के श्याम मारू संयोजक, भवानी जोशी चुनाव पर्यवेक्षक

June 7, 2025
Load More

Latest News

  • खाटू श्याम बाबा के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू, देखें समय और रूट
  • विश्व के पर्यटन नक्शे पर चमकेगा बीकानेर,नाइट टूरिज्म डेजर्ट एडवेंचर और रूरल टूरिज्म का होगा विकास
  • राजस्थान में 62 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों के ​कलक्टर बदले
  • राजस्थान में मौसम ने बदली करवट : कई जिलों में बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
  • बीकानेर में हो सकेगा योग और पंचकर्म से मरीजों का उपचार

Web-Stories

Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे
Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स
Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience
Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience
Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती
Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती
Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें
Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
10  Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर
Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर
Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प
Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प
Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर
Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर
RBSE 12th Arts Result 2023 :  राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
10 Best places to visit in the United States
10 Best places to visit in the United States
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure
  • Sitemap

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By HR. DMCA.com Protection Status

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By HR. DMCA.com Protection Status

Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट 10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her 10 Best places to visit in the United States