Jharkhand Gangrape: रांची। झारखंड (Jharkhand) में हवस (Rape) के दरिंदों ने मानवीयता को इस कदर शर्मसार करने का काम किया है कि इनके लिए बड़ी से बड़ी सजा भी कम होगी। हवस के दरिंदो ने नाबालिग 16 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप (Gang Raped) कर उसकी निर्मम हत्या जैसा जघन्य अपराध किया है। इतना ही नही दरिंदो ने बालिका की आंख भी निकाल दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया।
बालिका के परिजनों ने पांकी पुलिसथाना में इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई हुई थी। बालिका के पिता भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता (leader) है।
लॉकडाउन में देर रात पार्टी से लौट रही 22 वर्षीय युवती से लिफ्ट के बहाने गैंगरेप
Jharkhand Gangrape ये है पूरा मामला
झारखंड के पलामू जिले (Palamu Police Station) के पांकी पुलिसथाना क्षेत्र में 16 वर्षीय बालिका के साथ पहले दरिंदों ने गैंगरेप (Gangrape) किया। जब इससे भी मन नही भरा तो निर्मम हत्या कर दरिंदों ने बालिका की आंखों को निकाल दिया और शव को पेड़ से (Murder) लटका दिया। सुबह 10 बजे तक घर नही आई तो परिजनों आस पास में तलाश की और जब बालिका नही मिली तो इसकी पांकी पुलिसथाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई।
स्थानीय पुलिस पीड़िता को ढूंढने का प्रयास कर ही रही थी कि बुधवार को उन्हें लालीमाटी जंगल (Lali Mati Forest) में पेड़ से लटका उसका शव मिला। जिसको पुलिस ने पेड़ से नीचे उतारा और पेस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
Jharkhand Gangrape मामला गंभीर
पांकी के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने गायब होने से संबंधित गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस पूरे मामले में प्रथम दृष्टया कहा कि ये सारा मामला (Jharkhand Gangrape) गंभीर है। दरिंदो ने बालिका को आत्महत्या का मामला लगे इसलिए पेड़ पर फंदे से लटका दिया।
घटनास्थल से पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है। जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जबकि परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म (Rape) के बाद बालिका की आंखे दरिंदो ने फोड़ी है। उनकी चार बेटी व एक बेटा है, इसमें हत्यारे ने एक बड़ी बेटी की हत्या कर दी।
पुलिस ने इस मामले (Jharkhand Gangrape) में जांच करते हुए प्रदीप कुमार सिंह नामक युवक को गिरफतार (Arrest) किया है।
लॉकडाउन में काम नहीं मिला तो अभिनेत्री बनीं सेक्स वर्कर, 2 अभिनेत्री सहित 5 गिरफ्तार
More News : BJP, BJP leader’s daughter gang-raped, Jharkhand, Palamu, rape, Minor girl gang rape case, Minor girl, BJP Leader, Jharkhand, Crime news, नाबालिग के साथ गैंगरेप, बीजेपी नेता, झारखंड , रेप केस, Jharkhand Gangrape,bjp politician daughter raped, Jharkhand bjp,