बीकानेर में भारत-सऊदी अरब संयुक्त सैन्य अभ्यास सदा तनसीक शुरु

India Saudi Arabia Joint Military Exercise Sada Tanseeq 2024 Start in Mahajan Bikaner

Exercise Sada Tanseeq 2024, India Saudi Arabia Joint Military Exercise Sada Tanseeq 2024, Indo UAE Joint Military Exercise Sada Tanseeq 2024 , Indian Army,

Exercise Sada Tanseeq 2024

बीकानेर। बीकानेर जिले के महाजन में भारत-सऊदी अरब संयुक्त सैन्य अभ्यास सदा तनसीक का उद्घाटन 29 जनवरी 2024 को हुआ। दोनेां देशों के बीच यह अभ्यास 29 जनवरी से 10 फरवरी 2024 तक होगा। 45 जवानों वाली सऊदी अरब की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेज द्वारा किया जा रहा है।

भारतीय सेना की टुकड़ी में भी 45 जवान है और जिसका प्रतिनिधित्व ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स (मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री) की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है।

इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के खंड 7 के तहत अर्ध रेगिस्तानी इलाके में संयुक्त अभियानों के लिए दोनों पक्षों के सैनिकों को प्रशिक्षित करना है। यह अभ्यास दोनों पक्षों को उप-पारंपरिक क्षेत्र में ऑपरेशन्स की तकनीक, प्रक्रियाओं और रणनीति में अपनी सर्वाेत्तम प्रथाओं को साझा करने में सक्षम बनाएगा। इससे दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच आपसी भाईचारा और मेलमिलाप विकसित करने में मदद मिलेगी।

इस अभ्यास में मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना, घेरा और खोज अभियान, हाउस इंटरवेंशन ड्रिल, रिफ्लेक्स शूटिंग, स्लिथरिंग और स्नाइपर फायरिंग शामिल होगी। यह अभ्यास दोनों टुकड़ियों को अपने बंधन को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा।

यह अभ्यास सुरक्षा उद्देश्यों को प्राप्त करने, रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाने और दो मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

Tags : Exercise Sada Tanseeq 2024, Mahajan Field Firing Range, Bikaner , Indian Army

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version