चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक के सुनारियां जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 50 दिन की पैरोल मंजूर कर दी है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 29 दिन पहले ही पैरोल से वापिस लौटे थे।
हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी है। पैरोल अवधि के दौरान बाबा राम रहीम उतरप्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम में रहेंगे।
हालांकि हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को नंवबर 2023 में 21 दिन की फरलो दी थी। इस दौरान भी बाबा बागपत के आश्रम में रहे थे। यहां से 21 दिसंबर 2023 को बाबा रोहतक जेल में वापिस आए थे।
https://www.facebook.com/watch/?ref=embed_video&v=856656115833456
Tags : Dera Saccha Saudha , Haryana news , Rohtak Jail, Sunaria Jail Rohtak , Gurmeet Ram Rahim