Bappi Lahiri dies in Mumbai : मुंबई। संगीतकार और गायक (Singer Composer ) बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का बुधवार सुबह क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। इसकी पुष्टि अस्पताल के निदेशक डाॅ दीपक जोशी ने की है।
क्रिटिकेयर अस्पताल, मुंबई के निदेशक ने बताया कि उन्हे अस्पताल में एक माह के भर्ती कराया गया था। जिसके बाद सोमवार को ही उन्हे अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर एक चिकित्सक को उनके घर भेजा गया था। जिसके बाद उन्हे अस्पताल वापिस लाया गया था। जहां देर रात उनका इलाज के दौरान निधन हो गया।
डिस्को किंग के रुप में थी पहचान
संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी को डिस्को किंग के रुप में जाना जाता था।
Bappi Lahiri Family : जन्म व परिवार
संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का जन्म पश्चिमी बंगाल के कलकता में 1952 में हुआ था। उनके पिता अपरेश लाहिड़ी भी प्रसिद्व बंगाली गायक थे और मां भी संगीतकार , गायक थी।
Bappi Lahiri biography : संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का करियर
शास्त्रीय गायन से जुड़े बड़े परिवार में पैदा होने क बाद वे 19 साल में ही संगीत निदेशक के रुप मंे अपना सफर शुरु किया। सबसे पहले इनको 1972 में दादू फिल्म में गाने का मौका मिला था। इसके बाद सफर शुरु हो गया। फिल्म शिकारी 1973ए जख्मी 1975 और फिर वे रातों रात ही संगीत की दुनियां में बादशाह बन गए।
अभी आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार स्टारर शुभ मंगल ज्यादा सावधान के लिए भी यार बिना चैन कहां रे , अरे प्यार कर ले शीर्षक से रीमिक्स किया।1970-80 के दशक में डिस्को डांसर, न मक हलाल और डांस डांस पर भी आपने अपना जादू छोड़ा।
Bappi Lahiri Gold : सोने को मानते थे लक्की
संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी सोना हमेशा पहनते थे। वे इसी गोल्ड को अपने लिए शुभ मानते थे।
इनके पास 2014 में 754 ग्राम सोना और 4.62 किलो चंादी और 4 लाख रुपए के हीरे थे।
More News : bappi lahiri, bappi lahiri age, bappi lahiri song,
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1