Wednesday, June 25, 2025
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
Home News Article

आज मनाई जायेगी कार्तिक पूर्णिमा, गुरुनानक जयंती और देव दीपावली

Kartik Purnima 2021 Dev deepawali Guru Nanak Jayanti Celebration

Dr.Anish Vyas by Dr.Anish Vyas
November 19, 2021
in Article
0 0
Happy Guru Nanak Jayanti 2021, Happy Dev Deepawali 2021 Wishes, Happy Diwali, Kartik Purnima 2021, Guru Nanak Jayanti 2020 Date, Dev Diwali Muhurat, Dev Deepawali, 2021 Dev Diwali, 2021 Dev Deepawali, Dev Diwali Date, Dev Diwali Time, Diwali of Gods, Gods Diwali, Gods Deepawali, Tripurotsav 2021, Dev diwali 2021 date, dev diwali kab hai, dev diwali 2021 date in india calendar, dev diwali varanasi 2021, dev diwali varanasi, dev diwali 2021, dev deepawali 2021, why we celebrate dev diwali, why we celebrate dev diwali in hindi, dev diwali kyu manaya jata hai, dev diwali kyu manate hai, dev diwali deepdaan, dev deepwali light diya, how to light up diya on dev deepawali, varanasi ganga ghat diwali, dev diwali upay, dev deepawali remedy,Kartika Purnima 2021, Dev Deepawali 2021, Kartika Purnima puja vidhi, Dev Deepawali puja vidhi, Kartika Purnima Muhurat, Dev Deepawali Muhurat, देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा की पूजा विधि, देव दीपावली शुभ मुहूर्त , कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि ,देव दिवाली 2021, देव दीपावली 2021, देव दिवाली कब है 2021,

Kartik Purnima 2021 Dev deepawali Guru Nanak Jayanti Celebration

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

Kartik Purnima 2021 Dev deepawali Guru Nanak Jayanti Celebration  : शुक्रवार, 19 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा है। इसे (Dev Diwali) देव दीपावली भी कहा जाता है। इस दिन (Guru Nanak Jayanti) गुरुनानक देव जी की जयंती भी मनाई जाती है।

इसी तिथि पर भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार हुआ था। इसे भगवान विष्णु का पहला अवतार माना जाता है। प्राचीन समय में जब जल प्रलय आया था, तब मत्स्य अवतार के रूप में भगवान ने पूरे संसार की रक्षा की थी।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर – जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2021) को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

मान्यता है कि इस तिथि पर शिव जी ने त्रिपुरासुर नाम के दैत्य का वध किया था, इस वजह से इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा कहते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है। इस कारण इसे देव दीपावली कहते हैं।

इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान करने की परंपरा है। साथ ही हवन, दान, जप, तप आदि धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व बताया गया है। विष्णु पुराण के अनुसार, इस दिन भगवान नारायण ने मत्स्यावतार लिया था।

साथ ही इस दिन उपछाया चंद्रग्रहण भी लग रहा है। जो इस दिन महत्व को और अधिक बढ़ाता है। कार्तिक मास की अंतिम तिथि यानी पूर्णिमा पर इस माह के स्नान समाप्त हो जाएंगे।

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान, दीपदान, पूजा, आरती, हवन और दान-पुण्य करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़नी और सुननी चाहिए। जरूरतमंद लोगों को फल, अनाज, दाल, चावल, गरम वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा पर अगर नदी में स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं तो घर ही सुबह जल्दी उठें और पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

यह भी पढ़ें :  Kartik Purnima : कार्तिक पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें चीजों का दान, तिल स्नान से मिलेगी शनि दोषों से राहत

स्नान करते समय सभी तीर्थों का और नदियों का ध्यान करना चाहिए। सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं। जल तांबे के लोटे से चढ़ाएं। अर्घ्य देते समय सूर्य के मंत्रों का जाप करना चाहिए। किसी गौशाला में हरी घास और धन का दान करें। इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। कर्पूर जलाकर आरती करें।

शिव जी के साथ ही गणेश जी, माता पार्वती, कार्तिकेय स्वामी और नंदी की भी विशेष पूजा करें।

हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक महीने का आखिरी दिन 19 नवंबर को है। इस दिन पूर्णिमा तिथि रहेगी। कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थ स्नान, व्रत, भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा और दीपदान करने की परंपरा है।

इस दिन किए गए स्नान और दान से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है। व्रत, पूजा-पाठ और दीपदान करने से जाने-अनजाने में हुए हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं। पुराणों में भी इस दिन को पुण्य देने वाला पर्व बताया गया है। कार्तिक के बाद मार्गशीर्ष यानी अगहन महीना शुरू हो जाएगा।

Table of Contents

Toggle
  • Kartik Purnima : कार्तिक पूर्णिमा पर शुभ योग
  • Dev deepawali : देव दीपावली
  • Kartik Purnima Tulsi Pujan : तुलसी पूजन
  • जरूरतमंदों को करें दान
  • Kartik Purnima : भगवान शिव बने थे त्रिपुरारी
  • भगवान विष्णु का प्रथम अवतार
  • Kartik Purnima :कार्तिक पूर्णिमा पर तिल स्नान से मिलेगी शनि दोषों से राहत
  • कार्तिक पूर्णिमा : Kartik Purnima
  • Kartik Purnima : कार्तिक पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें चीजों का दान, तिल स्नान से मिलेगी शनि दोषों से राहत

Kartik Purnima : कार्तिक पूर्णिमा पर शुभ योग

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि 19 नवंबर को छत्र योग और चंद्रमा अपनी उच्च राशि में रहेगा। साथ ही चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि रहेगी। इस शुभ संयोग में भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का फल और बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें :  कोरोना का कहर और पारिवारिक रिश्तों के प्रति चिंता क्या अनुचित है ?

शुक्रवार को पूर्णिमा तिथि में सूर्योदय होने से इस दिन स्नान-दान, पूजा और व्रत वाली पूर्णिमा रहेगी। इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाएगी।

Dev deepawali : देव दीपावली

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि मान्यता है कि देव दीपावली के दिन सभी देवता गंगा नदी के घाट पर आकर दीप जलाकर अपनी खुशी को दर्शाते हैं। इसीलिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान का बहुत अधिक महत्व है।

इस दिन नदी और तालाब में दीपदान करने से सभी तरह के संकट समाप्त हो जाते हैं और कर्ज से भी मुक्ति मिलती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्यद्वार पर आम के पत्तों से बनाया हुआ तोरण जरूर बांधे और दीपावली की ही तरह चारों और दीपक जलाएं।

Kartik Purnima Tulsi Pujan : तुलसी पूजन

कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन शालिग्राम के साथ ही तुलसी जी की पूजा की जाती है। इस दिन तुलसी पूजन का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन तीर्थ पूजा, गंगा पूजा, विष्णु पूजा, लक्ष्मी पूजा और यज्ञ और हवन का भी बहुत अधिक महत्व होता है।

इस दिन किए हुए स्नान, दान, होम, यज्ञ और उपासना का अनंत फल होता है। इस दिन तुलसी के सामने दीपक जरूर जलाएं। जिससे आपके मनोकामना पूरी हो और दरिद्रता दूर हो सके।

जरूरतमंदों को करें दान

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने से दस यज्ञों के समान फल प्राप्त होता है। इस दिन दान का बहुत अधिक महत्व होता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपनी क्षमता अनुसार अन्न दान, वस्त्र दान और अन्य जो भी दान कर सकते हों वह जरूर करें। इससे घर परिवार में धन-समृद्धि और बरकत बनी रहती है।

Kartik Purnima : भगवान शिव बने थे त्रिपुरारी

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक महाबलशाली असुर का वध इसी दिन किया था। इससे देवताओं को इस दानव के अत्यारचारों से मुक्ति मिली और देवताओं ने खुश होकर भगवान शिव को त्रिपुरारी नाम दिया।

यह भी पढ़ें :  11Best Places to visit in the United States

भगवान विष्णु का प्रथम अवतार

भविष्यवक्ता अनीष व्यास ने बताया कि पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि भगवान विष्णुन का प्रथम अवतार भी इसी दिन हुआ था। प्रथम अवतार के रूप में भगवान विष्णुि मत्स्ओय यानी मछली के रूप में प्रकट हुए थे। इस दिन सत्यरनारायण भगवान की कथा करवाकर जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

Kartik Purnima :कार्तिक पूर्णिमा पर तिल स्नान से मिलेगी शनि दोषों से राहत

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर तिल जल में डालकर स्नान करने से शनि दोष समाप्त होंगे। खासकर शनि की साढ़ेसाती। वही कुंडली में पितृ दोष, चांडाल दोष, नदी दोष की स्थिति यदि है तो उसमें भी शीघ्र लाभ होगा।

कार्तिक पूर्णिमा : Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा तिथि आरंभ- 18 नवंबर दोपहर 12:00 बजे से

कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्त- 19 नवंबर दोपहर 02:26 पर

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास आपको बता रहे हैं कि राशि अनुसार आपको किन चीजों का दान करना चाहिए

मेष-गुड़

वृष- गर्म कपड़ों

मिथुन-मूंग की दाल

कर्क-चावल

सिंह-गेहूं

कन्या-हरे रंग का चारा

तुला -भोजन

वृश्चिकृ- गुड़ और चना

धनु-गर्म खाने की चीजें, जैसे बाजरा,

मकर-कंबल

कुंभ-काली उड़द की दाल

मीन- हल्दी और बेसन की मिठाई

Kartik Purnima : कार्तिक पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें चीजों का दान, तिल स्नान से मिलेगी शनि दोषों से राहत

Source: Kartik Purnima 2021 Dev deepawali Guru Nanak Jayanti Celebration

Related Story

Heritage of Uttarakhand, Club Mahindra Binsar Valley, How to Reach Club Mahindra Binsar Valley, Kumaon region, Tourism, the Binsar resorts, IGBC Gold,
Article

उत्तराखंड की कुदरती खूबसूरती और विरासत का आनंद लें क्लब महिंद्रा बिनसर वैली और विला में

June 4, 2025
Rajasthan Diwas , Rajasthan Diwas 2025, Rajasthan Diwas Update, Bhajan Lal Sharma Hari Shankar Acharya, Rajasthan Day, Hari Shankar Acharya Bikaner, Hari Shankar Acharya PRO, Hari Shankar Acharya news,
Article

Rajasthan Diwas 2025 : पहली बार 75 वर्षों बाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया राजस्थान दिवस

March 30, 2025
Developed Rail, Developed India, World Class, Indian Railway, एम.जमशेद,
Article

विकसित रेल-विकसित भारत “विश्व स्तरीय” से “श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ”

March 20, 2025
International Women’s Day, Read India, Read India Global, Read India Gurgaon, Read India Update, Sohini Bhattacharya, Sohini Bhattacharya News,
Article

International Women’s Day : रीड इंडिया ग्रामीण भारत में महिलाओं के लिए कर रहा सशक्त और समर्थ समुदायों का निर्माण

March 8, 2025
Union Budget 2024-25, Union Budget 2024, Union Minister for Finance, Dr. Surendra Singh Shekhawat
Article

Union Budget 2024 : मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का बजट – डॉ सुरेंद्रसिंह शेखावत

July 23, 2024
milk production , Rajasthan, Rajasthan milk production, ,
Article

राजस्थान : दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर प्रदेश

June 1, 2024
Load More

Latest News

  • खाटू श्याम बाबा के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू, देखें समय और रूट
  • विश्व के पर्यटन नक्शे पर चमकेगा बीकानेर,नाइट टूरिज्म डेजर्ट एडवेंचर और रूरल टूरिज्म का होगा विकास
  • राजस्थान में 62 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों के ​कलक्टर बदले
  • राजस्थान में मौसम ने बदली करवट : कई जिलों में बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
  • बीकानेर में हो सकेगा योग और पंचकर्म से मरीजों का उपचार

Web-Stories

Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे
Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स
Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience
Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience
Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती
Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती
Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें
Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
10  Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर
Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर
Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प
Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प
Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर
Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर
RBSE 12th Arts Result 2023 :  राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
10 Best places to visit in the United States
10 Best places to visit in the United States
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure
  • Sitemap

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By HR. DMCA.com Protection Status

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By HR. DMCA.com Protection Status

Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट 10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her 10 Best places to visit in the United States