Monday, October 2, 2023
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Web -Stories
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
Hello Rajasthan
Advertisement
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
Home News Article

Independence Day : स्वतन्त्रता दिवस के मायने समझना जरूरी…!!

Independence Day 2021: Importance, History and Significance of Bhartiya Swatantrata Diwas 15 August

Dr.Anish Vyas by Dr.Anish Vyas
August 13, 2023
in Article
0 0
Independence Day 2021, Happy Independence Day 2021, 15 August, lifestyle,miscellaneous,Happy Independence Day 2021, Independence day history, Indian independence day importance, Swatantrata Diwas,Lifestyle and Relationship,

Independence Day

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

@अनीष व्यास, स्वतंत्र पत्रकार

Independence Day 2021:  देश के स्वतन्त्रता दिवस पर हमें यह जरूर आकलन करना चाहिए कि पिछले 75सालों में हमने आजाद भारत के विकास में कितना सफर तय किया है। हमारा सफर लोकतन्त्र की व्यवस्था के साये में निश्चित रूप से सन्तोषप्रद रहा है क्योंकि इन 75 सालों में भारत का स्थान दुनिया के 20 प्रमुख औद्योगीकृत देशों के बीच लाकर खड़़ा कर दिया है।

देश 75 वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मना रहा है। साल 1947 में हमारा देश दासता की जंजीरों से मुक्त हुआ था। यह आजादी न केवल अंग्रेजी शासन से मिली थी, बल्कि विदेशी सोच और सलीके भी यहीं से खत्म हुए थे। इसके बाद रखी गई नए आजाद हिंदुस्तान की नींव। नींव एक ऐसा देश बनाने की जो भले ही सोने की चिड़िया न रहा हो पर दोबारा अपना वही रुतबा हासिल करने का माद्दा रखता हो।15 अगस्त 1947 की सुबह हर मायने में नई थी।

आजादी की हवा में सांस लेना तो नया था ही, साथ ही था हिंदुस्तानियत का जज्बा। अब सबकुछ हमारा था, हमेशा हमेशा के लिए। कहते हैं आजादी महसूस करने की चीज है। लेकिन कोई अहसास हर किसी के लिए समान हो, यह जरूरी नहीं। एक राष्ट्र-राज्य की सफलता इसी में है कि हरेक नागरिक अपने को एक जैसा आजाद समझे यानी वह खुद को एक जैसा अधिकार संपन्न महसूस करे।

ध्वजारोहण करते समय भारतीय झंडा संहिता, 2002 का करें पालन, आइये जाने क्या है तिरंगा फहराने के नियम

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) हर एक राष्ट्र के लिए उत्सव की तरह होता है। देशभक्ति के रंग में जाति, धर्म, रंग व भेद से ऊपर उठकर हम अपने उन पूर्वजों को याद करते हैं जिन्होनें हमारी आजादी के लिए लड़ाई लड़कर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

हम 15 अगस्त के दिन ही 200 सालों की गुलामी की जंजीरों को तोड़कर हम एक लोकतांत्रिक देश के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत होते हैं। यह दिन हमारे कर्तव्यों को भी याद दिलाता है कि जिस तरह से आजादी के लिए अनगिनत लोग अपने प्राणों की आहुति दे दी उसी तरह हमें भी देश के भीतर-बाहर के दुश्मनों से लड़ना है और अपने देश की रक्षा करनी है।

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मात्र एक पर्व ही नहीं, वरन उन तमाम संघर्षों, कुर्बानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों (Freedom Fighter) को याद करने का दिन है जिनके बिना हम यह दिन मना ही नहीं पाते। यह उन संकल्पों को भी दोहराने का दिन है जो हमने आजादी की लड़ाई के दौरान लिए थे।

क्या हमें वे संघर्ष, वे सेनानी और वे संकल्प याद हैं? यह सवाल इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज की युवा पीढ़ी अपने वर्तमान संघर्ष और भविष्य निर्माण में इस कदर मशगूल है कि उसे अपने अतीत और इतिहास का समुचित भान ही नहीं। कौन और कैसे कराएगा उसका अहसास ? यह काम इसलिए बहुत जरूरी है, क्योंकि आज जिस खुली हवा में हम सांस ले पा रहे हैं उसे हमने केवल अपने हक की तरह देखा है। उसके पीछे के संघर्ष और बलिदान से नावाकिफ हम उसके मूल्य और उसे सहेजने के अपने दायित्व को ठीक से समझ नहीं पाए हैं।

गांधी ने हमको यही तो सिखाया है कि जो लोग समाज के लिए जीते हैं उनकी राष्ट्रभक्ति को कोई चुनौती नहीं दे सकता। 75 साल बाद भी यदि हम दुविधा में फंसे हुए हैं तो इसका प्रमुख कारण यह है कि हमारी वरीयता राष्ट्र न होकर स्वयं का आभा मंडन हो गया है और इसे हम अन्धी प्रतियोगिता में झोंकना चाहते हैं। 15 अगस्त 1947 को लाल किले पर झंडा फहराने के बाद प. नेहरू ने केवल राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन अधिनायक जय हो’ ही नहीं गवाया था बल्कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (Subhash Chandra Bose) की आजाद हिन्द फौज का यह कौमी तराना भी गवाया था।

‘कदम-कदम बढ़ाये जा खुशी के गीत गाये जा, ये जिन्दगी है कौम की तू कौम पर लुटाये जा’। इसका मन्तव्य यही था कि आजादी किसी की जागीर नहीं है बल्कि इस मुल्क के लोगों की सामूहिक हिम्मत से हासिल की गई कामयाबी है। इस स्वतन्त्रता दिवस पर हमें महात्मा गांधी से लेकर पं. नेहरू और सरदार पटेल व नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा दिखाये गये उस मार्ग को याद रखने की जरूरत है जिसमें स्वतन्त्र भारत की आस्था गरीबों के उत्थान में निहित हो।

यह क्या कोई याद दिलाने वाली बात है कि जब सरदार पटेल मरे तो उनकी कुल जमा सम्पत्ति केवल 259 रुपए थी। आज के नेता यदि यही मार्ग पकड़ लें तो इस देश से गरीबी खुद-ब-खुद समाप्त हो जायेगी।

आजादी के साथ हर नागरिक को समान अधिकार दिए गए, लेकिन क्या व्यवहार में हर किसी को बराबर अधिकार हासिल हैं? हरेक स्वतंत्रता दिवस पर यह प्रश्न जरूर उठता है। अब जैसे हर किसी को कानून के समक्ष समानता का अधिकार प्राप्त है, लेकिन क्या सबको समान रूप से न्याय मिल पा रहा है? आज आलम यह है कि अदालतों में केसों का अंबार लगा है। तारीख पर तारीख मिलती रहती है और फैसला नहीं हो पाता जबकि रसूख वालों के केस में या चर्चित मामलों में तुरंत निर्णय आ जाता है। आज सैकड़ों लोग सिर्फ इसलिए जेलों में बंद हैं कि कोई उनकी जमानत लेने वाला नहीं है।

हर किसी को समान रूप से शिक्षा और रोजी-रोजगार पाने का हक है। सिद्धांत रूप में सरकार ने हर किसी के लिए शिक्षा की व्यवस्था कर रखी है। पर हकीकत यह है कि कई गांवों में स्कूल सिर्फ कागज पर हैं। स्कूल चलते भी हैं तो वहां नाममात्र की पढ़ाई होती है।

Independence Day Facts : स्वतंत्रता दिवस पर जाने कुछ रोचक महत्वपूर्ण तथ्य

कहने को तो बच्चे पढ़-लिख गए, पर वे रोजी-रोजगार की दौड़ में शहर के पब्लिक स्कूलों में पढ़े बच्चों के सामने कहां टिक पाएंगे? लाखों गरीब परिवारों के बच्चे तो निर्धनता के कारण नहीं पढ़ पाते। वे काम करने को मजबूर होते हैं या अपराधियों के गिरोह में फंस जाते हैं।

अनेकता में एकता वाले समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम कठिन और जोखिम भरा होता है। चूंकि इसके लिए जो साहस, समर्पण और सद्बुद्धि चाहिए वह अभी भारतीय राजनीति में दिखाई नहीं देती इसलिए हम सभी को एक संकल्प यह भी लेना है कि भारतीय लोकतंत्र और राजनीति की रक्षा करते हुए उसे श्रेष्ठता की ओर ले जाना है।

स्वतन्त्रता दिवस (Independence Day) पर हमें पूरे देश की स्थिति पर नजर दौड़ानी चाहिए। उस देश के लोगों का इससे बड़ा दुर्भाग्य कोई नहीं हो सकता कि खुद सरकार उन्हें अपना आजादी का दिन मनाने के लिए निर्देश दे। ऐसी स्थिति क्यों आ रही है कि जो कार्य स्वत: स्फूर्त ढंग से पिछले 75 सालों से होता आ रहा है उसे करने के लिए सरकार निर्देश जारी कर रही है।

क्या हमारी राष्ट्रभक्ति में कहीं कमी आ गई है या हमारे राष्ट्रप्रेम की परिभाषा बदल गई है। जिस देश की आजादी के लिए उसके आम आदमी ने ही सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी हों वह किस तरह इस दिन को भूल सकता है।

विचार इस बात पर भी करने की जरूरत है कि ऐसा करके हम क्या खुद पर ही भरोसा उठने का सन्देश तो नहीं दे रहे हैं। जो व्यक्ति अपने आसपास के गली-मुहल्ले में सफाई अभियान चलाये हुए है, उससे बड़ा देशभक्त कौन हो सकता है क्योंकि वह अपने लिए नहीं बल्कि समाज के लिए जीता है।

More Article : Independence Day 2021, Happy Independence Day 2021, 15 August, lifestyle,miscellaneous,Happy Independence Day 2021, Independence day history, Indian independence day importance, Swatantrata Diwas,Lifestyle and Relationship, Independence Day speech ,

Related posts:

  1. राजस्थान में मनाया गया स्वाधीनता दिवस, राज्य स्तर पर हुआ 34 शख्सियतों का सम्मान
  2. Independence Day Facts : स्वतंत्रता दिवस पर जाने कुछ रोचक महत्वपूर्ण तथ्य
  3. Rangoli Design : दिवाली पर कुछ इस तरह से बनाए रंगोली डिजाईन, चमक उठेगा घर

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1

Source: Independence Day 2021: Importance, History and Significance of Bhartiya Swatantrata Diwas 15 August

Related Story

Sikar Congress, District President, Sunita Gathala , Congress Party Sikar, Congress Party Ticket List,
Article

राजस्थान के सीकर में कांग्रेस पार्टी से जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला भी मैदान में

September 14, 2023
Sikar Assembly seat, Sikar Assembly, Sikar Assembly Congress, Rajasthan Congress , Congress List 2023, BJP List 2023, BJP Rajasthan 2023,
Article

सीकर सीट पर जातीय बदलाव की गणित में ओला मजबूत उम्मीदवार

September 6, 2023
rangoli, rangoli design, rangoli designs, simple rangoli design, rangoli for diwali, flower rangoli, kolam rangoli, rangoli kolam, simple rangoli designs for home, easy rangoli design, rangoli design simple, small rangoli design, rangoli with dots, rangoli kolangal, beautiful rangoli designs, diwali rangoli, rangoli designs for diwali, Mandana Art, JJ School of Art,
Article

दीपावली के दिन लक्ष्मीजी के स्वागत के लिये घर के बाहर बनाते हैं पगलियां मांडना आर्ट

August 27, 2023
 When you are going to Kuwait for any job need a work visa from Government. To obtain a work visa for Kuwait from India, you will need to follow these steps:
Article

How to Apply for Kuwait Work Visa from India ?

May 10, 2023
10 Best places to visit in the United States , Best places to visit in The New York,   Best places to visit in The Los Angeles, Best places to visit in The California, Best places to visit in The Chicago, Best places to visit in The Illinois, Tourist Places in USA, Best places to visit in The San Francisco, Best places to visit in The California, Best places to visit in The Miami, Best places to visit in The Florida, Best places to visit in the Las Vegas, Best places to visit in the Nevada, Best places to visit in the Washington D.C, Best places to visit in the United States,  Best Tourism place in USA, Best hotel in usa, How to Visit in the United States,Top 10 best Tourist Places to visit in the United States, best Tourist Places in USA, 
Article

11Best Places to visit in the United States

May 5, 2023
Wedding, Food Menu, Best Indian Wedding Food Menu , Shaadi Food Menu, Food Menu, Wedding Food Menu,  Latest Food Menu for Marriage, Shaadi Khana Menu, Best Indian Wedding Food Menu Ideas, Best Indian Wedding Food Menu, Wedding Food Menu Ideas,   indian wedding,indian wedding menu,trending top items,foods served in wedding,wedding dishes Indian, Shaadi Food Menu,    Include these things in the wedding menu, how to make the wedding menu special, make the wedding dinner menu new and memorable, taste these veg items at the wedding, include these mini samosas in the starter,वेडिंग मेन्यू में ये चीज़ करें शामिल,कैसे बनायें शादी के मेन्यू को खास, शादी के डिनर मेन्यू को नया और यादगार बनाएं, शादी में मेहमानों को चखाएं ये वेज आइटम, स्टार्टर में शामिल करें ये मिनी समोसा,
Article

Indian Wedding Food Menu : शादी का खाना बनाएं यादगार , देखें पूरी लिस्ट करें डाउनलोड

May 1, 2023
Load More

Latest News

  • Gandhi Jayanti 2023 : बीकानेर ज़िले में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
  • जयपुर में डेरा सच्चा सौदा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,सत्संग भंडारे में पहुंचे लाखों श्रद्धालु
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा का शक्ति प्रदर्शन, जयपुर में जुटे लाखों श्रृद्वालु
  • राजस्थान में स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देना विजन-2030 का एक महत्वपूर्ण हिस्सा : मुख्यमंत्री
  • Pitru Paksha 2023 : पितृपक्ष यानी श्राद्ध का हिंदू धर्म में विशेष महत्व

Web Stories

Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
By Hello Rajasthan
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
By Hello Rajasthan
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
By Hello Rajasthan
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
By Hello Rajasthan
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure
  • Sitemap

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Web -Stories
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Hello Rajasthan

Add New Playlist

Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success