Wednesday, June 25, 2025
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
Home Dharma-Karma

Diwali 2021 : दीपावली पर दुर्लभ संयोग,तुला राशि में होगें चार ग्रह

Diwali 2021 : combination of four planets being made on Deepawali

Dr.Anish Vyas by Dr.Anish Vyas
January 15, 2022
in Dharma-Karma
0 0
Diwali 2021 , Diwali 2021 Date,Diwali, shubh muhurt,deepawali 2021,diwali auspicious time,Diwali puja,Diwali date and time,Diwali pujan vidhi,laxmi puja on diwali,diwali 2021 celebration,shubh sanyog Diwali, Kab Hai Diwali ,

Diwali 2021 shubh muhurat puja vidhi

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

Table of Contents

Toggle
  • Diwali 2021 : combination of four planets being made on Deepawali 
  • ग्रह- नक्षत्रों के दुर्लभ योग में मनाई जायेगी दीपावली
  • दीपावली पर करे मां लक्ष्मी का स्वागत
  • दीपावली पर दुर्लभ संयोग देगा आर्थिक लाभ
  • दीपावली पर तुला राशि में होगें चार ग्रह
  • What is Deepawali / Diwali 
  • When is Diwali
  • चार ग्रहों की युति
  • अमावस्या तिथि अमावस्या तिथि प्रारंभ: 04 नवंबर 2021 को सुबह 06:03 मिनट से अमावस्या तिथि का समापन: 05 नवंबर की सुबह 02:44 मिनट पर समाप्त
  • Deepawali Puja | Diwali Pujan : इस विशेष संयोग में लक्ष्मी पूजन का महत्व
  • दीपावली के दिन जरूर करें ये उपाय | Diwali 
  • How to Decorate Home on Diwali 
  • स्वास्तिक का बनाएं चिह्न
  • Diwali Pujan : उत्तर-पूर्व (ईशान) में करें पूजन
  • Diwali Puja Samgri : उत्तर पूर्व दिशा में रखें पूजा की सामग्री
  • Laxmi Puja Subh Muhurat : लक्ष्मी पूजन मुहूर्त लक्ष्मी पूजा सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त –
  • लक्ष्मी पूजन चौघड़िया मुहूर्त
  • व्यापारिक प्रतिष्ठान पूजन मुहूर्त
  • गृहस्थों के लिए पूजन मुहूर्त
  • More Story : Diwali 2021, Diwali Puja Samgri, Laxmi Puja Subh Muhurat, Diwali Pujan, How to Decorate Home on Diwali , Diwali Rashifal, Dharm Samaj News, When is Diwali

Diwali 2021 : combination of four planets being made on Deepawali 

ग्रह- नक्षत्रों के दुर्लभ योग में मनाई जायेगी दीपावली

दीपावली पर करे मां लक्ष्मी का स्वागत

दीपावली पर दुर्लभ संयोग देगा आर्थिक लाभ

दीपावली पर तुला राशि में होगें चार ग्रह

मुख्य द्वार को सजाएं स्वास्तिक का बनाएं चिह्न उत्तर पूर्व दिशा में रखें

पूजा की सामग्री उत्तर-पूर्व (ईशान) में करें पूजन लाल रंग है धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रिय शंख ध्वनि से होते हैं देवी-देवता प्रसन्न

What is Deepawali / Diwali 

कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली (Diwali) का त्योहार मनाया जाता है। यह तिथि सर्वार्थसिद्धि देने वाली मानी गई है। इस वर्ष दीपावली (Deepawali) का त्योहार 4 नवंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दीपावली पर धन की देवी मां लक्ष्मी का पूजन होता है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी स्वयं पधारती हैं।

इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ पूजन करने पर सुख-समृद्धि बनी रहती है। दीपावली के पावन उत्सव पर धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी और गणपति महाराज की पूजा होती है।

शास्त्रों के अनुसार, धन-वैभव, ऐश्वर्य और सौभाग्य प्राप्ति के लिए (Deepawali ) दीपावली की रात्रि को लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त माना गया है।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर – जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि इस बार लक्ष्मी-गणेश पूजन पर चार ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। इस योग में एक ही राशि में चार ग्रह गोचर कर रहें होंगे। इसी दिन सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे। चार ग्रहों की इस युति से (Deepawali ) दीपावली के दिन शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग में दीपावली (Diwali) का त्योहार बहुत शुभ रहेगा। सभी पर देवी लक्ष्मी की कृपा रहेगी।

When is Diwali

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार हर साल खास होता है, लेकिन ज्योतिष की नजर से भी यह दीपावली खास होने वाली है। इस साल दीपावली का त्योहार 4 नवंबर को गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन चार ग्रह एक ही राशि में रहेंगे।

यह भी पढ़ें :  Chhath Puja 2022 : नहाय खाय के साथ करें छठ महापर्व पर पूजा, मिलेगी सुख-समृद्धि

इस वजह से शुभ योग बन रहा है, जो कई सभी राशियों के लोगों को फायदा पहुंचाएगा। दीपावली के त्योहार पर धन की देवी और गणपति बप्पा की पूजा की जाती है। इस शुभ योग में मां लक्ष्मी की पूजा करने से देवी बहुत प्रसन्न होंगी और अपने भक्तों पर दिल खलकर कृपा बरसाएंगी।

चार ग्रहों की युति

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि इस बार चार नवंबर को दिवाली बेहद शुभ संयोग में मनाई जाएगी। इस बार दीपावली पर चार प्रमुख ग्रहों की युति हो रही है जिसमें इस दिन सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे।

तुला राशि में सूर्य मौजूद रहेगा, जो 17 अक्टूबर 2021 को दोपहर 1 बजे प्रवेश करेगा और 16 नवंबर 2021 को दोपहर 12:49 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहों का राजा है। इसके कारण ये हर किसी के लिए शुभता लेकर आएगा। तुला राशि में बुध ग्रह भी रहेगा। यह 2 नवंबर 2021 की सुबह 9:53 मिनट पर तुला राशि में गोचर करेंगे।

मार्गी अवस्था में गोचर करते हुए ये 21 नवंबर की सुबह 04:48 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जिसके कारण धन लाभ और बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। तुला राशि में मंगल ग्रह भी प्रवेश कर रहा है। यह ग्रह तुला राशि में 22 अक्टूबर 2021 को सुबह 1:13 मिनट बजे से 5 दिसंबर 2021 तक सुबह 5:01 मिनट तक रहेगा। मंगल ग्रहों का सेनापति है।

तुला राशि में चंद्रमा भी प्रवेश कर रहा है। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। वहीं सूर्य को पिता और चंद्रमा को माता का कारक माना जाता है।

सभी राशियों को होगा लाभ धन लाभ होने की संभावना शुभ फल होगी की प्राप्ति नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में होगी वृद्दि

अमावस्या तिथि अमावस्या तिथि प्रारंभ: 04 नवंबर 2021 को सुबह 06:03 मिनट से अमावस्या तिथि का समापन: 05 नवंबर की सुबह 02:44 मिनट पर समाप्त

Deepawali Puja | Diwali Pujan : इस विशेष संयोग में लक्ष्मी पूजन का महत्व

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि दीपावली के दिन सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और लक्ष्मी जी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि लक्ष्मी जी की पूजा से शुक्र ग्रह के शुभ परिणाम और बढ़ जाते हैं।

ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह अच्छी जिंदगी, सुख-सुविधाओं आदि का कारक होता है, जबकि सूर्य ग्रहों के राजा, मंगल को ग्रहों के सेनापति और बुध ग्रहों के राजकुमार माने जाते हैं। वहीं चंद्रमा को मन का कारक होता है। इसके अलावा सूर्य पिता तो चंद्रमा को माता माना गया है। ऐसे में जब ये सभी शुभ ग्रह एक साथ एक ही राशि में रहते हैं तो सभी लोगों के लिए बहुत ही शुभ परिणाम देते हैं।

यह भी पढ़ें :  सूर्य ने किया आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश, 6 जुलाई तक अच्छी बारिश : ज्योतिष

दीपावली के दिन जरूर करें ये उपाय | Diwali 

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि दीपावली पर लक्ष्मी जी और गणेश महाराज की पूजा का विधान है। इसके अलावा आप इस दिन हनुमानजी, यमराज, चित्रगुप्त, कुबेर, भैरव, कुलदेवता और अपने पितरों का पूजन भी जरूर करें। वहीं धन की देवी मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का भी पूजा करें। इसके साथ ही दीपावली पूजा में आप श्रीसूक्त और विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी कर सकते हैं।

How to Decorate Home on Diwali 

मुख्य द्वार को सजाएं किसी के भी स्वागत में सबसे पहले घर का मुख्य द्वार सजाया जाता है। मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए आप भी अपने घर को मुख्य द्वार को अच्छे से सजाएं। आम के पत्तो को बहुत शुभ माना जाता है। हर पूजा-पाठ के कार्यों में आम के पत्तो का उपयोग करते हैं।

इसलिए दीपावली पर आम के पत्तों और गेंदे के फूलों की तोरण से मुख्य द्वार को सजाएं।

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि पूजा घर को सजाने में भी गेंदे के फूल और आम के पत्तों का प्रयोग अवश्य करें। वास्तु की दृष्टिसे भी आम के पत्ते शुभ माने जाते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर किसी प्रकार की बाधा शुभ नहीं मानी जाती है। जिन लोगों के द्वार पर कोई रुकावट होती है वहां पर धन और समृद्धि के आगमन में भी रुकावट आती है।

दीपावली पर मां लक्ष्मी का हमारे घर में आगमन होता है इसलिए मुख्य द्वार पर अगर कोई भी ईंट पत्थर या अन्य कोई भारी सामान या रुकावट हो तो उसे तुरंत हटा दें। घर की देहली की किनारी आदि अगर टूटी हुई है तो उसे सही करवा लें।

स्वास्तिक का बनाएं चिह्न

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि हमारे धर्म और वास्तु दोनों में ही स्वास्तिक के चिह्म को बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक या कोई भी शुभ और नया कार्य आरंभ करने से पहले स्वास्तिक का चिह्न अवश्य बनाते हैं।

दीपावली पर अपने दरवाजे और दीवारों पर स्वास्तिक का चिह्न सिंदूर से बनाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा तो आती ही है साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

Diwali Pujan : उत्तर-पूर्व (ईशान) में करें पूजन

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि सबसे पहले तो पूजन कक्ष साफ-सुथरा हो, उसकी दीवारें हल्के पीले, गुलाबी या हरे रंग की हों तो अच्छा है क्योंकि ये रंग सकारात्मक ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते हैं।

काले, नीले और भूरे जैसे तामसिक रंगों का प्रयोग पूजा कक्ष की दीवारों पर नहीं होना चाहिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार मानसिक स्पष्टता और प्रज्ञा की दिशा उत्तर-पूर्व (ईशान) पूजा करने के लिए आदर्श स्थान है क्योंकि यह कोण पूर्व एवं उत्तर दिशा के शुभ प्रभावों से युक्त होता है। घर के इसी क्षेत्र में सत्व ऊर्जा का प्रभाव शत-प्रतिशत होता है।

यह भी पढ़ें :  गुरू करेगें मकर राशि में प्रवेश, ’गुरु’ और ’शनि’ के साथ आने से बढ़ेगा कोरोना संक्रमण

Diwali Puja Samgri : उत्तर पूर्व दिशा में रखें पूजा की सामग्री

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि पूजन करते समय मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। उत्तर दिशा चूंकि धन का क्षेत्र है इसलिए यह क्षेत्र यक्ष साधना (कुबेर), लक्ष्मी पूजन और गणेश पूजन के लिए आदर्श स्थान है।

ध्यान रहे, दीपावली पूजन में मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां अथवा चित्र आदि छवियां नई हों। चांदी की मूर्तियों को साफ़ करके पुनः पूजा के काम में लिया जा सकता है। पूजा कलश व अन्य पूजन सामग्री जैसे खील-पताशा, सिन्दूर, गंगाजल, अक्षत-रोली, मोली, फल-मिठाई, पान-सुपारी, इलाइची आदि उत्तर-पूर्व में ही रखा जाना शुभ फलों में वृद्धि करेगा।

लाल रंग है धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रिय विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि देवी लक्ष्मी को लाल रंग अत्यधिक प्रिय है। लाल रंग को वास्तु में भी शक्ति और शौर्य का प्रतीक माना गया है अतः माता को अर्पित किए जाने वाले वस्त्र, श्रृंगार की वस्तुएं एवं पुष्प यथा संभव लाल रंग के होने चाहिए। पूजा कक्ष के दरवाज़े पर सिन्दूर या रोली से दोनों तरफ स्वास्तिक बना देने से घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं।

शंख ध्वनि से होते हैं देवी-देवता प्रसन्न

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार शंख ध्वनि व घंटानाद करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और आस-पास का वातावरण शुद्ध और पवित्र होकर मन-मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दीपावली पूजन में श्रीयंत्र, कौड़ी एवं गोमती चक्र की पूजा सुख-समृद्धि को निमंत्रित करती है।

Laxmi Puja Subh Muhurat : लक्ष्मी पूजन मुहूर्त लक्ष्मी पूजा सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त –

4 नवंबर शाम 6:32 से 6:45 बजे तक

प्रदोष काल मुहूर्त: – 4 नवंबर शाम 5 : 38 से रात्रि 8 : 15 तक

वृषभ काल मुहूर्त: – 4 नवंबर शाम 6 :20 से रात्रि 8 : 17 तक

लक्ष्मी पूजन चौघड़िया मुहूर्त

दोपहर – (चर, लाभ, अमृत ) 4 नवंबर प्रातः काल 10: 48 से 02 : 53 तक।

शाम – (शुभ अमृत, चर ) 4 नवंबर शाम 04 : 16 से रात्रि 08 : 53 तक।

रात्रि – ( लाभ ) 4 नवंबर रात्रि 12 : 09 से 01 : 47 तक।

महानिशीथ काल मुहूर्त सिंह लग्न मुहूर्त्त – रात्रि 00:50 से 03:06 तक

व्यापारिक प्रतिष्ठान पूजन मुहूर्त

सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त ‘अभिजित – दोपहर 11:48 से 12 : 32 मिनट तक

धनु लग्न मुहूर्त्त – प्रातः काल 9:51 से 11:50 तक

गृहस्थों के लिए पूजन मुहूर्त

सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त – 4 नवंबर शाम 6 : 32 से 6 : 45 बजे तक प्रदोष काल मुहूर्त – 4 नवंबर शाम 5 : 38 से रात्रि 8 : 15 तक वृषभ लग्न मुहूर्त – 4 नवंबर शाम 6 : 20 से रात्रि 8 : 17 तक सिंह लग्न मुहूर्त – 4 नवंबर मध्य रात्रि 00 : 50 से रात 03 : 06 तक

गुरुवार को दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

Diwali 2021 : दीपावली पर करे मां लक्ष्मी का पूजन…पाएं आर्थिक समृद्धि

Diwali 2021 : दीपावली पर मां लक्ष्मी के पूजन का शुभ मुहूर्त

Diwali 2021 : दिवाली महापर्व पर धनतेरस, महालक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का जाने शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

More Story : Diwali 2021, Diwali Puja Samgri, Laxmi Puja Subh Muhurat, Diwali Pujan, How to Decorate Home on Diwali , Diwali Rashifal, Dharm Samaj News, When is Diwali

Source: Diwali 2021 : combination of four planets being made on Deepawali

Related Story

Minister of State for Information Broadcasting and Parliamentary Affairs, Dr. L. Murugan, Mahashraman, Mahashraman History,
Dharma-Karma

सूचना प्रसारण एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री डा एल मुरुगऩ ने मुनि श्री से आध्यात्मिक विषयों पर की चर्चा

May 15, 2025
MahaKumbh Ghats in Prayagraj, Hemkunt Foundation, MahaKumbh, Prayagraj
Dharma-Karma

हेमकुंट फाउंडेशन ने प्रयागराज में महाकुंभ घाटों की सफाई कर दिखाया हिंदू-सिख एकता का उदाहरण

March 5, 2025
Pandit Pradeep Mishra Live Rudrabhisek, Pandit Pradeep Mishra, Pandit Pradeep Mishra Katha, Pandit Pradeep Mishra Video, Pandit Pradeep Mishra Pujan,
Dharma-Karma

शिवरात्रि के प्रदोषकाल में पार्थिव शिवलिंग का ऐसे करें पूजन, पंडित प्रदीप मिश्रा जी के साथ लाइव पूजन

October 7, 2024
Sawan month 2024 , Sawan Somwar , when is the first Sawan Monday this year , how many Sawan Mondays this year , importance of Sawan Monday , what is Mangala Gauri fast ,सावन मास 2024 , इस साल पहला सावन सोमवार कब , इस साल कितने सावन सोमवार , सावन सोमवार का महत्व , मंगला गौरी व्रत क्या होता है
Dharma-Karma

Sawan 2024 : सावन में 5 सोमवार और 4 मंगला गौरी व्रत, 3 शुभ योग में शुरू होगा पवित्र माह

July 22, 2024
Holika Dahan, Holi 2024 Muhurat, Holi 2024, Holika Dahan Flame ,
Dharma-Karma

होलिका दहन 24 मार्च 2024 : अग्नि की दिशा देखकर पता चलेगा कैसा रहेगा संवत 2081

March 23, 2024
Holika Dahan, Holi 2024 Muhurat, Holi 2024, Holika Dahan Sarvatha Siddhi Yoga, Holi, bhadra in holi, holi news, today holiday news,
Dharma-Karma

Holi 2024 Muhurat : सर्वार्थ सिद्धि योग में होली पर होगा ​होलिका दहन, जानें मुहूर्त और महत्व

March 22, 2024
Load More

Latest News

  • खाटू श्याम बाबा के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू, देखें समय और रूट
  • विश्व के पर्यटन नक्शे पर चमकेगा बीकानेर,नाइट टूरिज्म डेजर्ट एडवेंचर और रूरल टूरिज्म का होगा विकास
  • राजस्थान में 62 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों के ​कलक्टर बदले
  • राजस्थान में मौसम ने बदली करवट : कई जिलों में बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
  • बीकानेर में हो सकेगा योग और पंचकर्म से मरीजों का उपचार

Web-Stories

Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे
Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स
Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience
Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience
Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती
Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती
Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें
Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
10  Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर
Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर
Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प
Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प
Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर
Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर
RBSE 12th Arts Result 2023 :  राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
10 Best places to visit in the United States
10 Best places to visit in the United States
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure
  • Sitemap

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By HR. DMCA.com Protection Status

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By HR. DMCA.com Protection Status

Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट 10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her 10 Best places to visit in the United States