Chandra Grahan 2022 : चंद्रग्रहण होगा सिंह मकर सहित इन राशि वालों के लिए शुभ, जानें सूतक में क्या करें और ना करें

Chandra Grahan 2022 : Lunar Eclipse 2022 Horoscope Rashifal impact on zodiac signs and Know more Sutak Kaal

Chandra Grahan, Eclipse, Kartik Purnima, Sutak Kaal, Lunar Eclipse 2022, Dharm, Rajasthan News, Last Eclipse of 2022,राजस्थान समाचार, चंद्र ग्रहण, कार्तिक पूर्णिमा, chandra grahan 2022 date time in India, Lunar Eclipse 2022 impact on 12 zodiac signs, Sutak Kaal kya hota Hai, Sutak Kaal Time And Upay, When will Lunar Eclipse 2022 take place in India, Aaj Ka Grahan, Surya Grahan ke sutak ka samay, Sutak kaal Today, Aaj Sutak kab lagega, Sutak kab se lagega , 2022 में चंद्र ग्रहण कब है?, चंद्र ग्रहण का कारण क्या है? भारत में चंद्र ग्रहण कब है?, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही क्यों होता है? चंद्र ग्रहण का राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव

Chandra Grahan : Lunar Eclipse 2022 Horoscope Rashifal impact on zodiac signs and Know more Sutak Kaal

– ज्योर्तिविद् विमल जैन
Chandra Grahan 2022 :  भारत में दृश्य खग्रास चन्द्रग्रहण 8 नवम्बर,(Lunar Eclipse ) मंगलवार को दिखाई देगा। यह ग्रहण भरणी नक्षत्र एवं मेष राशि (Horoscope) पर लगेगा।

चन्द्रग्रहण (Chandra Grahan 2022 ) के समय सूर्य-बुध-शुक्र व केतु -तुला राशि में, मंगल-मिथुन राशि में, गुरु-मीन राशि में, शनि-मकर राशि मेें तथा चन्द्रमा-केतु-मेष राशि (Astrology) में उपस्थित रहेंगे।

Chandra Grahan 2022 Date Time in India : खग्रास चन्द्रग्रहण 2022 का समय : भारत में चंद्र ग्रहण कब है?

प्रख्यात ज्योर्तिविद् विमल जैन ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 7 नवम्बर, सोमवार को सायं 4 बजकर 17 मिनट पर लग रही है, जो कि 8 नवम्बर, मंगलवार को सायं 4 बजकर 32 मिनट तक रहेगी।

सन 2022 का अन्तिम खग्रास चन्द्र ग्रहण का स्पर्श भारतीय समयानुसार दिन में 2 बजकर 41 मिनट पर, ग्रहण का मध्य सायं 4 बजकर 30 मिनट पर तथा ग्रहण का मोक्ष सायं 6 बजकर 20 मिनट पर होगा। ग्रहण के स्पर्श, मध्य एवं मोक्ष के समय स्नान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम

Lunar Eclipse : खग्रास चन्द्रग्रहण : भारत सहित इन देशों में देगा दिखाई

When will Lunar Eclipse 2022 take place in India

खग्रास के रूप में यह चन्द्रग्रहण भारत के अतिरिक्त, दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, एशिया तथा प्रशान्त महासागर में दृश्य होगा। इस खग्रास चन्द्रग्रहण की आकृति उत्तरी पश्चिम के कनाडा में भी दिखाई पड़ेगा।

खग्रास चन्द्रग्रहण का आरम्भ चन्द्र अस्त होने के समय अर्जेन्टिना के पश्चिम क्षेत्रों, चिली, बोलविया, ब्राजील के पश्चिम क्षेत्रों तथा उत्तरी अटलान्टिक महासागर में दिखाई पड़ेगा। जबकि भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान तथा पूर्वी रूस में चन्द्रोदय के समय ग्रहण के समाप्ति का दृश्य होगा।

Chandra Grahan 2022 : चन्द्रग्रहण का सूतक काल में क्या करें और क्या ना करें

ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि चन्द्रग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पूर्व प्रारम्भ हो जाता है। सूतक काल के आरम्भ होने के पूर्व मंदिरों के कपाट बन्द हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : सुंदरकांड का पाठ करने से मिलती है सफलता, जाने कैसे

Chandra Grahan : चंद्रग्रहण पर सूतक काल में क्या ना करें

सूतक काल में हास्य-विनोद, मनोरंजन, शयन, भोजन, देवी-देवता के मूर्ति या विग्रह का स्पर्श करना, व्यर्थ वार्तालाप, अकारण भ्रमण, वाद-विवाद करना आदि वर्जित है।

Chandra Grahan : चंद्रग्रहण पर सूतक काल में क्या करें

यह भी पढ़ें : Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

Chandra Grahan : ग्रहण के दिन यह काम भी ना करें

स्कन्दपुराण के अनुसार ग्रहण के दिन परअन्न (दूसरे का अन्नजल) आदि ग्रहण नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर विगत बारह वर्षों तक किया हुआ जप-तप से प्राप्त पुण्य नष्ट हो जाता है। ग्रहण के दिन भूमि-खनन भी नहीं करना चाहिए।

Chandra Grahan Effects : चंद्रग्रहण का असर रहेगा जनमानस पर

इस बार यह चन्द्रग्रहण, मंगलवार, भरणी नक्षत्र, व्यतीपात योग के फलस्वरूप चन्द्रग्रहण का प्रभाव विश्वपटल पर विषम परिस्थितियों का सामना जनमानस को करना पडग़ा। जिसके फलस्वरूप विश्व के अनेक राष्ट्र प्रभावित होंगे।

यह भी पढ़ें : एयर होस्टेस ने पंजाबी गाने पर जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Chandra Grahan Effects in Political and Business : चंद्रग्रहण से राजनीति व व्यापार में होगा उतार-चढ़ाव

ज्योर्तिवद विमल जैन ने बताया कि जिन जातकों को शनिग्रह की अढ़ैया अथवा साढ़ेसाती या जन्मकुण्डली के अनुसार ग्रहों की महादशा, अन्तर्दशा या प्रत्यन्तर्दशा प्रतिकूल हो तथा चन्द्रग्रह के साथ राहु या केतु हों, उन्हें ग्रहणकाल में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। साथ ही चन्द्रग्रह से सम्बन्धित मन्त्र का मानसिक जप तथा अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना करें।

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

Chandra Grahan : Lunar Eclipse 2022 Horoscope Rashifal impact on zodiac signs and Know more Sutak Kaal

Lunar Eclipse 2022 impact on 12 zodiac signs : चंद्रग्रहण का द्वादश राशियों पर पडऩे वाला प्रभाव

मेष
निराशा की स्थिति। क्रोध की अधिकता। शारीरिक कष्ट।
वृषभ
विचारित कार्यों में विलम्ब। धनहानि। नेत्र विकार।
मिथुन
नवसम्पर्क लाभदायक। धनागम। शत्रु परास्त।
कर्क
आरोग्य सुख में कमी। पारिवारिक चिन्ता। शत्रुओं से भय।
सिंह
धनागम का सुअसवर। नवसम्पर्क लाभदायक। आरोग्य सुख।
कन्या
प्रतिकूलता की स्थिति। आरोग्य सुख में कमी। दुर्घटना की आशंका।
तुला
पारिवारिक मतभेद। व्यावसायिक पक्ष से चिन्ता। विरोधियों का वर्चस्व।
वृश्चि
कार्यों में विलम्ब। धनागम में बाधा। विश्वासघात की आशंका।
धनु
लाभ में कमी। विरोधियों का वर्चस्व। जोखिम से नुकसान।
मकर
लाभ का मार्ग प्रशस्त। नवयोजना साकार। यात्रा से लाभ।
कुम्भ
व्यावसायिक प्रगति। सन्तान सुख। पराक्रम से कार्यसिद्धि।
मीन
व्यक्तिगत परेशानी। धनहानि। नेत्र विकार। पारिवारिक अशान्ति।

यह भी पढ़ें – रेलवे स्टेशन पर ‘सात समुंदर पार’ गाने पर युवती ने किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

Chandra Grahan : राशि के अनुसार दान करना लाभकारी

मेष
लाल वस्त्र, लाल चंदन, गेहूं, गुड़, तांबा, मूंगा, मसूर, घी, कस्तूरी, लाल फूल आदि।
वृषभ
सफेद फूल, सफेद चंदन, चावल, चांदी, घी, सफेद वस्त्र, मिश्री, दूध, सुगंध, दही आदि।
मिथुन
मूंग, कस्तूरी, कांसा, हरा वस्त्र, मूंगा, खांड, घी, सबफूल, हाथी दांत, कपूर, फल आदि।
कर्क
सफेद फूल, सफेद वस्त्र, चावल, चीनी, चांदी, मोती, दही, शंख, कपूर, सफेद चंदन, मिश्री आदि।
सिंह
लाल फूल, लाल वस्त्र, माणिक्य, केशर, तांबा, घी, गेहूँ, गुड़, लाल चंदन, सोना, लाल मूंगा आदि।
कन्या
हरा फूल, कस्तूरी, कांसा, मूंग, हरा वस्त्र, पन्ना, घी, हाथी दांत, कपूर, हराफल, मूंगा, खांड आदि।
तुला
सुगंध, सफेद चंदन, सफेद फूल, चावल, चांदी, घी, सफेद वस्त्र, मिश्री, दूध, दही।
वृश्चिक
गेहूँ, गुड़, तांबा, मूंगा, लाल फूल, लाल वस्त्र, लाल चंदन, मसूर, घी, कस्तूरी आदि।
धनु
पीला वस्त्र, चने की दाल, हल्दी, पीला फल, पीला फूल, कांसा, पुखराज, खांड, पुस्तक, देशी घी आदि।

मकर
उड़द, काला तिल, तेल, काले वस्त्र, लोहा, कस्तूरी, कुलथी, काली खड़ाऊं, नीलम आदि।
कुंभ
काले वस्त्र, काला तिल, काला उड़द, तिल का तेल, लोहा, काला छाता, कस्तूरी, नीलम आदि।
मीन
चने की दाल, पीला वस्त्र, हल्दी, पीला फूल, पीला फल, सोना, खांड, पुस्तक, पुखराज, देशी घी आदि।

Tags : Chandra Grahan, Eclipse, Kartik Purnima, Sutak Kaal, Lunar Eclipse 2022,

www.hellorajasthan.com की ख़बरें फेसबुक, ट्वीटर और सोशल मीडिया पर पाने के लिए हमें Follow करें.

(हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न -परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिसी एंव वास्तुविद् , एस.2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी) 

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version