Weekly Horoscope 18-24 September 2023 : सितंबर 2023 के 18 से 24 सितंबर 2023 में मेष से मीन राशि वालों का यह सप्ताह कैसा रहेगा, इस पर आपकी राशि के अनुसार बता रहें है हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न -परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिसी एंव वास्तुविद् , एस.2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी के ज्योतिषविद् विमल जैन। आइये जाने 18 से 24 सितंबर 2023 मेष से मीन तक साप्ताहिक राशिफल।
मेष-Aries : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सप्ताह में 18 से 20 सितम्बर के दिन 8/44 बजे तक ग्रहस्थिति पक्ष में रहेगा। आहार-विहार में नवीनता की स्थिति रहेगी। सुख के जरूरी साधन सुलभ होंगे। उत्तरदायित्व की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। भोग-विलासिता की ओर रुझान रहेगा। तदन्तर 22 के दिन 3/35 बजे तक कार्यों में अवरोध रहेगा। पुरुषार्थ के प्रति अरुचि रहेगी। जोखिम से नुकसान होगा। स्वास्थ्य में व्यतिक्रम रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कटुता रहेगी। व्यर्थ भ्रमण से समय नष्ट होगा।
दुर्घटना की आशंका रहेगी। शेष 24 सितम्बर तक समय आशानुकूल व्यतित होगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। अधूरी योजना पूर्णता की ओर होगी। नवसमाचार की प्राप्ति से परिवार में उल्लास का वातावरण रहेगा। लाभ का सुअवसर प्राप्त होगा। आपसी सम्बन्धों में मधुरता की स्थिति रहेगी। राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।
भाग्योदय टिप्स
-प्रतिदिन माँ भगवती का दर्शन-पूजन करें। मंगल ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें, मंगलवार का व्रत करें।
-घर के अन्दर लगे हुए झाले, धूल-गर्दे को समय-समय पर हटा देना चाहिए।
वृषभ-Taurus : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
सप्ताह में 18 से 22 सितम्बर के दिन 3/35 बजे तक समय भाग्य के अनुरूप रहेगा। नवयोजना के प्रति रुचि जागृत होगी। दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत मिलेगी। कुछेक समस्याओं का संतोषजनक समाधान होगा। व्यक्तिगत परेशानी कम होगी। परिवार में मंगल आयोजन संपादित होगा। आत्मीयजनों का व्यवहार आशा के अनुकूल प्राप्त होगा। आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ होंगे। संतान पक्ष से उत्कर्ष रहेगा।
उत्तरदायित्व हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। तत्पश्चात् 24 की सायं 7/18 बजे तक सुख शांति का अभाव रहेगा। घरेलू वातावरण अशांतमय रहेगा। धन का प्रतिफल आशानुकूल नहीं मिल पायेगा। स्वयं की प्रतिभा का सदुपयोग नहीं कर सकेंगे। किसी के वाद-विवाद की आशंका रहेगी। दुर्घटना भी संभव है। शेष समय में व्यवधान समाप्त होने को होंगे। उन्नति का सुअवसर प्राप्त होगा। धर्म-अध्यात्म के प्रति अभिरुचि रहेगी।
Surya Rashi Parivartan 2023 : सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष, कर्क, वृश्चिक एवं धनु राशि वालों की बदलेगी किस्मत, जाने अन्य राशियों का हाल
भाग्योदय टिप्स
-माता लक्ष्मीजी का दर्शन-पूजन करें। संभव हो तो शुक्रवार के दिन मंदिर में शृंगार करावें।
-घर की सीढ़ी का द्वार पूर्व या दक्षिण दिशा में रखना शुभ फलदायक है।
मिथुन-Gemini : (का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा)
सप्ताह में 18 से 24 सितम्बर की सायं 7/18 बजे तक अभीष्ट सिद्धि का प्रयास होगा। भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ होंगे। मित्रों-स्वजनों-परिजनों के माध्यम से किसी कार्य की रूपरेखा बनेगी। लाभार्जन का मार्ग प्रशस्त होगा। समस्या विशेष के समाधान में स्वयं का निर्णय लाभप्रद रहेगा। मानसिक शांति की अनुभूति होगी। उपहार या सम्मान मिलेगा।
कर्जदारों की अदायगी हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। जनसम्पर्क का सुअवसर प्राप्त होगा। सुपरिणाम मिलेगा। भौतिक सुख के साधन सुलभ होंगे। आपसी सौहार्द रहेगा। खुशी होगी। शेष समय में तनाव की स्थिति रहेगी। अभिलाषा की पूर्ति में व्यवधान रहेगा। कुछेक मसला उलझेगा। वैवाहिक जीवन में अड़चनें रहेगी। परिजनों से मतभेद उपस्थित होगा। दूसरों के कटुवचन से तकलीफ होगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। धार्मिक स्थलों की यात्रा में पेरशानी होगी।
भाग्योदय टिप्स
-श्री गणेश जी की पूजा अर्चना करें एवं हरे रंग की वस्तुओं का दान करें। गौ सेवा भी करें।
-घर में बनी हुई क्यारियों में लगे हुए पौधों को नियमित रूप से पानी देना चाहिए।
कर्क-Cancer : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सप्ताह में 18 से 20 सितम्बर के दिन 8/44 बजे तक समय विपरीत रहेगा। वांछित प्रगति का प्रयास निष्फल होगा। दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता रहेगी। धनागम का मार्ग अवरुद्ध रहेगा। आरोग्य सुख में कमी महसूस होगी। किसी बात को लेकर मित्रों से मनमुटाव रहेगा। शेष 24 सितम्बर तक समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
व्यावसायिक-व्यापारिक पक्ष में उपस्थित व्यवधान समाप्त होने को होगा। नवयोजना दृष्टिगत होगी। नौकरी में स्थानान्तरण सम्बन्धी विषयक मसला सुलझने को होगा। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। बुद्धि-विवेक से तनाव कुछ कम होगा।
पक्ष से संतोष रहेगा। स्वास्थ्य सुधार पर होगा। अपने स्तर को बनाये रखने के लिए अधिक व्यय करना पड़ेगा। व्यक्तिगत क्षमता में वृद्धि होगी। धनागम का सुयोग बनेगा। आपकी सलाह दूसरों को समय पर काम देगी।
भाग्योदय टिप्स
-हर शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर सिंदूर चढ़ायें। साथ ही दर्शन भी करें।
-घर में प्राकृतिक जल हो या कृत्रिम जल, इसका प्रवाह सदैव उत्तर-पूर्व की ओर होना चाहिए।
यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन
सिंह-Leo (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सप्ताह में 18 से 20 सितम्बर के दिन 8/44 बजे तक समय भाग्य के अनुरूप रहेगा। बहुप्रतीक्षित कार्यों के बनने से प्रसन्नता होगी। व्यक्तिगत समस्या का सन्तोषजनक समाधान होगा। मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न होंगे। धन संचय की ओर प्रवृत्ति रहेगी। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। शांति मिलेगी। तदुपरान्त 22 के दिन 3/35 बजे तक कठिनाइयाँ प्रभावी रहेगी।
आर्थिक-व्यावसायिक प्रगति में निराशा का सामना करना पड़ेगा। व्यक्ति-विशेष से विश्वासघात की आशंका रहेगी। धनागम का मार्ग अवरुद्ध रहेगा। यात्रा में चोट-चपेट दुर्घटना भी संभव है। शेष 24 सितम्बर तक समय शुभ रहेगा। शुभ भावनाओं का उदय होगा। अधूरी योजना की पूॢत का प्रयास होगा। अधीनस्थ सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। व्यापारिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। मनोबल में वृद्धि होगा।
विशिष्टजनों से सम्पर्क होगा। यात्रा सुखद रहेगा।
भाग्योदय टिप्स
-रविवार के दिन सूर्य ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें तथा बड़ों का आशीर्वाद लें।
-बैठक के कमरे के मध्य में झरोखा नहीं होना चाहिए।
कन्या- Virgo : (टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो)
सप्ताह में 18 से 22 सितम्बर के दिन 3/35 बजे तक समय आशा अनुकूल रहेगा। नवीन कार्य की रूपरेखा बनेगी। कर्ज की अदायगी का प्रयास सार्थक होगा। जिम्मेदारियों को निभाने हेतु व्यय होगा। परिवार में आपसी सद्भाव बना रहेगा। मानसिक शांति की अनुभूति होगी। आपके हितैषी आपका सहयोग करेंगे। किसी उत्सव में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त होगा। स्थान परिवर्तन की दिशा में प्रसंग उपस्थित होगा।
व्यापार में आ रही दिक्कतों का निराकरण होगा। हर्ष होगा। तदुपरान्त 24 की सायं 7/18 बजेतक अड़चनें उपस्थित होंगी। साझेदारी के व्यापार में हानि की आशंका रहेगी। राजनेताओं को प्रतिकूलता के दौरान गुजरना पड़ेगा। सहयोगियों की गतिविधियों से कष्ट होगा। अशांति रहेगी। शेष समय अच्छा गुजरेगा। समस्या विशेष के सन्दर्भ में स्वयं का निर्णय लाभप्रद होगा। मनोविनोद के सुअवसर प्राप्त होंगे।
भाग्योदय टिप्स
-श्री अष्टविनायक का दर्शन-पूजन करें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा व गुड़ खिलावें।
-मुख्य द्वार की स्थापना अच्छे मुहूर्त में करना चाहिए।
तुला- Libra : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सप्ताह में 18 से 24 सितम्बर की सायं 7/18 बजे तक ग्रहयोग बेहतर रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति का सिलसिला रहेगा। वाद-विवाद की स्थिति समाप्त होगी। विरोधियों का वर्चस्व कम होगा। सामाजिक गतिविधियों की ओर अभिरुचि रहेगी। परिस्थितियों में क्रमिक सुधार होगा। योजना साकार होने को होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। घरेलू उलझनों से मुक्ति मिलेगी।
निजी जिन्दगी में सुख के जरूरी साधन सुलभ होंगे। कर्जदारों की अदायगी समय पर हो जायेगी। दर्शनीय स्थलों की यात्रा से आत्मिक शान्ति मिलेगी। धर्म की ओर रुझान रहेगा। परिवार में खुशी होगी। शेष समय व्यवधानकारक रहेगा। पारिवारिक मतभेद उजागर होंगे। आर्थिक पक्ष में असफलता हाथ लगेगी। घरेलू सुख में दिक्कतें आयेगी। विचारित कार्य अपूर्ण रहेंगे। मान-सम्मान में कमी महसूस होगी।
भाग्योदय टिप्स
-माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना विधि-विधान पूर्वक करें। प्रत्येक शुक्रवार के दिन गरीबों को सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।
-भवन में उत्तर-पूर्व दिशा में हल्का सामान रखना शुभफल प्रभावी रहता है।
यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता
वृश्चिक- Scorpio : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या यी, यू)
सप्ताह में 18 से 20 सितम्बर के दिन 8/44 बजे तक समय असन्तोषजनक रहेगा। धनाभाव से कार्य रुकेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। घरेलू सुख में दिक्कतें रहेगी। सहयोगी आश्वासन देकर पीछे हट जायेंगे। आय में न्यूनता की स्थिति रहेगी। किसी विवाद की भी संभावना है। शेष 24 सितम्बर तक समय आशाजनक रहेगा। विविध पक्षों में सफलता का सुयोग बनेगा।
अधूरी योजना को मूर्त रूप में परिणित कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आरोग्य सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में नवपरिवर्तन की दिशा में प्रयास होगा। व्यक्तिगत परेशानी कम होगी। उच्चाधिकारियों से सम्पर्क का लाभ मिलेगा।
नव समाचार से परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। आपसी सम्बन्धों में सामंजस्य रहेगा। मंगल आयोजन संपादित होगा। धाॢमक क्रिया-कलापों में रुचि रहेगी। संत समागम होगा।
भाग्योदय टिप्स
-श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ करावें, मंगलवार का व्रत करें। मंगल ग्रह से सम्बन्धित लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
-बैठक में लगी टाइल्स जहाँ तक हो सके, सफेद, पीली या नीली होनी चाहिए।
धनु-Sagittarius : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, ढ़े)
सप्ताह में 18 से 20 सितम्बर के दिन 8/44 बजे तक अनुकूलता की स्थिति रहेगी। मनोभिलाषित सफलता का सुअवसर प्राप्त होगा। आय के नवीन स्रोत उपस्थित होंगे। प्रभावशाली हस्तियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। दूसरों की सलाह मान्य रहेगी। हर्ष होगा। तत्पश्चात 22 के दिन 3/35 बजे तक समस्याएँ प्रभावी रहेंगी। व्यापारिक विस्तार हेतु चिन्तित रहेंगे। अध्ययन में अरुचि रहेगी। भाग्य साथ नहीं देगा। अपेक्षित सहयोग का अभाव रहेगा। वाहन से भय रहेगा। शेष 24 सितम्बर तक समय बेहतर रहेगा। सामयिक सिद्धि हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। नवयोजना दृष्टिगत होगी।
स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर रहेगा। पुरातन विवाद समापन पर होगा। राजनीतिक गतिविधियों की ओर अभिरुचि रहेगी। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। श्रेष्ठजनों से सम्पर्क का सुपरिणाम प्राप्त होगा। सुसंदेश की प्राप्ति से खुशी होगी।
भाग्योदय टिप्स
-विष्णु भगवान की सविधि पूजा-अर्चना करें। सुख-समृद्धि खुशहाली हेतु पीली वस्तुओं का दान करें।
-घर के आगे या पीछे शमशान या कब्रिस्तान नहीं होना चाहिए।
मकर- Capricorn (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
सप्ताह में 18 से 22 सितम्बर के दिन 3/35 बजे तक मनोकामना पूर्ण होगी। बुद्धि-विवेक से संकल्प सिद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता की स्थिति रहेगी। प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। किसी के माध्यम से बकाए रकम की वसूली होगी। ज्ञान-विज्ञान की ओर रुचि रहेगी। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। धन-सम्पत्ति विषयक मसला सुलझने को होंगे। लाभ होगा।
तदनन्तर 24 की सायं 7/18 बजे तक कार्यों के प्रति उदासीनता रहेगी। मन व्यथित रहेगा। धन का अभाव रहेगा। सुख के साधन में कमी महसूस होगी। किसी से विश्वासघात की संभावना रहेगी। बात-बात पर क्रोध आएगा। स्वयं की प्रतिभा कुंठित होगी। शेष समय शुभफल प्रभावी रहेगा। कठिनाइयों के निवारण का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यवसायिक उन्नति का सिलसिला बना रहेगा।
भाग्योदय टिप्स
-श्री हनुमान जी का दर्शन-पूजन करें। बदरों को गुड़ व चना खिलायें।
-घर में ट्यूबलाईट एवं बल्ब इस प्रकार लगावें कि उसकी रोशनी पूर्व एवं उत्तर दिशा की ओर अधिकतम रहे।
कुंभ-Aquarius (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सप्ताह में 18 से 24 सितम्बर की सायं 7/18 बजे तक दिन शुभ रहेगा। अभीष्ट सिद्धि हेतु किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। नवसम्पर्क से कुछेक मसले हल होंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होगी। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा।
आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु मित्रों परिजनों से विचार-विनियम होगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। धनागम का सुअवसर मिलेगा। शारीरिक मानसिक कष्ट में कमी महसूस होगी। नव उत्तरदायित्व की पूर्ति में उपस्थित व्यवधान समाप्त होगा। स्थान-परिवर्तन की दिशा में प्रयास सार्थक होगा। शेष समय में भाग्य साथ नहीं देगा। नवीन योजना प्रारम्भ में ही व्यवधान उपस्थित होगा।
आत्म-विश्वास में कमी महसूस होगी। जीवन साथी से मतभेद रहेगा। वांछित प्रगति का प्रयास असफल रहेगा। अधिकारियों से असहयोग मिलेगा। वाहन से चोट-चपेट की आशंका रहेगी। आर्थिक हानि की आशंका रहेगी।
भाग्योदय टिप्स
-श्री भैरव जी का दर्शन-पूजन करें। शनिवार के दिन काले भैसें को चारा-सानी दें।
-अतिथियों का स्थान या कक्ष उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Nimbu Mirch Totke : नींबू मिर्ची बांधने से कैसे मिलती है तरक्की या असफलता, जाने कैसे
मीन-Pisces (दी, दू, थ, झ, भ, दे, दो, चा, ची)
सप्ताह में 18 से 20 सितम्बर के दिन 8/44 बजे तक समय प्रतिकूल रहेगा। कार्य व्यवसाय से असन्तुष्ट रहेंगे। समस्याएँ प्रभावी रहेंगी। राजकीय पक्ष से असन्तोष रहेगा। स्पष्टवादिता आपके लिए घातक सिद्ध होगी। धनागम में बाधा आयेगी। शेष 24 सितम्बर तक निराशा का समापन होगा। परिश्रम के अनुरूप सफलता का सुपरिणाम मिलेगा। इच्छाशक्ति जागृत होगी।
विनियोीिजत धन का प्रतिफल प्राप्त होगा। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। दूसरों की सलाह समय पर काम आयेगी। विवाद का निर्णय पक्ष में होने से प्रसन्नता होगी। शुभकृत्य संपादित होगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। सुसमाचार की प्राप्ति होगी। जनकल्याण की ओर प्रवृत्ति रहेगी। आपसी सम्बन्धों में मधुरता की स्थिति रहेगी। किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुयोग बनेगा। स्वयं की प्रतिभा का सदुपयोग कर सकेंगे। दर्शनीय स्थलों की यात्रा संतोषजनक रहेगी।
भाग्योदय टिप्स
-संकट मोचन मंदिर में या अपने घर पर प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
-दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए।
सप्ताह के व्रत-त्योंहार
व्रत-त्यौहार, जयंती : सोमवार, 18 सितम्बर – हरितालिका तीज व्रत
मंगलवार, 19 सितम्बर – वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत (ढेला चौथ)
बुधवार, 20 सितम्बर – ऋषि पंचमी
गुरुवार, 21 सितम्बर – श्री सूर्य षष्ठी व्रत, लोलार्क छठ
शनिवार, 23 सितम्बर – महालक्ष्मी व्रतारम्भ, राधाष्टमी, श्री दुर्गा अष्टमी व्रत।
(हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न -परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिसी एंव वास्तुविद् , एस.2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी)
तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम
Tags : Weekly Horoscope 18-24 September 2023, Weekly Horoscope , Aaj ka Rashifal, Today Rashifal, Weekly Horoscope 2023
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1