राजसमंद से भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना से निधन

राजसमंद। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं राजसमंद(राजस्थान)से विधायक(Rajsamand BJP MLA) किरण माहेश्वरी (Kiran Maheshwari) का देर रात गुड़गांव के मेदांता अस्पताल (Gurugaom Medanta Hospital)में निधन हो गया।

आज उनकी पार्थिव देह उदयपुर लाई जाएंगी, 28 अक्टूम्बर को किरण माहेश्वरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी,और उन्हें बुखार व सांस लेने तकलीफ के कोरोना रिपोर्ट की पुष्टि हुई। विधायक माहेश्वरी नगर निगम चुनाव के दौरान अक्टूबर माह में कोटा में कोरोना से संक्रमित हो गई थी।

फिर माहेश्वरी को उदयपुर अस्पताल में भर्ती करवा गया जहा पर स्वास्थ में सुधार नही होने के कारण 7 नवम्बर एयर एम्बुलेंस के जरिए मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा ,भाजपा नेता और राजसमंद के विधायक किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से की सूचना से दुखी हूं। इस कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना। भगवान उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा कि बहन किरण जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। किरण जी के साथ राजनीतिक-सामाजिक जीवन में लंबे अरसे तक काम किया। सामाजिक विषयों विशेषतः महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों की वे सशक्त आवाज थीं। दीन-दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली किरण जी को उनकी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किया जाएगाश्।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version